रस्सी के सहारे जिंदगी, उफनता नाला पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे पुरवा के 60 से ज्यादा ग्रामीणों की जान जोखिम में, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग लकड़ी के सहारे पार कर रहे नाला राजनगर। राजनगर तहसील क्षेत्र के पुरवा गांव में बारिश के बाद ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव के पास स्थित उफनते नाले को पार करने के लिए ग्रामीणों के पास सुरक्षित रास्ता नहीं होने के कारण 60 से अधिक ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नाला पार करने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। बच्चे रस्सी का सहारा लेकर नाला पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं। वहीं महिलाएं और बुजुर्ग भी लकड़ी तथा अन्य साधनों के सहारे उफनते नाले को पार करते नजर आ रहे हैं। तेज बहाव के बीच नाला पार करना कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में नाले में पानी का बहाव बढ़ जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद गांव के लोगों को जरूरी कामों और बच्चों को स्कूल जाने के लिए इसी खतरनाक रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाले पर पुलिया या सुरक्षित आवागमन की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नाला पार न करना पड़े।
रस्सी के सहारे जिंदगी, उफनता नाला पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे पुरवा के 60 से ज्यादा ग्रामीणों की जान जोखिम में, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग लकड़ी के सहारे पार कर रहे नाला राजनगर। राजनगर तहसील क्षेत्र के पुरवा गांव में बारिश के बाद ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव के पास स्थित उफनते नाले को पार करने के लिए ग्रामीणों के पास सुरक्षित रास्ता नहीं होने के कारण 60 से अधिक ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नाला पार करने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। बच्चे रस्सी का सहारा लेकर नाला पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं। वहीं महिलाएं और बुजुर्ग भी लकड़ी तथा अन्य साधनों के सहारे उफनते नाले को पार करते नजर आ रहे हैं। तेज बहाव के बीच नाला पार करना कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में नाले में पानी का बहाव बढ़ जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद गांव के लोगों को जरूरी कामों और बच्चों को स्कूल जाने के लिए इसी खतरनाक रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाले पर पुलिया या सुरक्षित आवागमन की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नाला पार न करना पड़े।
- जुआ खेलते वीडियो वायरल, पंचायत सचिव निलंबित सरकारी कुर्सी या जुए की चौपाल? वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन ने दिखाया एक्शन राजनगर। सरकारी सेवा में रहते हुए कर्मचारी से उम्मीद की जाती है कि वह शासन की गरिमा और अपनी जिम्मेदारी का सम्मान करे, लेकिन ग्राम पंचायत झमटुली के सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सीधे निलंबन तक पहुंच गया। बताया गया कि 15 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पंचायत सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ग्राम आदिवासी पुरवा में जुआ खेलते हुए नजर आए। वीडियो सामने आते ही मामला प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा और जिला पंचायत सीईओ ने इसे गंभीरता से लिया। अब सवाल यह है कि जिस कर्मचारी के कंधों पर पंचायत के कामकाज और सरकारी योजनाओं की जिम्मेदारी हो, अगर वही सार्वजनिक रूप से जुए से जुड़े वीडियो में दिखाई दे तो शासन की छवि पर सवाल उठना स्वाभाविक है। मामले में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश के मुताबिक, सचिव का यह कृत्य शासकीय सेवा की गरिमा और शासन की छवि को धूमिल करने वाला गंभीर कदाचार माना गया है। कार्रवाई मध्यप्रदेश पंचायत सेवा आचरण नियम, 1998 तथा मध्यप्रदेश पंचायत सेवा अनुशासन एवं अपील नियम, 1999 के तहत की गई है। निलंबन अवधि में राजेन्द्र कुमार पाण्डेय का मुख्यालय जनपद पंचायत राजनगर कार्यालय निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। सरकारी कर्मचारी अगर ड्यूटी छोड़कर जुए की चौपाल में नजर आएं, तो जनता सवाल तो पूछेगी ही—आखिर सरकारी सेवा की जिम्मेदारी बड़ी है या जुए की बाजी? फिलहाल वायरल वीडियो के बाद प्रशासन ने अपना रुख साफ कर दिया है कि सरकारी सेवा की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो से शुरू हुआ यह मामला सिर्फ निलंबन तक सीमित रहता है या आगे जांच में और भी तथ्य सामने आते हैं।1
- 58 वें बुंदेलखंड स्तरीय दंगल मेले का हुआ आयोजन दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच नौगांव शहर के बिलहरी रोड पर गुलाबशाह बाबा दरगाह के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को 58 वें बुंदेलखंड स्तरीय दंगल एवं मेले का आयोजन किया गया । स्वर्गीय भुम्मन सिंह यादव की स्मृति में आयोजित दंगल में बुंदेलखंड सहित उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा पंजाब, हरियाणा, बनारस, दिल्ली और राजस्थान से आए महिला एवं पुरुष पहलवानों ने भी अखाड़े में जोर आजमाइश की ।1
- जुआ खेलते वीडियो वायरल, ग्राम पंचायत झमटुली के सचिव निलंबित राजनगर। ग्राम पंचायत झमटुली के सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय का जुआ खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। सीईओ ने पंचायत सेवा के आचरण एवं अनुशासन संबंधी नियमों के तहत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत राजनगर रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। वायरल वीडियो के बाद हुई कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- छतरपुर: खसरा नंबर 612 को आबादी भूमि में शामिल करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन छतरपुर: खसरा नंबर 612 को आबादी भूमि में शामिल करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन1
- छिरावल जामनान पुरवा की गली सई करवा दि जाऐ छिरावल जामनान पुरवा मुख्यमंत्री से निवेदन है कि कृपया गली सई करवाऐ मेंशन करें सवी को1
- पलेरा के सहायक कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मण कुशवाहा बने कनिष्ठ अभियंता *पलेरा (टीकमगढ़)।विद्युत विभाग पलेरा में पदस्थ सहायक कनिष्ठ अभियंता (सहायक कनिष्ठ यंत्री) लक्ष्मण कुशवाहा जी को पदोन्नत होकर कनिष्ठ अभियंता (कनिष्ठ यंत्री) बनाए जाने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों एवं _विद्युत विभाग की हेल्परो_ टीम द्वारा फूल-माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कर्मचारियों ने उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विभाग और अधिक बेहतर कार्य करेगा। पलेरा के सहायक कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मण कुशवाहा बने कनिष्ठ अभियंता *पलेरा (टीकमगढ़)।विद्युत विभाग पलेरा में पदस्थ सहायक कनिष्ठ अभियंता (सहायक कनिष्ठ यंत्री) लक्ष्मण कुशवाहा जी को पदोन्नत होकर कनिष्ठ अभियंता (कनिष्ठ यंत्री) बनाए जाने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों एवं _विद्युत विभाग की हेल्परो_ टीम द्वारा फूल-माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कर्मचारियों ने उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विभाग और अधिक बेहतर कार्य करेगा।4
- नवागत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ पहली बार पहुंचे पलेरा, कर्मचारियों की ली समीक्षा बैठक नवागत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ पहली बार पहुंचे पलेरा, कर्मचारियों की ली समीक्षा बैठक पलेरा। नवागत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ मंगलवार को पहली बार जनपद पंचायत कार्यालय पलेरा पहुंचे। यहां उन्होंने कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगामी शासकीय कार्यक्रमों और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद कैंप सहित शासन स्तर से 17 सितंबर से शुरू होने वाले अभियान की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में तहसीलदार पलक जैन, नगर परिषद सीएमओ शिवी उपाध्याय, जनपद पंचायत सीईओ अरविंद बोरकर सहित एपीओ, उपयंत्री एवं अन्य -कर्मचारी मौजूद रहे। जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी कार्यक्रमों की तैयारियां पर जोर दिया और विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए। बैठक के बाद जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ ने क्षेत्र के ग्राम दांतगोरा और बराना पहुंचकर अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तालाब की स्थिति और कराए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1
- गढ़ीमलहरा में खड़े ट्रक से दो बैटरियां चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग छतरपुर । गडीमलहरा लुगासी रोड स्थित महतो पेट्रोल पंप के सामने खड़े मालवाहक 12 पहिया ट्रक से चोर दो बैटरियां चोरी कर ले गए। ट्रक चालक राशिद खान मंसूरी के मुताबिक, वह रात करीब 10:30 बजे के बीच ट्रक खड़ा कर घर गया था। वापस लौटने पर क्लीनर साइड की खिड़की खुली मिली और बैटरी बॉक्स खाली था। चालक ने बताया कि चोरी हुई दोनों बैटरियों की कीमत करीब 15 से 20 हजार रुपये है। घटना की सूचना देने चालक गढ़ीमलहरा थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में न्यू मार्केट की तीन दुकानों के ताले टूटने की घटना भी सामने आई थी। अब सवाल यह है कि पुलिस कब तक चोरियों पर अंकुश लगाएगी और ट्रक से चोरी हुई दोनों बैटरियां बरामद हो पाएंगी?1