logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतापगढ़ में भरत मिलाप पर्व को लेकर ड्रोन से निगरानी, पुलिस अलर्ट

4 hrs ago
user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

प्रतापगढ़ में भरत मिलाप पर्व को लेकर ड्रोन से निगरानी, पुलिस अलर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *ब्रेकिंग अपडेट प्रतापगढ़* *एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने संभाली कमान, सदर ब्लॉक में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* *प्रतापगढ़ में एमएलसी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं* *पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कोतवाली नगर क्षेत्र के विकास खण्ड सदर पहुंचकर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया*। *डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी दीपक भूकर ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण कर उनकी मुस्तैदी परखी। अधिकारियों ने* *पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।* *एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।*
    1
    *ब्रेकिंग अपडेट प्रतापगढ़*

*एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने संभाली कमान, सदर ब्लॉक में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

*प्रतापगढ़ में एमएलसी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं* 

*पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कोतवाली नगर क्षेत्र के विकास खण्ड सदर पहुंचकर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया*।

*डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी दीपक भूकर ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण कर उनकी मुस्तैदी परखी। अधिकारियों ने* 

*पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।*

*एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।*
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • SLUG- करछना में जेसीबी से मिट्टी डालकर रास्ता बंद करने का आरोप, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार LOCATION- PRAYAGRAJ DATE- 22-10-2026 SLUG- करछना में जेसीबी से मिट्टी डालकर रास्ता बंद करने का आरोप, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार ANCHOR- प्रयागराज के करछना तहसील के बसही गांव में एक परिवार ने पड़ोसियों पर जेसीबी से मिट्टी डालकर आवागमन का रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने प्रेसवार्ता कर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।बसही गांव निवासी अरविंद कुमार मिश्रा ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि उनके घर और मंदिर तक जाने का रास्ता इसी मार्ग से होकर गुजरता है। आरोप है कि 20 अक्टूबर की रात विपक्षियों ने जेसीबी से रास्ते पर मिट्टी डलवाकर आवागमन बाधित कर दिया, जिससे जलनिकासी की समस्या भी पैदा हो गई है।उनका कहना है कि 2022 में भी विपक्षियों ने रास्ते पर गेट लगाकर आवागमन रोकने का प्रयास किया था। तहसील में शिकायत के बाद एसडीएम के आदेश पर गेट हटाया गया था और ग्राम प्रधान को खड़ंजा या इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने के निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि बजट स्वीकृत होने के बावजूद सड़क निर्माण का काम अब तक शुरू नहीं हुआ। अरविंद कुमार मिश्रा का कहना है कि उनके पास सड़क निर्माण को लेकर एसडीएम का आदेश है, लेकिन विपक्षी किस आधार पर रास्ता अवरुद्ध कर रहे हैं, यह समझ से परे है। उन्होंने जिलाधिकारी, मंडलायुक्त और एसडीएम करछना समेत संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है। मांग की गई है कि रास्ते पर डाली गई मिट्टी हटवाकर आवागमन बहाल कराया जाए या स्थायी समाधान के लिए इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाए। प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि ग्रामीणों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी से राहत मिल सके।
    1
    SLUG- करछना में जेसीबी से मिट्टी डालकर रास्ता बंद करने का आरोप, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
LOCATION- PRAYAGRAJ
DATE- 22-10-2026
SLUG- करछना में जेसीबी से मिट्टी डालकर रास्ता बंद करने का आरोप, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
ANCHOR- प्रयागराज के करछना तहसील के बसही गांव में एक परिवार ने पड़ोसियों पर जेसीबी से मिट्टी डालकर आवागमन का रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने प्रेसवार्ता कर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।बसही गांव निवासी अरविंद कुमार मिश्रा ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि उनके घर और मंदिर तक जाने का रास्ता इसी मार्ग से होकर गुजरता है। आरोप है कि 20 अक्टूबर की रात विपक्षियों ने जेसीबी से रास्ते पर मिट्टी डलवाकर आवागमन बाधित कर दिया, जिससे जलनिकासी की समस्या भी पैदा हो गई है।उनका कहना है कि 2022 में भी विपक्षियों ने रास्ते पर गेट लगाकर आवागमन रोकने का प्रयास किया था। तहसील में शिकायत के बाद एसडीएम के आदेश पर गेट हटाया गया था और ग्राम प्रधान को खड़ंजा या इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने के निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि बजट स्वीकृत होने के बावजूद सड़क निर्माण का काम अब तक शुरू नहीं हुआ।
अरविंद कुमार मिश्रा का कहना है कि उनके पास सड़क निर्माण को लेकर एसडीएम का आदेश है, लेकिन विपक्षी किस आधार पर रास्ता अवरुद्ध कर रहे हैं, यह समझ से परे है। उन्होंने जिलाधिकारी, मंडलायुक्त और एसडीएम करछना समेत संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है।
मांग की गई है कि रास्ते पर डाली गई मिट्टी हटवाकर आवागमन बहाल कराया जाए या स्थायी समाधान के लिए इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाए। प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि ग्रामीणों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी से राहत मिल सके।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    10 hrs ago
  • स्नातक में कुल 677 वोट, तथा शिक्षक विधायक में 211 वोट पड़े स्नातक एवं शिक्षक विधायक का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया मतदान पट्टी विकासखंड सभागार में शुक्रवार को स्नातक एवं शिक्षक विधायक पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे समाप्त हुई। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। स्नातक विधायक पद के लिए कुल 2,102 मतदाता पंजीकृत थे। मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए थे। बूथ संख्या 330ए पर 250 पुरुष और 112 महिलाओं सहित कुल 362 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, बूथ संख्या 330बी पर 217 पुरुष और 98 महिलाओं सहित कुल 315 मतदाताओं ने मतदान किया। इस प्रकार स्नातक विधायक पद के लिए कुल 677 वोट पड़े। इसी तरह शिक्षक विधायक पद के लिए कुल 550 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 157 पुरुषों और 54 महिलाओं सहित कुल 211 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। मतदान केंद्र पर पुलिस बल की भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई। मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि स्नातक एवं शिक्षक विधायक पद के लिए मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ।
    1
    स्नातक में कुल 677 वोट,  तथा शिक्षक विधायक में 211 वोट पड़े


स्नातक एवं शिक्षक विधायक का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया मतदान

पट्टी विकासखंड सभागार में शुक्रवार को स्नातक एवं शिक्षक विधायक पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे समाप्त हुई। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
स्नातक विधायक पद के लिए कुल 2,102 मतदाता पंजीकृत थे। मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए थे। बूथ संख्या 330ए पर 250 पुरुष और 112 महिलाओं सहित कुल 362 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, बूथ संख्या 330बी पर 217 पुरुष और 98 महिलाओं सहित कुल 315 मतदाताओं ने मतदान किया। इस प्रकार स्नातक विधायक पद के लिए कुल 677 वोट पड़े।
इसी तरह शिक्षक विधायक पद के लिए कुल 550 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 157 पुरुषों और 54 महिलाओं सहित कुल 211 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
मतदान केंद्र पर पुलिस बल की भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई। मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया।
सेक्टर मजिस्ट्रेट नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि स्नातक एवं शिक्षक विधायक पद के लिए मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *शिक्षक एमएलसी चुनाव: लम्भुआ में 165 में से 147 मतदाताओं ने किया मतदान* *134 पुरुष और 13 महिलाओं ने डाले वोट, प्रशासन की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया* लम्भुआ, सुल्तानपुर गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार को लम्भुआ में प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। विकासखंड लम्भुआ परिसर स्थित मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदान संपन्न कराया गया। क्षेत्र के कुल 165 मतदाताओं में से 147 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 134 पुरुष और 13 महिला मतदाता शामिल रहे। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजयन् त्रिपाठी के बीच मुकाबला रहा। वहीं, राजीव यादव भी चुनावी चर्चाओं में बने रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट और अधिकारियों की रही निगरानी मतदान केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर प्रभारियों ने लगातार निगरानी बनाए रखी। जिलाधिकारी इंद्रजीत कुमार ने भी चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लम्भुआ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल हिंदल सहित अन्य अधिकारी मतदान प्रक्रिया पर नजर रखते रहे। प्रशासन की सक्रियता के चलते मतदान केंद्र पर व्यवस्था बनी रही और निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न हुई। सर्वोदय इंटर कॉलेज में जनगणना प्रशिक्षण जारी एक ओर विकास खण्ड परिसर में शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान चल रहा था, वहीं सर्वोदय इंटर कॉलेज लम्भुआ में जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण भी जारी रहा। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को जनगणना की निर्धारित प्रक्रियाओं और नियमों की जानकारी दी गई, ताकि आगामी कार्य में किसी प्रकार की चूक न हो। प्रशासन ने निर्वाचन व्यवस्था के साथ जनगणना की तैयारियों पर भी विशेष ध्यान दिया। अधिकारियों की निगरानी और कर्मचारियों की सक्रियता के बीच लम्भुआ में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    3
    *शिक्षक एमएलसी चुनाव: लम्भुआ में 165 में से 147 मतदाताओं ने किया मतदान*
*134 पुरुष और 13 महिलाओं ने डाले वोट, प्रशासन की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया*
लम्भुआ, सुल्तानपुर
गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार को लम्भुआ में प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। विकासखंड लम्भुआ परिसर स्थित मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदान संपन्न कराया गया। क्षेत्र के कुल 165 मतदाताओं में से 147 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 134 पुरुष और 13 महिला मतदाता शामिल रहे।
चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजयन् त्रिपाठी के बीच मुकाबला रहा। वहीं, राजीव यादव भी चुनावी चर्चाओं में बने रहे।
सेक्टर मजिस्ट्रेट और अधिकारियों की रही निगरानी
मतदान केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर प्रभारियों ने लगातार निगरानी बनाए रखी। जिलाधिकारी इंद्रजीत कुमार ने भी चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लम्भुआ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल हिंदल सहित अन्य अधिकारी मतदान प्रक्रिया पर नजर रखते रहे। प्रशासन की सक्रियता के चलते मतदान केंद्र पर व्यवस्था बनी रही और निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न हुई।
सर्वोदय इंटर कॉलेज में जनगणना प्रशिक्षण जारी
एक ओर विकास खण्ड परिसर में शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान चल रहा था, वहीं सर्वोदय इंटर कॉलेज लम्भुआ में जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण भी जारी रहा। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को जनगणना की निर्धारित प्रक्रियाओं और नियमों की जानकारी दी गई, ताकि आगामी कार्य में किसी प्रकार की चूक न हो।
प्रशासन ने निर्वाचन व्यवस्था के साथ जनगणना की तैयारियों पर भी विशेष ध्यान दिया। अधिकारियों की निगरानी और कर्मचारियों की सक्रियता के बीच लम्भुआ में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *जनपद सुलतानपुर* *दिनांक: 23.10.2026* *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा देर रात मोटरसाइकिल से गश्त कर मेला क्षेत्र , दुर्गा पूजा पंडालों एवं मुख्य विसर्जन मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा* दुर्गा पूजा महोत्सव एवं त्योहारों के दृष्टिगत शांति, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा देर रात कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत *दुर्गा पूजा पण्डालों का निरीक्षण कर घण्टाघर एवं शहर के प्रमुख विसर्जन मार्गों पर* मोटरसाइकिल से गश्त की गई । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने भी गश्त करते हुए विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं प्रकाश व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । *सुलतानपुर पुलिस त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।* *मीडिया सेल* *जनपद-सुलतानपुर*
    2
    *प्रेस नोट*
*जनपद सुलतानपुर*
*दिनांक: 23.10.2026*

 *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा देर रात मोटरसाइकिल से गश्त कर मेला क्षेत्र , दुर्गा पूजा पंडालों एवं मुख्य विसर्जन मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा*

दुर्गा पूजा महोत्सव एवं त्योहारों के दृष्टिगत शांति, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर
श्री विनीत जायसवाल द्वारा देर रात कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत *दुर्गा पूजा पण्डालों का निरीक्षण कर घण्टाघर एवं शहर के प्रमुख विसर्जन मार्गों पर* मोटरसाइकिल से गश्त की गई ।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने भी गश्त करते हुए विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं प्रकाश व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
*सुलतानपुर पुलिस त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।*
*मीडिया सेल*
*जनपद-सुलतानपुर*
    user_सुजीत कुमार
    सुजीत कुमार
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आज शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर हुए 11 मतदान केंद्रों का चुनाव प्रतिशत का ताजा अपडेट
    2
    आज शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर हुए 11 मतदान केंद्रों का चुनाव प्रतिशत का ताजा अपडेट
    user_Raj Bahadur patrakar
    Raj Bahadur patrakar
    Accounting firm लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • वाराणसी: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदेय स्थल का किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण ढंग से जारी है मतदान वाराणसी, 23 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन के अंतर्गत शुक्रवार को प्रातः जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित मतदेय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराया जा रहा है।
    1
    वाराणसी: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदेय स्थल का किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण ढंग से जारी है मतदान

वाराणसी, 23 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन के अंतर्गत शुक्रवार को प्रातः जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित मतदेय स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराया जा रहा है।
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Information bureau बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • प्रतापगढ़ में भरत मिलाप पर्व को लेकर ड्रोन से निगरानी, पुलिस अलर्ट
    1
    प्रतापगढ़ में भरत मिलाप पर्व को लेकर ड्रोन से निगरानी, पुलिस अलर्ट
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.