दक्ष प्रजापति विकास संस्थान ने कलेक्ट्रेट में नवनियुक्त जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा का किया अभिनंदन करौली नव नियुक्त जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा का करौली पदस्थापन पर दक्ष प्रजापति विकास संस्थान द्वारा गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया,संस्थान सचिव गंगाराम प्रजापत ने शुक्रवार सुबह 9:00 बजे बजे बताया कि जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा के करौली में पदस्थापन पर संस्थान पदाधिकारी रामेश्वर ठेकेदार संरक्षक ने सामान्य शिष्टाचार ,अतिथि सत्कार के रूप में गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया,करौली के जिला कलेक्टर ने पदस्थापित होते ही मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा की नांगल शेरपुर में आयोजित किसान सभा के सफल आयोजन ,जन समस्याओं के निस्तारण में विभागीय अधिकारियों को संवेदन शील रहकर निस्तारण कराने ,जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचवाने के सख्त आदेशों के लिए उनकी कार्य शैली की सराहना की,उन्होंने आशा व्यक्त की कि युवा जिला कलेक्टर के नेतृत्व में करौली जिला विकास की नई ऊंचाइयां तय करेगा, तथा जिले के मुखिया होने के नाते जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं मजबूती प्रदान करेगे.
दक्ष प्रजापति विकास संस्थान ने कलेक्ट्रेट में नवनियुक्त जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा का किया अभिनंदन करौली नव नियुक्त जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा का करौली पदस्थापन पर दक्ष प्रजापति विकास संस्थान द्वारा गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया,संस्थान सचिव गंगाराम प्रजापत ने शुक्रवार सुबह 9:00 बजे बजे बताया कि जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा के करौली में पदस्थापन पर संस्थान पदाधिकारी रामेश्वर ठेकेदार संरक्षक ने सामान्य शिष्टाचार ,अतिथि सत्कार के रूप में गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया,करौली के जिला कलेक्टर ने पदस्थापित होते ही मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा की नांगल शेरपुर में आयोजित किसान सभा के सफल आयोजन ,जन समस्याओं के निस्तारण में विभागीय अधिकारियों को संवेदन शील रहकर निस्तारण कराने ,जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचवाने के सख्त आदेशों के लिए उनकी कार्य शैली की सराहना की,उन्होंने आशा व्यक्त की कि युवा जिला कलेक्टर के नेतृत्व में करौली जिला विकास की नई ऊंचाइयां तय करेगा, तथा जिले के मुखिया होने के नाते जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं मजबूती प्रदान करेगे.
- I Love अंकिताहिंडौन, करौली, राजस्थान🙏13 hrs ago
- हिंडौन बयाना रोड स्थित जाट की सराय के अभय भारत पेट्रोल पंप के पास आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर बाल मनोरंजन मेले में शुक्रवार शाम 5 बजे पूजा अर्चना के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। मेले के आयोजक रिंकू यादव ने बताया कि हिंडौन की जाट की सराय के अभय भारत पैट्रोल पंप के पास राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बच्चों के लिए नाव, झूला, ड्रैगन ट्रेन, कैटरपिलर झूला, ब्रेक डांस, शैयलंबों झूला, आदि कई मनोरंजन के साधन स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा मेले में आने वाले लोगों के खान पान के लिए कैंटीन के साथ खिलौने, चूरन चटनी, रेडीमेड कपड़े, क्रोकरी की स्टॉलें भी लगाई गई है। मेले में गणेश स्थापना के अवसर पर प्रकाश सिंह बेनीवाल, अभय भारत पेट्रोल पंप के निदेशक धीरज बिंदल, सोनू बेनीवाल, गगन जिंदल, प्रदीप अग्रवाल, अरविंद कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- फुलवाला पेट्रोल पंप के पास आज़ रात पिकअप और मारुति में टक्कर2
- हिंडौन सिटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का परिवार शुक्रवार को करौली जिले के दौरे पर रहा। इस दौरान सीएम के परिवार के सदस्यों ने धार्मिक आस्था के चलते जिले में स्थित विभिन्न मंदिरों में पहुंच कर भगवान की प्रतिमा के दर्शन किए। सीएम शर्मा के परिवार का काफिला सबसे पहले हिंडौन के सूरौठ कस्बा पहुंचा। जहां परिवार के सदस्यों ने सूरौठ महल स्थित गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद परिवार के सदस्यों का काफिला करौली के लिए रवाना हुआ। करौली पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने प्रसिद्ध मदन मोहन जी मंदिर में भगवान की प्रतिमा के दर्शन के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सहित आम जन में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिला। सीएम परिवार के करौली जिले के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया।1
- वजीरपुर। राजकीय कन्या महाविद्यालय में आज भारत में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिराव फूले की जयंती मनाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता कर महात्मा फुले के विचार और जीवन संघर्ष से अच्छे विद्यार्थी और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा ली। नोडल अधिकारी एवं राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ रमेश बैरवा ने छात्राओं को बताया कि महात्मा फुले का जन्म पुणे में 1827 में हुआ। महात्मा जोतिराव फुले,जिन्हें 'जोतिबा फुले' नाम से भी जाना जाता है,एक क्रांतिकारी समाज सुधारक ही नहीं बल्कि एक गम्भीर सामाजिक चिंतक भी थे। फूले ने 'गुलामगिरी' 'सत्यशोधक समाज' 'किसान का कोड़ा' जैसी महत्वपूर्ण रचनाएं लिख कर सामाजिक-राजनैतिक चिंतक के तौर पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। विद्यार्थियों को इन रचनाओं का अध्ययन जरूर करना चाहिए। बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर महात्मा जोतिराव फुले को अपना वैचारिक गुरु मानते थे। फूले के विचार और संघर्ष आज भी प्रेरणा देते हैं। विश्व के महान चिंतक कार्ल मार्क्स एवं शहीदे आज़म भगतसिंह की तरह महात्मा फुले ने भी मनुष्य के मनुष्य द्वारा किये जाने वाले हर प्रकार के सामाजिक आर्थिक शोषण एवं भेदभाव के अंत का वैचारिक पक्ष लिया। समाज के शोषित,पीड़ित मेहनतकश तबकों की समग्र मुक्ति के लिए आजीवन संघर्ष किया। जाति एवं जेंडर आधारित जुल्म एवं ज्यादती का कड़ा विरोध किया। सामाजिक कुरूतियों एवं धार्मिक पाखण्ड के खिलाफ आमजन को जागरूक किया। मजदूर एवं किसान के हक के लिए संघर्ष किया। सबसे बढ़कर महात्मा फुले ने बड़ी यातनाएं झेलते हुए दलित,पिछड़े एवं महिला सहित मेहनतकश आमजन के लिए शिक्षा के महत्व का प्रचार प्रसार किया, अशिक्षा एवं अज्ञानता के कारण हुई बड़ी भारी क्षति के प्रति जागरूक किया। महिला शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए तो महात्मा फुले ने अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले के साथ मिलकर अनूठा कार्य किया। महिलाओं की शिक्षा के लिए विद्यालय चलाया,जो कि भारत का प्रथम महिला विद्यालय बना।1
- वजीरपुर। राजकीय कन्या महाविद्यालय में आज भारत में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिराव फूले की जयंती मनाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता कर महात्मा फुले के विचार और जीवन संघर्ष से अच्छे विद्यार्थी और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा ली। नोडल अधिकारी एवं राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ रमेश बैरवा ने छात्राओं को बताया कि महात्मा फुले का जन्म पुणे में 1827 में हुआ। महात्मा जोतिराव फुले,जिन्हें 'जोतिबा फुले' नाम से भी जाना जाता है,एक क्रांतिकारी समाज सुधारक ही नहीं बल्कि एक गम्भीर सामाजिक चिंतक भी थे। फूले ने 'गुलामगिरी' 'सत्यशोधक समाज' 'किसान का कोड़ा' जैसी महत्वपूर्ण रचनाएं लिख कर सामाजिक-राजनैतिक चिंतक के तौर पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। विद्यार्थियों को इन रचनाओं का अध्ययन जरूर करना चाहिए। बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर महात्मा जोतिराव फुले को अपना वैचारिक गुरु मानते थे। फूले के विचार और संघर्ष आज भी प्रेरणा देते हैं। विश्व के महान चिंतक कार्ल मार्क्स एवं शहीदे आज़म भगतसिंह की तरह महात्मा फुले ने भी मनुष्य के मनुष्य द्वारा किये जाने वाले हर प्रकार के सामाजिक आर्थिक शोषण एवं भेदभाव के अंत का वैचारिक पक्ष लिया। समाज के शोषित,पीड़ित मेहनतकश तबकों की समग्र मुक्ति के लिए आजीवन संघर्ष किया। जाति एवं जेंडर आधारित जुल्म एवं ज्यादती का कड़ा विरोध किया। सामाजिक कुरूतियों एवं धार्मिक पाखण्ड के खिलाफ आमजन को जागरूक किया। मजदूर एवं किसान के हक के लिए संघर्ष किया। सबसे बढ़कर महात्मा फुले ने बड़ी यातनाएं झेलते हुए दलित,पिछड़े एवं महिला सहित मेहनतकश आमजन के लिए शिक्षा के महत्व का प्रचार प्रसार किया, अशिक्षा एवं अज्ञानता के कारण हुई बड़ी भारी क्षति के प्रति जागरूक किया। महिला शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए तो महात्मा फुले ने अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले के साथ मिलकर अनूठा कार्य किया। महिलाओं की शिक्षा के लिए विद्यालय चलाया,जो कि भारत का प्रथम महिला विद्यालय बना।2
- इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी का ध्वज विधिवत रूप से फहराया गया। इस अवसर पर शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, महामंत्री कमलेश महावर एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर सभापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है और इसी भावना के साथ कार्यकर्ता निरंतर समाज के बीच कार्य कर रहे हैं। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने एकजुट होकर देश की प्रगति एवं समृद्धि के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं उमंग का वातावरण देखने को मिला। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं एवं पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।1
- Post by Bharat SING Meena1
- करौली जिला प्रशासन एवं एक्शनएड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मासलपुर में आखातीज एवं अबूझ सावों के अवसर पर संभावित बाल विवाहों की रोकथाम एवं उन्मूलन को लेकर फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन पंचायत समिति सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोहन लाल शर्मा विकास अधिकारी ने की गई। एक्शनएड एसोसिएशन के जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे बताया कि मासलपुर ब्लॉक में बाल विवाह रोकथाम हेतु एक व्यापक एवं प्रभावी अभियान प्रारंभ किया गया है। इस पहल का उद्देश्य न केवल वर्तमान में बालिकाओं को बाल विवाह से सुरक्षित करना है, बल्कि समुदाय आधारित एक स्थायी व्यवस्था विकसित करना भी है, जिससे भविष्य में इस कुप्रथा में निरंतर कमी लाई जा सके।इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी संघ का जिलाध्यक्ष,गोरव कुमारी, रामराज गूर्जर, घनश्याम लोधा, गुनगुन कसेडिया आदि मौजूद रहे1