इस बक्त की बड़ी खबर औरैया से *० जरूरतमंद अंजली के विवाह हेतु परिवारीजनों के सामने थी आर्थिक समस्या ० अंजली के विवाह में मदद करने दरवाजे पहुंची विचित्र पहल शाखा की टीम* *० 10 फरवरी को अंजली का शुभांशु के साथ संपन्न होगा शुभ-विवाह* *० भरपूर मदद पाकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारीजनों के चेहरों पर आई मुस्कान* 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 8 फरवरी 2026 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे बड़ी माता मंदिर के समीप मोहल्ला दयालपुर, औरैया निवासी आर्थिक रूप से कमजोर राजपूत समाज के जसवंत सिंह जोकि प्राइवेट वाहन चलाकर अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं, उनकी बेटी जरूरतमंद अंजली का शुभ विवाह नरायनपुर-औरैया निवासी चि. शुभांशु के साथ दिनांक 10 फरवरी-2026 को संपन्न होना है, आर्थिक संकट होने के कारण अंजली की मम्मी गुड्डी देवी ने अपनी लाडली बेटी अंजली के विवाह में मदद हेतु समिति के सदस्यों से गुहार लगाई थी, समिति परिवार के सदस्यों ने वास्तविक जरूरतमंद अंजली के विवाह में यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया था, आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विवाह, निराश्रित व वास्तविक जरूरतमंदों की सदैव मदद करने वाली समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने आज दिनांक 8 फरवरी रविवार को प्रातः 10 बजे अंजली के दरवाजे पहुंचकर "सखी ग्रुप" की निवर्तमान अध्यक्ष एकता गुप्ता के साथ "सखी ग्रुप" की मंगला शुक्ला आदि सदस्यों ने अंजली के मस्तक पर रोली चावल से तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा करते हुए उसका हृदय से अभिनंदन किया, उसके उपरांत समिति व जन सहयोग से उसको 50 किलो गेहूं का आटा, चीनी, सब्जी मसाला, लहंगा चुनरी सेट, साड़ियां, सूट, स्टील के बर्तन, ऊनी कंबल, बेडशीट, स्टील की बाल्टी, डिब्बा, परात, केसरोल, कुकर, नाश्ता किट, मिक्सी, (जूसर मिक्सर ग्राइंडर), सीलिंग फैन, कटोरी सैट, प्रेस, चूड़ी कंगन सैट, पुडिंग सेट, जेंट्स व लेडीज घड़ी, चाय कप सैट, कांच की कटोरी सेट, ज्वेलरी सैट, टिफिन, बिछिया, श्रृंगार सामग्री, गुड़, चावल आदि गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद की गयी, समिति द्वारा सहयोग पाकर परिवारीजनों में अपार खुशी झलक रही थी, मौजूद लोगों ने गरीब लड़कियों के विवाह में मदद हेतु संस्था द्वारा संचालित पहल की सराहना की, मदद कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक समिति व जन सहयोग से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की 67 बेसहारा व जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में यथासंभव मदद की जा चुकी है, आज जरूरतमंद अंजली की 68 वीं शादी में भरपूर मदद की जा रही हैं, जिससे समिति के सदस्यों व सहयोगी दानदाताओं को अपार आनन्द की अनुभूति हो रही है, समिति के संस्थापक "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सर्व समाज के वास्तविक जरूरतमंद बेटियों हेतु दान दहेज रूपी सेवा आगे भी जारी रहेगी। मदद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय अग्रवाल, मनोज पुरवार, राम आसरे गुप्ता, विनोद पोरवाल, विश्राम सिंह, हिमांशु दुबे, राज किशोर जसवंत सिंह सतीश पोरवाल, समिति के अध्यक्ष रानू पोरवाल, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।
इस बक्त की बड़ी खबर औरैया से *० जरूरतमंद अंजली के विवाह हेतु परिवारीजनों के सामने थी आर्थिक समस्या ० अंजली के विवाह में मदद करने दरवाजे पहुंची विचित्र पहल शाखा की टीम* *० 10 फरवरी को अंजली का शुभांशु के साथ संपन्न होगा शुभ-विवाह* *० भरपूर मदद पाकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारीजनों के चेहरों पर आई मुस्कान* 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 8 फरवरी 2026 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे बड़ी माता मंदिर के समीप मोहल्ला दयालपुर, औरैया निवासी आर्थिक रूप से कमजोर राजपूत समाज के जसवंत सिंह जोकि प्राइवेट वाहन चलाकर अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं, उनकी बेटी जरूरतमंद अंजली का शुभ विवाह नरायनपुर-औरैया निवासी चि. शुभांशु के साथ दिनांक 10 फरवरी-2026 को संपन्न होना है, आर्थिक संकट होने के कारण अंजली की मम्मी गुड्डी देवी ने अपनी लाडली बेटी अंजली के विवाह में मदद हेतु समिति के सदस्यों से गुहार लगाई थी, समिति परिवार के सदस्यों ने वास्तविक जरूरतमंद अंजली के विवाह में यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया था, आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विवाह, निराश्रित व वास्तविक जरूरतमंदों की सदैव मदद करने वाली समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने आज दिनांक 8 फरवरी रविवार को प्रातः 10 बजे अंजली के दरवाजे पहुंचकर "सखी ग्रुप" की निवर्तमान अध्यक्ष एकता गुप्ता के साथ "सखी ग्रुप" की मंगला शुक्ला आदि सदस्यों ने अंजली के मस्तक पर रोली चावल से तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा करते हुए उसका हृदय से अभिनंदन किया, उसके उपरांत समिति व जन सहयोग से उसको 50 किलो गेहूं का आटा, चीनी, सब्जी मसाला, लहंगा चुनरी सेट, साड़ियां, सूट, स्टील के बर्तन, ऊनी कंबल, बेडशीट, स्टील की बाल्टी, डिब्बा, परात, केसरोल, कुकर, नाश्ता किट, मिक्सी, (जूसर मिक्सर ग्राइंडर), सीलिंग फैन, कटोरी सैट, प्रेस, चूड़ी कंगन सैट, पुडिंग सेट, जेंट्स व लेडीज घड़ी, चाय कप सैट, कांच की कटोरी सेट, ज्वेलरी सैट, टिफिन, बिछिया, श्रृंगार सामग्री, गुड़, चावल आदि गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद की गयी, समिति द्वारा सहयोग पाकर परिवारीजनों में अपार खुशी झलक रही थी, मौजूद लोगों ने गरीब लड़कियों के विवाह में मदद हेतु संस्था द्वारा संचालित पहल की सराहना की, मदद कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक समिति व जन सहयोग से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की 67 बेसहारा व जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में यथासंभव मदद की जा चुकी है, आज जरूरतमंद अंजली की 68 वीं शादी में भरपूर मदद की जा रही हैं, जिससे समिति के सदस्यों व सहयोगी दानदाताओं को अपार आनन्द की अनुभूति हो रही है, समिति के संस्थापक "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सर्व समाज के वास्तविक जरूरतमंद बेटियों हेतु दान दहेज रूपी सेवा आगे भी जारी रहेगी। मदद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय अग्रवाल, मनोज पुरवार, राम आसरे गुप्ता, विनोद पोरवाल, विश्राम सिंह, हिमांशु दुबे, राज किशोर जसवंत सिंह सतीश पोरवाल, समिति के अध्यक्ष रानू पोरवाल, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।
- औरैया में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 शुरू हो गया है, जो 1 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चलेगा, राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 में कोर्ट नहीं, सहमति से इंसाफ, डीएलएसए औरैया ने राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 को जमीन पर उतारा, आम जनता को त्वरित न्याय की बड़ी पहल, अभियान का संचालन जिला जज मयंक चौहान के मार्गदर्शन में,जिला न्यायालय परिसर स्थित मध्यस्थता केंद्र में सभी सुविधाएं उपलब्ध, पारिवारिक, भूमि विवाद, चेक बाउंस, सड़क दुर्घटना समेत कई मामलों का आपसी सहमति से निपटारा, पक्षकारों की सुविधा के लिए वीडियो कॉल व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी सुनवाई की व्यवस्था, जागरूकता बढ़ाने को आज न्यायालय परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन, तारकेश्वरी प्रसाद सिंह, प्रभारी सचिव डीएलएसए औरैया ने मीडिया को दी विस्तृत जानकारी।1
- औरैया अपडेट - नगर पंचायत फफूंद का एक ओर बड़ा कारनामा व तानाशाही का वीडियो वायरल,सभासद से हाथापाई पर चेयरमैन और ईओ के खिलाफ फूटा गुस्सा,सफाई नायक मुनव्वर अली की गुंडागर्दी ने चेयरमैन और ईओ की खोली पोल,सभासद मोइनुद्दीन राइन के साथ हुई अभद्रता के लिए अब सीधे तौर पर चेयरमैन और ईओ है जिम्मेदार,आक्रोशित सभासदों का कहना कि चेयरमैन और ईओ के संरक्षण के चलते ही कर्मचारी है बेलगाम,वायरल वीडियो गवाह है कि नगर पंचायत फफूंद कार्यालय में अनुशासन खत्म,शीर्ष स्तर पर बैठे अधिकारियों की लापरवाही और साफ नजर आती,चेयरमैन और ईओ ने दोषी पर एक्शन नहीं लिया,तो प्रशासन के खिलाफ आर-पार की होगी लड़ाई1
- अनंतराम फूटा कुआ पर उत्तर प्रदेश महा संगठन के जिला कार्यालय का संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नें फीता काटकर किया उद्घाटन, औरैया, अजीतमल क्षेत्र अनंतराम टोल प्लाजा फूटाकुआँ पर उत्तर प्रदेश महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मो. ताजदार नें फीता काटकर उद्घाटन किया1
- औरैया जिले की तहसील बिधूना क्षेत्र के रावतपुर में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव की भव्य कलश यात्रा सोमवार को निकली गई। श्रीधाम वृंदावन से पधारे रामसखा जी महाराज के द्वारा प्रवचन किया जाएगा। भागवत महोत्सव 9 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा तथा 16 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।1
- जालौन रोड स्थित रंगमहल के पास सोमवार की दोपहर 12 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जब ओवरलोड ईंटों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन ट्रॉली पर सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।1
- जनपद औरैया , औरैया नगर, उत्तर प्रदेश में नव युवाओं के एक Gau_foundation79 समूह ने एक कार्यक्रम शुरू किया है प्रत्येक दूसरे रविवार को गौशाला में एवं आवारा गौवंशो को बंदरों को कुत्तों आदि को भोजन देना शुरू किया है Gau_foundation79 0002 08/02/20261
- हरिओम तिवारी संवाददाता औरैया औरैया से ब्रेकिंग न्यूज़2
- सदर कोतवाली क्षेत्र के संजय गेट के पास काम रहे रहे दो लोग 11 हजार लाइन की चपेट में आ गए। ब्राय गया कि सुधीर पोरवाल व माठु सरिया लिए हुए काम कर रहे यह तभी अचानक लोहे का सरिया हाइटेंशन लाइन को छू गया जिससे दोनों लोग बुरी तरह झुलस गए। आनन फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।3