Shuru
Apke Nagar Ki App…
*सिक्किम में जबरदस्त भूस्खलन-* रिम्बी इलाके में भूस्खलन से 30 से ज़्यादा घर प्रभावित हुए हैं यह घटना ऊपरी ढलानों से भारी मात्रा में कीचड़ और मलबे के नीचे आने की वजह से हुई, जिससे कीचड़, पत्थर और अन्य मलबा निचले इलाकों की ओर बहने लगा। *सिक्किम में जबरदस्त भूस्खलन-* रिम्बी इलाके में भूस्खलन से 30 से ज़्यादा घर प्रभावित हुए हैं यह घटना ऊपरी ढलानों से भारी मात्रा में कीचड़ और मलबे के नीचे आने की वजह से हुई, जिससे कीचड़, पत्थर और अन्य मलबा निचले इलाकों की ओर बहने लगा।
Mulayam Singh Yadav
*सिक्किम में जबरदस्त भूस्खलन-* रिम्बी इलाके में भूस्खलन से 30 से ज़्यादा घर प्रभावित हुए हैं यह घटना ऊपरी ढलानों से भारी मात्रा में कीचड़ और मलबे के नीचे आने की वजह से हुई, जिससे कीचड़, पत्थर और अन्य मलबा निचले इलाकों की ओर बहने लगा। *सिक्किम में जबरदस्त भूस्खलन-* रिम्बी इलाके में भूस्खलन से 30 से ज़्यादा घर प्रभावित हुए हैं यह घटना ऊपरी ढलानों से भारी मात्रा में कीचड़ और मलबे के नीचे आने की वजह से हुई, जिससे कीचड़, पत्थर और अन्य मलबा निचले इलाकों की ओर बहने लगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *सिक्किम में जबरदस्त भूस्खलन-* रिम्बी इलाके में भूस्खलन से 30 से ज़्यादा घर प्रभावित हुए हैं यह घटना ऊपरी ढलानों से भारी मात्रा में कीचड़ और मलबे के नीचे आने की वजह से हुई, जिससे कीचड़, पत्थर और अन्य मलबा निचले इलाकों की ओर बहने लगा। *सिक्किम में जबरदस्त भूस्खलन-* रिम्बी इलाके में भूस्खलन से 30 से ज़्यादा घर प्रभावित हुए हैं यह घटना ऊपरी ढलानों से भारी मात्रा में कीचड़ और मलबे के नीचे आने की वजह से हुई, जिससे कीचड़, पत्थर और अन्य मलबा निचले इलाकों की ओर बहने लगा।1
- बांसी-रानीगंज मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील हुई सड़क; हादसे के इंतजार में जिम्मेदार सिद्धार्थनगर जिले के बांसी तहसील क्षेत्र में बेलबनवा से सहजी के बीच सड़क की हालत बदतर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने सैकड़ों गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। आए दिन दोपहिया वाहन सवार इन गड्ढों के कारण चोटिल हो रहे हैं। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों की नजर इस बदहाल सड़क पर नहीं पड़ रही है। इससे लोगों में आक्रोश है। बांसी-रानीगंज चौराहे से जिगनिहवा होते हुए इटवा कस्बे को जोड़ने वाला यह मार्ग क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में शामिल है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। स्कूली बच्चों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीणों के लिए यह सड़क आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। कभी-कभी जनप्रतिनिधियों का भी इसी मार्ग से गुजरना होता है। इसके बावजूद सड़क की दुर्दशा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग अक्सर किसी बड़े हादसे के बाद ही सड़क की सुध लेते हैं। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और संभावित हादसों पर रोक लगाई जा सके।1
- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन बांसी ने पूर्व सांसद डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी को किया सम्मानित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन बांसी ने पूर्व सांसद डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी को किया सम्मानित बांसी (सिद्धार्थनगर): उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, बांसी द्वारा संगठन के संरक्षक एवं पूर्व सांसद (डॉ.) चंद्रशेखर त्रिपाठी जी के आवास पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद जी को अंगवस्त्र (शॉल), मोमेंटो (स्मृति चिह्न) एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापारिक सुरक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने बांसी क्षेत्र में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु पूर्व सांसद डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग की सराहना की। मुख्य रूप से पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे: संरक्षक (डॉ.) चंद्रशेखर त्रिपाठी जी (पूर्व सांसद) एवं विजय वर्मा ,अध्यक्ष मंगल चौरसिया,महामंत्री सरदार स्वर्ण सिंह उपाध्यक्ष व्यापार उद्योग संगठन उपाध्यक्ष महेश राज वर्मा, मनीष वर्मा,अंगद गुप्ता ,कुसुमाकर वर्मा,भगवान दास वर्मा , मंत्री व्यापार उद्योग संगठन मंत्री जीवन अग्रहरि,सह मिडिया प्रभारी संजय रावत, शंभू कश्यप, संजय शर्मा एवं संगठन के अन्य समस्त पदाधिकारी। सम्मान स्वीकार करते हुए पूर्व सांसद डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन बांसी की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि व्यापारियों के मान-सम्मान और हक की लड़ाई में वे सदैव संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष मंगल चौरसिया जी एवं महामंत्री सरदार स्वर्ण सिंह जी द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।1
- महराजगंज जिले में कैंसर की शुरुआती स्क्रीनिंग तो उपलब्ध है, लेकिन पुख्ता जांच और इलाज के लिए मरीजों को बड़े शहरों में रेफर किया जा रहा है। करीब 30 लाख की आबादी वाले जिले में बेहतर कैंसर उपचार की जरूरत को लेकर मरीजों और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। डॉक्टरों ने शरीर में असामान्य गांठ या अन्य लक्षण दिखने पर समय रहते जांच कराने की अपील की है।1
- 2027 की तैयारी में निकली PDA रथ यात्रा, रैली, एंबुलेंस के लिए रुका काफिला 2027 चुनाव से पहले अखिलेश की PDA रथ यात्रा-- रथ यात्रा रोककर अखिलेश ने एंबुलेंस को दिया रास्ता, PDA रथ यात्रा के बीच रुके अखिलेश यादव ने एंबुलेंस को पहले दिया रास्ता? #NewsUpdate #AkhileshYadav #rath #yatra #raybrali #BJPGovernment #PMModiji #CMYogiAdityanath #vairalvideo #vairalreels #news1
- अड्डा बाजार में बिजली कटौती के खिलाफ विशाल शांतिपूर्ण धरना, युवा नेता व समाजसेवी ने भरी हुंकार महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार में बिजली की समस्या को लेकर आज क्षेत्रवासियों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अघोषित बिजली कटौती,रात में बिजली की कटौती और जर्जर तारों सहित कई समस्याओं को लेकर विभाग के सामने अपनी मांगें रखीं। अड्डा बाजार में बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों का आक्रोश देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में नियमित बिजली आपूर्ति,रात की अनावश्यक कटौती पर रोक,जर्जर तार और उपकरणों को बदलने समेत 9 सूत्रीय मांगें रखी गई हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आगे भी आंदोलन जारी रखा जाएगा।1
- मूसलाधार बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सौरभ कौशल मूसलाधार बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सौरभ कौशल तुलसीपुर, संवाददाता। लगातार हो रही भीषण बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी। तीन दिवसीय गणेश चतुर्दशी पर्व के तहत स्थापित गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति देखते ही बना। विसर्जन से एक दिन पूर्व शुरू हुई बारिश विसर्जन के दिन भी लगातार जारी रही, लेकिन श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना और भंडारे में जुटे रहे। श्री गणेश पूजा समिति, किला बाजार तथा देवीपाटन क्षेत्र में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के पंडालों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन कर लोगों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा-अर्चना एवं भंडारे के बाद गणेश प्रतिमाओं को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया। देवीपाटन स्थित सिरिया नदी विसर्जन स्थल पर शासन-प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारे लगाए। गणेश प्रतिमाओं की स्थापना से लेकर विसर्जन तक पंडालों की व्यवस्था एवं निगरानी में राहुल गुप्ता, शिवम गुप्ता, रवि कौशल, जमुना चौरसिया, मनोज पटवा, राजन पटवा, सुधीर मोदनवाल, अशोक पटवा, रवि पटवा और आशीष पंडित सहित समिति से जुड़े लोग सक्रिय रहे। लगातार बारिश के बीच भी सभी पदाधिकारी एवं श्रद्धालु व्यवस्थाओं को लेकर उत्साहित नजर आए। श्रद्धालुओं का कहना था कि मौसम चाहे जैसा हो, भगवान गणेश के प्रति उनकी आस्था और श्रद्धा अटूट है। बारिश के बीच भी पूजा, भंडारे और विसर्जन में लोगों की सहभागिता ने धार्मिक आस्था और उत्साह की मिसाल पेश की।2
- कम राशन देने का विरोध करने पर ग्रामीण से मारपीट, कमरे में बंद करने का आरोप सिद्धार्थनगर जिले केनौगढ़ तहसील क्षेत्र के जगदीशपुर ग्रांट गांव के कुछ ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार पर पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा से कम राशन देने का आरोप लगाया। शिकायत में बताया गया कि राशन वितरण के दौरान कम राशन दिए जाने का विरोध करने पर गांव निवासी शनि कसौधन के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। शिकायतकर्ता शनि कसौधन का आरोप है कि उन्होंने ग्रामीणों को कम राशन दिए जाने का विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर कोटेदार ने उनके साथ मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि वह गांव में भाजपा के बूथ अध्यक्ष भी हैं, बावजूद इसके घटना के बाद अब तक उन्हें किसी स्तर से सहायता नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर राशन वितरण व्यवस्था की जांच कराने तथा आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।1