उझानी में आशा बहनों का जोरदार प्रदर्शन | 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक हरीश शाक्य को सौंपा ज्ञापन उझानी में आशा बहनों का जोरदार प्रदर्शन | 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक हरीश शाक्य को सौंपा ज्ञापन बदायूं जनपद के उपनगर उझानी में आशा वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की आशा बहनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) उझानी में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र भाजपा विधायक हरीश शाक्य को सौंपा। आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय ₹26,000 प्रतिमाह करने, सरकारी कर्मचारियों की तरह सुविधाएं देने, रात्रिकालीन ड्यूटी का अतिरिक्त मानदेय, रेन बसेरा व्यवस्था, मातृत्व अवकाश, बीमा राशि बढ़ाने और लंबित मानदेय का भुगतान करने सहित कई मांगें उठाईं। विधायक हरीश शाक्य ने आशाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
उझानी में आशा बहनों का जोरदार प्रदर्शन | 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक हरीश शाक्य को सौंपा ज्ञापन उझानी में आशा बहनों का जोरदार प्रदर्शन | 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक हरीश शाक्य को सौंपा ज्ञापन बदायूं जनपद के उपनगर उझानी में आशा वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की आशा बहनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) उझानी में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र भाजपा विधायक हरीश शाक्य को सौंपा। आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय ₹26,000 प्रतिमाह करने, सरकारी कर्मचारियों की तरह सुविधाएं देने, रात्रिकालीन ड्यूटी का अतिरिक्त मानदेय, रेन बसेरा व्यवस्था, मातृत्व अवकाश, बीमा राशि बढ़ाने और लंबित मानदेय का भुगतान करने सहित कई मांगें उठाईं। विधायक हरीश शाक्य ने आशाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
- उझानी में आशा बहनों का जोरदार प्रदर्शन | 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक हरीश शाक्य को सौंपा ज्ञापन उझानी में आशा बहनों का जोरदार प्रदर्शन | 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक हरीश शाक्य को सौंपा ज्ञापन बदायूं जनपद के उपनगर उझानी में आशा वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की आशा बहनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) उझानी में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र भाजपा विधायक हरीश शाक्य को सौंपा। आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय ₹26,000 प्रतिमाह करने, सरकारी कर्मचारियों की तरह सुविधाएं देने, रात्रिकालीन ड्यूटी का अतिरिक्त मानदेय, रेन बसेरा व्यवस्था, मातृत्व अवकाश, बीमा राशि बढ़ाने और लंबित मानदेय का भुगतान करने सहित कई मांगें उठाईं। विधायक हरीश शाक्य ने आशाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।1
- सेवा संकल्प अभियान में उमड़ा जनसैलाब, यूपी में तीसरी बार बनेगी बीजेपी की सरकार बोलें ,राजेश जायसवाल ? #maharagang #CMYogiAdityanath #PMModiji #vairalvideo #vairalreels #NewsUpdate #Politica #phrendha #news #rajesh1
- सोनौली बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: टोयोटा कार से 225 बोतल शराब बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार सोनौली भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस, SSB और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए टोयोटा कार से 225 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब ₹2.5 लाख बताई गई है। मामले में बिहार के सीतामढ़ी निवासी 26 वर्षीय सौरव कुमार को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।1
- पंडितपुर फीडर में बार-बार फाल्ट से उपभोक्ता परेशान, तारों के लगे नीचे पेड़ भी बन रहे कारण कैम्पियरगंज। क्षेत्र का पंडितपुर विद्युत फीडर आए दिन किसी न किसी फाल्ट के कारण प्रभावित हो रहा है। बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से जहां उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारियों को भी फाल्ट तलाशने और उसे ठीक करने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार फीडर से जुड़े कई गांवों में विद्युत पोल और तारों के आसपास अनावश्यक रूप से पेड़-पौधे लगाए गए हैं। कई स्थानों पर पेड़ विद्युत तारों के बेहद करीब हैं, जबकि कुछ जगहों पर तारों के ठीक नीचे भी पेड़ लगाए गए हैं। तेज हवा या बारिश के दौरान इनकी शाखाएं विद्युत तारों के संपर्क में आने से फाल्ट की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि पंडितपुर फीडर पर बार-बार होने वाले फाल्ट के स्थायी समाधान के लिए विद्युत विभाग को संवेदनशील स्थानों का सर्वे कराना चाहिए। जहां तारों के आसपास पेड़ विद्युत आपूर्ति में बाधा बन रहे हैं, वहां नियमानुसार उनकी छंटाई कराई जाए। साथ ही ग्रामीणों को भी विद्युत लाइनों के नीचे पेड़ लगाने से बचने के लिए जागरूक किया जाना जरूरी है। लोगों ने विद्युत विभाग से फीडर की नियमित जांच और संभावित फाल्ट वाले स्थानों को चिह्नित कर स्थायी समाधान कराने की मांग की है।1
- अड्डा बाजार में बिजली कटौती के खिलाफ विशाल शांतिपूर्ण धरना, युवा नेता व समाजसेवी ने भरी हुंकार महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार में बिजली की समस्या को लेकर आज क्षेत्रवासियों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अघोषित बिजली कटौती,रात में बिजली की कटौती और जर्जर तारों सहित कई समस्याओं को लेकर विभाग के सामने अपनी मांगें रखीं। अड्डा बाजार में बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों का आक्रोश देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में नियमित बिजली आपूर्ति,रात की अनावश्यक कटौती पर रोक,जर्जर तार और उपकरणों को बदलने समेत 9 सूत्रीय मांगें रखी गई हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आगे भी आंदोलन जारी रखा जाएगा।1
- बस्ती में 92 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला, एसपी की बड़ी कार्रवाई बस्ती में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने 92 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला है। इनमें तीन निरीक्षक, 30 उपनिरीक्षक, 16 मुख्य आरक्षी और 43 आरक्षी शामिल हैं। दो उपनिरीक्षकों को दूसरे जिले में ट्रांसफर होने के कारण कार्यमुक्त भी किया गया है। आदेश के मुताबिक, निरीक्षक विनय पाठक और दीनानाथ को पुलिस लाइंस से अपराध शाखा भेजा गया है। निरीक्षक सुभाष यादव को पुलिस लाइंस से रुधौली में अतिरिक्त निरीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह का अपराध शाखा से साइबर थाने में हुआ पहले का ट्रांसफर रद्द कर दिया गया है। दक्षिण दरवाजा चौकी प्रभारी जयशंकर पांडेय को पुलिस लाइंस भेजा गया है। दूसरे जिले में ट्रांसफर होने के कारण घघौआ चौकी प्रभारी पंकज कुमार त्यागी और मड़वानगर चौकी प्रभारी अनस अख्तर को कार्यमुक्त किया गया है। जेल गेट चौकी प्रभारी अजय यादव को अब घघौआ चौकी की जिम्मेदारी मिली है। सिविल लाइंस चौकी प्रभारी बलिराम गौड़ को जेल गेट चौकी प्रभारी बनाया गया है। सिकंदरपुर चौकी प्रभारी रतीश चंचल को सिविल लाइंस चौकी का प्रभार दिया गया है। वाल्टरगंज में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार को दक्षिण दरवाजा चौकी प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक हरि राय को मड़वानगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक संदीप यादव को गायघाट और राकेश कुमार मिश्र को सिकंदरपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। सोनहा थाने में तैनात उपनिरीक्षक देवमुनि सिंह को पैकोलिया थाना भेजा गया है। इनके अलावा, 18 और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।1
- महराजगंज: बीजेपी के नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी का फरेंदा में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ फूल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया? फरेंदा विधानसभा के पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नगर अध्यक्ष बृजमनगंज राकेश जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहें। #maharagang #NewsUpdate #CMYogiAdityanath #PMModiji #vairalreels #vairalvideo #politica #news1
- अब वालिंटियर भी लठ्ठ बजा रहे, इन्हें किसने छूट दे रखी है मथुरा_के_गोवर्धन में मौजूद मानसी गंगा की सुरक्षा में तैनात एक वॉलिंटियर ने वहां स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर लाठियां बरसा दीं। जान बचाने के लिए श्रद्धालु अपने कपड़े समेटकर भागते नज़र आ रहे हैं। अब वालिंटियर भी लठ्ठ बजा रहे, इन्हें किसने छूट दे रखी है मथुरा_के_गोवर्धन में मौजूद मानसी गंगा की सुरक्षा में तैनात एक वॉलिंटियर ने वहां स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर लाठियां बरसा दीं। जान बचाने के लिए श्रद्धालु अपने कपड़े समेटकर भागते नज़र आ रहे हैं। श्रद्धालुओं के साथ इस बर्बर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है, घटना के बाद आरोपी वॉलिंटियर मौके से फरार हो गया !!1