Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौंधियारा थाना परिसर में समाधान दिवस में शिकायतों की भरमार, फरियादियों को मिला कार्रवाई का आश्वासन..? कौंधियारा थाना परिसर में समाधान दिवस में शिकायतों की भरमार, फरियादियों को मिला कार्रवाई का आश्वासन..!
Rohit Sharma
कौंधियारा थाना परिसर में समाधान दिवस में शिकायतों की भरमार, फरियादियों को मिला कार्रवाई का आश्वासन..? कौंधियारा थाना परिसर में समाधान दिवस में शिकायतों की भरमार, फरियादियों को मिला कार्रवाई का आश्वासन..!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- छोटे भाई आबान के जनाजे में शामिल होने प्रयागराज पंहुचा बड़ा भाई उमर अहमद* *छोटे भाई आबान के जनाजे में शामिल होने प्रयागराज पंहुचा बड़ा भाई उमर अहमद* प्रयागराज। प्रयागराज के चर्चित माफिया का परिवार एक बार फिर सुर्खियों मे है। अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान की सडक हादसे मे हुयी मौत के बाद उसे मिट्टी देने के लिए अतीक का बड़ा बेटा उमर अहमद लखनऊ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज पहुंचा । उमर को कसारी मसारी कब्रिस्तान लाया गया, जहां वह अपने छोटे भाई आबान अहमद के जनाजे और मिट्टी की रस्म में शामिल होगा । उमर के पहुंचते ही कब्रिस्तान के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे,जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित करना शुरू किया। कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उमर के पहुंचने के बाद आबान अहमद के जनाजे और मिट्टी की प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।1
- कौंधियारा थाना परिसर में समाधान दिवस में शिकायतों की भरमार, फरियादियों को मिला कार्रवाई का आश्वासन..? कौंधियारा थाना परिसर में समाधान दिवस में शिकायतों की भरमार, फरियादियों को मिला कार्रवाई का आश्वासन..!1
- अमन कुशवाहा ने प्रयागराज का किया नाम रोशन थाईलैंड में जीता स्वर्ण वा कांस्य पदक प्रयागराज के घूरपुर क्षेत्र के बगबना गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय अमन कुशवाहा ताइक्वॉन्डो खिलाड़ी अमन कुशवाहा ने थाईलैंड के पटाया शहर में आयोजित 9वीं हीरोज़ ताइक्वॉन्डो इंटरनेशनल चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर प्रयागराज और देश का नाम रोशन किया। 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अमन कुशवाहा ने पुरुष वर्ग के अंडर-58 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने Speed Kick स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा Kyorugi स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया अमन कुशवाहा, बृजमोहन कुशवाहा के पुत्र हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके इस शानदार प्रदर्शन से उनके पैतृक गांव बगबना सहित पूरे प्रयागराज में खुशी और गर्व का माहौल है अमन की इस उपलब्धि में यू.पी. ओलम्पिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वॉन्डो मास्टर/एग्जामिनर (कुक्कीवॉन) डॉ. सैयद रफत, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वॉन्डो मास्टर (कुक्कीवॉन) मोहम्मद नदीम तथा इंडियन ताइक्वॉन्डो मास्टर्स यूनियन का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा अमन की टीम के कोच आदर्श कुमार प्रजापति (Team Coach India) के मार्गदर्शन में उन्होंने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं प्रयागराज के ताइक्वॉन्डो कोच रंजीत यादव का भी प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन अमन की तैयारी में महत्वपूर्ण रहा। अमन की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी और सफलता के लिए राजा सिंह अंकल द्वारा स्पॉन्सर एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया, जिसके लिए अमन और उनके परिवार ने आभार व्यक्त किया। अमन की इस उपलब्धि पर हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रवि सिंह ने भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रवि सिंह ने कहा कि अमन की सफलता प्रयागराज के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करना गर्व की बात है। पदक जीतने के बाद अमन कुशवाहा ने कहा, “यह सफलता मेरे माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन, कोचों, प्रायोजकों और सभी शुभचिंतकों के सहयोग का परिणाम है। भारत के लिए पदक जीतना मेरे लिए गर्व का क्षण है। मैं भविष्य में भी देश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करता रहूंगा।1
- जहरीली गैस से दो की मौत मामला: यमुनानगर में परिजनों ने शव रख किया चक्काजाम सेप्टिक टैंक में शटरिंग खोलने के लिए उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से कल हुई थी मौत प्रयागराज। प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी टोल प्लाजा पर शनिवार को दोपहर बाद जहरीली गैस से हुई मौत के मामले में पीड़ित परिजनों ने दोनों शवों को प्रयागराज-मिर्जापुर सड़क पर रखकर का चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने रोते-बिलखते परिजनों को समझाने की काफी कोशिश की। लेकिन माहौल गरम दिखा। फिलहाल पुलिस मामले को सुलझाने की कोशिश में जुटी हुई है। क्या था मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र के गणेशगंज डेरी नेवादा समोगर के पास जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। शुक्रवार को दोनों मजदूर धर्मेंद्र केसरवानी के मकान के अंदर बने सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने के लिए उतरे थे। टैंक में जहरीली गैस होने के कारण दोनों की हालत बिगड़ गई। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एसीपी सुनाल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे शटरिंग खोलने के लिए दोनों मजदूर सेप्टिक टैंक में उतरे थे। टैंक में गैस होने के कारण दोनों अचेत हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की मौत हो गई। मजदूरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जहरीली गैस से दो की मौत मामला: यमुनानगर में परिजनों ने शव रख किया चक्काजाम सेप्टिक टैंक में शटरिंग खोलने के लिए उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से कल हुई थी मौत प्रयागराज। प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी टोल प्लाजा पर शनिवार को दोपहर बाद जहरीली गैस से हुई मौत के मामले में पीड़ित परिजनों ने दोनों शवों को प्रयागराज-मिर्जापुर सड़क पर रखकर का चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने रोते-बिलखते परिजनों को समझाने की काफी कोशिश की। लेकिन माहौल गरम दिखा। फिलहाल पुलिस मामले को सुलझाने की कोशिश में जुटी हुई है। क्या था मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र के गणेशगंज डेरी नेवादा समोगर के पास जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। शुक्रवार को दोनों मजदूर धर्मेंद्र केसरवानी के मकान के अंदर बने सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने के लिए उतरे थे। टैंक में जहरीली गैस होने के कारण दोनों की हालत बिगड़ गई। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एसीपी सुनाल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे शटरिंग खोलने के लिए दोनों मजदूर सेप्टिक टैंक में उतरे थे। टैंक में गैस होने के कारण दोनों अचेत हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की मौत हो गई। मजदूरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।1
- प्रयागराज के केपी ग्राउंड में राहुल गांधी के पहुंचने से पहले एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा और डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल ने पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। प्रयागराज के केपी ग्राउंड में राहुल गांधी के पहुंचने से पहले एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा और डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल ने पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।1
- खबर: मवेशियों के कारण मझियारी कला की सड़क बदहाल, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल *जसरा, प्रयागराज* बारा तहसील के जसरा ब्लॉक अंतर्गत मझियारी कला ग्राम सभा की मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार हो गई है। बरसात के कारण सड़क पर जगह-जगह पानी जमा है और कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती मवेशियों को सड़क पर बांध दिए जाने से स्थिति और खराब हो गई है। इससे न सिर्फ आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि सड़क भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और कीचड़ के साथ पानी भरा हुआ है। इसी रास्ते पर कुछ ग्रामीणों ने मवेशियों को बांध रखा है, जिसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। *लोगों को हो रही दिक्कतें:* - *आवागमन बाधित*: स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज और रोजमर्रा का काम करने वाले लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। - *सड़क क्षतिग्रस्त*: मवेशियों के लगातार आने-जाने और पानी जमा होने से सड़क जगह-जगह टूट गई है। - *दुर्घटना का खतरा*: फिसलन और गड्ढों के कारण गिरने और हादसे का डर बना हुआ है। *ग्रामीणों की मांग:* गाँव के लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग की है कि 1. सड़क पर बंधे मवेशियों को हटवाया जाए 2. सड़क पर जमा पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए 3. क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। बरसात के मौसम में ग्रामीण इलाकों की यही स्थिति विकास की पोल खोल रही है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का संज्ञान लेकर कब तक समाधान करते हैं या नहीं,,,?। ---1