logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

– रील का चस्का, जान को किया जोखिम - मेरठ में रीलबाजी का खतरनाक जुनून, एक बाइक पर सवार दिखे छह स्कूली छात्र....जिन माँ बाप के ये बच्चे हैं.... वो ध्यान दें – मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ही बाइक पर छह स्कूली छात्र सवार होकर तेज रफ्तार में सड़क पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं, बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल से लौटते समय खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे थे, सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के चक्कर में छात्रों की यह लापरवाही उनकी और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। – कानून का नही है खौफ

1 hr ago
user_आलोक कुमार बर्नवाल
आलोक कुमार बर्नवाल
मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

– रील का चस्का, जान को किया जोखिम - मेरठ में रीलबाजी का खतरनाक जुनून, एक बाइक पर सवार दिखे छह स्कूली छात्र....जिन माँ बाप के ये बच्चे हैं.... वो ध्यान दें – मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ही बाइक पर छह स्कूली छात्र सवार होकर तेज रफ्तार में सड़क पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं, बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल से लौटते समय खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे थे, सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के चक्कर में छात्रों की यह लापरवाही उनकी और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। – कानून का नही है खौफ

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • – रील का चस्का, जान को किया जोखिम - मेरठ में रीलबाजी का खतरनाक जुनून, एक बाइक पर सवार दिखे छह स्कूली छात्र....जिन माँ बाप के ये बच्चे हैं.... वो ध्यान दें – मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ही बाइक पर छह स्कूली छात्र सवार होकर तेज रफ्तार में सड़क पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं, बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल से लौटते समय खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे थे, सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के चक्कर में छात्रों की यह लापरवाही उनकी और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। – कानून का नही है खौफ
    1
    – रील का चस्का, जान को किया जोखिम
- मेरठ में रीलबाजी का खतरनाक जुनून, एक बाइक पर सवार दिखे छह स्कूली छात्र....जिन माँ बाप के ये बच्चे हैं.... वो ध्यान दें
– मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ही बाइक पर छह स्कूली छात्र सवार होकर तेज रफ्तार में सड़क पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं, बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल से लौटते समय खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे थे, सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के चक्कर में छात्रों की यह लापरवाही उनकी और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।
– कानून का नही है खौफ
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पंडितपुर फीडर में बार-बार फाल्ट से उपभोक्ता परेशान, तारों के लगे नीचे पेड़ भी बन रहे कारण कैम्पियरगंज। क्षेत्र का पंडितपुर विद्युत फीडर आए दिन किसी न किसी फाल्ट के कारण प्रभावित हो रहा है। बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से जहां उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारियों को भी फाल्ट तलाशने और उसे ठीक करने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार फीडर से जुड़े कई गांवों में विद्युत पोल और तारों के आसपास अनावश्यक रूप से पेड़-पौधे लगाए गए हैं। कई स्थानों पर पेड़ विद्युत तारों के बेहद करीब हैं, जबकि कुछ जगहों पर तारों के ठीक नीचे भी पेड़ लगाए गए हैं। तेज हवा या बारिश के दौरान इनकी शाखाएं विद्युत तारों के संपर्क में आने से फाल्ट की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि पंडितपुर फीडर पर बार-बार होने वाले फाल्ट के स्थायी समाधान के लिए विद्युत विभाग को संवेदनशील स्थानों का सर्वे कराना चाहिए। जहां तारों के आसपास पेड़ विद्युत आपूर्ति में बाधा बन रहे हैं, वहां नियमानुसार उनकी छंटाई कराई जाए। साथ ही ग्रामीणों को भी विद्युत लाइनों के नीचे पेड़ लगाने से बचने के लिए जागरूक किया जाना जरूरी है। लोगों ने विद्युत विभाग से फीडर की नियमित जांच और संभावित फाल्ट वाले स्थानों को चिह्नित कर स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
    1
    पंडितपुर फीडर में बार-बार फाल्ट से उपभोक्ता परेशान, तारों के लगे नीचे पेड़ भी बन रहे कारण
कैम्पियरगंज। क्षेत्र का पंडितपुर विद्युत फीडर आए दिन किसी न किसी फाल्ट के कारण प्रभावित हो रहा है। बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से जहां उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारियों को भी फाल्ट तलाशने और उसे ठीक करने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है।
क्षेत्रीय लोगों के अनुसार फीडर से जुड़े कई गांवों में विद्युत पोल और तारों के आसपास अनावश्यक रूप से पेड़-पौधे लगाए गए हैं। कई स्थानों पर पेड़ विद्युत तारों के बेहद करीब हैं, जबकि कुछ जगहों पर तारों के ठीक नीचे भी पेड़ लगाए गए हैं। तेज हवा या बारिश के दौरान इनकी शाखाएं विद्युत तारों के संपर्क में आने से फाल्ट की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों का कहना है कि पंडितपुर फीडर पर बार-बार होने वाले फाल्ट के स्थायी समाधान के लिए विद्युत विभाग को संवेदनशील स्थानों का सर्वे कराना चाहिए। जहां तारों के आसपास पेड़ विद्युत आपूर्ति में बाधा बन रहे हैं, वहां नियमानुसार उनकी छंटाई कराई जाए। साथ ही ग्रामीणों को भी विद्युत लाइनों के नीचे पेड़ लगाने से बचने के लिए जागरूक किया जाना जरूरी है।
लोगों ने विद्युत विभाग से फीडर की नियमित जांच और संभावित फाल्ट वाले स्थानों को चिह्नित कर स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
    user_दुर्गा शंकर
    दुर्गा शंकर
    Advertising agency कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बीडीसी संघ ने जल शक्ति मंत्री से की 11 सूत्रीय मांग, 20 लाख वार्षिक विकास निधि और 7 हजार मानदेय की मांग गोरखपुर। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अधिकारों, सुविधाओं और विकास कार्यों में भागीदारी बढ़ाने को लेकर बीडीसी संघ गोरखपुर, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष 11 सूत्रीय मांगें रखी हैं। संघ ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पर्याप्त वित्तीय अधिकार देने के साथ सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। संघ की प्रमुख मांगों में प्रत्येक बीडीसी सदस्य को प्रतिवर्ष 20 लाख रुपये की विकास निधि उपलब्ध कराना शामिल है। संघ का कहना है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र की जनता से सीधे जुड़े रहते हैं और स्थानीय समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उन्हें विकास कार्य कराने के लिए वित्तीय अधिकार मिलना आवश्यक है। संघ ने प्रति माह 7 हजार रुपये मानदेय दिए जाने की मांग की है। इसके साथ ही जनता से संवाद और क्षेत्र की समस्याओं को सुनने के लिए मिनी सचिवालय अथवा ग्राम पंचायत भवन में बीडीसी सदस्यों के लिए कार्यालय की व्यवस्था करने की मांग की गई है। सुरक्षा को लेकर संघ ने स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए पात्र क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता देने की मांग की। वहीं आपदा या आकस्मिक स्थिति में आर्थिक सहायता के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए आपदा सहायता कोष बनाए जाने की मांग भी की गई है। मनरेगा में क्षेत्र पंचायतों की भूमिका बहाल करने की मांग बीडीसी संघ ने क्षेत्र पंचायतों को मनरेगा में पुनः प्रभावी भूमिका दिए जाने की मांग की है। संघ ने कहा कि क्षेत्र पंचायतों की निधि में वृद्धि की जाए तथा ग्राम निधि का 30 प्रतिशत हिस्सा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विकास कार्यों में 40 प्रतिशत भागीदारी क्षेत्र पंचायत की सुनिश्चित करने की मांग की गई है। संघ ने अमृत सरोवर जैसे विकास कार्यों के लिए अलग से निधि उपलब्ध कराने की मांग भी रखी है। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हित में अब तक जारी शासनादेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कराने की मांग की गई है। पेंशन और 5 लाख रुपये स्वास्थ्य बीमा की मांग बीडीसी संघ ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया है। संघ का कहना है कि लंबे समय तक सेवा करने वाले लोगों के भविष्य और परिवार के जीविकोपार्जन के लिए सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था आवश्यक होती है। इसी मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए भी पेंशन योजना पर विचार किया जाना चाहिए। इसके अलावा प्रत्येक बीडीसी सदस्य को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। संघ ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा मिलने से बीमारी या आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी। बीडीसी संघ ने प्रदेश सरकार से सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अधिकार, सम्मान, वित्तीय व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।
    2
    बीडीसी संघ ने जल शक्ति मंत्री से की 11 सूत्रीय मांग, 20 लाख वार्षिक विकास निधि और 7 हजार मानदेय की मांग
गोरखपुर। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अधिकारों, सुविधाओं और विकास कार्यों में भागीदारी बढ़ाने को लेकर बीडीसी संघ गोरखपुर, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष 11 सूत्रीय मांगें रखी हैं। संघ ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पर्याप्त वित्तीय अधिकार देने के साथ सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
संघ की प्रमुख मांगों में प्रत्येक बीडीसी सदस्य को प्रतिवर्ष 20 लाख रुपये की विकास निधि उपलब्ध कराना शामिल है। संघ का कहना है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र की जनता से सीधे जुड़े रहते हैं और स्थानीय समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उन्हें विकास कार्य कराने के लिए वित्तीय अधिकार मिलना आवश्यक है।
संघ ने प्रति माह 7 हजार रुपये मानदेय दिए जाने की मांग की है। इसके साथ ही जनता से संवाद और क्षेत्र की समस्याओं को सुनने के लिए मिनी सचिवालय अथवा ग्राम पंचायत भवन में बीडीसी सदस्यों के लिए कार्यालय की व्यवस्था करने की मांग की गई है।
सुरक्षा को लेकर संघ ने स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए पात्र क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता देने की मांग की। वहीं आपदा या आकस्मिक स्थिति में आर्थिक सहायता के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए आपदा सहायता कोष बनाए जाने की मांग भी की गई है।
मनरेगा में क्षेत्र पंचायतों की भूमिका बहाल करने की मांग
बीडीसी संघ ने क्षेत्र पंचायतों को मनरेगा में पुनः प्रभावी भूमिका दिए जाने की मांग की है। संघ ने कहा कि क्षेत्र पंचायतों की निधि में वृद्धि की जाए तथा ग्राम निधि का 30 प्रतिशत हिस्सा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विकास कार्यों में 40 प्रतिशत भागीदारी क्षेत्र पंचायत की सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
संघ ने अमृत सरोवर जैसे विकास कार्यों के लिए अलग से निधि उपलब्ध कराने की मांग भी रखी है। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हित में अब तक जारी शासनादेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कराने की मांग की गई है।
पेंशन और 5 लाख रुपये स्वास्थ्य बीमा की मांग
बीडीसी संघ ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया है। संघ का कहना है कि लंबे समय तक सेवा करने वाले लोगों के भविष्य और परिवार के जीविकोपार्जन के लिए सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था आवश्यक होती है। इसी मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए भी पेंशन योजना पर विचार किया जाना चाहिए।
इसके अलावा प्रत्येक बीडीसी सदस्य को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। संघ ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा मिलने से बीमारी या आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी।
बीडीसी संघ ने प्रदेश सरकार से सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अधिकार, सम्मान, वित्तीय व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान में उमड़ा जनसैलाब, यूपी में तीसरी बार बनेगी बीजेपी की सरकार बोलें ,राजेश जायसवाल ? #maharagang #CMYogiAdityanath #PMModiji #vairalvideo #vairalreels #NewsUpdate #Politica #phrendha #news #rajesh
    1
    सेवा संकल्प अभियान में उमड़ा जनसैलाब,


यूपी में तीसरी बार बनेगी बीजेपी की सरकार बोलें ,राजेश जायसवाल ?


#maharagang 
#CMYogiAdityanath 
#PMModiji 
#vairalvideo 
#vairalreels 
#NewsUpdate 
#Politica 
#phrendha
#news 
#rajesh
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में "नमो सेवा" थीम पर संस्कृति विभाग से पंजीकृत नुक्कड़ नाटक दलों ने प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। सूचना विभाग के अनुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे अभियान के तहत मेहदावल व खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर कलाकारों ने नाट्य विधा के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मेहदावल क्षेत्र में राजेडीहा, बोर व्यास व भिटवा तथा खलीलाबाद क्षेत्र में नौआगांव, दलेलगंज, मड़या चौराहा और बरदहिया बाजार में कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अगले चरण में 26 सितंबर को मेहदावल के बभनी, सिहटीकर व पकड़िया तथा खलीलाबाद के टेकन्सा चौराहा, बाहिलपार व भदाह (मगहर दुर्गा मंदिर) में नुक्कड़ नाटक होंगे। 27 सितंबर को मेहदावल के बढ़या ठाठर, नौलखा, बस अड्डा व टडवरिया चौराहा तथा खलीलाबाद के कटाई चौराहा, गंगा देवरिया और संत कबीर ऑडिटोरियम, कबीर चौराहा (मगहर) में प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा 28 सितंबर को प्रेमलता महाविद्यालय, अछिया (मेहदावल) में कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
    4
    सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य 
संतकबीरनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में "नमो सेवा" थीम पर संस्कृति विभाग से पंजीकृत नुक्कड़ नाटक दलों ने प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।
सूचना विभाग के अनुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे अभियान के तहत मेहदावल व खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर कलाकारों ने नाट्य विधा के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मेहदावल क्षेत्र में राजेडीहा, बोर व्यास व भिटवा तथा खलीलाबाद क्षेत्र में नौआगांव, दलेलगंज, मड़या चौराहा और बरदहिया बाजार में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के अगले चरण में 26 सितंबर को मेहदावल के बभनी, सिहटीकर व पकड़िया तथा खलीलाबाद के टेकन्सा चौराहा, बाहिलपार व भदाह (मगहर दुर्गा मंदिर) में नुक्कड़ नाटक होंगे। 27 सितंबर को मेहदावल के बढ़या ठाठर, नौलखा, बस अड्डा व टडवरिया चौराहा तथा खलीलाबाद के कटाई चौराहा, गंगा देवरिया और संत कबीर ऑडिटोरियम, कबीर चौराहा (मगहर) में प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
इसके अलावा 28 सितंबर को प्रेमलता महाविद्यालय, अछिया (मेहदावल) में कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    5 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "नमो सेवा थीम" पर नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा जनपद के प्रमुख चौराहों/स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया जा रहा है प्रचार प्रसार। संत कबीर नगर । *सेवा संकल्प अभियान* के अंतर्गत विगत 17 सितंबर से आगामी 17 अक्टूबर तक 2026 तक चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज *नमो सेवा कार्यक्रम* के तहत संस्कृति विभाग से पंजीकृत नुक्कड़ नाटक मंच के कलाकारों द्वारा विधानसभा क्षेत्र मेहदावल एवं विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के विभिन्न स्थलों, प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आकर्षक मंचन किया गया। *सेवा संकल्प अभियान* के क्रम में आज नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र मेहदावल में कार्यक्रम संयोजक के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा राजेडीहा, बोर व्यास एवं भिटवा में तथा विधानसभा खलीलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत नौआगांव, दलेलगंज, मड़या चौराहा, बरदहिया बाजार में नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा कार्यक्रम संयोजक की देखरेख में सरकार की योजनाओं की नाट्य विधा के माध्यम से मंचन कर आकर्षक प्रस्तुति की गई। इसी क्रम में दिनांक 26 सितंबर को विधानसभा मेहदावल में बभनी, सिहटीकर, पकड़िया में एवं दिनांक 27 सितंबर 2026 को बढ़या ठाठर, नौलखा, मेहदावल बस अड्डा एवं टडवरिया चौराहा तथा 28 सितंबर 2026 को प्रेमलता महाविद्यालय अछिया मेहदावल में नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा नाट्य मंचन का कार्यक्रम किया जाएगा। इसी क्रम में विधानसभा खलीलाबाद में दिनांक 26 सितंबर 2026 को टेकन्सा चौराहा, बाहिलपार, भदाह मगहर दुर्गा मंदिर एवं दिनांक 27 सितंबर को कटाई चौराहा, गंगा देवरिया एवं संत कबीर ऑडिटोरियम कबीर चौराहा मगर में नाट्य मंचन किया जाएगा। दिनांक 28 सितंबर 2026 से 01 अक्टूबर 2026 तक नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा विधानसभा क्षेत्र धनघटा अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
    3
    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "नमो सेवा थीम" पर नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा जनपद के प्रमुख चौराहों/स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया जा रहा है प्रचार प्रसार।


संत कबीर नगर । *सेवा संकल्प अभियान* के अंतर्गत विगत 17 सितंबर से आगामी 17 अक्टूबर तक 2026 तक चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज *नमो सेवा कार्यक्रम* के तहत संस्कृति विभाग से पंजीकृत नुक्कड़ नाटक मंच के कलाकारों द्वारा विधानसभा क्षेत्र मेहदावल एवं विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के विभिन्न स्थलों, प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आकर्षक मंचन किया गया। 
*सेवा संकल्प अभियान* के क्रम में आज नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र मेहदावल में कार्यक्रम संयोजक के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा राजेडीहा, बोर व्यास एवं भिटवा में तथा विधानसभा खलीलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत नौआगांव, दलेलगंज, मड़या चौराहा, बरदहिया बाजार में नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा कार्यक्रम संयोजक की देखरेख में सरकार की योजनाओं की नाट्य विधा के माध्यम से मंचन कर आकर्षक प्रस्तुति की गई। 
इसी क्रम में दिनांक 26 सितंबर को विधानसभा मेहदावल में बभनी, सिहटीकर, पकड़िया में एवं दिनांक 27 सितंबर 2026 को बढ़या ठाठर, नौलखा, मेहदावल बस अड्डा एवं टडवरिया चौराहा तथा 28 सितंबर 2026 को प्रेमलता महाविद्यालय अछिया मेहदावल में नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा नाट्य मंचन का कार्यक्रम किया जाएगा। 
इसी क्रम में विधानसभा खलीलाबाद में दिनांक 26 सितंबर 2026 को टेकन्सा चौराहा, बाहिलपार, भदाह मगहर दुर्गा मंदिर एवं दिनांक 27 सितंबर को कटाई चौराहा, गंगा देवरिया एवं संत कबीर ऑडिटोरियम कबीर चौराहा मगर में नाट्य मंचन किया जाएगा। 
दिनांक 28 सितंबर 2026 से 01 अक्टूबर 2026 तक नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा विधानसभा क्षेत्र धनघटा अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
    user_Durgesh Mishra
    Durgesh Mishra
    रिपोर्टर Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    5 hrs ago
  • अल्ट्रासाउंड करते युवक की रील वायरल, संयुक्त जिला अस्पताल में मचा चर्चा का दौर; युवक की भूमिका और योग्यता पर उठे सवाल संतकबीरनगर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड करते एक युवक की रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल की अल्ट्रासाउंड सेवा को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वायरल वीडियो में युवक अल्ट्रासाउंड मशीन संचालित करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि युवक की अस्पताल में क्या भूमिका है और क्या वह अल्ट्रासाउंड करने के लिए अधिकृत एवं निर्धारित योग्यता रखता है। वायरल रील में युवक अल्ट्रासाउंड जांच करते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, ‘हमारा चैनल’ वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान, पद, शैक्षिक योग्यता अथवा अल्ट्रासाउंड करने के लिए उसकी वैधानिक पात्रता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। यही वजह है कि वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के नियमों के तहत अल्ट्रासाउंड सेवाओं से जुड़े संस्थानों और उन्हें संचालित करने वाले चिकित्सकों की पात्रता व पंजीकरण का प्रावधान है। केंद्र सरकार के पीसी एंड पीएनडीटी से संबंधित दिशा-निर्देशों में अल्ट्रासाउंड के लिए संबंधित चिकित्सकीय योग्यता और पंजीकरण की व्यवस्था बताई गई है। ऐसे में वायरल वीडियो के बाद मुख्य सवाल यह है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक कौन है, अस्पताल में उसकी अधिकृत भूमिका क्या है और क्या उसे अल्ट्रासाउंड मशीन संचालित करने की अनुमति एवं आवश्यक योग्यता प्राप्त है? इन सवालों का स्पष्ट जवाब अस्पताल प्रशासन अथवा स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। उधर, जिला अस्पताल संतकबीरनगर में रेडियोलॉजी संबंधी सेवाएं संचालित होने की सरकारी जानकारी उपलब्ध है। अब देखने वाली बात होगी कि वायरल रील को लेकर अस्पताल प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कराता है या नहीं और जांच में युवक की भूमिका व उसकी अधिकृत पात्रता को लेकर क्या स्थिति सामने आती है।
    1
    अल्ट्रासाउंड करते युवक की रील वायरल, संयुक्त जिला अस्पताल में मचा चर्चा का दौर; युवक की भूमिका और योग्यता पर उठे सवाल



संतकबीरनगर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड करते एक युवक की रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल की अल्ट्रासाउंड सेवा को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वायरल वीडियो में युवक अल्ट्रासाउंड मशीन संचालित करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि युवक की अस्पताल में क्या भूमिका है और क्या वह अल्ट्रासाउंड करने के लिए अधिकृत एवं निर्धारित योग्यता रखता है।

वायरल रील में युवक अल्ट्रासाउंड जांच करते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, ‘हमारा चैनल’ वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान, पद, शैक्षिक योग्यता अथवा अल्ट्रासाउंड करने के लिए उसकी वैधानिक पात्रता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। यही वजह है कि वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग के नियमों के तहत अल्ट्रासाउंड सेवाओं से जुड़े संस्थानों और उन्हें संचालित करने वाले चिकित्सकों की पात्रता व पंजीकरण का प्रावधान है। केंद्र सरकार के पीसी एंड पीएनडीटी से संबंधित दिशा-निर्देशों में अल्ट्रासाउंड के लिए संबंधित चिकित्सकीय योग्यता और पंजीकरण की व्यवस्था बताई गई है। 

ऐसे में वायरल वीडियो के बाद मुख्य सवाल यह है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक कौन है, अस्पताल में उसकी अधिकृत भूमिका क्या है और क्या उसे अल्ट्रासाउंड मशीन संचालित करने की अनुमति एवं आवश्यक योग्यता प्राप्त है? इन सवालों का स्पष्ट जवाब अस्पताल प्रशासन अथवा स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

उधर, जिला अस्पताल संतकबीरनगर में रेडियोलॉजी संबंधी सेवाएं संचालित होने की सरकारी जानकारी उपलब्ध है। 

अब देखने वाली बात होगी कि वायरल रील को लेकर अस्पताल प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कराता है या नहीं और जांच में युवक की भूमिका व उसकी अधिकृत पात्रता को लेकर क्या स्थिति सामने आती है।
    user_हरीश सिंह
    हरीश सिंह
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मंत्री से छुपाई सच्चाई, दो की जगह दस किलोमीटर घुमाई गई गाड़ी घघसरा/गोरखपुर। पाली ब्लॉक परिसर से चड़रांव गांव की दूरी महज दो किलोमीटर है, लेकिन शुक्रवार को मंत्री जी को लाइब्रेरी उद्घाटन के लिए दस किलोमीटर का चक्कर लगाकर ले जाया गया।चर्चा है कि ब्लॉक से सीधे चड़रांव जाने वाली सड़क बुरी तरह टूटी-फूटी है। कहीं मंत्री की नजर इस बदहाली पर न पड़ जाए, इसलिए अधिकारियों ने चालाकी से उनके काफिले को घुमा कर दूसरे बेलौरा नहर चौराहा से तिलौरा गांव होकर चड़रांव गांव पहुंचाया गया। मंत्री तो लाइब्रेरी का उद्घाटन कर चले गए, लेकिन इस रूट बदलने को लेकर पूरे कार्यक्रम में लोगों के बीच सुगबुगाहट होती रही। ग्रामीणों का कहना है कि अगर मंत्री जी टूटी सड़क देख लेते तो शायद सड़क बनने का रास्ता खुल जाता।
    3
    मंत्री से छुपाई  सच्चाई, दो की जगह दस किलोमीटर घुमाई गई गाड़ी

घघसरा/गोरखपुर। पाली ब्लॉक परिसर से चड़रांव गांव की दूरी महज दो किलोमीटर है, लेकिन शुक्रवार को मंत्री जी को लाइब्रेरी उद्घाटन के लिए दस किलोमीटर का चक्कर लगाकर ले जाया गया।चर्चा है कि ब्लॉक से सीधे चड़रांव जाने वाली सड़क बुरी तरह टूटी-फूटी है। कहीं मंत्री की नजर इस बदहाली पर न पड़ जाए, इसलिए अधिकारियों ने चालाकी से उनके काफिले को घुमा कर दूसरे बेलौरा नहर चौराहा से तिलौरा गांव होकर चड़रांव गांव पहुंचाया गया।
मंत्री तो लाइब्रेरी का उद्घाटन कर चले गए, लेकिन इस रूट बदलने को लेकर पूरे कार्यक्रम में लोगों के बीच सुगबुगाहट होती रही। ग्रामीणों का कहना है कि अगर मंत्री जी टूटी सड़क देख लेते तो शायद सड़क बनने का रास्ता खुल जाता।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.