logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*शांति सद्भाव एवं सौहार्द पूर्ण माहौल में रामनवमी संपन्न, प्रखंड क्षेत्र में निकाली गई भव्य विशाल शोभायात्रा* *जय श्री राम की जयघोष से गूंजा प्रखंड, बाइक जुलूस एवं शोभा यात्रा में पारंपरिक शस्त्रों के साथ राम भक्तों ने किया शौर्य प्रदर्शन* *प्रखंड क्षेत्र के ग्राम चटकपुर, हामी, चंपा, नगर प्रतापपुर, नेतरहाट, सरनाडीह, ओरसा समेत कई जगहों पर झंडा मिलान कार्यक्रम का आयोजन* *सैकड़ो की संख्या में दुर्गा वाहिनी की बहनों ने अखाड़ा समेत अन्य सभी कार्यक्रमों में लिया भाग* संवाद सूत्र जागरण महुआडांड़ (लातेहार)महुआडांड़ प्रखंड में चैत्र रामनवमी का त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही लोग पूजा की तैयारी में दिखे। सुबह से ही प्रखंड स्थित महावीर मंदिर, देवी मंडप एवं दुर्गाबाड़ी मंदिर परिसर पर भक्तों की भीड़ लगी रही। इस दौरान पूरा प्रखंड भक्तिमय माहौल में रंगा दिखा।नवमी के दिन झण्डा पूजन के पश्चात बजरंग दल के नेतृत्व में भब्य एवं विशाल बाइक जुलूस निकाला गया,जो की दुर्गाबाड़ी मंदिर परिसर से निकलकर शास्त्री चौक, बिरसा चौक, आदर्श नगर, रामपुर, दीपाटोली, समेत अन्य निर्धारित रूट का भ्रमण किया।रामनवमी मोटरसाइकिल जुलूस में शामिल रामभक्तों के सेवा में जगह जगह पर ठंडे पानी, शरबत, सत्तू,चना लड्डू इत्यादि की व्यवस्था रामभक्तो के ओर से किया गया।इस शुभ अवसर पर सुबह मंदिरों में विशेष पुजा अर्चना एवं झंडा पुजन के बाद महावीरी झंडे के साथ ग्राम गनसा, सिदरा, रामपुर, शिवनगर, समेत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पारम्परिक हथियारों से लैस राम भक्त जुलूस लेकर महुआडांड़ स्थित शास्त्री चौक पहुंचे। जहां झंडा मिलान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महावीर झंडों को लहराते हुए अखाड़े में राम भक्तों ने हथियार व डंडों के साथ करतब करते हुए शौर्य प्रदर्शन किया। इस दौरान हिन्दू महासभा एवं बजरंग दल एवं हिन्दू युवा वाहिनी के द्वारा विभिन्न गांव से अखाड़े में शामिल पूजा समितियों को सम्मानित किया गया। सबसे उंचे महावीर ध्वज के लिए विशेष पुरस्कार के साथ सभी पूजा समितियों को सम्मानित किया गया।साथ ही अखाड़ा में हथियार व डंडों के साथ रोचक एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कलाकारों की हौसला अफजाई करते हुए मेडल देकर सम्मानित किया गया। *पुरे प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी की रही धुम, पुरा क्षेत्र जय श्रीराम से के गगन भेदी नारों से रहा गुंजायमान* नेतरहाट, चटकपुर, ओरसा, हामी, चंपा, समेत पुरे प्रखंड में कई जगहों पर झंडा मिलान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भारी संख्या में राम भक्त हाथों में भगवा ध्वज लिए झुमते नज़र आए। इस दौरान पुरा प्रखंड भगवा झंडों से सजा नज़र आया।लातेहार उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विधि व्यवस्था संधारण को लेकर महुआडांड एसडीएम बिपिन कुमार दुबे एसडीपीओ शिवपूजन बहेलिया,बीडीओ सतोष बैठा एवं महुआडांड थाना प्रभारी मनोज कुमार पु अनि इंद्रदेव रजवार, सीआरपीएफ, आईआरबी के जवान पुरी तरह से मुस्तैद रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौक चौराहों पर पुलिस प्रशासन पूरे दिन मुस्तैद रहे।पूरे आयोजन में महुआडांड हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, बजरंग दल के पलामू संभाग के संयोजक सूरज प्रसाद, विहिप के प्रदीप जायसवाल, युवा वाहिनी के मुकेश जायसवाल समेत बजरंग दल के सदस्य व दुर्गा वाहिनी की बहनों का योगदान सराहनीय रहा। बड़ी संख्या में दुर्गा वाहिनी की मातृ शक्तियां पारंपरिक सनातनी वेशभूषा में केसरी पगड़ी पहनकर भगवान श्री राम की जयघोष करते हुए शोभायात्रा के माहौल को राममय बनाये हुए थे। जोश और उमंग से भरे शौर्य प्रदर्शन में अनुशासन का अनुठा संगम देखने को मिला।

14 hrs ago
user_Manoj dutt dev
Manoj dutt dev
Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
14 hrs ago
db92c979-97f3-4fcb-be56-d501324c23ca

*शांति सद्भाव एवं सौहार्द पूर्ण माहौल में रामनवमी संपन्न, प्रखंड क्षेत्र में निकाली गई भव्य विशाल शोभायात्रा* *जय श्री राम की जयघोष से गूंजा प्रखंड, बाइक जुलूस एवं शोभा यात्रा में पारंपरिक शस्त्रों के साथ राम भक्तों ने किया शौर्य प्रदर्शन* *प्रखंड क्षेत्र के ग्राम चटकपुर, हामी, चंपा, नगर प्रतापपुर, नेतरहाट, सरनाडीह, ओरसा समेत कई जगहों पर झंडा मिलान कार्यक्रम का

7f5dc0b3-72d1-4764-9245-2742bcced893

आयोजन* *सैकड़ो की संख्या में दुर्गा वाहिनी की बहनों ने अखाड़ा समेत अन्य सभी कार्यक्रमों में लिया भाग* संवाद सूत्र जागरण महुआडांड़ (लातेहार)महुआडांड़ प्रखंड में चैत्र रामनवमी का त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही लोग पूजा की तैयारी में दिखे। सुबह से ही प्रखंड स्थित महावीर मंदिर, देवी मंडप एवं दुर्गाबाड़ी मंदिर परिसर पर

e044d56f-1933-453d-9e30-5e38497949e8

भक्तों की भीड़ लगी रही। इस दौरान पूरा प्रखंड भक्तिमय माहौल में रंगा दिखा।नवमी के दिन झण्डा पूजन के पश्चात बजरंग दल के नेतृत्व में भब्य एवं विशाल बाइक जुलूस निकाला गया,जो की दुर्गाबाड़ी मंदिर परिसर से निकलकर शास्त्री चौक, बिरसा चौक, आदर्श नगर, रामपुर, दीपाटोली, समेत अन्य निर्धारित रूट का भ्रमण किया।रामनवमी मोटरसाइकिल जुलूस में शामिल रामभक्तों के सेवा

5562692c-aae7-43f5-8339-301ef3f89f7c

में जगह जगह पर ठंडे पानी, शरबत, सत्तू,चना लड्डू इत्यादि की व्यवस्था रामभक्तो के ओर से किया गया।इस शुभ अवसर पर सुबह मंदिरों में विशेष पुजा अर्चना एवं झंडा पुजन के बाद महावीरी झंडे के साथ ग्राम गनसा, सिदरा, रामपुर, शिवनगर, समेत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पारम्परिक हथियारों से लैस राम भक्त जुलूस लेकर महुआडांड़ स्थित शास्त्री चौक पहुंचे।

6e9d87ab-042a-4ffb-a6c6-97e1a0727ad9

जहां झंडा मिलान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महावीर झंडों को लहराते हुए अखाड़े में राम भक्तों ने हथियार व डंडों के साथ करतब करते हुए शौर्य प्रदर्शन किया। इस दौरान हिन्दू महासभा एवं बजरंग दल एवं हिन्दू युवा वाहिनी के द्वारा विभिन्न गांव से अखाड़े में शामिल पूजा समितियों को सम्मानित किया गया। सबसे उंचे महावीर ध्वज के लिए विशेष

a9a9538c-67a2-4de6-a7d9-8d0872d52476

पुरस्कार के साथ सभी पूजा समितियों को सम्मानित किया गया।साथ ही अखाड़ा में हथियार व डंडों के साथ रोचक एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कलाकारों की हौसला अफजाई करते हुए मेडल देकर सम्मानित किया गया। *पुरे प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी की रही धुम, पुरा क्षेत्र जय श्रीराम से के गगन भेदी नारों से रहा गुंजायमान* नेतरहाट, चटकपुर, ओरसा, हामी, चंपा, समेत पुरे

60cce75e-5e2a-46f4-a7e7-88d3652c8b8e

प्रखंड में कई जगहों पर झंडा मिलान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भारी संख्या में राम भक्त हाथों में भगवा ध्वज लिए झुमते नज़र आए। इस दौरान पुरा प्रखंड भगवा झंडों से सजा नज़र आया।लातेहार उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विधि व्यवस्था संधारण को लेकर महुआडांड एसडीएम बिपिन कुमार दुबे एसडीपीओ शिवपूजन बहेलिया,बीडीओ सतोष बैठा एवं महुआडांड थाना

f7d9c720-9abb-41e4-895f-c995a62ef447

प्रभारी मनोज कुमार पु अनि इंद्रदेव रजवार, सीआरपीएफ, आईआरबी के जवान पुरी तरह से मुस्तैद रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौक चौराहों पर पुलिस प्रशासन पूरे दिन मुस्तैद रहे।पूरे आयोजन में महुआडांड हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, बजरंग दल के पलामू संभाग के संयोजक सूरज प्रसाद, विहिप के प्रदीप जायसवाल, युवा वाहिनी के मुकेश जायसवाल समेत बजरंग दल

के सदस्य व दुर्गा वाहिनी की बहनों का योगदान सराहनीय रहा। बड़ी संख्या में दुर्गा वाहिनी की मातृ शक्तियां पारंपरिक सनातनी वेशभूषा में केसरी पगड़ी पहनकर भगवान श्री राम की जयघोष करते हुए शोभायात्रा के माहौल को राममय बनाये हुए थे। जोश और उमंग से भरे शौर्य प्रदर्शन में अनुशासन का अनुठा संगम देखने को मिला।

More news from झारखंड and nearby areas
  • ज्ञान सागर पब्लिक आवासीय विद्यालय रेहरा लातेहार में वर्ष 2026 के लिए निशुल्क नामांकन प्रारंभ हो गया है। ज्ञान सागर पब्लिक आवासीय विद्यालय में नेतरहाट नवोदय सैनिक स्कूल जैसे मॉडल आवासीय विद्यालय में नामांकन हेतु बच्चों की तैयारी अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से कराई जाती है। ज्ञान सागर पब्लिक आवासीय विद्यालय में बच्चों को मात्र 2500 की मासिक फीस पर रहने खाने पढ़ने कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा के लिए चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। वही विद्यालय के शिक्षक बच्चों के साथ रात्रि में विद्यालय में ही आराम करते हैं।
    1
    ज्ञान सागर पब्लिक आवासीय विद्यालय रेहरा लातेहार में वर्ष 2026 के लिए निशुल्क नामांकन प्रारंभ हो गया है। ज्ञान सागर पब्लिक आवासीय विद्यालय में नेतरहाट नवोदय सैनिक स्कूल जैसे मॉडल आवासीय विद्यालय में नामांकन हेतु बच्चों की तैयारी अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से कराई जाती है। ज्ञान सागर पब्लिक आवासीय विद्यालय में बच्चों को मात्र 2500 की मासिक फीस पर रहने खाने पढ़ने कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा के लिए चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। वही विद्यालय के शिक्षक बच्चों के साथ रात्रि में विद्यालय में ही आराम करते हैं।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    13 hrs ago
  • Post by Shamsher Alam
    1
    Post by Shamsher Alam
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    13 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    14 min ago
  • मजदूर की मौत के बाद स्थानीय नेता एवं मजदूर ग्रामीण एकजुट होकर कंपनी से मुआवजे की मांग किए |
    1
    मजदूर की मौत के बाद स्थानीय नेता एवं मजदूर ग्रामीण एकजुट होकर कंपनी से मुआवजे की मांग किए |
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    रिपोर्टर किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    23 hrs ago
  • Post by Bikesh Oraon
    1
    Post by Bikesh Oraon
    user_Bikesh Oraon
    Bikesh Oraon
    Senha, Lohardaga•
    12 hrs ago
  • पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव की बड़कागांव के पलांडु स्थित रामनवमी मेले में उपस्थिति एक महत्वपूर्ण स्थानीय घटना रही। इस दौरान उनसे जुड़ी कुछ प्रमुख बातें निम्नलिखित हैं: ​भव्य स्वागत: पलांडु पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों और मेला समिति द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रामनवमी के इस अवसर पर उन्होंने अखाड़े के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। ​अस्त्र-शस्त्र चालन: मेले में पारंपरिक वाद्य यंत्रों (नगाड़ों) की थाप पर उन्होंने खुद भी लाठी और पारंपरिक अस्त्र चलाकर अपना कौशल दिखाया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग काफी उत्साहित हुए। ​जनसंपर्क: इस दौरे को उनके जनसंपर्क अभियान के हिस्से के रूप में भी देखा गया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। ​सांस्कृतिक संदेश: उन्होंने क्षेत्र में आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया और रामनवमी की ऐतिहासिक महत्ता पर जोर दिया। ​चूंकि आप इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं और रांची व चतरा के क्षेत्रों में सक्रिय रहते हैं, तो आपने निश्चित रूप से इस कार्यक्रम की व्यापक कवरेज और इसके राजनीतिक व सामाजिक प्रभाव पर गौर किया होगा। स्थानीय स्तर पर योगेन्द्र साव की सक्रियता अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है।
    7
    पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव की बड़कागांव के पलांडु स्थित रामनवमी मेले में उपस्थिति एक महत्वपूर्ण स्थानीय घटना रही। इस दौरान उनसे जुड़ी कुछ प्रमुख बातें निम्नलिखित हैं:
​भव्य स्वागत: पलांडु पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों और मेला समिति द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रामनवमी के इस अवसर पर उन्होंने अखाड़े के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
​अस्त्र-शस्त्र चालन: मेले में पारंपरिक वाद्य यंत्रों (नगाड़ों) की थाप पर उन्होंने खुद भी लाठी और पारंपरिक अस्त्र चलाकर अपना कौशल दिखाया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग काफी उत्साहित हुए।
​जनसंपर्क: इस दौरे को उनके जनसंपर्क अभियान के हिस्से के रूप में भी देखा गया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।
​सांस्कृतिक संदेश: उन्होंने क्षेत्र में आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया और रामनवमी की ऐतिहासिक महत्ता पर जोर दिया।
​चूंकि आप इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं और रांची व चतरा के क्षेत्रों में सक्रिय रहते हैं, तो आपने निश्चित रूप से इस कार्यक्रम की व्यापक कवरेज और इसके राजनीतिक व सामाजिक प्रभाव पर गौर किया होगा। स्थानीय स्तर पर योगेन्द्र साव की सक्रियता अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है।
    user_Aakash Kumar paswan
    Aakash Kumar paswan
    Artist तांडवा, चतरा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • महुआडांड़ के चटकपुर में महुराम झंडा मिलन स्थल पर उमड़ा आस्था का महासैलाब 200 वर्षों पुरानी परंपरा का भव्य निर्वहन, 16 गांवों के हजारों रामभक्त हुए शामिल रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ प्रखंड के चटकपुर स्थित ऐतिहासिक महुराम झंडा मिलन स्थल पर शुक्रवार को आस्था, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। लगभग 200 वर्षों से चली आ रही इस गौरवशाली परंपरा के तहत पश्चिमी क्षेत्र के 16 गांवों से हजारों रामभक्त महावीरी झंडों के साथ यहां पहुंचे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार झंडा मिलन का आयोजन किया गया। करीब 5.40 एकड़ में फैले विशाल मैदान में जब हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ “जय श्री राम” का उद्घोष किया, तो पूरा इलाका भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। महावीरी झंडों के मिलान के साथ ही श्रद्धालुओं ने भक्ति, उत्साह और एकता का परिचय दिया। पीढ़ियों से निभाई जा रही है परंपरा महुराम झंडा मिलन स्थल का क्षेत्र के हिंदू समाज से सदियों पुराना रिश्ता है। यहां चटकपुर, मेढ़ाड़ी, चिकनीकोना, जोरी, काठो, पारही नावाटोली, गांजाटोली, चैनपुर, गोठगांव, लोध, उरम्बी, परेवा, मिर्गी, तेवाही, हामी और असनारी गांव के लोग पीढ़ी-दर-पीढ़ी जुटते आ रहे हैं। रामनवमी के अवसर पर झंडा मिलन और दुर्गा पूजा के दौरान नीलकंठ पक्षी के दर्शन के बाद बड़ों का आशीर्वाद लेने की परंपरा आज भी पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। शौर्य प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। आयोजन से पूर्व पश्चिमी हिंदू महासभा के बैनर तले “जय सीता राम जय जय, जय जय सीताराम” के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण में डूब गया। आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही अहम भूमिका इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पश्चिमी हिंदू महासभा के अध्यक्ष रामदत्त प्रसाद, नरेंद्र कुमार सिंह, चटकपुर समाज के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद, देवनारायण प्रसाद, सुभाष प्रसाद, रामपुकार प्रसाद, रामजी, ललकु लोहरा, विश्वनाथ राम, सत्येंद्र सिंह, दीपेंद्र नाथ शाह, चन्द्रशेखर प्रसाद, कपिलदेव प्रसाद, रामखेलावन नगेशिया, जितेंद्र खेरवार, अमृत राम, बद्रीनाथ प्रसाद, उमाकांत प्रसाद, शंकर प्रसाद, रामनन्दन प्रसाद, महेन्द्र प्रसाद, उमेश कुमार तथा राहुल कुमार की भूमिका सराहनीय रही। ग्रामीणों ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि गांवों की एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
    4
    महुआडांड़ के चटकपुर में महुराम झंडा मिलन स्थल पर उमड़ा आस्था का महासैलाब
200 वर्षों पुरानी परंपरा का भव्य निर्वहन, 16 गांवों के हजारों रामभक्त हुए शामिल
रामप्रवेश गुप्ता 
महुआडांड़ प्रखंड के चटकपुर स्थित ऐतिहासिक महुराम झंडा मिलन स्थल पर शुक्रवार को आस्था, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। लगभग 200 वर्षों से चली आ रही इस गौरवशाली परंपरा के तहत पश्चिमी क्षेत्र के 16 गांवों से हजारों रामभक्त महावीरी झंडों के साथ यहां पहुंचे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार झंडा मिलन का आयोजन किया गया।
करीब 5.40 एकड़ में फैले विशाल मैदान में जब हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ “जय श्री राम” का उद्घोष किया, तो पूरा इलाका भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। महावीरी झंडों के मिलान के साथ ही श्रद्धालुओं ने भक्ति, उत्साह और एकता का परिचय दिया।
पीढ़ियों से निभाई जा रही है परंपरा
महुराम झंडा मिलन स्थल का क्षेत्र के हिंदू समाज से सदियों पुराना रिश्ता है। यहां चटकपुर, मेढ़ाड़ी, चिकनीकोना, जोरी, काठो, पारही नावाटोली, गांजाटोली, चैनपुर, गोठगांव, लोध, उरम्बी, परेवा, मिर्गी, तेवाही, हामी और असनारी गांव के लोग पीढ़ी-दर-पीढ़ी जुटते आ रहे हैं।
रामनवमी के अवसर पर झंडा मिलन और दुर्गा पूजा के दौरान नीलकंठ पक्षी के दर्शन के बाद बड़ों का आशीर्वाद लेने की परंपरा आज भी पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है।
शौर्य प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। आयोजन से पूर्व पश्चिमी हिंदू महासभा के बैनर तले “जय सीता राम जय जय, जय जय सीताराम” के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण में डूब गया।
आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही अहम भूमिका
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पश्चिमी हिंदू महासभा के अध्यक्ष रामदत्त प्रसाद, नरेंद्र कुमार सिंह, चटकपुर समाज के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद, देवनारायण प्रसाद, सुभाष प्रसाद, रामपुकार प्रसाद, रामजी, ललकु लोहरा, विश्वनाथ राम, सत्येंद्र सिंह, दीपेंद्र नाथ शाह, चन्द्रशेखर प्रसाद, कपिलदेव प्रसाद, रामखेलावन नगेशिया, जितेंद्र खेरवार, अमृत राम, बद्रीनाथ प्रसाद, उमाकांत प्रसाद, शंकर प्रसाद, रामनन्दन प्रसाद, महेन्द्र प्रसाद, उमेश कुमार तथा राहुल कुमार की भूमिका सराहनीय रही।
ग्रामीणों ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि गांवों की एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
    user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    11 hrs ago
  • रामनवमी जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य करना अत्यंत पुण्यदायी होता है। : श्यामली शर्मा संवाद सूत्र, जागरण बरवाडीह (लातेहार) : रामनवमी के पावन अवसर पर बरवाडीह स्थित प्राचीन पहाड़ी शिव मंदिर का प्रांगण सेवा, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। इस अवसर पर बरवाडीह समाजसेवी श्यामली शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच निशुल्क शरबत, चना, गुड़ और किशमिश का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच यह पहल श्रद्धालुओं के लिए राहत का कारण बनी और सभी ने इसकी सराहना की। मौके पर समाजसेवी श्यामली शर्मा कहा कि रामनवमी जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य करना अत्यंत पुण्यदायी होता है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को थोड़ी राहत मिले, इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और सेवा का माहौल देखने को मिला। मंदिर के पुजारी गिरधारी मिश्रा और बल्लू मिश्रा सहित मंदिर समिति के अध्यक्ष नन्देव राम ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सेवा कार्य से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों में परोपकार की भावना विकसित होती है। वहीं स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह भी इस आयोजन में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी सहयोग, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। लातेहार की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह ने भी इस पुनीत कार्य में सहयोग करते हुए इसकी सराहना की। इस अवसर पर कन्हाई सिंह, ललिता देवी, प्रियंका शर्मा, निशा देवी, रंजीता देवी, खुशी, काजल, आशिकी, रविंद्र सोनी, तुलसी प्रजापति, बब्लु शर्मा, बिट्टू सहित कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
    8
    रामनवमी जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य करना अत्यंत पुण्यदायी होता है। : श्यामली शर्मा
संवाद सूत्र, जागरण बरवाडीह (लातेहार) : रामनवमी के पावन अवसर पर बरवाडीह स्थित प्राचीन पहाड़ी शिव मंदिर का प्रांगण सेवा, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। इस अवसर पर बरवाडीह समाजसेवी श्यामली शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच निशुल्क शरबत, चना, गुड़ और किशमिश का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच यह पहल श्रद्धालुओं के लिए राहत का कारण बनी और सभी ने इसकी सराहना की।
मौके पर समाजसेवी श्यामली शर्मा  कहा कि रामनवमी जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य करना अत्यंत पुण्यदायी होता है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को थोड़ी राहत मिले, इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और सेवा का माहौल देखने को मिला।
मंदिर के पुजारी गिरधारी मिश्रा और बल्लू मिश्रा सहित मंदिर समिति के अध्यक्ष नन्देव राम ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सेवा कार्य से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों में परोपकार की भावना विकसित होती है।
वहीं स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह भी इस आयोजन में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी सहयोग, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
लातेहार की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह ने भी इस पुनीत कार्य में सहयोग करते हुए इसकी सराहना की। इस अवसर पर कन्हाई सिंह, ललिता देवी, प्रियंका शर्मा, निशा देवी, रंजीता देवी, खुशी, काजल, आशिकी, रविंद्र सोनी, तुलसी प्रजापति, बब्लु शर्मा, बिट्टू सहित कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.