logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में "नमो सेवा" थीम पर संस्कृति विभाग से पंजीकृत नुक्कड़ नाटक दलों ने प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। सूचना विभाग के अनुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे अभियान के तहत मेहदावल व खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर कलाकारों ने नाट्य विधा के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मेहदावल क्षेत्र में राजेडीहा, बोर व्यास व भिटवा तथा खलीलाबाद क्षेत्र में नौआगांव, दलेलगंज, मड़या चौराहा और बरदहिया बाजार में कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अगले चरण में 26 सितंबर को मेहदावल के बभनी, सिहटीकर व पकड़िया तथा खलीलाबाद के टेकन्सा चौराहा, बाहिलपार व भदाह (मगहर दुर्गा मंदिर) में नुक्कड़ नाटक होंगे। 27 सितंबर को मेहदावल के बढ़या ठाठर, नौलखा, बस अड्डा व टडवरिया चौराहा तथा खलीलाबाद के कटाई चौराहा, गंगा देवरिया और संत कबीर ऑडिटोरियम, कबीर चौराहा (मगहर) में प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा 28 सितंबर को प्रेमलता महाविद्यालय, अछिया (मेहदावल) में कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

2 hrs ago
user_Ashwini Kumar Pandey
Ashwini Kumar Pandey
पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
2 hrs ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में "नमो सेवा" थीम पर संस्कृति विभाग से पंजीकृत नुक्कड़ नाटक दलों ने प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

किया। सूचना विभाग के अनुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे अभियान के तहत मेहदावल व खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर कलाकारों ने नाट्य विधा के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मेहदावल क्षेत्र में राजेडीहा, बोर व्यास व भिटवा तथा खलीलाबाद क्षेत्र में नौआगांव, दलेलगंज, मड़या

चौराहा और बरदहिया बाजार में कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अगले चरण में 26 सितंबर को मेहदावल के बभनी, सिहटीकर व पकड़िया तथा खलीलाबाद के टेकन्सा चौराहा, बाहिलपार व भदाह (मगहर दुर्गा मंदिर) में नुक्कड़ नाटक होंगे। 27 सितंबर को मेहदावल के बढ़या ठाठर, नौलखा, बस अड्डा व टडवरिया चौराहा तथा खलीलाबाद के कटाई

चौराहा, गंगा देवरिया और संत कबीर ऑडिटोरियम, कबीर चौराहा (मगहर) में प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा 28 सितंबर को प्रेमलता महाविद्यालय, अछिया (मेहदावल) में कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पाली में सेवा संकल्प मेला, सम्मान में भेदभाव से नाराजगी भाजपा नेताओं से घिरे रहे, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों में नाराजगी देखी गई। घघसरा/गोरखपुर।ब्लॉक पाली परिसर में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का मेला लगा। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अंत्योदय के मंत्र पर काम कर रही है। सरकार की हर योजना गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है।सभा को विधायक प्रदीप शुक्ल ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन में प्रदेश की जनता भयमुक्त होकर जी रही है। ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह ने ब्लॉक में हुए विकास कार्यों को गिनाया और सभी आगंतुकों का स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान रोचक नजारा भी देखने को मिला। स्टॉल निरीक्षण के समय मंत्री जी भाजपा नेताओं से घिरे रहे, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों में नाराजगी देखी गई। आरोप है कि मंच से एक विशेष जाति की ही आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को सम्मानित किया गया। वहीं ग्राम प्रधानों का मंच से नाम तक न लिए जाने से प्रधानों में भी असंतोष रहा। कार्यक्रम के समापन के बाद मंत्री ने चड़रांव ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी का उद्घाटन किया और दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल वितरित की। इस दौरान जिलाध्यक्ष जनार्दन त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, राजेश त्रिपाठी, राहुल सिंह, विजय मिश्रा,रोशन सिंह, विश्वजीत सिंह, राजू सिंह,शिवचरण प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
    3
    पाली में सेवा संकल्प मेला, सम्मान में भेदभाव से नाराजगी
भाजपा नेताओं से घिरे रहे, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों में नाराजगी देखी गई।
घघसरा/गोरखपुर।ब्लॉक पाली परिसर में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का मेला लगा। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अंत्योदय के मंत्र पर काम कर रही है। सरकार की हर योजना गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है।सभा को विधायक प्रदीप शुक्ल ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन में प्रदेश की जनता भयमुक्त होकर जी रही है। ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह ने ब्लॉक में हुए विकास कार्यों को  गिनाया और सभी आगंतुकों का स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान रोचक नजारा भी देखने को मिला। स्टॉल निरीक्षण के समय मंत्री जी भाजपा नेताओं से घिरे रहे, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों में नाराजगी देखी गई। आरोप है कि मंच से एक विशेष जाति की ही आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को सम्मानित किया गया। वहीं ग्राम प्रधानों का मंच से नाम तक न लिए जाने से प्रधानों में भी असंतोष रहा।
कार्यक्रम के समापन के बाद मंत्री ने चड़रांव ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी का उद्घाटन किया और दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल वितरित की। इस दौरान जिलाध्यक्ष जनार्दन त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, राजेश त्रिपाठी, राहुल सिंह, विजय मिश्रा,रोशन सिंह, विश्वजीत सिंह, राजू सिंह,शिवचरण प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बहुत ही दुखद घटना हुई निर्मल हत्या ब्रह्मानंद पहलवान जी के अंतिम विदाई में नि:शब्द। दुःखद एवं जघन्य हत्या। विनम्र श्रद्धांजलि 🙏 ब्रह्मानंद यादव पहलवान (गोसाईपुर) बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है संत कबीर नगर पूर्वांचल ब्रह्मानंद यादव पहलवान अनमोल रतन थे कुछ दबंगों द्वारा भाई की हत्या कर दी गयी
    1
    बहुत ही दुखद घटना हुई निर्मल हत्या
ब्रह्मानंद पहलवान जी के अंतिम विदाई में
नि:शब्द। दुःखद एवं जघन्य हत्या। विनम्र श्रद्धांजलि 🙏 
ब्रह्मानंद यादव पहलवान (गोसाईपुर)
बहुत दुख के  साथ कहना पड़ रहा है संत कबीर नगर  पूर्वांचल ब्रह्मानंद यादव पहलवान अनमोल रतन थे कुछ दबंगों द्वारा भाई की हत्या कर दी गयी
    user_Amit
    Amit
    Voice of people घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गोरखपुर विश्वविद्यालय विवाद में CCTV फुटेज वायरल! विधि विभाग की घटना का कथित वीडियो आया सामने वरिष्ठ सहायक ने लगाए अभद्रता व धमकी के आरोप फुटेज की जांच के बाद सच आएगा सामने! #GorakhpurUniversity #GorakhpurNews #CCTVFootage #CCTVViral #UniversityNews #VidhiVibhag #Gorakhpur #UPNews #BreakingNews #ABCHindustan #ViralCCTV #LatestNews
    1
    गोरखपुर विश्वविद्यालय विवाद में CCTV फुटेज वायरल!
विधि विभाग की घटना का कथित वीडियो आया सामने
वरिष्ठ सहायक ने लगाए अभद्रता व धमकी के आरोप
फुटेज की जांच के बाद सच आएगा सामने!

#GorakhpurUniversity #GorakhpurNews #CCTVFootage #CCTVViral #UniversityNews #VidhiVibhag #Gorakhpur #UPNews #BreakingNews #ABCHindustan #ViralCCTV #LatestNews
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • “क्या किए हैं हम, हमें क्यों ले जा रहे हैं?” रामगढ़ताल थाने के दरोगा और युवक की नोकझोंक का वीडियो वायरल गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की फलमंडी चौकी इलाके का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक और दरोगा के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। युवक पूछता नजर आ रहा है—“क्या किए हैं हम, हमें क्यों ले जा रहे हैं?” वहीं दरोगा युवक के दूसरे मामले में हस्तक्षेप करने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है। #Gorakhpur #GorakhpurNews #GorakhpurViralVideo #Ramgarhtal #GorakhpurPolice #UPPolice #ViralVideo #GorakhpurNewsToday #UttarPradeshNews #BreakingNews
    1
    “क्या किए हैं हम, हमें क्यों ले जा रहे हैं?” रामगढ़ताल थाने के दरोगा और युवक की नोकझोंक का वीडियो वायरल
गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की फलमंडी चौकी इलाके का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक और दरोगा के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। युवक पूछता नजर आ रहा है—“क्या किए हैं हम, हमें क्यों ले जा रहे हैं?” वहीं दरोगा युवक के दूसरे मामले में हस्तक्षेप करने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है।
#Gorakhpur #GorakhpurNews #GorakhpurViralVideo #Ramgarhtal #GorakhpurPolice #UPPolice #ViralVideo #GorakhpurNewsToday #UttarPradeshNews #BreakingNews
    user_Shreyash Pandey
    Shreyash Pandey
    Local News Reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ऑन लाइन पेमेंट बना छोटे कारोबारियों के गले की फाँस, कांग्रेस नेता ने सौंपा ज्ञापन। डिजिटल प्लेटफार्म को बढ़ावा देने वाली भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने डीएम कार्या- लय गोरखपुर को सौंपा ज्ञापन। कहा ऑन लाइन पेमेंट बना छोटे कारोबारियों के लिए झमेला। MDR के नाम पर हो रही टैक्स वसूली को तत्काल लिया जाए वापस।
    1
    ऑन लाइन पेमेंट बना छोटे कारोबारियों के गले की फाँस, कांग्रेस नेता ने सौंपा ज्ञापन। 
डिजिटल प्लेटफार्म को बढ़ावा देने वाली भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने डीएम कार्या- लय गोरखपुर को सौंपा ज्ञापन। कहा ऑन लाइन पेमेंट बना छोटे कारोबारियों के लिए झमेला। MDR के नाम पर हो रही टैक्स वसूली को तत्काल लिया जाए वापस।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Court reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नमो सेवा थीम पर नुक्कड़ नाटकों से गूंजा संत कबीर नगर, प्रमुख चौराहों पर सरकारी योजनाओं का हो रहा प्रचार____________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 25 सितंबर 2026, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "नमो सेवा थीम" पर नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा जनपद के प्रमुख चौराहों/स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया जा रहा है प्रचार प्रसार। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विगत 17 सितंबर से आगामी 17 अक्टूबर तक 2026 तक चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज नमो सेवा कार्यक्रम के तहत संस्कृति विभाग से पंजीकृत नुक्कड़ नाटक मंच के कलाकारों द्वारा विधानसभा क्षेत्र मेहदावल एवं विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के विभिन्न स्थलों, प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आकर्षक मंचन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के क्रम में आज नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र मेहदावल में कार्यक्रम संयोजक के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा राजेडीहा, बोर व्यास एवं भिटवा में तथा विधानसभा खलीलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत नौआगांव, दलेलगंज, मड़या चौराहा, बरदहिया बाजार में नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा कार्यक्रम संयोजक की देखरेख में सरकार की योजनाओं की नाट्य विधा के माध्यम से मंचन कर आकर्षक प्रस्तुति की गई। इसी क्रम में दिनांक 26 सितंबर को विधानसभा मेहदावल में बभनी, सिहटीकर, पकड़िया में एवं दिनांक 27 सितंबर 2026 को बढ़या ठाठर, नौलखा, मेहदावल बस अड्डा एवं टडवरिया चौराहा तथा 28 सितंबर 2026 को प्रेमलता महाविद्यालय अछिया मेहदावल में नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा नाट्य मंचन का कार्यक्रम किया जाएगा। इसी क्रम में विधानसभा खलीलाबाद में दिनांक 26 सितंबर 2026 को टेकन्सा चौराहा, बाहिलपार, भदाह मगहर दुर्गा मंदिर एवं दिनांक 27 सितंबर को कटाई चौराहा, गंगा देवरिया एवं संत कबीर ऑडिटोरियम कबीर चौराहा मगर में नाट्य मंचन किया जाएगा। दिनांक 28 सितंबर 2026 से 01 अक्टूबर 2026 तक नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा विधानसभा क्षेत्र धनघटा अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
    3
    नमो सेवा थीम पर नुक्कड़ नाटकों से गूंजा संत कबीर नगर, प्रमुख चौराहों पर सरकारी योजनाओं का हो रहा प्रचार____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर 
संत कबीर नगर 25 सितंबर 2026, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "नमो सेवा थीम" पर नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा जनपद के प्रमुख चौराहों/स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया जा रहा है प्रचार प्रसार। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विगत 17 सितंबर से आगामी 17 अक्टूबर तक 2026 तक चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज नमो सेवा कार्यक्रम के तहत संस्कृति विभाग से पंजीकृत नुक्कड़ नाटक मंच के कलाकारों द्वारा विधानसभा क्षेत्र मेहदावल एवं विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के विभिन्न स्थलों, प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आकर्षक मंचन किया गया। 
सेवा संकल्प अभियान के क्रम में आज नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र मेहदावल में कार्यक्रम संयोजक के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा राजेडीहा, बोर व्यास एवं भिटवा में तथा विधानसभा खलीलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत नौआगांव, दलेलगंज, मड़या चौराहा, बरदहिया बाजार में नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा कार्यक्रम संयोजक की देखरेख में सरकार की योजनाओं की नाट्य विधा के माध्यम से मंचन कर आकर्षक प्रस्तुति की गई। इसी क्रम में दिनांक 26 सितंबर को विधानसभा मेहदावल में बभनी, सिहटीकर, पकड़िया में एवं दिनांक 27 सितंबर 2026 को बढ़या ठाठर, नौलखा, मेहदावल बस अड्डा एवं टडवरिया चौराहा तथा 28 सितंबर 2026 को प्रेमलता महाविद्यालय अछिया मेहदावल में नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा नाट्य मंचन का कार्यक्रम किया जाएगा।  इसी क्रम में विधानसभा खलीलाबाद में दिनांक 26 सितंबर 2026 को टेकन्सा चौराहा, बाहिलपार, भदाह मगहर दुर्गा मंदिर एवं दिनांक 27 सितंबर को कटाई चौराहा, गंगा देवरिया एवं संत कबीर ऑडिटोरियम कबीर चौराहा मगर में नाट्य मंचन किया जाएगा। दिनांक 28 सितंबर 2026 से 01 अक्टूबर 2026 तक नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा विधानसभा क्षेत्र धनघटा अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
    user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *आज दिनांक 25.09.2026 को थाना मेंहदावल अन्तर्गत घटित घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल द्वारा दी गयी बाइट ।*
    1
    *आज दिनांक 25.09.2026 को थाना मेंहदावल अन्तर्गत घटित घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल द्वारा दी गयी बाइट ।*
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    2 hrs ago
  • वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन कार्यक्रम सम्पन्न सहजनवां क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी आयोजित हुआ सामूहिक गायन कार्यक्रम ‘ सहजनवां, गोरखपुर। 25 सितंबर। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में द्रौपदी देवी गीता देवी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज, लुचुई, सहजनवां, गोरखपुर के सौजन्य से शुक्रवार को विद्यालय परिसर में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भैया-बहनों, आचार्य-आचार्याओं एवं समाज के अनेक बंधु-भगिनियों ने सहभागिता करते हुए राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजसेवी श्री ईश्वर चंद्र सिंह, गोरखपुर रहे तथा अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुधीर कुमार शुक्ल ने की। कार्यक्रम का संयोजन श्री अशोक कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य, द्रौपदी देवी गीता देवी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज, लुचुई ने किया। मुख्य वक्ता श्री ईश्वर चंद्र सिंह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारतीय जनमानस में मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रभाव का सशक्त प्रतीक है। इसके 150 वर्ष पूर्ण होने का अवसर नई पीढ़ी को राष्ट्रगीत के इतिहास, भाव और राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किए गए। द्रौपदी देवी गीता देवी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज, लुचुई के सौजन्य से विकास एकेडमी, घपसरा, पाली, गोरखपुर; ग्लोबल सन एकेडमी, अरीला पार, सहजनवां, गोरखपुर तथा श्री कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर, लुचुई, सहजनवां, गोरखपुर में भी ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन सम्पन्न हुआ। इन विद्यालयों को कार्यक्रम से जोड़ने तथा व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से आयोजन को विस्तार देने में श्री अनिल कुमार मिश्री, श्री श्याम सुंदर त्रिपाठी, श्री जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, श्री शैलेंद्र कुमार गुप्त श्री राम शब्द यादव जी , रोहित कुमार शर्मा जी ,कु शिवांगी मिश्रा जी एवं श्री पवन कुमार शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद कुमार अग्रवाल, विद्यालय के आचार्य-आचार्याओं सहित समाज के अनेक बंधु-भगिनी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर राष्ट्रभाव की अभिव्यक्ति की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्री अशोक कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य ने सहयोगी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, आचार्य-आचार्याओं, भैया-बहनों तथा कार्यक्रम से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। “एक स्वर, एक लय, एक राष्ट्रभाव” के भाव के साथ सम्पन्न कार्यक्रम ने क्षेत्र में राष्ट्रीय चेतना और सहभागिता का संदेश दिया।
    4
    वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन कार्यक्रम सम्पन्न

सहजनवां क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी आयोजित हुआ सामूहिक गायन कार्यक्रम
‘
सहजनवां, गोरखपुर। 25 सितंबर।
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में द्रौपदी देवी गीता देवी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज, लुचुई, सहजनवां, गोरखपुर के सौजन्य से शुक्रवार को विद्यालय परिसर में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भैया-बहनों, आचार्य-आचार्याओं एवं समाज के अनेक बंधु-भगिनियों ने सहभागिता करते हुए राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजसेवी श्री ईश्वर चंद्र सिंह, गोरखपुर रहे तथा अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुधीर कुमार शुक्ल ने की। कार्यक्रम का संयोजन श्री अशोक कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य, द्रौपदी देवी गीता देवी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज, लुचुई ने किया।
मुख्य वक्ता श्री ईश्वर चंद्र सिंह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारतीय जनमानस में मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रभाव का सशक्त प्रतीक है। इसके 150 वर्ष पूर्ण होने का अवसर नई पीढ़ी को राष्ट्रगीत के इतिहास, भाव और राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है।
इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किए गए। द्रौपदी देवी गीता देवी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज, लुचुई के सौजन्य से विकास एकेडमी, घपसरा, पाली, गोरखपुर; ग्लोबल सन एकेडमी, अरीला पार, सहजनवां, गोरखपुर तथा श्री कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर, लुचुई, सहजनवां, गोरखपुर में भी ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन सम्पन्न हुआ।
इन विद्यालयों को कार्यक्रम से जोड़ने तथा व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से आयोजन को विस्तार देने में श्री अनिल कुमार मिश्री, श्री श्याम सुंदर त्रिपाठी, श्री जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, श्री शैलेंद्र कुमार गुप्त श्री  राम शब्द यादव जी , रोहित कुमार शर्मा जी ,कु शिवांगी मिश्रा जी एवं श्री पवन कुमार शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद कुमार अग्रवाल, विद्यालय के आचार्य-आचार्याओं सहित समाज के अनेक बंधु-भगिनी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर राष्ट्रभाव की अभिव्यक्ति की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्री अशोक कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य ने सहयोगी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, आचार्य-आचार्याओं, भैया-बहनों तथा कार्यक्रम से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
“एक स्वर, एक लय, एक राष्ट्रभाव” के भाव के साथ सम्पन्न कार्यक्रम ने क्षेत्र में राष्ट्रीय चेतना और सहभागिता का संदेश दिया।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झिमझिम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, मेहनत पर फिरा पानी! झिमझिम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, मेहनत पर फिरा पानी! लगातार हो रही झिमझिम बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। खेतों में जलभराव और फसल खराब होने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों के सामने अब आर्थिक संकट की चिंता बढ़ गई है। किसानों की पुकार: बारिश से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
    1
    झिमझिम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, मेहनत पर फिरा पानी!
झिमझिम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, मेहनत पर फिरा पानी!
लगातार हो रही झिमझिम बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। खेतों में जलभराव और फसल खराब होने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों के सामने अब आर्थिक संकट की चिंता बढ़ गई है।
किसानों की पुकार: बारिश से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
    user_Amit
    Amit
    Voice of people घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.