logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महराजगंज: नछोरी-घोडनर मार्ग की पुलिया जर्जर, टूटी रेलिंग से हादसे का खतरा | ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग महराजगंज के निचलौल विकासखंड के नछोरी गांव से घोडनर जाने वाले मुख्य मार्ग पर पुलिया की सुरक्षा रेलिंग टूट गई है। किसानों और ग्रामीणों का कहना है कि रात व बारिश के दौरान यहां हादसे का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने जल्द पुलिया की मरम्मत और नई सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग की है|

10 hrs ago
user_Aapan Maharajganj
Aapan Maharajganj
Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

महराजगंज: नछोरी-घोडनर मार्ग की पुलिया जर्जर, टूटी रेलिंग से हादसे का खतरा | ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग महराजगंज के निचलौल विकासखंड के नछोरी गांव से घोडनर जाने वाले मुख्य मार्ग पर पुलिया की सुरक्षा रेलिंग टूट गई है। किसानों और ग्रामीणों का कहना है कि रात व बारिश के दौरान यहां हादसे का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने जल्द पुलिया की मरम्मत और नई सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग की है|

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महराजगंज: पानी टंकी ऑपरेटरों ने डीएम को सौंपा शिकायत पत्र, वेतन बढ़ाने की मांग महराजगंज में पानी की टंकियों और पंपों का संचालन कर रहे ऑपरेटरों ने कम मानदेय, 24 घंटे ड्यूटी, समय पर भुगतान और नियुक्ति पत्र नहीं मिलने जैसी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की है। ऑपरेटरों ने टंकियों की सफाई, लीकेज और तकनीकी खराबियों के समाधान की भी मांग की है।
    1
    महराजगंज: पानी टंकी ऑपरेटरों ने डीएम को सौंपा शिकायत पत्र, वेतन बढ़ाने की मांग
महराजगंज में पानी की टंकियों और पंपों का संचालन कर रहे ऑपरेटरों ने कम मानदेय, 24 घंटे ड्यूटी, समय पर भुगतान और नियुक्ति पत्र नहीं मिलने जैसी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की है। 
ऑपरेटरों ने टंकियों की सफाई, लीकेज और तकनीकी खराबियों के समाधान की भी मांग की है।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • फरेंदा रोड पर खड़ी कार में लगी आग, मचा हड़कंप महराजगंज। फरेंदा रोड स्थित उद्योग चौराहे के पास बुधवार को 🚨 फरेंदा रोड पर खड़ी कार में लगी आग, मचा हड़कंप महराजगंज। फरेंदा रोड स्थित उद्योग चौराहे के पास बुधवार को सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से घना धुआं उठने लगा और आग की लपटें तेज हो गईं। घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और राहगीरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। घटना के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। 📌 सोशल मीडिया टैग #BreakingNews #Maharajganj #Farenda #FarendaRoad #UdyogChauraha #CarFire #FireNews #LatestNews #MaharajganjNews #UPNews
    1
    फरेंदा रोड पर खड़ी कार में लगी आग, मचा हड़कंप
महराजगंज। फरेंदा रोड स्थित उद्योग चौराहे के पास बुधवार को
🚨 फरेंदा रोड पर खड़ी कार में लगी आग, मचा हड़कंप
महराजगंज। फरेंदा रोड स्थित उद्योग चौराहे के पास बुधवार को सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से घना धुआं उठने लगा और आग की लपटें तेज हो गईं। घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
आग की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और राहगीरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। घटना के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
📌 सोशल मीडिया टैग
#BreakingNews #Maharajganj #Farenda #FarendaRoad #UdyogChauraha #CarFire #FireNews #LatestNews #MaharajganjNews #UPNews
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सिद्धार्थ नगर व्यूरो रिपोर्ट सोहरतगढ़ तहसील में गुरुवार को ही तेज बारिश के बाद बानगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया
    1
    सिद्धार्थ नगर व्यूरो रिपोर्ट सोहरतगढ़ तहसील में गुरुवार को ही तेज बारिश के बाद बानगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Shohratgarh, Siddharth Nagar•
    17 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन बांसी ने पूर्व सांसद डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी को किया सम्मानित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन बांसी ने पूर्व सांसद डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी को किया सम्मानित बांसी (सिद्धार्थनगर): उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, बांसी द्वारा संगठन के संरक्षक एवं पूर्व सांसद (डॉ.) चंद्रशेखर त्रिपाठी जी के आवास पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद जी को अंगवस्त्र (शॉल), मोमेंटो (स्मृति चिह्न) एवं प्रमाण पत्र देकर  सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापारिक सुरक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने बांसी क्षेत्र में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु पूर्व सांसद डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग की सराहना की। मुख्य रूप से  पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे: संरक्षक (डॉ.) चंद्रशेखर त्रिपाठी जी (पूर्व सांसद) एवं  विजय वर्मा ,अध्यक्ष मंगल चौरसिया,महामंत्री सरदार स्वर्ण सिंह उपाध्यक्ष व्यापार उद्योग संगठन उपाध्यक्ष महेश राज वर्मा, मनीष वर्मा,अंगद गुप्ता ,कुसुमाकर वर्मा,भगवान दास वर्मा , मंत्री व्यापार उद्योग संगठन मंत्री जीवन अग्रहरि,सह मिडिया प्रभारी संजय रावत, शंभू कश्यप, संजय शर्मा एवं संगठन के अन्य समस्त पदाधिकारी। सम्मान स्वीकार करते हुए पूर्व सांसद डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन बांसी की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि व्यापारियों के मान-सम्मान और हक की लड़ाई में वे सदैव संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष मंगल चौरसिया जी एवं महामंत्री सरदार स्वर्ण सिंह जी द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।
    1
    उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन बांसी ने पूर्व सांसद डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी को किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन बांसी ने पूर्व सांसद डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी को किया सम्मानित
बांसी (सिद्धार्थनगर): उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, बांसी द्वारा संगठन के संरक्षक एवं पूर्व सांसद (डॉ.) चंद्रशेखर त्रिपाठी जी के आवास पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद जी को अंगवस्त्र (शॉल), मोमेंटो (स्मृति चिह्न) एवं प्रमाण पत्र देकर  सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापारिक सुरक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने बांसी क्षेत्र में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु पूर्व सांसद डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग की सराहना की।
मुख्य रूप से  पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे:
संरक्षक (डॉ.) चंद्रशेखर त्रिपाठी जी (पूर्व सांसद) एवं  विजय वर्मा ,अध्यक्ष मंगल चौरसिया,महामंत्री सरदार स्वर्ण सिंह उपाध्यक्ष व्यापार उद्योग संगठन उपाध्यक्ष महेश राज वर्मा, मनीष वर्मा,अंगद गुप्ता ,कुसुमाकर वर्मा,भगवान दास वर्मा , मंत्री व्यापार उद्योग संगठन मंत्री जीवन अग्रहरि,सह मिडिया प्रभारी संजय रावत, शंभू कश्यप, संजय शर्मा एवं संगठन के अन्य समस्त पदाधिकारी।
सम्मान स्वीकार करते हुए पूर्व सांसद डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन बांसी की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि व्यापारियों के मान-सम्मान और हक की लड़ाई में वे सदैव संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष मंगल चौरसिया जी एवं महामंत्री सरदार स्वर्ण सिंह जी द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।
    user_Jai Govind Sahu
    Jai Govind Sahu
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कम राशन देने का विरोध करने पर ग्रामीण से मारपीट, कमरे में बंद करने का आरोप सिद्धार्थनगर जिले केनौगढ़ तहसील क्षेत्र के जगदीशपुर ग्रांट गांव के कुछ ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार पर पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा से कम राशन देने का आरोप लगाया। शिकायत में बताया गया कि राशन वितरण के दौरान कम राशन दिए जाने का विरोध करने पर गांव निवासी शनि कसौधन के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। शिकायतकर्ता शनि कसौधन का आरोप है कि उन्होंने ग्रामीणों को कम राशन दिए जाने का विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर कोटेदार ने उनके साथ मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि वह गांव में भाजपा के बूथ अध्यक्ष भी हैं, बावजूद इसके घटना के बाद अब तक उन्हें किसी स्तर से सहायता नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर राशन वितरण व्यवस्था की जांच कराने तथा आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
    1
    कम राशन देने का विरोध करने पर ग्रामीण से मारपीट, कमरे में बंद करने का आरोप

सिद्धार्थनगर जिले केनौगढ़ तहसील क्षेत्र के जगदीशपुर ग्रांट गांव के कुछ ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार पर पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा से कम राशन देने का आरोप लगाया। शिकायत में बताया गया कि राशन वितरण के दौरान कम राशन दिए जाने का विरोध करने पर गांव निवासी शनि कसौधन के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। शिकायतकर्ता शनि कसौधन का आरोप है कि उन्होंने ग्रामीणों को कम राशन दिए जाने का विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर कोटेदार ने उनके साथ मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि वह गांव में भाजपा के बूथ अध्यक्ष भी हैं, बावजूद इसके घटना के बाद अब तक उन्हें किसी स्तर से सहायता नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर राशन वितरण व्यवस्था की जांच कराने तथा आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बिजली संकट को लेकर अड्डा बाजार में प्रदर्शन,विभाग से तत्काल समाधान की मांग महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार में बिजली की समस्या को लेकर आज क्षेत्रवासियों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अघोषित बिजली कटौती,रात में बिजली की कटौती और जर्जर तारों सहित कई समस्याओं को लेकर विभाग के सामने अपनी मांगें रखीं। अड्डा बाजार में बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों का आक्रोश देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में नियमित बिजली आपूर्ति,रात की अनावश्यक कटौती पर रोक,जर्जर तार और उपकरणों को बदलने समेत 9 सूत्रीय मांगें रखी गई हैं।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आगे भी आंदोलन जारी रखा जाएगा।
    1
    बिजली संकट को लेकर अड्डा बाजार में प्रदर्शन,विभाग से तत्काल समाधान की मांग
महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार में बिजली की समस्या को लेकर आज क्षेत्रवासियों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अघोषित बिजली कटौती,रात में बिजली की कटौती और जर्जर तारों सहित कई समस्याओं को लेकर विभाग के सामने अपनी मांगें रखीं।
अड्डा बाजार में बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों का आक्रोश देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में नियमित बिजली आपूर्ति,रात की अनावश्यक कटौती पर रोक,जर्जर तार और उपकरणों को बदलने समेत 9 सूत्रीय मांगें रखी गई हैं।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आगे भी आंदोलन जारी रखा जाएगा।
    user_UP TODAY SAMACHAR
    UP TODAY SAMACHAR
    एटीवी न्यूज संवाददाता महराजगंज नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • महराजगंज में खड़ी कार में लगी अचानक आग | उद्योग चौराहे के पास मची अफरा-तफरी | Maharajganj News महराजगंज के फरेंदा रोड स्थित उद्योग चौराहे के पास बुधवार को सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं निकलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों और राहगीरों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    महराजगंज में खड़ी कार में लगी अचानक आग | उद्योग चौराहे के पास मची अफरा-तफरी | Maharajganj News
महराजगंज के फरेंदा रोड स्थित उद्योग चौराहे के पास बुधवार को सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। 
कार से धुआं निकलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों और राहगीरों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। 
घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कोटेदारों पर राशन कम देने का आरोप, पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी लगाने की मांग सिद्धार्थनगर जिले के बांसी तहसील सभागार में गुरुवार को उपजिलाधिकारी विश्वामित्र सिंह की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट की बैठक हुई। तहसील अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा की अगुवाई में आयोजित बैठक में किसानों की समस्याओं के साथ ही तहसील क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई। भाकियू के जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव ने राशन वितरण व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसील क्षेत्र के कई कोटेदार राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट निर्धारित मात्रा से कम राशन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ कोटेदार अन्नपूर्णा भवन के बजाय अपने घर या दुकानों पर राशन कार्डधारकों का अंगूठा लगवाकर राशन का वितरण करते हैं। ग्रामीणों से दुर्व्यवहार की शिकायत भी बैठक में रखी गई। जिलाध्यक्ष ने राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए अन्नपूर्णा भवनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की, ताकि राशन वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। मिठवल ब्लॉक के एडीओ पंचायत ओमप्रकाश चौधरी के समक्ष किसान नेताओं ने गांवों में सफाई व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि कई गांवों में सफाई कर्मियों के नियमित रूप से नहीं पहुंचने के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसके अलावा सड़क, बिजली, पानी, खाद और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं को भी अधिकारियों के सामने रखा गया। बैठक में उपजिलाधिकारी ने किसान नेताओं की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान तहसीलदार शेखर शुक्ला, नायब तहसीलदार सीपी श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक मिठवल अर्चना सिंह, बांसी के हरिश्चंद्र दुबे, खेसरहा के विमल कुमार गुप्ता, एडीओ पंचायत बांसी अजय कुमार राय सहित विद्युत, सिंचाई एवं सरयू नहर खंड के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रदीप कुमार, सूर्य प्रकाश सिंह, डॉ. रहमत अली, हाफिज अहमद, अनिल कुमार मौर्य, विश्वनाथ प्रजापति, राम सवेरे चौधरी, रामवृक्ष राव, अब्दुल रशीद, हरिश्चंद्र चौधरी, अली अहमद, अरविंद चौधरी, गीत देवी, राजकुमारी, कुसुम देवी, रामकुमार यादव, संपूर्ण सहित अन्य किसान नेता उपस्थित रहे।
    1
    कोटेदारों पर राशन कम देने का आरोप, पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी लगाने की मांग
सिद्धार्थनगर जिले के बांसी तहसील सभागार में गुरुवार को उपजिलाधिकारी विश्वामित्र सिंह की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट की बैठक हुई। तहसील अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा की अगुवाई में आयोजित बैठक में किसानों की समस्याओं के साथ ही तहसील क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई।
भाकियू के जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव ने राशन वितरण व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसील क्षेत्र के कई कोटेदार राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट निर्धारित मात्रा से कम राशन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ कोटेदार अन्नपूर्णा भवन के बजाय अपने घर या दुकानों पर राशन कार्डधारकों का अंगूठा लगवाकर राशन का वितरण करते हैं। ग्रामीणों से दुर्व्यवहार की शिकायत भी बैठक में रखी गई। जिलाध्यक्ष ने राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए अन्नपूर्णा भवनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की, ताकि राशन वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। मिठवल ब्लॉक के एडीओ पंचायत ओमप्रकाश चौधरी के समक्ष किसान नेताओं ने गांवों में सफाई व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि कई गांवों में सफाई कर्मियों के नियमित रूप से नहीं पहुंचने के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसके अलावा सड़क, बिजली, पानी, खाद और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं को भी अधिकारियों के सामने रखा गया। बैठक में उपजिलाधिकारी ने किसान नेताओं की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान तहसीलदार शेखर शुक्ला, नायब तहसीलदार सीपी श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक मिठवल अर्चना सिंह, बांसी के हरिश्चंद्र दुबे, खेसरहा के विमल कुमार गुप्ता, एडीओ पंचायत बांसी अजय कुमार राय सहित विद्युत, सिंचाई एवं सरयू नहर खंड के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रदीप कुमार, सूर्य प्रकाश सिंह, डॉ. रहमत अली, हाफिज अहमद, अनिल कुमार मौर्य, विश्वनाथ प्रजापति, राम सवेरे चौधरी, रामवृक्ष राव, अब्दुल रशीद, हरिश्चंद्र चौधरी, अली अहमद, अरविंद चौधरी, गीत देवी, राजकुमारी, कुसुम देवी, रामकुमार यादव, संपूर्ण सहित अन्य किसान नेता उपस्थित रहे।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आजमगढ़ में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, एनकाउंटर में मारा गया अरविंद सिंह आजमगढ़ में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, एनकाउंटर में मारा गया अरविंद सिंह आजमगढ़ में बड़े पुलिस अभियान के दौरान कुख्यात अपराधी अरविंद सिंह एनकाउंटर में मारा गया। इस कार्रवाई के लिए करीब 10 थानों की पुलिस, 300 पुलिसकर्मी, ATS के 24 जवान और SOG के 20 जवान तैनात किए गए थे। लंबे समय से चल रही घेराबंदी और संयुक्त ऑपरेशन के बाद पुलिस ने आरोपी को ढेर कर दिया। मामले को लेकर पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।
    1
    आजमगढ़ में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, एनकाउंटर में मारा गया अरविंद सिंह
आजमगढ़ में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, एनकाउंटर में मारा गया अरविंद सिंह
आजमगढ़ में बड़े पुलिस अभियान के दौरान कुख्यात अपराधी अरविंद सिंह एनकाउंटर में मारा गया। इस कार्रवाई के लिए करीब 10 थानों की पुलिस, 300 पुलिसकर्मी, ATS के 24 जवान और SOG के 20 जवान तैनात किए गए थे। लंबे समय से चल रही घेराबंदी और संयुक्त ऑपरेशन के बाद पुलिस ने आरोपी को ढेर कर दिया। मामले को लेकर पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.