Shuru
Apke Nagar Ki App…
“क्या किए हैं हम, हमें क्यों ले जा रहे हैं?” रामगढ़ताल थाने के दरोगा और युवक की नोकझोंक का वीडियो वायरल गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की फलमंडी चौकी इलाके का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक और दरोगा के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। युवक पूछता नजर आ रहा है—“क्या किए हैं हम, हमें क्यों ले जा रहे हैं?” वहीं दरोगा युवक के दूसरे मामले में हस्तक्षेप करने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है। #Gorakhpur #GorakhpurNews #GorakhpurViralVideo #Ramgarhtal #GorakhpurPolice #UPPolice #ViralVideo #GorakhpurNewsToday #UttarPradeshNews #BreakingNews
Shreyash Pandey
“क्या किए हैं हम, हमें क्यों ले जा रहे हैं?” रामगढ़ताल थाने के दरोगा और युवक की नोकझोंक का वीडियो वायरल गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की फलमंडी चौकी इलाके का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक और दरोगा के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। युवक पूछता नजर आ रहा है—“क्या किए हैं हम, हमें क्यों ले जा रहे हैं?” वहीं दरोगा युवक के दूसरे मामले में हस्तक्षेप करने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है। #Gorakhpur #GorakhpurNews #GorakhpurViralVideo #Ramgarhtal #GorakhpurPolice #UPPolice #ViralVideo #GorakhpurNewsToday #UttarPradeshNews #BreakingNews
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- बस्ती में 92 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला, एसपी की बड़ी कार्रवाई बस्ती में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने 92 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला है। इनमें तीन निरीक्षक, 30 उपनिरीक्षक, 16 मुख्य आरक्षी और 43 आरक्षी शामिल हैं। दो उपनिरीक्षकों को दूसरे जिले में ट्रांसफर होने के कारण कार्यमुक्त भी किया गया है। आदेश के मुताबिक, निरीक्षक विनय पाठक और दीनानाथ को पुलिस लाइंस से अपराध शाखा भेजा गया है। निरीक्षक सुभाष यादव को पुलिस लाइंस से रुधौली में अतिरिक्त निरीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह का अपराध शाखा से साइबर थाने में हुआ पहले का ट्रांसफर रद्द कर दिया गया है। दक्षिण दरवाजा चौकी प्रभारी जयशंकर पांडेय को पुलिस लाइंस भेजा गया है। दूसरे जिले में ट्रांसफर होने के कारण घघौआ चौकी प्रभारी पंकज कुमार त्यागी और मड़वानगर चौकी प्रभारी अनस अख्तर को कार्यमुक्त किया गया है। जेल गेट चौकी प्रभारी अजय यादव को अब घघौआ चौकी की जिम्मेदारी मिली है। सिविल लाइंस चौकी प्रभारी बलिराम गौड़ को जेल गेट चौकी प्रभारी बनाया गया है। सिकंदरपुर चौकी प्रभारी रतीश चंचल को सिविल लाइंस चौकी का प्रभार दिया गया है। वाल्टरगंज में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार को दक्षिण दरवाजा चौकी प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक हरि राय को मड़वानगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक संदीप यादव को गायघाट और राकेश कुमार मिश्र को सिकंदरपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। सोनहा थाने में तैनात उपनिरीक्षक देवमुनि सिंह को पैकोलिया थाना भेजा गया है। इनके अलावा, 18 और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।1
- गोरखपुर विश्वविद्यालय विवाद में CCTV फुटेज वायरल! विधि विभाग की घटना का कथित वीडियो आया सामने वरिष्ठ सहायक ने लगाए अभद्रता व धमकी के आरोप फुटेज की जांच के बाद सच आएगा सामने! #GorakhpurUniversity #GorakhpurNews #CCTVFootage #CCTVViral #UniversityNews #VidhiVibhag #Gorakhpur #UPNews #BreakingNews #ABCHindustan #ViralCCTV #LatestNews1
- “क्या किए हैं हम, हमें क्यों ले जा रहे हैं?” रामगढ़ताल थाने के दरोगा और युवक की नोकझोंक का वीडियो वायरल गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की फलमंडी चौकी इलाके का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक और दरोगा के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। युवक पूछता नजर आ रहा है—“क्या किए हैं हम, हमें क्यों ले जा रहे हैं?” वहीं दरोगा युवक के दूसरे मामले में हस्तक्षेप करने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है। #Gorakhpur #GorakhpurNews #GorakhpurViralVideo #Ramgarhtal #GorakhpurPolice #UPPolice #ViralVideo #GorakhpurNewsToday #UttarPradeshNews #BreakingNews1
- ऑन लाइन पेमेंट बना छोटे कारोबारियों के गले की फाँस, कांग्रेस नेता ने सौंपा ज्ञापन। डिजिटल प्लेटफार्म को बढ़ावा देने वाली भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने डीएम कार्या- लय गोरखपुर को सौंपा ज्ञापन। कहा ऑन लाइन पेमेंट बना छोटे कारोबारियों के लिए झमेला। MDR के नाम पर हो रही टैक्स वसूली को तत्काल लिया जाए वापस।1
- नमो सेवा थीम पर नुक्कड़ नाटकों से गूंजा संत कबीर नगर, प्रमुख चौराहों पर सरकारी योजनाओं का हो रहा प्रचार____________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 25 सितंबर 2026, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "नमो सेवा थीम" पर नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा जनपद के प्रमुख चौराहों/स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया जा रहा है प्रचार प्रसार। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विगत 17 सितंबर से आगामी 17 अक्टूबर तक 2026 तक चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज नमो सेवा कार्यक्रम के तहत संस्कृति विभाग से पंजीकृत नुक्कड़ नाटक मंच के कलाकारों द्वारा विधानसभा क्षेत्र मेहदावल एवं विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के विभिन्न स्थलों, प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आकर्षक मंचन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के क्रम में आज नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र मेहदावल में कार्यक्रम संयोजक के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा राजेडीहा, बोर व्यास एवं भिटवा में तथा विधानसभा खलीलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत नौआगांव, दलेलगंज, मड़या चौराहा, बरदहिया बाजार में नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा कार्यक्रम संयोजक की देखरेख में सरकार की योजनाओं की नाट्य विधा के माध्यम से मंचन कर आकर्षक प्रस्तुति की गई। इसी क्रम में दिनांक 26 सितंबर को विधानसभा मेहदावल में बभनी, सिहटीकर, पकड़िया में एवं दिनांक 27 सितंबर 2026 को बढ़या ठाठर, नौलखा, मेहदावल बस अड्डा एवं टडवरिया चौराहा तथा 28 सितंबर 2026 को प्रेमलता महाविद्यालय अछिया मेहदावल में नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा नाट्य मंचन का कार्यक्रम किया जाएगा। इसी क्रम में विधानसभा खलीलाबाद में दिनांक 26 सितंबर 2026 को टेकन्सा चौराहा, बाहिलपार, भदाह मगहर दुर्गा मंदिर एवं दिनांक 27 सितंबर को कटाई चौराहा, गंगा देवरिया एवं संत कबीर ऑडिटोरियम कबीर चौराहा मगर में नाट्य मंचन किया जाएगा। दिनांक 28 सितंबर 2026 से 01 अक्टूबर 2026 तक नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा विधानसभा क्षेत्र धनघटा अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा।3
- CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर Chirag Paswan का बड़ा बयान, बोले- EC मजबूती से रखे अपनी बात1
- मेरठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, मेरठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक पर 7 छात्र सवार दिखाई दे रहे हैं। सभी सवार स्कूली/कॉलेज उम्र के बताए जा रहे हैं। वीडियो में वे एक ही बाइक पर खतरनाक तरीके से सवारी कर रहे हैं, जिससे उनकी और दूसरों की जान जोखिम में पड़ रही है। लोग इस पर गुस्सा जता रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसी लापरवाही में सिर्फ छात्र ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावक भी उतने ही जिम्मेदार हैं, जो बच्चों पर नजर नहीं रख पा रहे और यातायात नियमों की अनदेखी करवा रहे हैं।#Meerut1
- गोरखपुर में नुरूल हुदा का बड़ा ऐलान! मुस्लिम OBC-दलित अधिकारों पर 4 सूत्रीय मांग, सरकार से सवाल1