Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरिओम तिवारी संवाददाता औरैया औरैया से ब्रेकिंग न्यूज़
हरि ओम तिवारी संवाददाता औरैया
हरिओम तिवारी संवाददाता औरैया औरैया से ब्रेकिंग न्यूज़
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- औरैया जिले की तहसील बिधूना क्षेत्र के भटौली गांव में हरिद्वार से पधारी साध्वी के द्वारा महाशिवरात्रि को लेकर सप्तदिवसीय उत्सव समारोह का आयोजन हुआ शुरू।1
- 08/02/2026 औरैया सदर क्षेत्र सत्ती तालाब औरैया पर ई रिक्शा वाहन की कार में हुई पीछे से टक्कर कार चालक ने अचानक से ब्रेक मार कर रोक दी गाड़ी पीछे से हुई ई रिक्शा से टक्कर कार का पीछे शीशा हुआ टुट गया बाल बाल बचे सभी दोनों वाहन सवार कोई हताहत या कोई दुर्घटना नहीं हुई मौके पर तुरंत पहुंची निझाई चौकी पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम कराईं2
- आत्म रक्षा के लिये अस्त्र उठाना अपराध नहीं, धर्म बन जाता है,1
- *० जरूरतमंद अंजली के विवाह हेतु परिवारीजनों के सामने थी आर्थिक समस्या ० अंजली के विवाह में मदद करने दरवाजे पहुंची विचित्र पहल शाखा की टीम* *० 10 फरवरी को अंजली का शुभांशु के साथ संपन्न होगा शुभ-विवाह* *० भरपूर मदद पाकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारीजनों के चेहरों पर आई मुस्कान* 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 8 फरवरी 2026 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे बड़ी माता मंदिर के समीप मोहल्ला दयालपुर, औरैया निवासी आर्थिक रूप से कमजोर राजपूत समाज के जसवंत सिंह जोकि प्राइवेट वाहन चलाकर अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं, उनकी बेटी जरूरतमंद अंजली का शुभ विवाह नरायनपुर-औरैया निवासी चि. शुभांशु के साथ दिनांक 10 फरवरी-2026 को संपन्न होना है, आर्थिक संकट होने के कारण अंजली की मम्मी गुड्डी देवी ने अपनी लाडली बेटी अंजली के विवाह में मदद हेतु समिति के सदस्यों से गुहार लगाई थी, समिति परिवार के सदस्यों ने वास्तविक जरूरतमंद अंजली के विवाह में यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया था, आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विवाह, निराश्रित व वास्तविक जरूरतमंदों की सदैव मदद करने वाली समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने आज दिनांक 8 फरवरी रविवार को प्रातः 10 बजे अंजली के दरवाजे पहुंचकर "सखी ग्रुप" की निवर्तमान अध्यक्ष एकता गुप्ता के साथ "सखी ग्रुप" की मंगला शुक्ला आदि सदस्यों ने अंजली के मस्तक पर रोली चावल से तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा करते हुए उसका हृदय से अभिनंदन किया, उसके उपरांत समिति व जन सहयोग से उसको 50 किलो गेहूं का आटा, चीनी, सब्जी मसाला, लहंगा चुनरी सेट, साड़ियां, सूट, स्टील के बर्तन, ऊनी कंबल, बेडशीट, स्टील की बाल्टी, डिब्बा, परात, केसरोल, कुकर, नाश्ता किट, मिक्सी, (जूसर मिक्सर ग्राइंडर), सीलिंग फैन, कटोरी सैट, प्रेस, चूड़ी कंगन सैट, पुडिंग सेट, जेंट्स व लेडीज घड़ी, चाय कप सैट, कांच की कटोरी सेट, ज्वेलरी सैट, टिफिन, बिछिया, श्रृंगार सामग्री, गुड़, चावल आदि गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद की गयी, समिति द्वारा सहयोग पाकर परिवारीजनों में अपार खुशी झलक रही थी, मौजूद लोगों ने गरीब लड़कियों के विवाह में मदद हेतु संस्था द्वारा संचालित पहल की सराहना की, मदद कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक समिति व जन सहयोग से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की 67 बेसहारा व जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में यथासंभव मदद की जा चुकी है, आज जरूरतमंद अंजली की 68 वीं शादी में भरपूर मदद की जा रही हैं, जिससे समिति के सदस्यों व सहयोगी दानदाताओं को अपार आनन्द की अनुभूति हो रही है, समिति के संस्थापक "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सर्व समाज के वास्तविक जरूरतमंद बेटियों हेतु दान दहेज रूपी सेवा आगे भी जारी रहेगी। मदद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय अग्रवाल, मनोज पुरवार, राम आसरे गुप्ता, विनोद पोरवाल, विश्राम सिंह, हिमांशु दुबे, राज किशोर जसवंत सिंह सतीश पोरवाल, समिति के अध्यक्ष रानू पोरवाल, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।2
- * देशभर में इन दिनों बच्चों की चोरी से जुड़े मामले खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं... आए दिन बच्चा चोरी के मामले ना सिर्फ परेशान करते हैं बल्कि खूब हैरान भीa करते हैं... अभी बच्चे की चोरी से जुड़ा एक ऐसा ही मामला सुर्खियों में छाया हुआ है... इसमें एक महिला ने बड़ी चालाकी से बच्चे को गोद में उठाया और अपने साथी के साध बाइक पर बैठकर भागने लगी... मगर इससे पहले चोरनी अपने मकसद में कामयाब हो पाती तभी बच्चे की मां की उस पर नजर पड़ गई...1
- औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी अंजली के विवाह में सहयोग किया गया। अंजली का विवाह 10 फरवरी को शुभांशु के साथ संपन्न होना है। रविवार को समिति की टीम अंजली के घर पहुंची और तिलक, माल्यार्पण कर उसका स्वागत किया। समिति व जनसहयोग से खाद्य सामग्री, वस्त्र, घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सहायता पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि संस्था अब तक 68 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग कर चुकी है। संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि यह सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।2
- • गड्ढे में गिरी कार से महिला व बच्चों को सकुशल निकाला • ड्यूटी जाते वक्त पुलिसकर्मी विष्णु ने दिखाई मानवता • दिबियापुर मार्ग, समाधानपुरवा के पास का मामला1
- औरैया जिले में पुलिस की मानवता एक बार फिर मिसाल बनी है। औरैया-दिबियापुर मार्ग पर समाधान पुरवा के पास एक अनियंत्रित कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में महिला और छोटे बच्चे सवार थे। मौके पर मौजूद एसपी आवास मीडिया सेल के पुलिसकर्मी विष्णु ने राहगीरों की मदद से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस की इस तत्परता की हर तरफ सराहना हो रही है।2
- औरैया जिले के थाना बेला पर मालखाने में जमा काफी पुरानी माल मुकदमाती नाजायज शराब को नष्ट किया गया। शासन की मंशा के अनुरूप थानों को अत्याधिक स्वच्छ व सुविधाजनक बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेला में आबकारी अधिनियम से संबंधित जमा माल मुकदमाती के निस्तारण कराये जाने के संबन्ध में आज मा0 न्यायालय से प्राप्त अनुमति के आधार पर नायब तहसीलदार बिधूना रुचि मिश्रा व थानाध्यक्ष बेला गंगादास गौतम की उपस्थिति में थाना बेला के मालखाने में जमा माल मुकदमाती अवैध,जब्त नाजयज शराब को गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया जिसमे नष्ट करायी गयी कुल 18 मुकदमो से संबंधित अवैध नाजायज शराब का विवरण- 311 क्वार्टर देशी शराब एवं 40 लीटर कच्ची शराब है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 31,325/- रुपये है।1