सीएम भजनलाल शर्मा का परिवार करौली दौरे पर, सूरौठ महल के गणेश मंदिर से करौली मदन मोहन जी मंदिर के लिए हुआ रवाना हिंडौन सिटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का परिवार शुक्रवार को करौली जिले के दौरे पर रहा। इस दौरान सीएम के परिवार के सदस्यों ने धार्मिक आस्था के चलते जिले में स्थित विभिन्न मंदिरों में पहुंच कर भगवान की प्रतिमा के दर्शन किए। सीएम शर्मा के परिवार का काफिला सबसे पहले हिंडौन के सूरौठ कस्बा पहुंचा। जहां परिवार के सदस्यों ने सूरौठ महल स्थित गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद परिवार के सदस्यों का काफिला करौली के लिए रवाना हुआ। करौली पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने प्रसिद्ध मदन मोहन जी मंदिर में भगवान की प्रतिमा के दर्शन के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सहित आम जन में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिला। सीएम परिवार के करौली जिले के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया।
सीएम भजनलाल शर्मा का परिवार करौली दौरे पर, सूरौठ महल के गणेश मंदिर से करौली मदन मोहन जी मंदिर के लिए हुआ रवाना हिंडौन सिटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का परिवार शुक्रवार को करौली जिले के दौरे पर रहा। इस दौरान सीएम के परिवार के सदस्यों ने धार्मिक आस्था के चलते जिले में स्थित विभिन्न मंदिरों में पहुंच कर भगवान की प्रतिमा के दर्शन किए। सीएम शर्मा के परिवार का काफिला सबसे पहले हिंडौन के सूरौठ कस्बा पहुंचा। जहां परिवार के सदस्यों ने सूरौठ महल स्थित गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद परिवार के सदस्यों का काफिला करौली के लिए रवाना हुआ। करौली पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने प्रसिद्ध मदन मोहन जी मंदिर में भगवान की प्रतिमा के दर्शन के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सहित आम जन में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिला। सीएम परिवार के करौली जिले के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया।
- हिंडौन सिटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का परिवार शुक्रवार को करौली जिले के दौरे पर रहा। इस दौरान सीएम के परिवार के सदस्यों ने धार्मिक आस्था के चलते जिले में स्थित विभिन्न मंदिरों में पहुंच कर भगवान की प्रतिमा के दर्शन किए। सीएम शर्मा के परिवार का काफिला सबसे पहले हिंडौन के सूरौठ कस्बा पहुंचा। जहां परिवार के सदस्यों ने सूरौठ महल स्थित गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद परिवार के सदस्यों का काफिला करौली के लिए रवाना हुआ। करौली पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने प्रसिद्ध मदन मोहन जी मंदिर में भगवान की प्रतिमा के दर्शन के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सहित आम जन में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिला। सीएम परिवार के करौली जिले के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया।1
- चिकित्सा संस्थाओं पर मनाया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस, CMHO ने लांगरा में PMSMA पर आयोजित सेवाओं का लिया जायजा करौली प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन चिकित्सा संस्थानो पर किया गया, जिसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका ईलाज करने के साथ पोषण युक्त आहार की सलाह दी गई।सीएमएचओ डॉ जयंतीलाल मीणा ने सीएचसी लांगरा में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान दिवस पर आयोजित सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने एफसीएम से लाभान्वित महिलाओं व क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाते हुए प्रत्येक गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन जांच कर दिवस पर लाभान्वित करने के निर्देश प्रदान किये।उन्होंने गढी गांव सब सेंटर पर आयोजित एमसीएचएन सत्र पर सेवाओं की स्थिति जांची और सुधार के निर्देश प्रदान किये।CMHO ने गुरुवार दोपहर 3बजे बताया कि पीएमएसएमए दिवस के आयोजन पर गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, लंबाई, एचआईवी, सिफलिश आदि जांच कर पौष्टिक आहार लेने की सलाह प्रदान की गई।1
- हिंडौन बयाना रोड स्थित जाट की सराय के अभय भारत पेट्रोल पंप के पास आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर बाल मनोरंजन मेले में शुक्रवार शाम 5 बजे पूजा अर्चना के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। मेले के आयोजक रिंकू यादव ने बताया कि हिंडौन की जाट की सराय के अभय भारत पैट्रोल पंप के पास राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बच्चों के लिए नाव, झूला, ड्रैगन ट्रेन, कैटरपिलर झूला, ब्रेक डांस, शैयलंबों झूला, आदि कई मनोरंजन के साधन स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा मेले में आने वाले लोगों के खान पान के लिए कैंटीन के साथ खिलौने, चूरन चटनी, रेडीमेड कपड़े, क्रोकरी की स्टॉलें भी लगाई गई है। मेले में गणेश स्थापना के अवसर पर प्रकाश सिंह बेनीवाल, अभय भारत पेट्रोल पंप के निदेशक धीरज बिंदल, सोनू बेनीवाल, गगन जिंदल, प्रदीप अग्रवाल, अरविंद कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- वजीरपुर। राजकीय कन्या महाविद्यालय में आज भारत में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिराव फूले की जयंती मनाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता कर महात्मा फुले के विचार और जीवन संघर्ष से अच्छे विद्यार्थी और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा ली। नोडल अधिकारी एवं राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ रमेश बैरवा ने छात्राओं को बताया कि महात्मा फुले का जन्म पुणे में 1827 में हुआ। महात्मा जोतिराव फुले,जिन्हें 'जोतिबा फुले' नाम से भी जाना जाता है,एक क्रांतिकारी समाज सुधारक ही नहीं बल्कि एक गम्भीर सामाजिक चिंतक भी थे। फूले ने 'गुलामगिरी' 'सत्यशोधक समाज' 'किसान का कोड़ा' जैसी महत्वपूर्ण रचनाएं लिख कर सामाजिक-राजनैतिक चिंतक के तौर पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। विद्यार्थियों को इन रचनाओं का अध्ययन जरूर करना चाहिए। बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर महात्मा जोतिराव फुले को अपना वैचारिक गुरु मानते थे। फूले के विचार और संघर्ष आज भी प्रेरणा देते हैं। विश्व के महान चिंतक कार्ल मार्क्स एवं शहीदे आज़म भगतसिंह की तरह महात्मा फुले ने भी मनुष्य के मनुष्य द्वारा किये जाने वाले हर प्रकार के सामाजिक आर्थिक शोषण एवं भेदभाव के अंत का वैचारिक पक्ष लिया। समाज के शोषित,पीड़ित मेहनतकश तबकों की समग्र मुक्ति के लिए आजीवन संघर्ष किया। जाति एवं जेंडर आधारित जुल्म एवं ज्यादती का कड़ा विरोध किया। सामाजिक कुरूतियों एवं धार्मिक पाखण्ड के खिलाफ आमजन को जागरूक किया। मजदूर एवं किसान के हक के लिए संघर्ष किया। सबसे बढ़कर महात्मा फुले ने बड़ी यातनाएं झेलते हुए दलित,पिछड़े एवं महिला सहित मेहनतकश आमजन के लिए शिक्षा के महत्व का प्रचार प्रसार किया, अशिक्षा एवं अज्ञानता के कारण हुई बड़ी भारी क्षति के प्रति जागरूक किया। महिला शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए तो महात्मा फुले ने अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले के साथ मिलकर अनूठा कार्य किया। महिलाओं की शिक्षा के लिए विद्यालय चलाया,जो कि भारत का प्रथम महिला विद्यालय बना।1
- वजीरपुर। राजकीय कन्या महाविद्यालय में आज भारत में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिराव फूले की जयंती मनाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता कर महात्मा फुले के विचार और जीवन संघर्ष से अच्छे विद्यार्थी और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा ली। नोडल अधिकारी एवं राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ रमेश बैरवा ने छात्राओं को बताया कि महात्मा फुले का जन्म पुणे में 1827 में हुआ। महात्मा जोतिराव फुले,जिन्हें 'जोतिबा फुले' नाम से भी जाना जाता है,एक क्रांतिकारी समाज सुधारक ही नहीं बल्कि एक गम्भीर सामाजिक चिंतक भी थे। फूले ने 'गुलामगिरी' 'सत्यशोधक समाज' 'किसान का कोड़ा' जैसी महत्वपूर्ण रचनाएं लिख कर सामाजिक-राजनैतिक चिंतक के तौर पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। विद्यार्थियों को इन रचनाओं का अध्ययन जरूर करना चाहिए। बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर महात्मा जोतिराव फुले को अपना वैचारिक गुरु मानते थे। फूले के विचार और संघर्ष आज भी प्रेरणा देते हैं। विश्व के महान चिंतक कार्ल मार्क्स एवं शहीदे आज़म भगतसिंह की तरह महात्मा फुले ने भी मनुष्य के मनुष्य द्वारा किये जाने वाले हर प्रकार के सामाजिक आर्थिक शोषण एवं भेदभाव के अंत का वैचारिक पक्ष लिया। समाज के शोषित,पीड़ित मेहनतकश तबकों की समग्र मुक्ति के लिए आजीवन संघर्ष किया। जाति एवं जेंडर आधारित जुल्म एवं ज्यादती का कड़ा विरोध किया। सामाजिक कुरूतियों एवं धार्मिक पाखण्ड के खिलाफ आमजन को जागरूक किया। मजदूर एवं किसान के हक के लिए संघर्ष किया। सबसे बढ़कर महात्मा फुले ने बड़ी यातनाएं झेलते हुए दलित,पिछड़े एवं महिला सहित मेहनतकश आमजन के लिए शिक्षा के महत्व का प्रचार प्रसार किया, अशिक्षा एवं अज्ञानता के कारण हुई बड़ी भारी क्षति के प्रति जागरूक किया। महिला शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए तो महात्मा फुले ने अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले के साथ मिलकर अनूठा कार्य किया। महिलाओं की शिक्षा के लिए विद्यालय चलाया,जो कि भारत का प्रथम महिला विद्यालय बना।2
- इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी का ध्वज विधिवत रूप से फहराया गया। इस अवसर पर शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, महामंत्री कमलेश महावर एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर सभापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है और इसी भावना के साथ कार्यकर्ता निरंतर समाज के बीच कार्य कर रहे हैं। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने एकजुट होकर देश की प्रगति एवं समृद्धि के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं उमंग का वातावरण देखने को मिला। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं एवं पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।1
- Post by Bharat SING Meena1
- हिंडौन सिटी। बयाना रोड स्थित जाट की सराय के अभय भारत पेट्रोल पंप के पास आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर मेले में शुक्रवार को पूजा अर्चना के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। मेले के आयोजक रिंकू यादव ने बताया कि हिंडौन की जाट की सराय के अभय भारत पैट्रोल पंप के पास राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बच्चों के लिए नाव, झूला, ड्रैगन ट्रेन, कैटरपिलर झूला, ब्रेक डांस, शैलंबों झूला, आदि कई मनोरंजन के साधन स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा मेले में आने वाले लोगों को खान पान के लिए कैंटीन के साथ खिलौने, चूरन चटनी, रेडीमेड कपड़े, क्रोकरी की स्टॉले भी लगाई गई है। मेले में गणेश प्रतिमा स्थापना के अवसर पर प्रकाश सिंह बेनीवाल, अभय भारत पेट्रोल पंप के निदेशक धीरज बिंदल, सोनू बेनीवाल, गगन जिंदल, प्रदीप अग्रवाल, अरविंद कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।1