गोरखपुर में NSUI प्रदेश महासचिव पर केस दर्ज:बिना अनुमति के शहर में होर्डिंग लगाया था,नगर निगम के अपर आयुक्त ने कराई FIR गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र संघ चौराहा समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर बिना अनुमति होर्डिंग और फ्लेक्स लगाने के मामले में NSUI के प्रदेश महासचिव आदित्य शुक्ला के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।यह कार्रवाई नगर निगम के अपर आयुक्त प्रमोद कुमार की तहरीर पर की गई है।जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त नगर निगम गोरखपुर ने थाना कैंट को पत्र देकर शिकायत की थी। पत्र में कहा गया था कि NSUI UP छात्र नेता आदित्य शुक्ला द्वारा गोरखपुर विश्वविद्यालय, छात्र संघ चौराहा एवं अन्य विभिन्न स्थलों पर नगर निगम गोरखपुर से बिना अनुमति प्राप्त किए कई होर्डिंग और फ्लेक्स लगा दिए गए हैं,जो कि आपत्तिजनक हैं। इस पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए।शिकायत मिलते ही कैंट थाने में केस दर्ज कर लिया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अविरल मिश्रा को सौंपी गई है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर में बिना अनुमति होर्डिंग,बैनर, पोस्टर लगाने पर रोक है।इससे शहर की सुंदरता प्रभावित होती है और ट्रैफिक में भी बाधा आती है।कई बार चेतावनी के बाद भी छात्र नेता द्वारा मनमानी की जा रही थी।उधर,इस कार्रवाई को लेकर छात्र राजनीति में चर्चा तेज हो गई है।NSUI कार्यकर्ताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दों को लेकर फ्लेक्स लगाए गए थे। वहीं नगर निगम का कहना है कि नियम सभी के लिए बराबर हैं, बिना अनुमति कोई भी प्रचार-प्रसार नहीं कर सकता। पुलिसका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नियमानसार कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर में NSUI प्रदेश महासचिव पर केस दर्ज:बिना अनुमति के शहर में होर्डिंग लगाया था,नगर निगम के अपर आयुक्त ने कराई FIR गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र संघ चौराहा समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर बिना अनुमति होर्डिंग और फ्लेक्स लगाने के मामले में NSUI के प्रदेश महासचिव आदित्य शुक्ला के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।यह कार्रवाई नगर निगम के अपर आयुक्त प्रमोद कुमार की तहरीर पर की गई है।जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त नगर निगम गोरखपुर ने थाना कैंट को पत्र देकर शिकायत की थी। पत्र में कहा गया था कि NSUI UP छात्र नेता आदित्य शुक्ला द्वारा गोरखपुर विश्वविद्यालय, छात्र संघ चौराहा एवं अन्य विभिन्न स्थलों पर नगर निगम गोरखपुर से बिना अनुमति प्राप्त किए कई होर्डिंग और फ्लेक्स लगा दिए गए हैं,जो कि आपत्तिजनक हैं। इस पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए।शिकायत मिलते ही कैंट थाने में केस दर्ज कर लिया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अविरल मिश्रा को सौंपी गई है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर में बिना अनुमति होर्डिंग,बैनर, पोस्टर लगाने पर रोक है।इससे शहर की सुंदरता प्रभावित होती है और ट्रैफिक में भी बाधा आती है।कई बार चेतावनी के बाद भी छात्र नेता द्वारा मनमानी की जा रही थी।उधर,इस कार्रवाई को लेकर छात्र राजनीति में चर्चा तेज हो गई है।NSUI कार्यकर्ताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दों को लेकर फ्लेक्स लगाए गए थे। वहीं नगर निगम का कहना है कि नियम सभी के लिए बराबर हैं, बिना अनुमति कोई भी प्रचार-प्रसार नहीं कर सकता। पुलिसका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नियमानसार कार्रवाई की जाएगी।
- CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर Chirag Paswan का बड़ा बयान, बोले- EC मजबूती से रखे अपनी बात1
- ब्रह्मानंद हत्याकांड में बड़ा खुलासा,पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी राकेश यादव पकड़ा गया,नेपाल भागने की फिराक में था राकेश, महाराजगंज से गिरफ्तारी,चार अन्य आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े..... #ब्रह्मानंदहत्याकांड #ब्रह्मानंदयादव #संतकबीरनगर #पांचआरोपीगिरफ्तार #राकेशयादव #महाराजगंज #नेपालभागनेकीफिराक #यूपीक्राइम #UPCrime #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #ABCहिंदुस्तान #ABCHindustan #उत्तरप्रदेश #हत्याकांड #CrimeNewsUP1
- गोरखपुर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन! भगवानपुर में छापेमारी के दौरान 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, मचा हड़कंप। अवैध शराब के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन और आबकारी विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुका है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश और जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के कड़े निर्देशों के अनुपालन में विभाग ने जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। 23 सितंबर, 2026 की शाम 4:30 बजे मुखबिर की खास सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने बड़ा छापा मारा। क्षेत्र-2 कैम्पियरगंज के आबकारी निरीक्षक एस. एन. वर्मा (जो सेक्टर-2 सदर का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं) ने अपनी टीम और थाना-गुलहरिया पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से दबिश दी। टीम ने थाना-गुलहरिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम-भगवानपुर में अवैध कच्ची शराब के संदिग्ध ठिकानों पर अचानक धावा बोला। छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। बताते चलें कि अवैध शराब के ठिकानों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ आबकारी टीम ने क्षेत्र की कंपोजिट शराब और देशी मदिरा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया है।1
- बीडीसी संघ ने जल शक्ति मंत्री से की 11 सूत्रीय मांग, 20 लाख वार्षिक विकास निधि और 7 हजार मानदेय की मांग गोरखपुर। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अधिकारों, सुविधाओं और विकास कार्यों में भागीदारी बढ़ाने को लेकर बीडीसी संघ गोरखपुर, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष 11 सूत्रीय मांगें रखी हैं। संघ ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पर्याप्त वित्तीय अधिकार देने के साथ सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। संघ की प्रमुख मांगों में प्रत्येक बीडीसी सदस्य को प्रतिवर्ष 20 लाख रुपये की विकास निधि उपलब्ध कराना शामिल है। संघ का कहना है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र की जनता से सीधे जुड़े रहते हैं और स्थानीय समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उन्हें विकास कार्य कराने के लिए वित्तीय अधिकार मिलना आवश्यक है। संघ ने प्रति माह 7 हजार रुपये मानदेय दिए जाने की मांग की है। इसके साथ ही जनता से संवाद और क्षेत्र की समस्याओं को सुनने के लिए मिनी सचिवालय अथवा ग्राम पंचायत भवन में बीडीसी सदस्यों के लिए कार्यालय की व्यवस्था करने की मांग की गई है। सुरक्षा को लेकर संघ ने स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए पात्र क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता देने की मांग की। वहीं आपदा या आकस्मिक स्थिति में आर्थिक सहायता के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए आपदा सहायता कोष बनाए जाने की मांग भी की गई है। मनरेगा में क्षेत्र पंचायतों की भूमिका बहाल करने की मांग बीडीसी संघ ने क्षेत्र पंचायतों को मनरेगा में पुनः प्रभावी भूमिका दिए जाने की मांग की है। संघ ने कहा कि क्षेत्र पंचायतों की निधि में वृद्धि की जाए तथा ग्राम निधि का 30 प्रतिशत हिस्सा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विकास कार्यों में 40 प्रतिशत भागीदारी क्षेत्र पंचायत की सुनिश्चित करने की मांग की गई है। संघ ने अमृत सरोवर जैसे विकास कार्यों के लिए अलग से निधि उपलब्ध कराने की मांग भी रखी है। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हित में अब तक जारी शासनादेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कराने की मांग की गई है। पेंशन और 5 लाख रुपये स्वास्थ्य बीमा की मांग बीडीसी संघ ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया है। संघ का कहना है कि लंबे समय तक सेवा करने वाले लोगों के भविष्य और परिवार के जीविकोपार्जन के लिए सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था आवश्यक होती है। इसी मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए भी पेंशन योजना पर विचार किया जाना चाहिए। इसके अलावा प्रत्येक बीडीसी सदस्य को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। संघ ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा मिलने से बीमारी या आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी। बीडीसी संघ ने प्रदेश सरकार से सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अधिकार, सम्मान, वित्तीय व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।2
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में "नमो सेवा" थीम पर संस्कृति विभाग से पंजीकृत नुक्कड़ नाटक दलों ने प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। सूचना विभाग के अनुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे अभियान के तहत मेहदावल व खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर कलाकारों ने नाट्य विधा के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मेहदावल क्षेत्र में राजेडीहा, बोर व्यास व भिटवा तथा खलीलाबाद क्षेत्र में नौआगांव, दलेलगंज, मड़या चौराहा और बरदहिया बाजार में कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अगले चरण में 26 सितंबर को मेहदावल के बभनी, सिहटीकर व पकड़िया तथा खलीलाबाद के टेकन्सा चौराहा, बाहिलपार व भदाह (मगहर दुर्गा मंदिर) में नुक्कड़ नाटक होंगे। 27 सितंबर को मेहदावल के बढ़या ठाठर, नौलखा, बस अड्डा व टडवरिया चौराहा तथा खलीलाबाद के कटाई चौराहा, गंगा देवरिया और संत कबीर ऑडिटोरियम, कबीर चौराहा (मगहर) में प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा 28 सितंबर को प्रेमलता महाविद्यालय, अछिया (मेहदावल) में कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।4
- गोरखपुर में नुरूल हुदा का बड़ा ऐलान! मुस्लिम OBC-दलित अधिकारों पर 4 सूत्रीय मांग, सरकार से सवाल1
- मंत्री से छुपाई सच्चाई, दो की जगह दस किलोमीटर घुमाई गई गाड़ी घघसरा/गोरखपुर। पाली ब्लॉक परिसर से चड़रांव गांव की दूरी महज दो किलोमीटर है, लेकिन शुक्रवार को मंत्री जी को लाइब्रेरी उद्घाटन के लिए दस किलोमीटर का चक्कर लगाकर ले जाया गया।चर्चा है कि ब्लॉक से सीधे चड़रांव जाने वाली सड़क बुरी तरह टूटी-फूटी है। कहीं मंत्री की नजर इस बदहाली पर न पड़ जाए, इसलिए अधिकारियों ने चालाकी से उनके काफिले को घुमा कर दूसरे बेलौरा नहर चौराहा से तिलौरा गांव होकर चड़रांव गांव पहुंचाया गया। मंत्री तो लाइब्रेरी का उद्घाटन कर चले गए, लेकिन इस रूट बदलने को लेकर पूरे कार्यक्रम में लोगों के बीच सुगबुगाहट होती रही। ग्रामीणों का कहना है कि अगर मंत्री जी टूटी सड़क देख लेते तो शायद सड़क बनने का रास्ता खुल जाता।3
- गोरखपुर। 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में गोरखपुर की विशेष पॉक्सो कोर्ट में गुरुवार को पांचवीं गवाही पूरी हुई। #गोरखपुर #गोरखपुरन्यूज़ #POCSO #POCSOCase #पॉक्सोकोर्ट #CCTVफुटेज #CCTV #कोर्ट_में_गवाही #पांचवी_गवाही #स्कूलप्रिंसिपल #सिपाही #हत्या_मामला #दुष्कर्म_मामला #न्याय_की_लड़ाई #ABCहिंदुस्तान #ABCHindustan #GorakhpurNews #BreakingNews #UPNews #CrimeNews1