logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहडोल,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,,, हमारी जनगणना, हमारा विकास राष्ट्रीय अभियान में जिलेवासी करें सहयोग - कलेक्टर ==== कलेक्टर ने जनगणना प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी ==== शहडोल 4 मई 2026- कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी डॉ. केदार सिंह ने जनगणना कार्य के प्रचार-प्रसार हेतु जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा प्रदाय की गई जनगणना प्रचार रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ द्वारा शहडोल जिले के समस्त विकासखंडों में पहुंचकर जनगणना हेतु किए जा रहे कार्यों के प्रति जनमानस को जागरूक किया जाएगा तथा लोगों को जनगणना के महत्व की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि जनगणना-2027 के तहत 1 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी मकान गणना सहित 33 प्रकार की जानकारी प्राप्त करेंगे। सभी जिलेवासी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग करते हुए जनगणना के अंतर्गत मकान गणना कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना का उद्देश्य देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का सटीक आंकलन करना है, जिससे भविष्य की योजनाओं को बेहतर एवं प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके। जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। सही एवं सटीक जानकारी देकर जिलेवासी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कलेक्टर ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि जानकारी देने से पहले अधिकारी अथवा कर्मचारी का पहचान पत्र अवश्य जांच लें। केवल अधिकृत शासकीय कर्मचारियों को ही जानकारी प्रदान करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

2 hrs ago
user_Durgesh Kumar Gupta
Durgesh Kumar Gupta
Electrician Beohari, Shahdol•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    1
    Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    user_Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    NGO Worker हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रीवा एयरपोर्ट में यात्रियों की सुविधा के बड़े-बड़े दावों के बीच अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई है, जहां सीटों से ज्यादा टिकट बुकिंग और छोटे विमान भेजे जाने से दर्जनों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
    1
    रीवा  एयरपोर्ट में यात्रियों की सुविधा के बड़े-बड़े दावों के बीच अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई है, जहां सीटों से ज्यादा टिकट बुकिंग और छोटे विमान भेजे जाने से दर्जनों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
    user_पत्रकार,Kuber Tomar
    पत्रकार,Kuber Tomar
    पत्रकार, संवाददाता,रिपोर्टर गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Abhishek Pandey
    1
    Post by Abhishek Pandey
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    9 hrs ago
  • माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर आज दिनांक 03,,05,,2026,, दिन रविवार के संध्या:कालीन दर्शन आरती
    4
    माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर आज दिनांक 03,,05,,2026,, दिन रविवार के संध्या:कालीन दर्शन आरती
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • राजकुमार शास्त्री के द्वारा बरुआ गीत की बहुत सुंदर प्रस्तुति कीजिए
    1
    राजकुमार शास्त्री के द्वारा बरुआ गीत की बहुत सुंदर प्रस्तुति कीजिए
    user_Anuj Dwivedi
    Anuj Dwivedi
    Sidhi, Madhya Pradesh•
    20 hrs ago
  • Post by Bolti Divare
    1
    Post by Bolti Divare
    user_Bolti Divare
    Bolti Divare
    Voice of people हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कोई भी दुकानदार सिक्के लेता ही नहीं यहां तक कि फाइनेंस कंपनी ई एम आई तक लेने से मना कर देती हैं।
    1
    कोई भी दुकानदार सिक्के लेता ही नहीं यहां तक कि फाइनेंस कंपनी ई एम आई तक लेने से मना कर देती हैं।
    user_Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    NGO Worker हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 💥 *बड़ी खबर*💥 *बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला पुल टूटा* बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला पुल टूटा, पुल का बड़ा हिस्‍सा गंगा में समा गया, विक्रमशिला सेतु का पिलर नंबर 133 ध्वस्त, पूर्वी बिहार को दक्षिण बिहार से जोड़ने वाली लाइफ लाइन पुल पर आवागमन बंद। राहत की खबर यह है कि कोई हताहत नहीं हुआ है।
    1
    💥 *बड़ी खबर*💥
*बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला पुल टूटा*
बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला पुल टूटा, पुल का बड़ा हिस्‍सा गंगा में समा गया, विक्रमशिला सेतु का पिलर नंबर 133 ध्वस्त, पूर्वी बिहार को दक्षिण बिहार से जोड़ने वाली लाइफ लाइन पुल पर आवागमन बंद। राहत की खबर यह है कि कोई हताहत नहीं हुआ है।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Abhishek Pandey
    1
    Post by Abhishek Pandey
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.