logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धौलपुर #सरमथुरा #shuruapp #facebook #instagram #TELEGRAM #Youtube #sarmathura #धौलपुर पुलिस की बड़ी कारवाही 43 हज़ार का इनामी साइबर ठग दिल्ली के लाजपत नगर से गिरफ्तार,, अमित गौतम पुत्र सुभाष गौतम शास्त्री नगर सेक्टर No 5 थाना निहाल गंज धौलपुर को 12 करोड़ 69 लाख की रुपए धोखाधडी में गिरफ्तार किया है जो 6 साल से फरार , सफेद कोट पहनकर रहता था मुख्य आरोपी।

23 hrs ago
user_Bharat SING Meena
Bharat SING Meena
Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
23 hrs ago

धौलपुर #सरमथुरा #shuruapp #facebook #instagram #TELEGRAM #Youtube #sarmathura #धौलपुर पुलिस की बड़ी कारवाही 43 हज़ार का इनामी साइबर ठग दिल्ली के लाजपत नगर से गिरफ्तार,, अमित गौतम पुत्र सुभाष गौतम शास्त्री नगर सेक्टर No 5 थाना निहाल गंज धौलपुर को 12 करोड़ 69 लाख की रुपए धोखाधडी में गिरफ्तार किया है जो 6 साल से फरार , सफेद कोट पहनकर रहता था मुख्य आरोपी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Bharat SING Meena
    1
    Post by Bharat SING Meena
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • हिंडौन बयाना रोड स्थित जाट की सराय के अभय भारत पेट्रोल पंप के पास आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर बाल मनोरंजन मेले में शुक्रवार शाम 5 बजे पूजा अर्चना के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। मेले के आयोजक रिंकू यादव ने बताया कि हिंडौन की जाट की सराय के अभय भारत पैट्रोल पंप के पास राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बच्चों के लिए नाव, झूला, ड्रैगन ट्रेन, कैटरपिलर झूला, ब्रेक डांस, शैयलंबों झूला, आदि कई मनोरंजन के साधन स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा मेले में आने वाले लोगों के खान पान के लिए कैंटीन के साथ खिलौने, चूरन चटनी, रेडीमेड कपड़े, क्रोकरी की स्टॉलें भी लगाई गई है। मेले में गणेश स्थापना के अवसर पर प्रकाश सिंह बेनीवाल, अभय भारत पेट्रोल पंप के निदेशक धीरज बिंदल, सोनू बेनीवाल, गगन जिंदल, प्रदीप अग्रवाल, अरविंद कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
    1
    हिंडौन बयाना रोड स्थित जाट की सराय के अभय भारत पेट्रोल पंप के पास आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर बाल मनोरंजन मेले में शुक्रवार शाम 5 बजे पूजा अर्चना के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। मेले के आयोजक रिंकू यादव ने बताया कि हिंडौन की जाट की सराय के अभय भारत पैट्रोल पंप के पास राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बच्चों के लिए नाव, झूला, ड्रैगन ट्रेन, कैटरपिलर झूला, ब्रेक डांस, शैयलंबों झूला, आदि कई मनोरंजन के साधन स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा मेले में आने वाले लोगों के खान पान के लिए कैंटीन के साथ खिलौने, चूरन चटनी, रेडीमेड कपड़े, क्रोकरी की स्टॉलें भी लगाई गई है। मेले में गणेश स्थापना के अवसर पर प्रकाश सिंह बेनीवाल, अभय भारत पेट्रोल पंप के निदेशक धीरज बिंदल, सोनू बेनीवाल, गगन जिंदल, प्रदीप अग्रवाल, अरविंद कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • फुलवाला पेट्रोल पंप के पास आज़ रात पिकअप और मारुति में टक्कर
    2
    फुलवाला पेट्रोल पंप के पास आज़ रात पिकअप और मारुति में टक्कर
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    1 hr ago
  • हिंडौन सिटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का परिवार शुक्रवार को करौली जिले के दौरे पर रहा। इस दौरान सीएम के परिवार के सदस्यों ने धार्मिक आस्था के चलते जिले में स्थित विभिन्न मंदिरों में पहुंच कर भगवान की प्रतिमा के दर्शन किए। सीएम शर्मा के परिवार का काफिला सबसे पहले हिंडौन के सूरौठ कस्बा पहुंचा। जहां परिवार के सदस्यों ने सूरौठ महल स्थित गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद परिवार के सदस्यों का काफिला करौली के लिए रवाना हुआ। करौली पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने प्रसिद्ध मदन मोहन जी मंदिर में भगवान की प्रतिमा के दर्शन के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सहित आम जन में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिला। सीएम परिवार के करौली जिले के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया।
    1
    हिंडौन सिटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का परिवार शुक्रवार को करौली जिले के दौरे पर रहा। इस दौरान सीएम के परिवार के सदस्यों ने धार्मिक आस्था के चलते जिले में स्थित विभिन्न मंदिरों में पहुंच कर भगवान की प्रतिमा के दर्शन किए। सीएम शर्मा के परिवार का काफिला सबसे पहले हिंडौन के सूरौठ कस्बा पहुंचा। जहां परिवार के सदस्यों ने सूरौठ महल स्थित गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद परिवार के सदस्यों का काफिला करौली के लिए रवाना हुआ। करौली पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने प्रसिद्ध मदन मोहन जी मंदिर में भगवान की प्रतिमा के दर्शन के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सहित आम जन में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिला। सीएम परिवार के करौली जिले के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • नुनहेरा के आरी गांव में जन-आक्रोश, 10 दिनों से जमीन पर टूटे पड़े हैं बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर ग्रामीणों ने किया 'हल्ला बोल' प्रदर्शन; अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर गरीब और मजदूर परिवार धौलपुर सैंपऊ उपखंड के नुनहेरा ग्राम पंचायत अंतर्गत आरी गांव में पिछले 10 दिनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांव के कुशवाह और जाटव मोहल्ले में बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर जमीन पर टूटे पड़े हैं, जिससे न केवल विद्युत आपूर्ति ठप है, बल्कि आम रास्ता भी पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। प्रशासन और विद्युत विभाग की इस अनदेखी के खिलाफ आज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों की शिकायत पर 'श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत संगठन' के जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने आरी गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होंने स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण गरीब मजदूर और ग्रामीण पिछले 10 दिनों से नर्क जैसी स्थिति में रहने को मजबूर हैं। अंधेरे का साया: बिजली न होने के कारण लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण अब डीजल खरीदकर और पुराने तरीके से दीपक जलाकर रोशनी कर रहे हैं। पानी की किल्लत: मोटरें बंद होने से पशुओं और आम जनमानस के लिए पीने के पानी का भारी संकट खड़ा हो गया है। बीमारियों का खतरा: भीषण गर्मी और लाइट न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र में बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। शिक्षा पर असर: बिजली के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग, स्थानीय प्रशासन और सरपंच के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से नीरज जाटव, निशांत जाटव, सुनील जाटव, परमजीत जाटव, संजय कुशवाह, रामदास कुशवाह, संदीप कुशवाह, कलूटी कुशवाह, रघुवीर कुशवाह, राजेंद्र कुशवाह, भूरो कुशवाह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं की गई और टूटे पोल नहीं हटाए गए, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
    4
    नुनहेरा के आरी गांव में जन-आक्रोश, 10 दिनों से जमीन पर टूटे पड़े हैं बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर
ग्रामीणों ने किया 'हल्ला बोल' प्रदर्शन; अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर गरीब और मजदूर परिवार
धौलपुर सैंपऊ उपखंड के नुनहेरा ग्राम पंचायत अंतर्गत आरी गांव में पिछले 10 दिनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांव के कुशवाह और जाटव मोहल्ले में बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर जमीन पर टूटे पड़े हैं, जिससे न केवल विद्युत आपूर्ति ठप है, बल्कि आम रास्ता भी पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। प्रशासन और विद्युत विभाग की इस अनदेखी के खिलाफ आज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों की शिकायत पर 'श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत संगठन' के जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने आरी गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होंने स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण गरीब मजदूर और ग्रामीण पिछले 10 दिनों से नर्क जैसी स्थिति में रहने को मजबूर हैं। अंधेरे का साया: बिजली न होने के कारण लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण अब डीजल खरीदकर और पुराने तरीके से दीपक जलाकर रोशनी कर रहे हैं।
पानी की किल्लत: मोटरें बंद होने से पशुओं और आम जनमानस के लिए पीने के पानी का भारी संकट खड़ा हो गया है। बीमारियों का खतरा: भीषण गर्मी और लाइट न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र में बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। शिक्षा पर असर: बिजली के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग, स्थानीय प्रशासन और सरपंच के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से नीरज जाटव, निशांत जाटव, सुनील जाटव, परमजीत जाटव, संजय कुशवाह, रामदास कुशवाह, संदीप कुशवाह, कलूटी कुशवाह, रघुवीर कुशवाह, राजेंद्र कुशवाह, भूरो कुशवाह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं की गई और टूटे पोल नहीं हटाए गए, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • , धौलपुर। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में धौलपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 40 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमित गौतम को गिरफ्तार कर लिया है, जो करीब 6 साल से फरार चल रहा था। आरोपी अमित गौतम पर करीब 12 करोड़ 69 लाख रुपये की धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं। उसके खिलाफ जयपुर और उदयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर करीब 20 मामले दर्ज हैं, जिनमें वह लंबे समय से वांछित था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी आरोपी की काफी समय से तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को बड़ा निवेशक (इन्वेस्टर) दिखाने के लिए लग्जरी गाड़ियों और महंगे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था, जिससे वह बड़े लोगों को अपने जाल में फंसा सके। वह डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी और उच्च शिक्षण संस्थानों में कार्यरत लोगों को बैंक ले जाकर विभिन्न शाखाओं से एक साथ बड़े लोन दिलवाता था और बाद में धोखाधड़ी को अंजाम देता था।
    3
    , धौलपुर।
जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में धौलपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 40 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमित गौतम को गिरफ्तार कर लिया है, जो करीब 6 साल से फरार चल रहा था।
आरोपी अमित गौतम पर करीब 12 करोड़ 69 लाख रुपये की धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं। उसके खिलाफ जयपुर और उदयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर करीब 20 मामले दर्ज हैं, जिनमें वह लंबे समय से वांछित था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी आरोपी की काफी समय से तलाश कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को बड़ा निवेशक (इन्वेस्टर) दिखाने के लिए लग्जरी गाड़ियों और महंगे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था, जिससे वह बड़े लोगों को अपने जाल में फंसा सके। वह डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी और उच्च शिक्षण संस्थानों में कार्यरत लोगों को बैंक ले जाकर विभिन्न शाखाओं से एक साथ बड़े लोन दिलवाता था और बाद में धोखाधड़ी को अंजाम देता था।
    user_Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Carpenter सेपऊ, धौलपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • वजीरपुर। राजकीय कन्या महाविद्यालय में आज भारत में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिराव फूले की जयंती मनाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता कर महात्मा फुले के विचार और जीवन संघर्ष से अच्छे विद्यार्थी और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा ली। नोडल अधिकारी एवं राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ रमेश बैरवा ने छात्राओं को बताया कि महात्मा फुले का जन्म पुणे में 1827 में हुआ।  महात्मा जोतिराव फुले,जिन्हें 'जोतिबा फुले' नाम से भी जाना जाता है,एक क्रांतिकारी समाज सुधारक ही नहीं बल्कि एक गम्भीर सामाजिक चिंतक भी थे। फूले ने 'गुलामगिरी' 'सत्यशोधक समाज' 'किसान का कोड़ा' जैसी महत्वपूर्ण रचनाएं लिख कर सामाजिक-राजनैतिक चिंतक के तौर पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। विद्यार्थियों को इन रचनाओं का अध्ययन जरूर करना चाहिए। बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर महात्मा जोतिराव फुले को अपना वैचारिक गुरु मानते थे। फूले के विचार और संघर्ष आज भी प्रेरणा देते हैं। विश्व के महान चिंतक कार्ल मार्क्स एवं शहीदे आज़म भगतसिंह की तरह महात्मा फुले ने भी मनुष्य के मनुष्य द्वारा किये जाने वाले हर प्रकार के सामाजिक आर्थिक शोषण एवं भेदभाव के अंत का वैचारिक पक्ष लिया। समाज के शोषित,पीड़ित मेहनतकश तबकों की समग्र मुक्ति के लिए आजीवन संघर्ष किया। जाति एवं जेंडर आधारित जुल्म एवं ज्यादती का कड़ा विरोध किया। सामाजिक कुरूतियों एवं धार्मिक पाखण्ड के खिलाफ आमजन को जागरूक किया। मजदूर एवं किसान के हक के लिए संघर्ष किया। सबसे बढ़कर महात्मा फुले ने बड़ी यातनाएं झेलते हुए  दलित,पिछड़े एवं  महिला सहित मेहनतकश आमजन के लिए शिक्षा के महत्व का प्रचार प्रसार किया, अशिक्षा एवं अज्ञानता के कारण हुई बड़ी भारी क्षति के प्रति जागरूक किया। महिला शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए तो महात्मा फुले ने अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले के साथ मिलकर अनूठा कार्य किया। महिलाओं की शिक्षा के लिए विद्यालय चलाया,जो कि भारत का प्रथम महिला विद्यालय बना।
    1
    वजीरपुर। राजकीय कन्या महाविद्यालय में आज भारत में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिराव फूले की जयंती मनाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता कर महात्मा फुले के विचार और जीवन संघर्ष से अच्छे विद्यार्थी और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा ली। नोडल अधिकारी एवं राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ रमेश बैरवा ने छात्राओं को बताया कि महात्मा फुले का जन्म पुणे में 1827 में हुआ। 
महात्मा जोतिराव फुले,जिन्हें 'जोतिबा फुले' नाम से भी जाना जाता है,एक क्रांतिकारी समाज सुधारक ही नहीं बल्कि एक गम्भीर सामाजिक चिंतक भी थे। फूले ने 'गुलामगिरी' 'सत्यशोधक समाज' 'किसान का कोड़ा' जैसी महत्वपूर्ण रचनाएं लिख कर सामाजिक-राजनैतिक चिंतक के तौर पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। विद्यार्थियों को इन रचनाओं का अध्ययन जरूर करना चाहिए। बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर महात्मा जोतिराव फुले को अपना वैचारिक गुरु मानते थे। फूले के विचार और संघर्ष आज भी प्रेरणा देते हैं।
विश्व के महान चिंतक कार्ल मार्क्स एवं शहीदे आज़म भगतसिंह की तरह महात्मा फुले ने भी मनुष्य के मनुष्य द्वारा किये जाने वाले हर प्रकार के सामाजिक आर्थिक शोषण एवं भेदभाव के अंत का वैचारिक पक्ष लिया। समाज के शोषित,पीड़ित मेहनतकश तबकों की समग्र मुक्ति के लिए आजीवन संघर्ष किया। जाति एवं जेंडर आधारित जुल्म एवं ज्यादती का कड़ा विरोध किया। सामाजिक कुरूतियों एवं धार्मिक पाखण्ड के खिलाफ आमजन को जागरूक किया। 
मजदूर एवं किसान के हक के लिए संघर्ष किया। सबसे बढ़कर महात्मा फुले ने बड़ी यातनाएं झेलते हुए  दलित,पिछड़े एवं  महिला सहित मेहनतकश आमजन के लिए शिक्षा के महत्व का प्रचार प्रसार किया, अशिक्षा एवं अज्ञानता के कारण हुई बड़ी भारी क्षति के प्रति जागरूक किया। महिला शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए तो महात्मा फुले ने अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले के साथ मिलकर अनूठा कार्य किया। महिलाओं की शिक्षा के लिए विद्यालय चलाया,जो कि भारत का प्रथम महिला विद्यालय बना।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कार्रवाई की मांग तेज धौलपुर, राजस्थान (सरमथुरा): सरमथुरा क्षेत्र के अंतर्गत मौठियापुरा गांव में अवैध शराब सप्लाई का मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि बोलेरो गाड़ी (नंबर: RJ11/UA0045) के माध्यम से गांव-गांव में अवैध रूप से शराब की सप्लाई की जा रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, उक्त वाहन को मौठियापुरा गांव में सप्लाई करते हुए पकड़ा गया, लेकिन इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इस मामले को लेकर भरत सिंह मीणा, जो आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ) हैं, ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अवैध शराब का कारोबार न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह समाज और युवाओं के लिए भी हानिकारक है। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, मामला जिला पुलिस अधीक्षक (SP) तक पहुंचाकर तत्काल हस्तक्षेप की अपील की गई है। मुख्य मांगें: अवैध शराब सप्लाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई वाहन और नेटवर्क की जांच संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करना क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाना अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और क्या दोषियों पर शिकंजा कस पाता है या नहीं।
    1
    कार्रवाई की मांग तेज
धौलपुर, राजस्थान (सरमथुरा):
सरमथुरा क्षेत्र के अंतर्गत मौठियापुरा गांव में अवैध शराब सप्लाई का मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि बोलेरो गाड़ी (नंबर: RJ11/UA0045) के माध्यम से गांव-गांव में अवैध रूप से शराब की सप्लाई की जा रही थी।
ग्रामीणों के अनुसार, उक्त वाहन को मौठियापुरा गांव में सप्लाई करते हुए पकड़ा गया, लेकिन इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
इस मामले को लेकर भरत सिंह मीणा, जो आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ) हैं, ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अवैध शराब का कारोबार न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह समाज और युवाओं के लिए भी हानिकारक है।
उन्होंने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, मामला जिला पुलिस अधीक्षक (SP) तक पहुंचाकर तत्काल हस्तक्षेप की अपील की गई है।
मुख्य मांगें:
अवैध शराब सप्लाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
वाहन और नेटवर्क की जांच
संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करना
क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाना
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और क्या दोषियों पर शिकंजा कस पाता है या नहीं।
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.