Shuru
Apke Nagar Ki App…
महराजगंज में खड़ी कार में लगी अचानक आग | उद्योग चौराहे के पास मची अफरा-तफरी | Maharajganj News महराजगंज के फरेंदा रोड स्थित उद्योग चौराहे के पास बुधवार को सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं निकलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों और राहगीरों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Aapan Maharajganj
महराजगंज में खड़ी कार में लगी अचानक आग | उद्योग चौराहे के पास मची अफरा-तफरी | Maharajganj News महराजगंज के फरेंदा रोड स्थित उद्योग चौराहे के पास बुधवार को सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं निकलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों और राहगीरों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उझानी में आशा बहनों का जोरदार प्रदर्शन | 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक हरीश शाक्य को सौंपा ज्ञापन उझानी में आशा बहनों का जोरदार प्रदर्शन | 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक हरीश शाक्य को सौंपा ज्ञापन बदायूं जनपद के उपनगर उझानी में आशा वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की आशा बहनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) उझानी में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र भाजपा विधायक हरीश शाक्य को सौंपा। आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय ₹26,000 प्रतिमाह करने, सरकारी कर्मचारियों की तरह सुविधाएं देने, रात्रिकालीन ड्यूटी का अतिरिक्त मानदेय, रेन बसेरा व्यवस्था, मातृत्व अवकाश, बीमा राशि बढ़ाने और लंबित मानदेय का भुगतान करने सहित कई मांगें उठाईं। विधायक हरीश शाक्य ने आशाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।1
- महराजगंज: बीजेपी के नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी का फरेंदा में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ फूल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया? फरेंदा विधानसभा के पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नगर अध्यक्ष बृजमनगंज राकेश जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहें। #maharagang #NewsUpdate #CMYogiAdityanath #PMModiji #vairalreels #vairalvideo #politica #news1
- बांसी-रानीगंज मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील हुई सड़क; हादसे के इंतजार में जिम्मेदार सिद्धार्थनगर जिले के बांसी तहसील क्षेत्र में बेलबनवा से सहजी के बीच सड़क की हालत बदतर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने सैकड़ों गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। आए दिन दोपहिया वाहन सवार इन गड्ढों के कारण चोटिल हो रहे हैं। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों की नजर इस बदहाल सड़क पर नहीं पड़ रही है। इससे लोगों में आक्रोश है। बांसी-रानीगंज चौराहे से जिगनिहवा होते हुए इटवा कस्बे को जोड़ने वाला यह मार्ग क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में शामिल है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। स्कूली बच्चों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीणों के लिए यह सड़क आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। कभी-कभी जनप्रतिनिधियों का भी इसी मार्ग से गुजरना होता है। इसके बावजूद सड़क की दुर्दशा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग अक्सर किसी बड़े हादसे के बाद ही सड़क की सुध लेते हैं। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और संभावित हादसों पर रोक लगाई जा सके।1
- कल लखनऊ के इको गार्डन में बीसी सखियों का विशाल धरना प्रदर्शन हुआ1
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन! Jantar Mantar पर नेहा वोरा का बड़ा ऐलान1
- गोरखपुर में NSUI प्रदेश महासचिव पर केस दर्ज:बिना अनुमति के शहर में होर्डिंग लगाया था,नगर निगम के अपर आयुक्त ने कराई FIR गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र संघ चौराहा समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर बिना अनुमति होर्डिंग और फ्लेक्स लगाने के मामले में NSUI के प्रदेश महासचिव आदित्य शुक्ला के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।यह कार्रवाई नगर निगम के अपर आयुक्त प्रमोद कुमार की तहरीर पर की गई है।जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त नगर निगम गोरखपुर ने थाना कैंट को पत्र देकर शिकायत की थी। पत्र में कहा गया था कि NSUI UP छात्र नेता आदित्य शुक्ला द्वारा गोरखपुर विश्वविद्यालय, छात्र संघ चौराहा एवं अन्य विभिन्न स्थलों पर नगर निगम गोरखपुर से बिना अनुमति प्राप्त किए कई होर्डिंग और फ्लेक्स लगा दिए गए हैं,जो कि आपत्तिजनक हैं। इस पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए।शिकायत मिलते ही कैंट थाने में केस दर्ज कर लिया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अविरल मिश्रा को सौंपी गई है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर में बिना अनुमति होर्डिंग,बैनर, पोस्टर लगाने पर रोक है।इससे शहर की सुंदरता प्रभावित होती है और ट्रैफिक में भी बाधा आती है।कई बार चेतावनी के बाद भी छात्र नेता द्वारा मनमानी की जा रही थी।उधर,इस कार्रवाई को लेकर छात्र राजनीति में चर्चा तेज हो गई है।NSUI कार्यकर्ताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दों को लेकर फ्लेक्स लगाए गए थे। वहीं नगर निगम का कहना है कि नियम सभी के लिए बराबर हैं, बिना अनुमति कोई भी प्रचार-प्रसार नहीं कर सकता। पुलिसका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नियमानसार कार्रवाई की जाएगी।1
- महराजगंज में 26 सितंबर को स्कूल बंद, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश महराजगंज में लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने 26 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक सभी बोर्ड के विद्यालय बंद रहेंगे। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।1
- 2027 की तैयारी में निकली PDA रथ यात्रा, रैली, एंबुलेंस के लिए रुका काफिला 2027 चुनाव से पहले अखिलेश की PDA रथ यात्रा-- रथ यात्रा रोककर अखिलेश ने एंबुलेंस को दिया रास्ता, PDA रथ यात्रा के बीच रुके अखिलेश यादव ने एंबुलेंस को पहले दिया रास्ता? #NewsUpdate #AkhileshYadav #rath #yatra #raybrali #BJPGovernment #PMModiji #CMYogiAdityanath #vairalvideo #vairalreels #news1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1