श्मशान घाट में चारदीवारी व टीनशेड की मांग, एडीएम को सौंपा ज्ञापन बारिश में जलभराव व अव्यवस्थाओं से अंतिम संस्कार में हो रही परेशानी श्मशान घाट में चारदीवारी व टीनशेड की मांग, एडीएम को सौंपा ज्ञापन बारिश में जलभराव व अव्यवस्थाओं से अंतिम संस्कार में हो रही परेशानी गंगापुर सिटी। बैरवा समाज के श्मशान घाट में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर समाज के लोगों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चारदीवारी व टीनशेड निर्माण की मांग की है। समाज के लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर 1 स्थित पार्थ रिसोर्ट के पास गद्दी मिर्जापुर क्षेत्र में स्थित यह श्मशान घाट सैकड़ों वर्षों पुराना है, लेकिन यहां आवश्यक व्यवस्थाओं का अभाव बना हुआ है। ज्ञापन में बताया गया कि बारिश के दिनों में श्मशान घाट में पानी भर जाता है, जिससे दाह संस्कार करने और आवागमन में काफी परेशानी होती है। वहीं टीनशेड नहीं होने के कारण धूप और बारिश में अंतिम संस्कार करना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा श्मशान घाट के चारों ओर चारदीवारी नहीं होने से आवारा पशु परिसर में घूमते रहते हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। समाज के लोगों ने प्रशासन से शीघ्र चारदीवारी और टीनशेड निर्माण कराने की मांग करते हुए समस्या के स्थायी समाधान की अपील की। उक्त ज्ञापन आर्य समाज के संरक्षक मदन मोहन आर्य के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर को दिया गया। इस दौरान निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल भी मौजूद रहे। ज्ञापन देने वालों में सोनूराम बैरवा, काडू, सौमोत्या बैरवा, हरिप्रसाद, सुरेश बैरवा, रामप्रसाद बैरवा, परसादी, ओमी, छोटेलाल व विजय कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।
श्मशान घाट में चारदीवारी व टीनशेड की मांग, एडीएम को सौंपा ज्ञापन बारिश में जलभराव व अव्यवस्थाओं से अंतिम संस्कार में हो रही परेशानी श्मशान घाट में चारदीवारी व टीनशेड की मांग, एडीएम को सौंपा ज्ञापन बारिश में जलभराव व अव्यवस्थाओं से अंतिम संस्कार में हो रही परेशानी गंगापुर सिटी। बैरवा समाज के श्मशान घाट में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर समाज के लोगों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चारदीवारी व टीनशेड निर्माण की मांग की है। समाज के लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर 1 स्थित पार्थ रिसोर्ट के पास गद्दी मिर्जापुर क्षेत्र में स्थित यह श्मशान घाट सैकड़ों वर्षों पुराना है, लेकिन यहां आवश्यक व्यवस्थाओं का अभाव बना हुआ है। ज्ञापन में बताया गया कि बारिश के दिनों में श्मशान घाट में पानी भर जाता है, जिससे दाह संस्कार करने और आवागमन में काफी परेशानी होती है। वहीं टीनशेड नहीं होने के कारण धूप और बारिश में अंतिम संस्कार करना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा श्मशान घाट के चारों ओर चारदीवारी नहीं होने से आवारा पशु परिसर में घूमते रहते हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। समाज के लोगों ने प्रशासन से शीघ्र चारदीवारी और टीनशेड निर्माण कराने की मांग करते हुए समस्या के स्थायी समाधान की अपील की। उक्त ज्ञापन आर्य समाज के संरक्षक मदन मोहन आर्य के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर को दिया गया। इस दौरान निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल भी मौजूद रहे। ज्ञापन देने वालों में सोनूराम बैरवा, काडू, सौमोत्या बैरवा, हरिप्रसाद, सुरेश बैरवा, रामप्रसाद बैरवा, परसादी, ओमी, छोटेलाल व विजय कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।
- बामनवास में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) के बैनर तले पत्रकारों ने जैसलमेर कलेक्टर पर मनमानी और वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौड़ के साथ अन्याय का आरोप लगाते हुए जताया विरोध। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बामनवास तहसीलदार मेघा मीना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सौपा गया ज्ञापन । ज्ञापन में राठौड़ के रेस्टोरेंट पर प्रशासनिक कार्रवाई को प्रतिशोधात्मक बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही प्रतिनिधिमंडल को प्रधानमंत्री से मिलने की अनुमति देने का भी आग्रह किया गया। @sudeepkumar03922
- करौली जिला प्रशासन एवं एक्शनएड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मासलपुर में आखातीज एवं अबूझ सावों के अवसर पर संभावित बाल विवाहों की रोकथाम एवं उन्मूलन को लेकर फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन पंचायत समिति सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोहन लाल शर्मा विकास अधिकारी ने की गई। एक्शनएड एसोसिएशन के जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे बताया कि मासलपुर ब्लॉक में बाल विवाह रोकथाम हेतु एक व्यापक एवं प्रभावी अभियान प्रारंभ किया गया है। इस पहल का उद्देश्य न केवल वर्तमान में बालिकाओं को बाल विवाह से सुरक्षित करना है, बल्कि समुदाय आधारित एक स्थायी व्यवस्था विकसित करना भी है, जिससे भविष्य में इस कुप्रथा में निरंतर कमी लाई जा सके।इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी संघ का जिलाध्यक्ष,गोरव कुमारी, रामराज गूर्जर, घनश्याम लोधा, गुनगुन कसेडिया आदि मौजूद रहे1
- फुलवाला पेट्रोल पंप के पास आज़ रात पिकअप और मारुति में टक्कर2
- 🟥 ब्रेकिंग न्यूज़ संत रामपाल जी महाराज हुए रिहा करीब 11 साल, 4 महीने और 21 दिन के लंबे इंतजार के बाद आज शाम 05:05 बजे संत रामपाल जी महाराज जेल से रिहा हो गए हैं। रिहाई के बाद वे सीधे सतलोक आश्रम, धनाना धाम पहुंच चुके हैं। यह खबर उनके अनुयायियों के लिए बेहद खुशी का विषय है। 📢 #SaintRampalJiMaharaj #SatlokAshram #KabirisGod #SantRampalJi #VkNewsRajasthan4
- लालसोट में दिनदहाड़े फायरिंग, कहासुनी बनी जानलेवा, युवक की मौत नगर के जमात चौराहे पर दयाल ढाबे में खाना खाने के दौरान आपसी कहासुनी के बाद युवक पर की गई फायरिंग, घायल धर्मेंद्र मीणा पुत्र तेजाराम निवासी खानपुर खेडला खुर्द को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, वहां से जयपुर किया रेफर ,इलाज के दौरान युवक की हुई मौत। घटना के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर और स्थिति को किया नियंत्रित। पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फायरिंग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।6
- हिंडौन सिटी। बयाना रोड स्थित जाट की सराय के अभय भारत पेट्रोल पंप के पास आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर मेले में शुक्रवार को पूजा अर्चना के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। मेले के आयोजक रिंकू यादव ने बताया कि हिंडौन की जाट की सराय के अभय भारत पैट्रोल पंप के पास राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बच्चों के लिए नाव, झूला, ड्रैगन ट्रेन, कैटरपिलर झूला, ब्रेक डांस, शैलंबों झूला, आदि कई मनोरंजन के साधन स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा मेले में आने वाले लोगों को खान पान के लिए कैंटीन के साथ खिलौने, चूरन चटनी, रेडीमेड कपड़े, क्रोकरी की स्टॉले भी लगाई गई है। मेले में गणेश प्रतिमा स्थापना के अवसर पर प्रकाश सिंह बेनीवाल, अभय भारत पेट्रोल पंप के निदेशक धीरज बिंदल, सोनू बेनीवाल, गगन जिंदल, प्रदीप अग्रवाल, अरविंद कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- करौली नव नियुक्त जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा का करौली पदस्थापन पर दक्ष प्रजापति विकास संस्थान द्वारा गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया,संस्थान सचिव गंगाराम प्रजापत ने शुक्रवार सुबह 9:00 बजे बजे बताया कि जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा के करौली में पदस्थापन पर संस्थान पदाधिकारी रामेश्वर ठेकेदार संरक्षक ने सामान्य शिष्टाचार ,अतिथि सत्कार के रूप में गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया,करौली के जिला कलेक्टर ने पदस्थापित होते ही मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा की नांगल शेरपुर में आयोजित किसान सभा के सफल आयोजन ,जन समस्याओं के निस्तारण में विभागीय अधिकारियों को संवेदन शील रहकर निस्तारण कराने ,जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचवाने के सख्त आदेशों के लिए उनकी कार्य शैली की सराहना की,उन्होंने आशा व्यक्त की कि युवा जिला कलेक्टर के नेतृत्व में करौली जिला विकास की नई ऊंचाइयां तय करेगा, तथा जिले के मुखिया होने के नाते जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं मजबूती प्रदान करेगे.1
- लालसोट उपखंड में आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री श्रीमती डॉ मूर्ति मीणा का आज लालसोट आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला दुपट्टा पहना कर, शाॅल उडाकर आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय अशोक सर्किल पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पूर्व वित्त राज्य मंत्री वीरेंद्र मीणा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती चंचल गुप्ता का भी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण व शाॅल उड़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री श्रीमती मूर्ति मीणा ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को संगठित कर महिलाओं के हक व अधिकारो के लिये लड़ने का कार्य करेगी । भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को 33% आरक्षण की जो सौगात दी है वह महिलाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगी वो पार्टी में महिलाओं के पक्ष को मजबूती के साथ रखेंगी साथ ही लालसोट के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करके संगठन को मजबूत करने का काम करेगी पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा ने भी इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के एकत्रित होने वह भव्य स्वागत सत्कार के लिए आभार प्रकट किया। इसके पश्चात श्रीमती मूर्ति मीणा द्वारा द्वारा परशुराम मंदिर ज्योतिबा फूले सर्किल श्याम मंदिर व अंबेडकर सर्किल पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। श्याम मंदिर परिसर में ललिता जायसवाल, अनु शर्मा, सुषमा चौधरी, अंजना त्यागी, ज्योति कायथवाल, सावित्री सैनी, आदि महिलाओं ने डॉ मूर्ति मीणा का माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष शंभू दयाल पुरोहित, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगदीश सैनी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रवि हाडा, वरिष्ठ कार्यकर्ता राम चरण बोहरा, विष्णु सेडूलाइ, कन्हैयालाल सैनी, पूर्व पार्षद बृजमोहन सैनी, पूर्व पार्षद हंसराज सैनी, पूर्व पार्षद छोटेलाल सैनी, दीपक बोहरा, पंडित मदनलाल हटीका पूर्व पार्षद, नगर मंडल प्रवक्ता अभिनव त्रिपाठी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक सेडूलाइ, नंदकुमार पांखला, सुनील खांडल, मनोहर लाठी वाला, श्यामलाल जांगिड़, छगन सैनी बावड़ी वाला, जगदीश सैनी सुरतपुरा, बृजमोहन सैनी फडकल्या, कमलेश सैनी बंजारा, भजन सैनी पूर्व पार्षद, कमलेश सैनी बोली वाला, चंद्रशेखर सोनी, महेश जांगिड़, राम मनोहर बेरवा, जोहारीलाल पहाड़ियां, श्याम मीरवाल, राजेश वेद, समुद्र जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र स्वामी, सुरेश प्रजापत, रामजीलाल डोई, हंसराज मीणा, कन्हैया लाल मीणा, रामगोपाल साहू, प्रहलाद रडबा, भगवान तिवारी, लल्लू सैनी बेढा, मुरारीलाल बोहरा, अजय पट्या, ईश्वर दास स्वामी, प्रभु मीणा देवली, हीरालाल मीणा महारिया, गिरिराज मुनीम बगड़ी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे । काफी दिनो के बाद भाजपा के पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की मोजूदगी व उत्साह देखने को मिला।4
- हिंडौन सिटी। पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन आई एफ डब्ल्यू जे के प्रदेशाध्यक्ष के विरुद्ध जैसलमेर के तत्कालीन जिला कलेक्टर की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय पत्रकारों ने प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। संगठन से जुड़े पत्रकार शुभम तिवारी ने बताया कि आई एफ डब्ल्यू के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के रेस्टोरेंट पर जैसलमेर के तत्कालीन जिला कलेक्टर ने दमनात्मक कार्रवाई की। जिसके विरोध में संगठन के करौली जिलाध्यक्ष दीनदयाल सारस्वत के नेतृत्व में पत्रकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नाम हिंडौन तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान पत्रकार राजेंद्र जांगिड़, कृष्ण मुरारी राजौरा, बृजमोहन शर्मा, गणेश सिंह राजपूत सहित करतार सिंह चौधरी मौजूद रहे।4