Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिद्धार्थ नगर व्यूरो रिपोर्ट सोहरतगढ़ तहसील में गुरुवार को ही तेज बारिश के बाद बानगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया
द कहर न्यूज़ एजेंसी
सिद्धार्थ नगर व्यूरो रिपोर्ट सोहरतगढ़ तहसील में गुरुवार को ही तेज बारिश के बाद बानगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया
- Ajeet kumar mauryaबंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेशआपको लिखना नहीं आता है तो पहले पढाई कर लो फिर लिखखों।1 day ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *सिक्किम में जबरदस्त भूस्खलन-* रिम्बी इलाके में भूस्खलन से 30 से ज़्यादा घर प्रभावित हुए हैं यह घटना ऊपरी ढलानों से भारी मात्रा में कीचड़ और मलबे के नीचे आने की वजह से हुई, जिससे कीचड़, पत्थर और अन्य मलबा निचले इलाकों की ओर बहने लगा। *सिक्किम में जबरदस्त भूस्खलन-* रिम्बी इलाके में भूस्खलन से 30 से ज़्यादा घर प्रभावित हुए हैं यह घटना ऊपरी ढलानों से भारी मात्रा में कीचड़ और मलबे के नीचे आने की वजह से हुई, जिससे कीचड़, पत्थर और अन्य मलबा निचले इलाकों की ओर बहने लगा।1
- बांसी-रानीगंज मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील हुई सड़क; हादसे के इंतजार में जिम्मेदार सिद्धार्थनगर जिले के बांसी तहसील क्षेत्र में बेलबनवा से सहजी के बीच सड़क की हालत बदतर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने सैकड़ों गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। आए दिन दोपहिया वाहन सवार इन गड्ढों के कारण चोटिल हो रहे हैं। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों की नजर इस बदहाल सड़क पर नहीं पड़ रही है। इससे लोगों में आक्रोश है। बांसी-रानीगंज चौराहे से जिगनिहवा होते हुए इटवा कस्बे को जोड़ने वाला यह मार्ग क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में शामिल है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। स्कूली बच्चों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीणों के लिए यह सड़क आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। कभी-कभी जनप्रतिनिधियों का भी इसी मार्ग से गुजरना होता है। इसके बावजूद सड़क की दुर्दशा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग अक्सर किसी बड़े हादसे के बाद ही सड़क की सुध लेते हैं। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और संभावित हादसों पर रोक लगाई जा सके।1
- – रील का चस्का, जान को किया जोखिम - मेरठ में रीलबाजी का खतरनाक जुनून, एक बाइक पर सवार दिखे छह स्कूली छात्र....जिन माँ बाप के ये बच्चे हैं.... वो ध्यान दें – मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ही बाइक पर छह स्कूली छात्र सवार होकर तेज रफ्तार में सड़क पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं, बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल से लौटते समय खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे थे, सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के चक्कर में छात्रों की यह लापरवाही उनकी और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। – कानून का नही है खौफ1
- महराजगंज: परसामलिक पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार | चोरी की पानी मोटर बरामद महराजगंज के परसामलिक थाना पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से क्रॉम्पटन कंपनी की 2 हॉर्स पावर की इलेक्ट्रिक पानी मोटर बरामद हुई। पुलिस ने तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।1
- सेवा संकल्प अभियान में उमड़ा जनसैलाब, यूपी में तीसरी बार बनेगी बीजेपी की सरकार बोलें ,राजेश जायसवाल ? #maharagang #CMYogiAdityanath #PMModiji #vairalvideo #vairalreels #NewsUpdate #Politica #phrendha #news #rajesh1
- उतरौला में भारी बारिश के बाद गहराए विद्युत संकट से नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में 33 हजार हाइटेंशन लाइन ब्रेकडाउन हुई जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। जिसके चलते उतरौला नगर समेत आसपास का क्षेत्र घोर अंधकार में डूब गया विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी युद्ध स्तर पर लाइन दुरुस्त करने में लग गए जिसमें उतरौला विद्युत उपकेंद्र वा आईपीडीएस उपकेंद्र के अवर अभियंता वा लाइन मैंन द्वारा पेड़ो कि छटाई कर दिन भर लाइन दुरुस्त करने का प्रयास किया गया जिसके उपरांत कुछ देर विद्युत आपूर्ति चलने के बाद पुनः ब्रेक डाउन हो जाती विद्युत संकट गहराता देख जिले के विद्युत विभाग के आला अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए जिनके निर्देश पर लोकल अधिकारी कर्मचारी हरकत में आए और अंत में रात्रि ग्यारह बजे से पुनः मरम्मत कार्य आरम्भ किया गया जिसमें एस डी ओ उतरौला उपकेंद्र जे ई टाउन जे ई आईपीडीएस गंभीर स्थिति को देखते हुवे अधिशाषी अभियंता बलरामपुर भी स्पॉट पर उतरौला पहुँचे उतरौला नगर के दर्जनों समाजसेवी अपने वाहनों से मौके पर जुटे रहे बार बार प्रयास करने पर विद्युत आपूर्ति बहाली हो पाई और कई घंटों से चला आ विद्युत संकट खत्म हुआ । उतरौला में भारी बारिश के बाद गहराए विद्युत संकट से नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में 33 हजार हाइटेंशन लाइन ब्रेकडाउन हुई जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। जिसके चलते उतरौला नगर समेत आसपास का क्षेत्र घोर अंधकार में डूब गया विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी युद्ध स्तर पर लाइन दुरुस्त करने में लग गए जिसमें उतरौला विद्युत उपकेंद्र वा आईपीडीएस उपकेंद्र के अवर अभियंता वा लाइन मैंन द्वारा पेड़ो कि छटाई कर दिन भर लाइन दुरुस्त करने का प्रयास किया गया जिसके उपरांत कुछ देर विद्युत आपूर्ति चलने के बाद पुनः ब्रेक डाउन हो जाती विद्युत संकट गहराता देख जिले के विद्युत विभाग के आला अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए जिनके निर्देश पर लोकल अधिकारी कर्मचारी हरकत में आए और अंत में रात्रि ग्यारह बजे से पुनः मरम्मत कार्य आरम्भ किया गया जिसमें एस डी ओ उतरौला उपकेंद्र जे ई टाउन जे ई आईपीडीएस गंभीर स्थिति को देखते हुवे अधिशाषी अभियंता बलरामपुर भी स्पॉट पर उतरौला पहुँचे उतरौला नगर के दर्जनों समाजसेवी अपने वाहनों से मौके पर जुटे रहे बार बार प्रयास करने पर विद्युत आपूर्ति बहाली हो पाई और कई घंटों से चला आ विद्युत संकट खत्म हुआ ।1
- मूसलाधार बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सौरभ कौशल मूसलाधार बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सौरभ कौशल तुलसीपुर, संवाददाता। लगातार हो रही भीषण बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी। तीन दिवसीय गणेश चतुर्दशी पर्व के तहत स्थापित गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति देखते ही बना। विसर्जन से एक दिन पूर्व शुरू हुई बारिश विसर्जन के दिन भी लगातार जारी रही, लेकिन श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना और भंडारे में जुटे रहे। श्री गणेश पूजा समिति, किला बाजार तथा देवीपाटन क्षेत्र में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के पंडालों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन कर लोगों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा-अर्चना एवं भंडारे के बाद गणेश प्रतिमाओं को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया। देवीपाटन स्थित सिरिया नदी विसर्जन स्थल पर शासन-प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारे लगाए। गणेश प्रतिमाओं की स्थापना से लेकर विसर्जन तक पंडालों की व्यवस्था एवं निगरानी में राहुल गुप्ता, शिवम गुप्ता, रवि कौशल, जमुना चौरसिया, मनोज पटवा, राजन पटवा, सुधीर मोदनवाल, अशोक पटवा, रवि पटवा और आशीष पंडित सहित समिति से जुड़े लोग सक्रिय रहे। लगातार बारिश के बीच भी सभी पदाधिकारी एवं श्रद्धालु व्यवस्थाओं को लेकर उत्साहित नजर आए। श्रद्धालुओं का कहना था कि मौसम चाहे जैसा हो, भगवान गणेश के प्रति उनकी आस्था और श्रद्धा अटूट है। बारिश के बीच भी पूजा, भंडारे और विसर्जन में लोगों की सहभागिता ने धार्मिक आस्था और उत्साह की मिसाल पेश की।2
- सोनौली बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: टोयोटा कार से 225 बोतल शराब बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार सोनौली भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस, SSB और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए टोयोटा कार से 225 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब ₹2.5 लाख बताई गई है। मामले में बिहार के सीतामढ़ी निवासी 26 वर्षीय सौरव कुमार को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।1