Shuru
Apke Nagar Ki App…
लोहरदगा राँची रेलवे पुल टूटा हुआ बन गया,आज ट्रेन की टेस्टिंग कल से ट्रेनों का संचालन शुरू #railway #lohardaga
AAM JANATA
लोहरदगा राँची रेलवे पुल टूटा हुआ बन गया,आज ट्रेन की टेस्टिंग कल से ट्रेनों का संचालन शुरू #railway #lohardaga
More news from झारखंड and nearby areas
- रामनवमी जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य करना अत्यंत पुण्यदायी होता है। : श्यामली शर्मा संवाद सूत्र, जागरण बरवाडीह (लातेहार) : रामनवमी के पावन अवसर पर बरवाडीह स्थित प्राचीन पहाड़ी शिव मंदिर का प्रांगण सेवा, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। इस अवसर पर बरवाडीह समाजसेवी श्यामली शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच निशुल्क शरबत, चना, गुड़ और किशमिश का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच यह पहल श्रद्धालुओं के लिए राहत का कारण बनी और सभी ने इसकी सराहना की। मौके पर समाजसेवी श्यामली शर्मा कहा कि रामनवमी जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य करना अत्यंत पुण्यदायी होता है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को थोड़ी राहत मिले, इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और सेवा का माहौल देखने को मिला। मंदिर के पुजारी गिरधारी मिश्रा और बल्लू मिश्रा सहित मंदिर समिति के अध्यक्ष नन्देव राम ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सेवा कार्य से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों में परोपकार की भावना विकसित होती है। वहीं स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह भी इस आयोजन में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी सहयोग, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। लातेहार की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह ने भी इस पुनीत कार्य में सहयोग करते हुए इसकी सराहना की। इस अवसर पर कन्हाई सिंह, ललिता देवी, प्रियंका शर्मा, निशा देवी, रंजीता देवी, खुशी, काजल, आशिकी, रविंद्र सोनी, तुलसी प्रजापति, बब्लु शर्मा, बिट्टू सहित कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।8
- सिसई प्रखंड के परास नदी स्थित सत्य गंगा मैया पारस धाम में गंगा मैया प्रकट हुईं। भक्तों ने दर्शन किया। माता ने कहा पुत्र सेवा में इतनी कमी क्यों हो रही हैं। कुछ कमी है तो बता दो। भक्तों ने संकल्प लिया और कहा माता सेवा में कोई कमी नहीं होगा। जानकारी मिलने के बाद भक्त मंदिर पहुंचे और साफ सफाई किया।2
- रांची : शुक्रवार को मालश्रींग गांव में रामनवमी का अखाड़ा परंपरागत भव्यता के साथ सजाया गया। रामभक्तों में उत्साह चरम पर था। युवाओं व युवतियों ने एक से बढ़कर एक अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद पारंपरिक ढंग से झंडा मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों का विशाल जमावड़ा लगा। इस अवसर पर सभी ने रामनवमी के माध्यम से एकता व सौहार्द का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अविनाश कुमार साहु, उपाध्यक्ष अजित कश्यप, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, मुख्य संरक्षक लखन उरांव, जनक कुमार गुप्ता, राहुल सिंह सहित कमेटी के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। ग्रामीणों ने आयोजन समिति का आभार जताया और आगामी वर्षों में ऐसे उत्सवों को और भव्य बनाने का संकल्प लिया।1
- राँची के अरगोड़ा चोक के यह दृशय है रामनवमी पर्व के दौरान ने खूब मनोरंजन किया।1
- मनिका लातेहार:-मनिका प्रखंड के नामुदाग रोड मोहल्ला के ग्रामीण पिछले दस दिनों से अंधेरा में रहने को मजबूर हैं,जिससे छात्रों को पढ़ाई करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा ,तथा सबसे ज्यादा उन बुजुर्गों का मुश्किल हो रहा है जो बीमार है |बिजली विभाग के द्वारा पिछले दस दिनों में दो बार ट्रांसफार्मर दिया गया लेकिन जो ट्रांसफार्मर पहली बार दिया गया जिसे मनिका बिजली विभाग के कर्मचारियों ने चार्ज करने के कनेक्शन किया ,जब ट्रांसफार्मर चार्ज हो गया, तो कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई दिया |महज दो घंटे में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हो गया ग्रामीणों ने दूसरी बार बिजल विभाग लातेहार से ब्लास्ट ट्रांसफार्मर को जमा दे कर दूसरा ट्रांसफार्मर लाया जिसे मनिका बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दुबारा चार्ज में लगाया ,जब ट्रांसफार्मर चार्ज हो गया तो पावर सप्लाई दिया | इस बार ट्रांसफार्मर का उम्र एक घंटा बढ़ कर तीन घंटा हो गया और ब्लास्ट हो गया ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उन कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर बनाने का ठेका जिन कंपनी या ठेकेदार के पास है ,उनके कर्मचारियों के द्वारा ट्रांसफार्मर बनाने का काम सही ढंग से नहीं किया जा रहा है|1
- रांची, रामनवमी शोभायात्रा बारिश और तेज हवा, आंधी के साथ शांतिपूर्ण और सौहार्द से मनाया गया।1
- *जय श्री राम की जयघोष से गूंजा प्रखंड, बाइक जुलूस एवं शोभा यात्रा में पारंपरिक शस्त्रों के साथ राम भक्तों ने किया शौर्य प्रदर्शन* *प्रखंड क्षेत्र के ग्राम चटकपुर, हामी, चंपा, नगर प्रतापपुर, नेतरहाट, सरनाडीह, ओरसा समेत कई जगहों पर झंडा मिलान कार्यक्रम का आयोजन* *सैकड़ो की संख्या में दुर्गा वाहिनी की बहनों ने अखाड़ा समेत अन्य सभी कार्यक्रमों में लिया भाग* संवाद सूत्र जागरण महुआडांड़ (लातेहार)महुआडांड़ प्रखंड में चैत्र रामनवमी का त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही लोग पूजा की तैयारी में दिखे। सुबह से ही प्रखंड स्थित महावीर मंदिर, देवी मंडप एवं दुर्गाबाड़ी मंदिर परिसर पर भक्तों की भीड़ लगी रही। इस दौरान पूरा प्रखंड भक्तिमय माहौल में रंगा दिखा।नवमी के दिन झण्डा पूजन के पश्चात बजरंग दल के नेतृत्व में भब्य एवं विशाल बाइक जुलूस निकाला गया,जो की दुर्गाबाड़ी मंदिर परिसर से निकलकर शास्त्री चौक, बिरसा चौक, आदर्श नगर, रामपुर, दीपाटोली, समेत अन्य निर्धारित रूट का भ्रमण किया।रामनवमी मोटरसाइकिल जुलूस में शामिल रामभक्तों के सेवा में जगह जगह पर ठंडे पानी, शरबत, सत्तू,चना लड्डू इत्यादि की व्यवस्था रामभक्तो के ओर से किया गया।इस शुभ अवसर पर सुबह मंदिरों में विशेष पुजा अर्चना एवं झंडा पुजन के बाद महावीरी झंडे के साथ ग्राम गनसा, सिदरा, रामपुर, शिवनगर, समेत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पारम्परिक हथियारों से लैस राम भक्त जुलूस लेकर महुआडांड़ स्थित शास्त्री चौक पहुंचे। जहां झंडा मिलान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महावीर झंडों को लहराते हुए अखाड़े में राम भक्तों ने हथियार व डंडों के साथ करतब करते हुए शौर्य प्रदर्शन किया। इस दौरान हिन्दू महासभा एवं बजरंग दल एवं हिन्दू युवा वाहिनी के द्वारा विभिन्न गांव से अखाड़े में शामिल पूजा समितियों को सम्मानित किया गया। सबसे उंचे महावीर ध्वज के लिए विशेष पुरस्कार के साथ सभी पूजा समितियों को सम्मानित किया गया।साथ ही अखाड़ा में हथियार व डंडों के साथ रोचक एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कलाकारों की हौसला अफजाई करते हुए मेडल देकर सम्मानित किया गया। *पुरे प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी की रही धुम, पुरा क्षेत्र जय श्रीराम से के गगन भेदी नारों से रहा गुंजायमान* नेतरहाट, चटकपुर, ओरसा, हामी, चंपा, समेत पुरे प्रखंड में कई जगहों पर झंडा मिलान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भारी संख्या में राम भक्त हाथों में भगवा ध्वज लिए झुमते नज़र आए। इस दौरान पुरा प्रखंड भगवा झंडों से सजा नज़र आया।लातेहार उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विधि व्यवस्था संधारण को लेकर महुआडांड एसडीएम बिपिन कुमार दुबे एसडीपीओ शिवपूजन बहेलिया,बीडीओ सतोष बैठा एवं महुआडांड थाना प्रभारी मनोज कुमार पु अनि इंद्रदेव रजवार, सीआरपीएफ, आईआरबी के जवान पुरी तरह से मुस्तैद रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौक चौराहों पर पुलिस प्रशासन पूरे दिन मुस्तैद रहे।पूरे आयोजन में महुआडांड हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, बजरंग दल के पलामू संभाग के संयोजक सूरज प्रसाद, विहिप के प्रदीप जायसवाल, युवा वाहिनी के मुकेश जायसवाल समेत बजरंग दल के सदस्य व दुर्गा वाहिनी की बहनों का योगदान सराहनीय रहा। बड़ी संख्या में दुर्गा वाहिनी की मातृ शक्तियां पारंपरिक सनातनी वेशभूषा में केसरी पगड़ी पहनकर भगवान श्री राम की जयघोष करते हुए शोभायात्रा के माहौल को राममय बनाये हुए थे। जोश और उमंग से भरे शौर्य प्रदर्शन में अनुशासन का अनुठा संगम देखने को मिला।9
- 27 मार्च: शुक्रवार को ऐतिहासिक स्थल उमेडंडा के पावन धरती 84 मौजा के 108 अखाड़े में 110 गांवों का झंडा मिलन का ऐतिहासिक आयोजन हुआ। देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने अपने सहयोग से बने भव्य मंच का उद्घाटन किया। इस दौरान श्री सेठ ने वीणा प्रस्ताव के श्री राम के नाम पर एक बड़े शेड निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह शेड सादी विवाह, ग्रामसभा, मंडा पूजा सहित गांव के सभी आयोजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा, जहां गर्मी व बारिश कोई बाधा नहीं बनेंगी। अध्यक्ष मोहन जयसवाल की व्यवस्था में सैकड़ों महिला व पुरुष वॉलेंटियर ने अपना योगदान दिया। पुलिस उपाधीक्षक खलारी रामनारायण चौधरी ने थाना पदाधिकारियों व महिला पुलिस बल के साथ पुख्ता इंतजाम किए। स्वागत मंडल ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया। मेला स्थल पर फास्ट फूड, खिलौने, मिठाई, आइसक्रीम व झूले से रौनक छाई रही। श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, पार्किंग गांव से बाहर की गई। सभी गांवों से श्री राम ध्वज की विशाल झांकियां सड़कों पर निकलीं, लाखों लोग पहुंचे। अखाड़े में अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता आयोजित हुई, जबकि राम, लक्ष्मण, सीता व वानर सेना की झांकियों ने मन मोह लिया। अंत में अतिथियों व मेला कमेटी ने सभी झांकियों को शील्ड, मोमेंटो व तलवार भेंट कर सम्मानित किया। पेयजल, स्वास्थ्य शिविर, ड्रोन व सीसीटीवी से सुरक्षा सुनिश्चित की गई। मौके पर विधायक सुरेश कुमार बैठा, भाजपा प्रदेश बैठक एवं कार्यक्रम विभाग संयोजक स्वामी देवेंद्र प्रकाश, भाजपा प्रदेश अनुसूचित मोर्चा विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, गोपाल तिवारी,कमलेश राम, प्रमुख सत नारायन मुंडा, पूर्व जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी, नंदलाल पहान, मुखिया देवंती देवी, सदन साहू, विनोद मुंडा, अधिवक्ता सर्फराज अहमद, बलराम साहू, अजीत साहू, मनोज कुमार नायक, दौलत सिंह, मान सिंह, रूपलाल महतो, डॉ. कपिल साहू, देवलाल पहान, कुदूस अंसारी, जाकीर अंसारी, सज्जाद अहमद, डॉ. देव प्रकाश सिंह, जगलाल महतो सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कमेटी सदस्य रत्न प्रकाश सिंह, सुनिल साहू, सुदामा नायक, चंद्रदीप साहू, शंकर जयसवाल, पवन राम, आनंद जयसवाल, अरूण यादव, महावीर नायक, मनोज मिश्रा, रोहित उरांव, रामदेव महतो का सराहनीय योगदान रहा।1
- राँची रामनोमी का त्यौहार हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।1