यूपीएस रतनपुरवा में धूमधाम से मनाया गया मीना दिवस, बालिकाओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति उप-हेडलाइन: मीना मंच बालिका सशक्तिकरण और आत्मविश्वास का खुला मंच है - शिक्षकों ने बताए उद्देश्य* महराजगंज/पनियरा। उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुरवा, पनियरा में 24 सितंबर को मीना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिका शिक्षा, समावेशी शिक्षा और आत्मविश्वास संवर्धन को बढ़ावा देना रहा। विद्यालय की सुगमकर्ता मधुलिका दूबे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यूनिसेफ, भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की बालिका सशक्तिकरण में मीना मंच की महत्वपूर्ण भूमिका है। मीना मंच लड़कियों के कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता संवर्धन का खुला मंच है। इस मंच के जरिए लड़कियों को आत्मविश्वासी, साहसी और स्वाभिमानी बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। हर साल 24 सितंबर को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मीना दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर सहायक अध्यापक वरेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में मीना मंच समिति का गठन होता है। कक्षा 6, 7, 8 से एक-एक बालिका को पावर एंजिल चुना जाता है। ये पावर एंजिल छात्राओं की समस्याओं को सुनती हैं और उनका समाधान करती हैं। समावेशी शिक्षा और आत्मविश्वास संवर्धन में मीना मंच की भूमिका अहम है। प्रभारी प्रधानाध्यापक त्रिलोकी नाथ प्रजापति ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग ने लड़कियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है। बच्चों में जागरूकता बढ़ाने और लिंग समानता के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा 1990 में मीना की परिकल्पना की गई थी। जनपद मास्टर ट्रेनर व सहायक अध्यापक वरेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में पावर एंजेल मुस्कान, पारो, रीतू ने मीना मंच अध्यक्ष अंशिका, सचिव गुड़िया, कोषाध्यक्ष खुशी व अन्य सदस्यों के साथ केक काटा और कक्षा 5, 6, 7 व 8 के बच्चों में वितरित किया। इसके बाद अध्यक्ष अंशिका ने ‘दुनिया में बेटी ना होगी तो बहू कहां से लाओगे’ गीत प्रस्तुत किया। कक्षा 5 की छात्राओं तृषा, उजाला, कंचना, साक्षी, लल्ली, अंजलि ने ‘बेटी हूं मैं बेटी, मैं तारा बनूंगी’ पर सुंदर प्रस्तुति दी। वरेश कुमार ने सहायक शिक्षण सामग्री से मीना मंच के उद्देश्यों को समझाया और स्मार्ट टीवी पर ‘मीना चली स्कूल की ओर’ फिल्म दिखाकर चर्चा की। अंत में बच्चों ने मीना के उद्देश्यों पर पोस्टर बनाए।
यूपीएस रतनपुरवा में धूमधाम से मनाया गया मीना दिवस, बालिकाओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति उप-हेडलाइन: मीना मंच बालिका सशक्तिकरण और आत्मविश्वास का खुला मंच है - शिक्षकों ने बताए उद्देश्य* महराजगंज/पनियरा। उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुरवा, पनियरा में 24 सितंबर को मीना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिका शिक्षा, समावेशी शिक्षा और आत्मविश्वास संवर्धन को बढ़ावा देना रहा। विद्यालय की सुगमकर्ता मधुलिका दूबे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यूनिसेफ, भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की बालिका सशक्तिकरण में मीना मंच की महत्वपूर्ण भूमिका है। मीना मंच लड़कियों के कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता संवर्धन का खुला मंच है। इस मंच के जरिए लड़कियों को आत्मविश्वासी, साहसी और स्वाभिमानी बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। हर साल 24 सितंबर को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मीना दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर सहायक अध्यापक वरेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में मीना मंच समिति का गठन होता है। कक्षा 6, 7, 8 से एक-एक बालिका को पावर एंजिल चुना जाता है। ये पावर एंजिल छात्राओं की समस्याओं को सुनती हैं और
उनका समाधान करती हैं। समावेशी शिक्षा और आत्मविश्वास संवर्धन में मीना मंच की भूमिका अहम है। प्रभारी प्रधानाध्यापक त्रिलोकी नाथ प्रजापति ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग ने लड़कियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है। बच्चों में जागरूकता बढ़ाने और लिंग समानता के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा 1990 में मीना की परिकल्पना की गई थी। जनपद मास्टर ट्रेनर व सहायक अध्यापक वरेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में पावर एंजेल मुस्कान, पारो, रीतू ने मीना मंच अध्यक्ष अंशिका, सचिव गुड़िया, कोषाध्यक्ष खुशी व अन्य सदस्यों के साथ केक काटा और कक्षा 5, 6, 7 व 8 के बच्चों में वितरित किया। इसके बाद अध्यक्ष अंशिका ने ‘दुनिया में बेटी ना होगी तो बहू कहां से लाओगे’ गीत प्रस्तुत किया। कक्षा 5 की छात्राओं तृषा, उजाला, कंचना, साक्षी, लल्ली, अंजलि ने ‘बेटी हूं मैं बेटी, मैं तारा बनूंगी’ पर सुंदर प्रस्तुति दी। वरेश कुमार ने सहायक शिक्षण सामग्री से मीना मंच के उद्देश्यों को समझाया और स्मार्ट टीवी पर ‘मीना चली स्कूल की ओर’ फिल्म दिखाकर चर्चा की। अंत में बच्चों ने मीना के उद्देश्यों पर पोस्टर बनाए।
- महराजगंज: नछोरी-घोडनर मार्ग की पुलिया जर्जर, टूटी रेलिंग से हादसे का खतरा | ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग महराजगंज के निचलौल विकासखंड के नछोरी गांव से घोडनर जाने वाले मुख्य मार्ग पर पुलिया की सुरक्षा रेलिंग टूट गई है। किसानों और ग्रामीणों का कहना है कि रात व बारिश के दौरान यहां हादसे का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने जल्द पुलिया की मरम्मत और नई सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग की है|1
- मेरठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, मेरठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक पर 7 छात्र सवार दिखाई दे रहे हैं। सभी सवार स्कूली/कॉलेज उम्र के बताए जा रहे हैं। वीडियो में वे एक ही बाइक पर खतरनाक तरीके से सवारी कर रहे हैं, जिससे उनकी और दूसरों की जान जोखिम में पड़ रही है। लोग इस पर गुस्सा जता रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसी लापरवाही में सिर्फ छात्र ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावक भी उतने ही जिम्मेदार हैं, जो बच्चों पर नजर नहीं रख पा रहे और यातायात नियमों की अनदेखी करवा रहे हैं।#Meerut1
- नहीं रहे ‘Welcome’ फेम मुश्ताक खान, कैंसर से जंग के बाद ली आखिरी सांस! 56 की उम्र में निधन ‘Welcome’, ‘Aashiqui’, ‘Jodi No. 1’ और ‘Gadar’ जैसी फिल्मों में अपनी यादगार भूमिकाओं से पहचान बनाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के नानावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। #MushtaqKhan #MushtaqKhanDeath #MushtaqKhanNews #Welcome #Bollywood #BollywoodNews #HindiCinema #Actor #DeathNews #BreakingNews #EntertainmentNews #Gadar #Aashiqui #JodiNo1 #Stree #DainikAdhyay1
- गोरखपुर आजाद समाज पार्टी का हंगामा जंतर मंतर पर आंदोलन की परमिशन न मिलने से भड़के कार्यकर्ता किया प्रदर्शन* गोरखपुर दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित होने वाले संपूर्ण भागीदारी महा आंदोलन को प्रशासन की अनुमति न मिलने पर गोरखपुर की सड़कों पर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी देखने को मिला आज बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं शशी भूषण शाका जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अंबेडकर चौक पर इकट्ठा होकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया सरकार की दमनकारी नीति अपने का सीधा लगाया आरोप उनका कहना है कि दिल्ली में होने वाला महान आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण संवैधानिक था जिसमें देशभर से दलित पिछड़े आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज के लोग अपने बुनियादी हक मांगने आ रहे थे लेकिन प्रशासन को ढाल बनाकर आंदोलन की अनुमति रद्द की गई जो सीधे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है अगर सरकार उनकी जायज मांगों को जल्द पूर्ण नहीं करती है तो दमनकारी नीतियां बंद नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी मिलकर विधानसभा का घेराव करेगी उसके बाद दिल्ली पूछ कर बाद राष्ट्रपति आंदोलन छोड़ेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और स्थानीय प्रशासन की होगी। बाइट - शाका जिलाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी1
- गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्र विवाद में बड़ा मोड़,लूट के मुकदमे में कोर्ट ने पुलिस की रिमांड अर्जी की खारिज "सतीश प्रजापति" समेत नामजद छात्र नेताओं को मिली राहत! #गोरखपुर #गोरखपुरविश्वविद्यालय #DDUGorakhpur #छात्रविवाद #सतीशप्रजापति #ABVP #कैंटपुलिस #कोर्ट #रिमांड #लूटमामला #छात्रनेता #गोरखपुरन्यूज़ #उत्तरप्रदेश #UPNews #ABCहिंदुस्तान #ABCHindustan #BreakingNews #LatestNews1
- बिहार के मोतिहारी में होने वाले एयर शो के लिए कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे सूर्य किरण विमान यह झलक बेहद शानदार रहा, 9 सूर्य किरण विमानों का दल जब कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा तो स्थानीय लोग उत्साहित हो गए। बिहार के मोतिहारी में होने वाले एयर शो के लिए 9 सूर्य किरण विमानों का दल कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से दोपहर 12 बजे मोतिहारी के लिए उड़ान प्रस्तावित थी, लेकिन बारिश ने तैयारियों पर ब्रेक लगा दिया। एयरपोर्ट कर्मी रनवे की सफाई और उड़ान की तैयारियों में जुटे रहे। लेकिन इन विमानों के पहुंचने के बीच कुशीनगर के लोगों का एक सवाल फिर सामने आया है—आखिर स्थानीय लोगों के लिए यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट कब नियमित हवाई सेवा का मजबूत माध्यम बनेगा ? स्थानीय लोगों का कहना है कि एयरपोर्ट के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण हुआ और सरकारी धन खर्च किया गया, लेकिन अपेक्षित नियमित हवाई सेवाओं और स्थानीय यात्रियों को इसका लाभ पर्याप्त रूप से नहीं मिल पा रहा है। लोगों की यह टिप्पणी भी चर्चा में है कि एयरपोर्ट पर कभी वीआईपी आवाजाही तो कभी विशेष आयोजनों के लिए विमान नजर आते हैं, लेकिन आम यात्रियों के लिए नियमित उड़ानों का सवाल अब भी अपनी जगह कायम है। सूर्य किरणों के विमान तो आसमान में उड़ने को तैयार हैं, लेकिन कुशीनगर के आम यात्रियों की नियमित उड़ान का इंतजार आखिर कब खत्म होगा ?1
- महराजगंज: पानी टंकी ऑपरेटरों ने डीएम को सौंपा शिकायत पत्र, वेतन बढ़ाने की मांग महराजगंज में पानी की टंकियों और पंपों का संचालन कर रहे ऑपरेटरों ने कम मानदेय, 24 घंटे ड्यूटी, समय पर भुगतान और नियुक्ति पत्र नहीं मिलने जैसी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की है। ऑपरेटरों ने टंकियों की सफाई, लीकेज और तकनीकी खराबियों के समाधान की भी मांग की है।1
- CEC ज्ञानेश कुमार पर अभिजीत दीपके का बड़ा हमला, बोले- “देश के दुश्मन हैं” | SIR विवाद पर प्रेसवार्ता SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर चल रहे विवाद के बीच CJP नेता अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखे आरोप लगाए। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि “ज्ञानेश कुमार भारत के दुश्मन हैं” और चुनावों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। #GyaneshKumar #AbhijitDipke #ElectionCommission #ECI #SIR #SIRControversy #ElectionNews #VoterList #IndianPolitics #PressConference #DainikAdhyay #HindiNews1
- गोरखपुर में ABVP का पलटवार: आरोप लगाने वालों को दी चुनौती, कहा- बिना प्रमाण माहौल न बिगाड़ें1