चिकित्सा संस्थाओं पर मनाया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस, CMHO ने लांगरा में PMSMA पर आयोजित सेवाओं का लिया जायजा चिकित्सा संस्थाओं पर मनाया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस, CMHO ने लांगरा में PMSMA पर आयोजित सेवाओं का लिया जायजा करौली प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन चिकित्सा संस्थानो पर किया गया, जिसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका ईलाज करने के साथ पोषण युक्त आहार की सलाह दी गई।सीएमएचओ डॉ जयंतीलाल मीणा ने सीएचसी लांगरा में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान दिवस पर आयोजित सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने एफसीएम से लाभान्वित महिलाओं व क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाते हुए प्रत्येक गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन जांच कर दिवस पर लाभान्वित करने के निर्देश प्रदान किये।उन्होंने गढी गांव सब सेंटर पर आयोजित एमसीएचएन सत्र पर सेवाओं की स्थिति जांची और सुधार के निर्देश प्रदान किये।CMHO ने गुरुवार दोपहर 3बजे बताया कि पीएमएसएमए दिवस के आयोजन पर गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, लंबाई, एचआईवी, सिफलिश आदि जांच कर पौष्टिक आहार लेने की सलाह प्रदान की गई।
चिकित्सा संस्थाओं पर मनाया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस, CMHO ने लांगरा में PMSMA पर आयोजित सेवाओं का लिया जायजा चिकित्सा संस्थाओं पर मनाया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस, CMHO ने लांगरा में PMSMA पर आयोजित सेवाओं का लिया जायजा करौली प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन चिकित्सा संस्थानो पर किया गया, जिसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका ईलाज करने के साथ पोषण युक्त आहार की सलाह दी गई।सीएमएचओ डॉ जयंतीलाल मीणा ने सीएचसी लांगरा में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान दिवस पर आयोजित सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने एफसीएम से लाभान्वित महिलाओं व क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाते हुए प्रत्येक गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन जांच कर दिवस पर लाभान्वित करने के निर्देश प्रदान किये।उन्होंने गढी गांव सब सेंटर पर आयोजित एमसीएचएन सत्र पर सेवाओं की स्थिति जांची और सुधार के निर्देश प्रदान किये।CMHO ने गुरुवार दोपहर 3बजे बताया कि पीएमएसएमए दिवस के आयोजन पर गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, लंबाई, एचआईवी, सिफलिश आदि जांच कर पौष्टिक आहार लेने की सलाह प्रदान की गई।
- करौली जिला प्रशासन एवं एक्शनएड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मासलपुर में आखातीज एवं अबूझ सावों के अवसर पर संभावित बाल विवाहों की रोकथाम एवं उन्मूलन को लेकर फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन पंचायत समिति सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोहन लाल शर्मा विकास अधिकारी ने की गई। एक्शनएड एसोसिएशन के जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे बताया कि मासलपुर ब्लॉक में बाल विवाह रोकथाम हेतु एक व्यापक एवं प्रभावी अभियान प्रारंभ किया गया है। इस पहल का उद्देश्य न केवल वर्तमान में बालिकाओं को बाल विवाह से सुरक्षित करना है, बल्कि समुदाय आधारित एक स्थायी व्यवस्था विकसित करना भी है, जिससे भविष्य में इस कुप्रथा में निरंतर कमी लाई जा सके।इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी संघ का जिलाध्यक्ष,गोरव कुमारी, रामराज गूर्जर, घनश्याम लोधा, गुनगुन कसेडिया आदि मौजूद रहे1
- कार्रवाई की मांग तेज धौलपुर, राजस्थान (सरमथुरा): सरमथुरा क्षेत्र के अंतर्गत मौठियापुरा गांव में अवैध शराब सप्लाई का मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि बोलेरो गाड़ी (नंबर: RJ11/UA0045) के माध्यम से गांव-गांव में अवैध रूप से शराब की सप्लाई की जा रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, उक्त वाहन को मौठियापुरा गांव में सप्लाई करते हुए पकड़ा गया, लेकिन इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इस मामले को लेकर भरत सिंह मीणा, जो आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ) हैं, ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अवैध शराब का कारोबार न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह समाज और युवाओं के लिए भी हानिकारक है। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, मामला जिला पुलिस अधीक्षक (SP) तक पहुंचाकर तत्काल हस्तक्षेप की अपील की गई है। मुख्य मांगें: अवैध शराब सप्लाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई वाहन और नेटवर्क की जांच संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करना क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाना अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और क्या दोषियों पर शिकंजा कस पाता है या नहीं।1
- शिक्षा विभाग के निर्देश पर ऋषभदेव पखवाड़े की शुरुआत बामनवास l शिक्षा विभाग की अभिनव पहल पर देवाधिदेव ऋषभदेव भगवान के जीवन चरित्र पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की शुरुआत ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल और वर्धमान कोचिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में प्री-प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों से की l बच्चों को इस अवसर पर भगवान ऋषभदेव के जीवन चरित्र पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई l इसके बाद उन्हें विद्यालय के निदेशक अखलेश गुर्जर ने माता मरूदेवी के सोलह सपनो के बारे में बताते हुए उनका अर्थ बताया l *नन्हे मुन्नों ने ध्यान मुद्रा में किया णमोकार महामंत्र का जाप* विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर बच्चों ने एक साथ समधुर आवाज में णमोकार महामंत्र का निर्दोष आवाज में जाप किया जिससे पूरे विद्यालय का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर गया l इस अवसर पर वर्धमान कोचिंग सेन्टर की निदेशक एकता जैन ने बताया कि णमोकार महामंत्र में पांच परमेष्ठि को नमन किया जाता है l अरिहंत,सिद्ध,आचार्य,उपाध्याय और सर्वसाधु इन परम पद को पाने के लिए आपको धर्म की राह पर चलकर भावना बनाकर जीवन को त्याग की ओर करने का पुरूषार्थ करना होगा l इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमति कृपा गुर्जर ने बताया कि सोमवार को विद्यालय में शिक्षा विभाग के आदेशों की अनुपालना में विद्यार्थियों के अन्दर ऋषभदेव पखवाड़े के तहत ऋषभ स्तुति, ऋषभदेव पर आधारित शिक्षाप्रद कहानी,चित्रकला एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता मंगलवार को निबन्ध और प्रश्नोत्तर,रचनात्मक लेखन एवं कविता पाठ प्रतियोगिता बुधवार को योग शिविर का आयोजन किया जाएगा l विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर बच्चों को विद्यालय में मिठाई का वितरण किया गया l इस अवसर पर विद्यालय की नीरज गुर्जर,शिवानी मीणा,गणेश योगी,योग शिक्षक रीना गुर्जर आदि कई शिक्षक उपस्थित थे l3
- बोले हक की भूमि को बचाने बैठे हैं धरने पर , सुनिए धर्नाथियों की जुबानी।1
- आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी, नदबई भरतपुर से लाइव। इसी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमें फॉलो करें।1
- कपासन क्षेत्र के जवानपुरा गांव में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-भाटा और कुल्हाड़ी के मुंज से हमला कर दिया गया। इस झगड़े में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार खेत से भूसा निकालने के दौरान खेत की बाड़ का एक खंभा टूट गया, जिससे विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर लाठियों व कुल्हाड़ी के मुंज से हमला कर दिया। हमले में अमरचंद जाट का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि उनकी पत्नी को भी कई गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा के लिए रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।4
- हिंडौन सिटी। पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन आई एफ डब्ल्यू जे के प्रदेशाध्यक्ष के विरुद्ध जैसलमेर के तत्कालीन जिला कलेक्टर की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय पत्रकारों ने प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। संगठन से जुड़े पत्रकार शुभम तिवारी ने बताया कि आई एफ डब्ल्यू के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के रेस्टोरेंट पर जैसलमेर के तत्कालीन जिला कलेक्टर ने दमनात्मक कार्रवाई की। जिसके विरोध में संगठन के करौली जिलाध्यक्ष दीनदयाल सारस्वत के नेतृत्व में पत्रकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नाम हिंडौन तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान पत्रकार राजेंद्र जांगिड़, कृष्ण मुरारी राजौरा, बृजमोहन शर्मा, गणेश सिंह राजपूत सहित करतार सिंह चौधरी मौजूद रहे।4
- करौली नव नियुक्त जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा का करौली पदस्थापन पर दक्ष प्रजापति विकास संस्थान द्वारा गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया,संस्थान सचिव गंगाराम प्रजापत ने शुक्रवार सुबह 9:00 बजे बजे बताया कि जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा के करौली में पदस्थापन पर संस्थान पदाधिकारी रामेश्वर ठेकेदार संरक्षक ने सामान्य शिष्टाचार ,अतिथि सत्कार के रूप में गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया,करौली के जिला कलेक्टर ने पदस्थापित होते ही मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा की नांगल शेरपुर में आयोजित किसान सभा के सफल आयोजन ,जन समस्याओं के निस्तारण में विभागीय अधिकारियों को संवेदन शील रहकर निस्तारण कराने ,जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचवाने के सख्त आदेशों के लिए उनकी कार्य शैली की सराहना की,उन्होंने आशा व्यक्त की कि युवा जिला कलेक्टर के नेतृत्व में करौली जिला विकास की नई ऊंचाइयां तय करेगा, तथा जिले के मुखिया होने के नाते जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं मजबूती प्रदान करेगे.1
- Post by Bharat SING Meena1