logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

200 वर्षों पुरानी परंपरा का भव्य निर्वहन, 16 गांवों के हजारों रामभक्त हुए शामिल महुआडांड़ के चटकपुर में महुराम झंडा मिलन स्थल पर उमड़ा आस्था का महासैलाब 200 वर्षों पुरानी परंपरा का भव्य निर्वहन, 16 गांवों के हजारों रामभक्त हुए शामिल रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ प्रखंड के चटकपुर स्थित ऐतिहासिक महुराम झंडा मिलन स्थल पर शुक्रवार को आस्था, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। लगभग 200 वर्षों से चली आ रही इस गौरवशाली परंपरा के तहत पश्चिमी क्षेत्र के 16 गांवों से हजारों रामभक्त महावीरी झंडों के साथ यहां पहुंचे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार झंडा मिलन का आयोजन किया गया। करीब 5.40 एकड़ में फैले विशाल मैदान में जब हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ “जय श्री राम” का उद्घोष किया, तो पूरा इलाका भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। महावीरी झंडों के मिलान के साथ ही श्रद्धालुओं ने भक्ति, उत्साह और एकता का परिचय दिया। पीढ़ियों से निभाई जा रही है परंपरा महुराम झंडा मिलन स्थल का क्षेत्र के हिंदू समाज से सदियों पुराना रिश्ता है। यहां चटकपुर, मेढ़ाड़ी, चिकनीकोना, जोरी, काठो, पारही नावाटोली, गांजाटोली, चैनपुर, गोठगांव, लोध, उरम्बी, परेवा, मिर्गी, तेवाही, हामी और असनारी गांव के लोग पीढ़ी-दर-पीढ़ी जुटते आ रहे हैं। रामनवमी के अवसर पर झंडा मिलन और दुर्गा पूजा के दौरान नीलकंठ पक्षी के दर्शन के बाद बड़ों का आशीर्वाद लेने की परंपरा आज भी पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। शौर्य प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। आयोजन से पूर्व पश्चिमी हिंदू महासभा के बैनर तले “जय सीता राम जय जय, जय जय सीताराम” के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण में डूब गया। आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही अहम भूमिका इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पश्चिमी हिंदू महासभा के अध्यक्ष रामदत्त प्रसाद, नरेंद्र कुमार सिंह, चटकपुर समाज के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद, देवनारायण प्रसाद, सुभाष प्रसाद, रामपुकार प्रसाद, रामजी, ललकु लोहरा, विश्वनाथ राम, सत्येंद्र सिंह, दीपेंद्र नाथ शाह, चन्द्रशेखर प्रसाद, कपिलदेव प्रसाद, रामखेलावन नगेशिया, जितेंद्र खेरवार, अमृत राम, बद्रीनाथ प्रसाद, उमाकांत प्रसाद, शंकर प्रसाद, रामनन्दन प्रसाद, महेन्द्र प्रसाद, उमेश कुमार तथा राहुल कुमार की भूमिका सराहनीय रही। ग्रामीणों ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि गांवों की एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

9 hrs ago
user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
9 hrs ago

200 वर्षों पुरानी परंपरा का भव्य निर्वहन, 16 गांवों के हजारों रामभक्त हुए शामिल महुआडांड़ के चटकपुर में महुराम झंडा मिलन स्थल पर उमड़ा आस्था का महासैलाब 200 वर्षों पुरानी परंपरा का भव्य निर्वहन, 16 गांवों के हजारों रामभक्त हुए शामिल रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ प्रखंड के चटकपुर स्थित ऐतिहासिक महुराम झंडा मिलन स्थल पर शुक्रवार को आस्था, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। लगभग 200 वर्षों से चली आ रही इस गौरवशाली परंपरा के तहत पश्चिमी क्षेत्र के 16 गांवों से हजारों रामभक्त महावीरी झंडों के साथ यहां पहुंचे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार

झंडा मिलन का आयोजन किया गया। करीब 5.40 एकड़ में फैले विशाल मैदान में जब हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ “जय श्री राम” का उद्घोष किया, तो पूरा इलाका भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। महावीरी झंडों के मिलान के साथ ही श्रद्धालुओं ने भक्ति, उत्साह और एकता का परिचय दिया। पीढ़ियों से निभाई जा रही है परंपरा महुराम झंडा मिलन स्थल का क्षेत्र के हिंदू समाज से सदियों पुराना रिश्ता है। यहां चटकपुर, मेढ़ाड़ी, चिकनीकोना, जोरी, काठो, पारही नावाटोली, गांजाटोली, चैनपुर, गोठगांव, लोध, उरम्बी, परेवा, मिर्गी, तेवाही, हामी और असनारी गांव के लोग पीढ़ी-दर-पीढ़ी जुटते आ रहे

b694a74d-485b-46aa-a4bd-3aff7c9b41d0

हैं। रामनवमी के अवसर पर झंडा मिलन और दुर्गा पूजा के दौरान नीलकंठ पक्षी के दर्शन के बाद बड़ों का आशीर्वाद लेने की परंपरा आज भी पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। शौर्य प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। आयोजन से पूर्व पश्चिमी हिंदू महासभा के बैनर तले “जय सीता राम जय जय, जय जय सीताराम” के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण में डूब गया। आयोजन को सफल बनाने

d86053d6-5feb-47bc-85d2-75606cc958d5

में इनकी रही अहम भूमिका इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पश्चिमी हिंदू महासभा के अध्यक्ष रामदत्त प्रसाद, नरेंद्र कुमार सिंह, चटकपुर समाज के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद, देवनारायण प्रसाद, सुभाष प्रसाद, रामपुकार प्रसाद, रामजी, ललकु लोहरा, विश्वनाथ राम, सत्येंद्र सिंह, दीपेंद्र नाथ शाह, चन्द्रशेखर प्रसाद, कपिलदेव प्रसाद, रामखेलावन नगेशिया, जितेंद्र खेरवार, अमृत राम, बद्रीनाथ प्रसाद, उमाकांत प्रसाद, शंकर प्रसाद, रामनन्दन प्रसाद, महेन्द्र प्रसाद, उमेश कुमार तथा राहुल कुमार की भूमिका सराहनीय रही। ग्रामीणों ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि गांवों की एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by Shamsher Alam
    1
    Post by Shamsher Alam
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    11 hrs ago
  • रामनवमी जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य करना अत्यंत पुण्यदायी होता है। : श्यामली शर्मा संवाद सूत्र, जागरण बरवाडीह (लातेहार) : रामनवमी के पावन अवसर पर बरवाडीह स्थित प्राचीन पहाड़ी शिव मंदिर का प्रांगण सेवा, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। इस अवसर पर बरवाडीह समाजसेवी श्यामली शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच निशुल्क शरबत, चना, गुड़ और किशमिश का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच यह पहल श्रद्धालुओं के लिए राहत का कारण बनी और सभी ने इसकी सराहना की। मौके पर समाजसेवी श्यामली शर्मा कहा कि रामनवमी जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य करना अत्यंत पुण्यदायी होता है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को थोड़ी राहत मिले, इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और सेवा का माहौल देखने को मिला। मंदिर के पुजारी गिरधारी मिश्रा और बल्लू मिश्रा सहित मंदिर समिति के अध्यक्ष नन्देव राम ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सेवा कार्य से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों में परोपकार की भावना विकसित होती है। वहीं स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह भी इस आयोजन में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी सहयोग, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। लातेहार की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह ने भी इस पुनीत कार्य में सहयोग करते हुए इसकी सराहना की। इस अवसर पर कन्हाई सिंह, ललिता देवी, प्रियंका शर्मा, निशा देवी, रंजीता देवी, खुशी, काजल, आशिकी, रविंद्र सोनी, तुलसी प्रजापति, बब्लु शर्मा, बिट्टू सहित कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
    8
    रामनवमी जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य करना अत्यंत पुण्यदायी होता है। : श्यामली शर्मा
संवाद सूत्र, जागरण बरवाडीह (लातेहार) : रामनवमी के पावन अवसर पर बरवाडीह स्थित प्राचीन पहाड़ी शिव मंदिर का प्रांगण सेवा, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। इस अवसर पर बरवाडीह समाजसेवी श्यामली शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच निशुल्क शरबत, चना, गुड़ और किशमिश का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच यह पहल श्रद्धालुओं के लिए राहत का कारण बनी और सभी ने इसकी सराहना की।
मौके पर समाजसेवी श्यामली शर्मा  कहा कि रामनवमी जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य करना अत्यंत पुण्यदायी होता है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को थोड़ी राहत मिले, इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और सेवा का माहौल देखने को मिला।
मंदिर के पुजारी गिरधारी मिश्रा और बल्लू मिश्रा सहित मंदिर समिति के अध्यक्ष नन्देव राम ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सेवा कार्य से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों में परोपकार की भावना विकसित होती है।
वहीं स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह भी इस आयोजन में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी सहयोग, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
लातेहार की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह ने भी इस पुनीत कार्य में सहयोग करते हुए इसकी सराहना की। इस अवसर पर कन्हाई सिंह, ललिता देवी, प्रियंका शर्मा, निशा देवी, रंजीता देवी, खुशी, काजल, आशिकी, रविंद्र सोनी, तुलसी प्रजापति, बब्लु शर्मा, बिट्टू सहित कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    12 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • बलरामपुर: जिले के सनवाल थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बच्चा चोरी के संदेह में उग्र भीड़ ने एक युवक की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुँची पुलिस को भी भारी विरोध और झूमा-झटकी का सामना करना पड़ा। ​बलरामपुर जिले के सनवाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला बरवाही गांव। ​ ग्रामीणों को युवक पर बच्चा चोर होने का संदेह था, जिसके बाद देखते ही देखते भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। भीड़ इतनी उग्र थी कि बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम के साथ भी धक्का-मुक्की और झूमा-झटकी हुई। पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ​ पुलिस ने युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया है। फिलहाल युवक से कड़ी पूछताछ की जा रही है। ​ सनवाल थाना पुलिस मामले की जांच और विवेचना में जुट गई है। युवक कौन है और वहां क्यों आया था, इसका खुलासा पूछताछ के बाद ही होगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कानून हाथ में न लें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
    1
    बलरामपुर: जिले के सनवाल थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बच्चा चोरी के संदेह में उग्र भीड़ ने एक युवक की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुँची पुलिस को भी भारी विरोध और झूमा-झटकी का सामना करना पड़ा।
​बलरामपुर जिले के सनवाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला बरवाही गांव।
​ ग्रामीणों को युवक पर बच्चा चोर होने का संदेह था, जिसके बाद देखते ही देखते भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई।
भीड़ इतनी उग्र थी कि बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम के साथ भी धक्का-मुक्की और झूमा-झटकी हुई। पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
​ पुलिस ने युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया है। फिलहाल युवक से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
​ सनवाल थाना पुलिस मामले की जांच और विवेचना में जुट गई है। युवक कौन है और वहां क्यों आया था, इसका खुलासा पूछताछ के बाद ही होगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कानून हाथ में न लें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • मजदूर की मौत के बाद स्थानीय नेता एवं मजदूर ग्रामीण एकजुट होकर कंपनी से मुआवजे की मांग किए |
    1
    मजदूर की मौत के बाद स्थानीय नेता एवं मजदूर ग्रामीण एकजुट होकर कंपनी से मुआवजे की मांग किए |
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    रिपोर्टर किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    22 hrs ago
  • हमारे यहां हर तरह के टैटू बनए एवं मिटाए जाते हैं एवं फेस के दाग धब्बे लेजर मशीन द्वारा हटाए जाते हैं
    1
    हमारे यहां हर तरह के टैटू बनए एवं मिटाए जाते हैं  एवं फेस के दाग धब्बे लेजर मशीन द्वारा हटाए जाते हैं
    user_Pawan arya
    Pawan arya
    Art Therapist गुमला, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • रेहड़ा गांव में रामनवमी पर्व के मौके पर हुआ झंडा मिलन कार्यक्रम शामिल हुए सांसद चिंतामणि महाराज
    1
    रेहड़ा गांव में रामनवमी पर्व के मौके पर हुआ झंडा मिलन कार्यक्रम शामिल हुए सांसद चिंतामणि महाराज
    user_Ghanshyam soni
    Ghanshyam soni
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • *जय श्री राम की जयघोष से गूंजा प्रखंड, बाइक जुलूस एवं शोभा यात्रा में पारंपरिक शस्त्रों के साथ राम भक्तों ने किया शौर्य प्रदर्शन* *प्रखंड क्षेत्र के ग्राम चटकपुर, हामी, चंपा, नगर प्रतापपुर, नेतरहाट, सरनाडीह, ओरसा समेत कई जगहों पर झंडा मिलान कार्यक्रम का आयोजन* *सैकड़ो की संख्या में दुर्गा वाहिनी की बहनों ने अखाड़ा समेत अन्य सभी कार्यक्रमों में लिया भाग* संवाद सूत्र जागरण महुआडांड़ (लातेहार)महुआडांड़ प्रखंड में चैत्र रामनवमी का त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही लोग पूजा की तैयारी में दिखे। सुबह से ही प्रखंड स्थित महावीर मंदिर, देवी मंडप एवं दुर्गाबाड़ी मंदिर परिसर पर भक्तों की भीड़ लगी रही। इस दौरान पूरा प्रखंड भक्तिमय माहौल में रंगा दिखा।नवमी के दिन झण्डा पूजन के पश्चात बजरंग दल के नेतृत्व में भब्य एवं विशाल बाइक जुलूस निकाला गया,जो की दुर्गाबाड़ी मंदिर परिसर से निकलकर शास्त्री चौक, बिरसा चौक, आदर्श नगर, रामपुर, दीपाटोली, समेत अन्य निर्धारित रूट का भ्रमण किया।रामनवमी मोटरसाइकिल जुलूस में शामिल रामभक्तों के सेवा में जगह जगह पर ठंडे पानी, शरबत, सत्तू,चना लड्डू इत्यादि की व्यवस्था रामभक्तो के ओर से किया गया।इस शुभ अवसर पर सुबह मंदिरों में विशेष पुजा अर्चना एवं झंडा पुजन के बाद महावीरी झंडे के साथ ग्राम गनसा, सिदरा, रामपुर, शिवनगर, समेत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पारम्परिक हथियारों से लैस राम भक्त जुलूस लेकर महुआडांड़ स्थित शास्त्री चौक पहुंचे। जहां झंडा मिलान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महावीर झंडों को लहराते हुए अखाड़े में राम भक्तों ने हथियार व डंडों के साथ करतब करते हुए शौर्य प्रदर्शन किया। इस दौरान हिन्दू महासभा एवं बजरंग दल एवं हिन्दू युवा वाहिनी के द्वारा विभिन्न गांव से अखाड़े में शामिल पूजा समितियों को सम्मानित किया गया। सबसे उंचे महावीर ध्वज के लिए विशेष पुरस्कार के साथ सभी पूजा समितियों को सम्मानित किया गया।साथ ही अखाड़ा में हथियार व डंडों के साथ रोचक एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कलाकारों की हौसला अफजाई करते हुए मेडल देकर सम्मानित किया गया। *पुरे प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी की रही धुम, पुरा क्षेत्र जय श्रीराम से के गगन भेदी नारों से रहा गुंजायमान* नेतरहाट, चटकपुर, ओरसा, हामी, चंपा, समेत पुरे प्रखंड में कई जगहों पर झंडा मिलान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भारी संख्या में राम भक्त हाथों में भगवा ध्वज लिए झुमते नज़र आए। इस दौरान पुरा प्रखंड भगवा झंडों से सजा नज़र आया।लातेहार उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विधि व्यवस्था संधारण को लेकर महुआडांड एसडीएम बिपिन कुमार दुबे एसडीपीओ शिवपूजन बहेलिया,बीडीओ सतोष बैठा एवं महुआडांड थाना प्रभारी मनोज कुमार पु अनि इंद्रदेव रजवार, सीआरपीएफ, आईआरबी के जवान पुरी तरह से मुस्तैद रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौक चौराहों पर पुलिस प्रशासन पूरे दिन मुस्तैद रहे।पूरे आयोजन में महुआडांड हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, बजरंग दल के पलामू संभाग के संयोजक सूरज प्रसाद, विहिप के प्रदीप जायसवाल, युवा वाहिनी के मुकेश जायसवाल समेत बजरंग दल के सदस्य व दुर्गा वाहिनी की बहनों का योगदान सराहनीय रहा। बड़ी संख्या में दुर्गा वाहिनी की मातृ शक्तियां पारंपरिक सनातनी वेशभूषा में केसरी पगड़ी पहनकर भगवान श्री राम की जयघोष करते हुए शोभायात्रा के माहौल को राममय बनाये हुए थे। जोश और उमंग से भरे शौर्य प्रदर्शन में अनुशासन का अनुठा संगम देखने को मिला।
    9
    *जय श्री राम की जयघोष से गूंजा प्रखंड, बाइक जुलूस एवं  शोभा यात्रा में पारंपरिक शस्त्रों के साथ राम भक्तों ने किया शौर्य प्रदर्शन*
*प्रखंड क्षेत्र के ग्राम चटकपुर, हामी, चंपा, नगर प्रतापपुर, नेतरहाट, सरनाडीह, ओरसा समेत कई जगहों पर झंडा मिलान कार्यक्रम का आयोजन*
*सैकड़ो की संख्या में दुर्गा वाहिनी की बहनों ने अखाड़ा समेत अन्य सभी कार्यक्रमों में लिया भाग*
संवाद सूत्र जागरण महुआडांड़ (लातेहार)महुआडांड़ प्रखंड में चैत्र रामनवमी का त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही लोग पूजा की तैयारी में दिखे। सुबह से ही प्रखंड स्थित महावीर मंदिर, देवी मंडप एवं दुर्गाबाड़ी मंदिर परिसर पर भक्तों की भीड़ लगी रही। इस दौरान पूरा प्रखंड भक्तिमय माहौल में रंगा दिखा।नवमी के दिन झण्डा पूजन के पश्चात बजरंग दल के नेतृत्व में भब्य एवं विशाल बाइक जुलूस निकाला गया,जो की दुर्गाबाड़ी मंदिर परिसर से निकलकर शास्त्री चौक, बिरसा चौक, आदर्श नगर, रामपुर, दीपाटोली, समेत अन्य निर्धारित रूट का भ्रमण किया।रामनवमी मोटरसाइकिल जुलूस में शामिल रामभक्तों के सेवा में जगह जगह पर ठंडे पानी, शरबत, सत्तू,चना लड्डू इत्यादि की व्यवस्था रामभक्तो के ओर से किया गया।इस शुभ अवसर पर सुबह मंदिरों में विशेष पुजा अर्चना एवं झंडा पुजन के बाद महावीरी झंडे के साथ ग्राम गनसा, सिदरा, रामपुर, शिवनगर, समेत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पारम्परिक हथियारों से लैस राम भक्त जुलूस लेकर महुआडांड़ स्थित शास्त्री चौक पहुंचे। जहां झंडा मिलान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महावीर झंडों को लहराते हुए अखाड़े में राम भक्तों ने हथियार व डंडों के साथ करतब करते हुए शौर्य प्रदर्शन किया।
इस दौरान हिन्दू महासभा एवं बजरंग दल एवं हिन्दू युवा वाहिनी के द्वारा विभिन्न गांव से अखाड़े में शामिल पूजा समितियों को सम्मानित किया गया। सबसे उंचे महावीर ध्वज के लिए विशेष पुरस्कार के साथ सभी पूजा समितियों को सम्मानित किया गया।साथ ही अखाड़ा में हथियार व डंडों के साथ रोचक एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कलाकारों की हौसला अफजाई करते हुए मेडल देकर सम्मानित किया गया।
*पुरे प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी की रही धुम, पुरा क्षेत्र जय श्रीराम से के गगन भेदी नारों से रहा गुंजायमान*
नेतरहाट, चटकपुर, ओरसा, हामी, चंपा, समेत पुरे प्रखंड में कई जगहों पर झंडा मिलान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भारी संख्या में राम भक्त हाथों में भगवा ध्वज लिए झुमते नज़र आए। इस दौरान पुरा प्रखंड भगवा झंडों से सजा नज़र आया।लातेहार उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विधि व्यवस्था संधारण को लेकर महुआडांड एसडीएम बिपिन कुमार दुबे एसडीपीओ शिवपूजन बहेलिया,बीडीओ सतोष बैठा एवं महुआडांड थाना प्रभारी मनोज कुमार पु अनि इंद्रदेव रजवार, सीआरपीएफ, आईआरबी के जवान  पुरी तरह से मुस्तैद रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौक चौराहों पर पुलिस प्रशासन पूरे दिन मुस्तैद रहे।पूरे आयोजन में महुआडांड हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, बजरंग दल के पलामू संभाग के संयोजक सूरज प्रसाद, विहिप के प्रदीप जायसवाल, युवा वाहिनी के मुकेश जायसवाल समेत बजरंग दल के सदस्य व दुर्गा वाहिनी की बहनों का योगदान सराहनीय रहा। बड़ी संख्या में दुर्गा वाहिनी की मातृ शक्तियां पारंपरिक सनातनी वेशभूषा में केसरी पगड़ी पहनकर भगवान श्री राम की जयघोष करते हुए शोभायात्रा के माहौल को राममय बनाये हुए थे। जोश और उमंग से भरे शौर्य प्रदर्शन में अनुशासन का अनुठा संगम देखने को मिला।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    12 hrs ago
  • मनिका प्रखंड क्षेत्र में रामनवमीं पूजा के शुभ अवसर में भंडारे के भव्य आयोजन के साथ हीजय श्री राम के नारों से रामनवमी पूजा का शुभारम्भ कर दिया गया| भंडारे के आयोजन में रामनवमीं पूजा समिति प्रमुख योगदान रहा | इस आयोजन में मनिका कांग्रेस अध्यक्ष श्री दरोगी यादव, प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष श्री विश्वनाथ पासवान, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, हरे कृष्णा सिंह पूर्व विधायक मनिका, अरुण सिंह पूर्व मुखिया कोपे,रजत प्रसाद ग्राम प्रधान मनिका ,मनदीप कुमार भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिका ,मनिका व्यवसायी विजय प्रसाद और कई अन्य लोग शामिल हुए
    1
    मनिका प्रखंड क्षेत्र में रामनवमीं पूजा के शुभ अवसर में भंडारे के भव्य आयोजन के साथ हीजय श्री राम के नारों से रामनवमी पूजा का शुभारम्भ कर दिया गया|
भंडारे के आयोजन में रामनवमीं पूजा समिति प्रमुख योगदान रहा | इस आयोजन में मनिका कांग्रेस अध्यक्ष श्री दरोगी यादव, प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष श्री विश्वनाथ पासवान, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, हरे कृष्णा सिंह पूर्व विधायक मनिका, अरुण सिंह पूर्व मुखिया कोपे,रजत प्रसाद ग्राम प्रधान मनिका ,मनदीप कुमार भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिका ,मनिका व्यवसायी विजय प्रसाद और कई अन्य लोग शामिल हुए
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.