Shuru
Apke Nagar Ki App…
झारखंड में रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में एक श्रद्धालु की सुरक्षाकर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी। उसकी मां और पत्नी बचाने की गुहार लगाते नजर आए। #jharkhand #mandir #gaurds #devotees
PK Crime Story
झारखंड में रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में एक श्रद्धालु की सुरक्षाकर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी। उसकी मां और पत्नी बचाने की गुहार लगाते नजर आए। #jharkhand #mandir #gaurds #devotees
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by PK Crime Story1
- *शराब के पैग पर पैग! इटावा में बिजली विभाग के दो जेई का वीडियो वायरल, बियर पीते और गालियां देते दिखे* *इटावा। जनपद में बिजली विभाग के दो अवर अभियंताओं का कथित वीडियो सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई है।* *बताया जा रहा है कि काली वाहन मंदिर इटावा में तैनात जेई रतन भूषण और इकदिल क्षेत्र में तैनात प्रभारी अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार (टीजी-2) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।* *वायरल वीडियो में दोनों अधिकारी आपस में पैग से पैग टकराकर बियर पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वीडियो में अभद्र भाषा और गाली-गलौज भी सुनाई दे रही है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।* *स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारियों का इस तरह का आचरण विभाग की छवि को खराब करता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।* *हालांकि वीडियो की सत्यता और यह किस स्थान का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वहीं मामला सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों में भी हलचल मची हुई है।* *अब देखना होगा कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस वायरल वीडियो पर क्या कार्रवाई करते हैं।* *रजत यादव पत्रकार 7417197064*1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Kanhaiya lal1
- जसवंतनगर के मोहल्ला लुधपुरा में स्थित पानी की टंकी का ट्यूबवेल खराब हो गया है। रविवार रात से ट्यूबवेल में खराबी आने के कारण पूरे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा ट्यूबवेल की मरम्मत का कार्य सोमवार सुबह शुरू किया गया। हालांकि, काम की धीमी गति के कारण लोगों में असंतोष देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ट्यूबवेल से कुल 13 पाइप निकाले जाने हैं, जिनमें से सोमवार शाम तक केवल 5 पाइप ही निकाले जा सके थे। मोटर पंप की मरम्मत का कार्य मंगलवार को शुरू होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की आपूर्ति बंद होने से उनके घरों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका से जल्द से जल्द ट्यूबवेल ठीक कराकर पानी की सप्लाई बहाल करने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। इस संबंध में सुपरवाइजर विनय कुमार सागर ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने के कारण मरम्मत कार्य सोमवार से शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि संभवतः मोटर खराब हो गई है, जिसे बाहर निकालने के बाद मंगलवार को मोटर की मरम्मत का कार्य शुरू होगा। मरम्मत पूरी होने और पाइपों को फिर से फिट करने के बाद, संभवतः मंगलवार शाम तक पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।1
- दलित समाज से आने वाले ज्ञानपुर कोतवाली के एक चौकीदार जैसलाल सरोज हैंडपंप मरम्मत के लिए लाइन लेने पिपरगांव की प्रधान चंदादेवी के घर जाते हैं प्रधान के पति रामनायक यह कहकर भगाने लगते हैं कि तुमने हमें वोट नहीं दिया था, सेक्रेटरी के पास जाओ। जैसलाल ने कहा कि गांव के प्रधान तो आप हैं इतने में प्रधान के बेटे कमलेश ने जैसलाल पर पेट्रोल डाल दिया, भागने की कोशिश की तबतक आग लगा दी और जैसलाल को दर्दनाक मौत की तरफ धकेल दिया सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंचे व महाराजा बलवंत सिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर में पीड़ित को भर्ती कराया गया। जहां से बीएचयू वाराणसी रेफर किया1
- Post by PK Crime Story1