Shuru
Apke Nagar Ki App…
महराजगंज जिले में कैंसर की शुरुआती स्क्रीनिंग तो उपलब्ध है, लेकिन पुख्ता जांच और इलाज के लिए मरीजों को बड़े शहरों में रेफर किया जा रहा है। करीब 30 लाख की आबादी वाले जिले में बेहतर कैंसर उपचार की जरूरत को लेकर मरीजों और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। डॉक्टरों ने शरीर में असामान्य गांठ या अन्य लक्षण दिखने पर समय रहते जांच कराने की अपील की है।
Aapan Maharajganj
महराजगंज जिले में कैंसर की शुरुआती स्क्रीनिंग तो उपलब्ध है, लेकिन पुख्ता जांच और इलाज के लिए मरीजों को बड़े शहरों में रेफर किया जा रहा है। करीब 30 लाख की आबादी वाले जिले में बेहतर कैंसर उपचार की जरूरत को लेकर मरीजों और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। डॉक्टरों ने शरीर में असामान्य गांठ या अन्य लक्षण दिखने पर समय रहते जांच कराने की अपील की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महराजगंज में 26 सितंबर को स्कूल बंद, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश महराजगंज में लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने 26 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक सभी बोर्ड के विद्यालय बंद रहेंगे। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।1
- अड्डा बाजार में बिजली कटौती के खिलाफ विशाल शांतिपूर्ण धरना, युवा नेता व समाजसेवी ने भरी हुंकार महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार में बिजली की समस्या को लेकर आज क्षेत्रवासियों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अघोषित बिजली कटौती,रात में बिजली की कटौती और जर्जर तारों सहित कई समस्याओं को लेकर विभाग के सामने अपनी मांगें रखीं। अड्डा बाजार में बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों का आक्रोश देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में नियमित बिजली आपूर्ति,रात की अनावश्यक कटौती पर रोक,जर्जर तार और उपकरणों को बदलने समेत 9 सूत्रीय मांगें रखी गई हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आगे भी आंदोलन जारी रखा जाएगा।1
- महराजगंज: बीजेपी के नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी का फरेंदा में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ फूल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया? फरेंदा विधानसभा के पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नगर अध्यक्ष बृजमनगंज राकेश जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहें। #maharagang #NewsUpdate #CMYogiAdityanath #PMModiji #vairalreels #vairalvideo #politica #news1
- पंडितपुर फीडर में बार-बार फाल्ट से उपभोक्ता परेशान, तारों के लगे नीचे पेड़ भी बन रहे कारण कैम्पियरगंज। क्षेत्र का पंडितपुर विद्युत फीडर आए दिन किसी न किसी फाल्ट के कारण प्रभावित हो रहा है। बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से जहां उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारियों को भी फाल्ट तलाशने और उसे ठीक करने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार फीडर से जुड़े कई गांवों में विद्युत पोल और तारों के आसपास अनावश्यक रूप से पेड़-पौधे लगाए गए हैं। कई स्थानों पर पेड़ विद्युत तारों के बेहद करीब हैं, जबकि कुछ जगहों पर तारों के ठीक नीचे भी पेड़ लगाए गए हैं। तेज हवा या बारिश के दौरान इनकी शाखाएं विद्युत तारों के संपर्क में आने से फाल्ट की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि पंडितपुर फीडर पर बार-बार होने वाले फाल्ट के स्थायी समाधान के लिए विद्युत विभाग को संवेदनशील स्थानों का सर्वे कराना चाहिए। जहां तारों के आसपास पेड़ विद्युत आपूर्ति में बाधा बन रहे हैं, वहां नियमानुसार उनकी छंटाई कराई जाए। साथ ही ग्रामीणों को भी विद्युत लाइनों के नीचे पेड़ लगाने से बचने के लिए जागरूक किया जाना जरूरी है। लोगों ने विद्युत विभाग से फीडर की नियमित जांच और संभावित फाल्ट वाले स्थानों को चिह्नित कर स्थायी समाधान कराने की मांग की है।1
- *सिक्किम में जबरदस्त भूस्खलन-* रिम्बी इलाके में भूस्खलन से 30 से ज़्यादा घर प्रभावित हुए हैं यह घटना ऊपरी ढलानों से भारी मात्रा में कीचड़ और मलबे के नीचे आने की वजह से हुई, जिससे कीचड़, पत्थर और अन्य मलबा निचले इलाकों की ओर बहने लगा। *सिक्किम में जबरदस्त भूस्खलन-* रिम्बी इलाके में भूस्खलन से 30 से ज़्यादा घर प्रभावित हुए हैं यह घटना ऊपरी ढलानों से भारी मात्रा में कीचड़ और मलबे के नीचे आने की वजह से हुई, जिससे कीचड़, पत्थर और अन्य मलबा निचले इलाकों की ओर बहने लगा।1
- बांसी-रानीगंज मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील हुई सड़क; हादसे के इंतजार में जिम्मेदार सिद्धार्थनगर जिले के बांसी तहसील क्षेत्र में बेलबनवा से सहजी के बीच सड़क की हालत बदतर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने सैकड़ों गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। आए दिन दोपहिया वाहन सवार इन गड्ढों के कारण चोटिल हो रहे हैं। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों की नजर इस बदहाल सड़क पर नहीं पड़ रही है। इससे लोगों में आक्रोश है। बांसी-रानीगंज चौराहे से जिगनिहवा होते हुए इटवा कस्बे को जोड़ने वाला यह मार्ग क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में शामिल है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। स्कूली बच्चों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीणों के लिए यह सड़क आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। कभी-कभी जनप्रतिनिधियों का भी इसी मार्ग से गुजरना होता है। इसके बावजूद सड़क की दुर्दशा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग अक्सर किसी बड़े हादसे के बाद ही सड़क की सुध लेते हैं। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और संभावित हादसों पर रोक लगाई जा सके।1
- महराजगंज में सड़क निर्माण पर बवाल! ग्रामीणों ने रोका काम, गुणवत्ता पर उठाए सवाल | PWD Road महराजगंज में भगवानपुर मदरी से चखनी चौराहे तक बन रही PWD सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए काम रोक दिया। ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री की जांच और निर्धारित मानकों के पालन की मांग की। वहीं, PWD के JE राहुल प्रसाद जिज्ञासु ने आरोपों को गलत बताते हुए निर्माण को मानकों के अनुसार बताया।1
- अब वालिंटियर भी लठ्ठ बजा रहे, इन्हें किसने छूट दे रखी है मथुरा_के_गोवर्धन में मौजूद मानसी गंगा की सुरक्षा में तैनात एक वॉलिंटियर ने वहां स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर लाठियां बरसा दीं। जान बचाने के लिए श्रद्धालु अपने कपड़े समेटकर भागते नज़र आ रहे हैं। अब वालिंटियर भी लठ्ठ बजा रहे, इन्हें किसने छूट दे रखी है मथुरा_के_गोवर्धन में मौजूद मानसी गंगा की सुरक्षा में तैनात एक वॉलिंटियर ने वहां स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर लाठियां बरसा दीं। जान बचाने के लिए श्रद्धालु अपने कपड़े समेटकर भागते नज़र आ रहे हैं। श्रद्धालुओं के साथ इस बर्बर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है, घटना के बाद आरोपी वॉलिंटियर मौके से फरार हो गया !!1