Shuru
Apke Nagar Ki App…
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर Chirag Paswan का बड़ा बयान, बोले- EC मजबूती से रखे अपनी बात
EN Daily National
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर Chirag Paswan का बड़ा बयान, बोले- EC मजबूती से रखे अपनी बात
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- ब्रह्मानंद हत्याकांड में बड़ा खुलासा,पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी राकेश यादव पकड़ा गया,नेपाल भागने की फिराक में था राकेश, महाराजगंज से गिरफ्तारी,चार अन्य आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े..... #ब्रह्मानंदहत्याकांड #ब्रह्मानंदयादव #संतकबीरनगर #पांचआरोपीगिरफ्तार #राकेशयादव #महाराजगंज #नेपालभागनेकीफिराक #यूपीक्राइम #UPCrime #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #ABCहिंदुस्तान #ABCHindustan #उत्तरप्रदेश #हत्याकांड #CrimeNewsUP1
- गोरखपुर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन! भगवानपुर में छापेमारी के दौरान 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, मचा हड़कंप। अवैध शराब के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन और आबकारी विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुका है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश और जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के कड़े निर्देशों के अनुपालन में विभाग ने जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। 23 सितंबर, 2026 की शाम 4:30 बजे मुखबिर की खास सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने बड़ा छापा मारा। क्षेत्र-2 कैम्पियरगंज के आबकारी निरीक्षक एस. एन. वर्मा (जो सेक्टर-2 सदर का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं) ने अपनी टीम और थाना-गुलहरिया पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से दबिश दी। टीम ने थाना-गुलहरिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम-भगवानपुर में अवैध कच्ची शराब के संदिग्ध ठिकानों पर अचानक धावा बोला। छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। बताते चलें कि अवैध शराब के ठिकानों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ आबकारी टीम ने क्षेत्र की कंपोजिट शराब और देशी मदिरा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया है।1
- नहीं रहे ‘Welcome’ फेम मुश्ताक खान, कैंसर से जंग के बाद ली आखिरी सांस! 56 की उम्र में निधन ‘Welcome’, ‘Aashiqui’, ‘Jodi No. 1’ और ‘Gadar’ जैसी फिल्मों में अपनी यादगार भूमिकाओं से पहचान बनाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के नानावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। #MushtaqKhan #MushtaqKhanDeath #MushtaqKhanNews #Welcome #Bollywood #BollywoodNews #HindiCinema #Actor #DeathNews #BreakingNews #EntertainmentNews #Gadar #Aashiqui #JodiNo1 #Stree #DainikAdhyay1
- मंत्री से छुपाई सच्चाई, दो की जगह दस किलोमीटर घुमाई गई गाड़ी घघसरा/गोरखपुर। पाली ब्लॉक परिसर से चड़रांव गांव की दूरी महज दो किलोमीटर है, लेकिन शुक्रवार को मंत्री जी को लाइब्रेरी उद्घाटन के लिए दस किलोमीटर का चक्कर लगाकर ले जाया गया।चर्चा है कि ब्लॉक से सीधे चड़रांव जाने वाली सड़क बुरी तरह टूटी-फूटी है। कहीं मंत्री की नजर इस बदहाली पर न पड़ जाए, इसलिए अधिकारियों ने चालाकी से उनके काफिले को घुमा कर दूसरे बेलौरा नहर चौराहा से तिलौरा गांव होकर चड़रांव गांव पहुंचाया गया। मंत्री तो लाइब्रेरी का उद्घाटन कर चले गए, लेकिन इस रूट बदलने को लेकर पूरे कार्यक्रम में लोगों के बीच सुगबुगाहट होती रही। ग्रामीणों का कहना है कि अगर मंत्री जी टूटी सड़क देख लेते तो शायद सड़क बनने का रास्ता खुल जाता।3
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में "नमो सेवा" थीम पर संस्कृति विभाग से पंजीकृत नुक्कड़ नाटक दलों ने प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। सूचना विभाग के अनुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे अभियान के तहत मेहदावल व खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर कलाकारों ने नाट्य विधा के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मेहदावल क्षेत्र में राजेडीहा, बोर व्यास व भिटवा तथा खलीलाबाद क्षेत्र में नौआगांव, दलेलगंज, मड़या चौराहा और बरदहिया बाजार में कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अगले चरण में 26 सितंबर को मेहदावल के बभनी, सिहटीकर व पकड़िया तथा खलीलाबाद के टेकन्सा चौराहा, बाहिलपार व भदाह (मगहर दुर्गा मंदिर) में नुक्कड़ नाटक होंगे। 27 सितंबर को मेहदावल के बढ़या ठाठर, नौलखा, बस अड्डा व टडवरिया चौराहा तथा खलीलाबाद के कटाई चौराहा, गंगा देवरिया और संत कबीर ऑडिटोरियम, कबीर चौराहा (मगहर) में प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा 28 सितंबर को प्रेमलता महाविद्यालय, अछिया (मेहदावल) में कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।4
- CEC ज्ञानेश कुमार पर अभिजीत दीपके का बड़ा हमला, बोले- “देश के दुश्मन हैं” | SIR विवाद पर प्रेसवार्ता SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर चल रहे विवाद के बीच CJP नेता अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखे आरोप लगाए। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि “ज्ञानेश कुमार भारत के दुश्मन हैं” और चुनावों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। #GyaneshKumar #AbhijitDipke #ElectionCommission #ECI #SIR #SIRControversy #ElectionNews #VoterList #IndianPolitics #PressConference #DainikAdhyay #HindiNews1
- पाली में सेवा संकल्प मेला, सम्मान में भेदभाव से नाराजगी भाजपा नेताओं से घिरे रहे, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों में नाराजगी देखी गई। घघसरा/गोरखपुर।ब्लॉक पाली परिसर में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का मेला लगा। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अंत्योदय के मंत्र पर काम कर रही है। सरकार की हर योजना गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है।सभा को विधायक प्रदीप शुक्ल ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन में प्रदेश की जनता भयमुक्त होकर जी रही है। ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह ने ब्लॉक में हुए विकास कार्यों को गिनाया और सभी आगंतुकों का स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान रोचक नजारा भी देखने को मिला। स्टॉल निरीक्षण के समय मंत्री जी भाजपा नेताओं से घिरे रहे, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों में नाराजगी देखी गई। आरोप है कि मंच से एक विशेष जाति की ही आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को सम्मानित किया गया। वहीं ग्राम प्रधानों का मंच से नाम तक न लिए जाने से प्रधानों में भी असंतोष रहा। कार्यक्रम के समापन के बाद मंत्री ने चड़रांव ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी का उद्घाटन किया और दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल वितरित की। इस दौरान जिलाध्यक्ष जनार्दन त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, राजेश त्रिपाठी, राहुल सिंह, विजय मिश्रा,रोशन सिंह, विश्वजीत सिंह, राजू सिंह,शिवचरण प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।3
- गोरखपुर। 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में गोरखपुर की विशेष पॉक्सो कोर्ट में गुरुवार को पांचवीं गवाही पूरी हुई। #गोरखपुर #गोरखपुरन्यूज़ #POCSO #POCSOCase #पॉक्सोकोर्ट #CCTVफुटेज #CCTV #कोर्ट_में_गवाही #पांचवी_गवाही #स्कूलप्रिंसिपल #सिपाही #हत्या_मामला #दुष्कर्म_मामला #न्याय_की_लड़ाई #ABCहिंदुस्तान #ABCHindustan #GorakhpurNews #BreakingNews #UPNews #CrimeNews1