Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाइक ने घर के बाहर खेल रहे 6 वर्षीय बालक को मारी टक्कर, सिर में आई चोट भिंड। देहात थाना क्षेत्र के महावीर नगर में मंगलवार शाम तेज रफ्तार बाइक सवार ने घर के बाहर खेल रहे 6 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी। हादसे में बालक के सिर में चोट आई है। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार महावीर नगर वार्ड नंबर 11 निवासी 6 वर्षीय हर्षु पुत्र मनोज खटीक मंगलवार शाम करीब 4 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हर्षु सड़क पर गिर गया और उसके सिर में चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने घायल बालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं बाइक सवार घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
Praveen parihar
बाइक ने घर के बाहर खेल रहे 6 वर्षीय बालक को मारी टक्कर, सिर में आई चोट भिंड। देहात थाना क्षेत्र के महावीर नगर में मंगलवार शाम तेज रफ्तार बाइक सवार ने घर के बाहर खेल रहे 6 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी। हादसे में बालक के सिर में चोट आई है। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार महावीर नगर वार्ड नंबर 11 निवासी 6 वर्षीय हर्षु पुत्र मनोज खटीक मंगलवार शाम करीब 4 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हर्षु सड़क पर गिर गया और उसके सिर में चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने घायल बालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं बाइक सवार घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खाद के लिए कतार,भाजपा सरकार में अन्नदाता बेहाल - रामशेष बघेल खाद के लिए कतार,भाजपा सरकार में अन्नदाता बेहाल - रामशेष बघेल* *नई गल्ला मंडी में खाद वितरण व्यवस्था पर कांग्रेस का तीखा हमला* *किसान खेत में पसीना बहाए और खाद के लिए रातभर लाइन में खड़ा रहे,यह कैसी किसान हितैषी सरकार* भिण्ड । भिण्ड की नई गल्ला मंडी में खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने किसानों की परेशानियों को लेकर भाजपा सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अन्नदाता खाद के लिए रात 3 बजे से कतार में खड़ा होने को मजबूर है। बघेल ने कहा कि नई गल्ला मंडी में खाद लेने के लिए किसान,मातृशक्ति और बहन-बेटियां रात के अंधेरे से ही लाइन में लग जाती हैं। घंटों भूखे-प्यासे अपनी बारी का इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाद मिलने की कोई गारंटी नहीं रहती। दूसरी ओर, संबंधित अधिकारी सुबह करीब 11 बजे काउंटर पर पहुंचते हैं और शाम 5 बजे काउंटर बंद कर दिए जाते हैं। *किसान रातभर लाइन में, सरकार और अधिकारी चैन की नींद में* बघेल ने कहा कि जब किसान रात 3 बजे से खाद के लिए कतार में खड़ा है तो वितरण व्यवस्था सुबह से ही प्रभावी क्यों नहीं की जा रही, यदि किसानों की संख्या अधिक है तो अतिरिक्त काउंटर क्यों नहीं खोले जा रहे, वितरण का समय क्यों नहीं बढ़ाया जा रहा। उन्होंने कहा कि किसान रातभर लाइन में खड़ा रहे और अधिकारी निर्धारित समय के बाद काउंटर बंद कर दें,इससे बड़ी विडंबना क्या होगी। कई किसान पूरा दिन इंतजार करने के बाद भी बिना खाद लिए वापस लौटने को मजबूर हैं। *“भाजपा सरकार के किसान सम्मान के दावों की खुल रही पोल”* बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसान हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन खाद के लिए किसानों की लंबी कतारें और उनकी परेशानियां सरकार के उन दावों की जमीनी हकीकत सामने ला रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस अन्नदाता के खेत से देश का पेट भरता है,उसे अपनी फसल बचाने के लिए खाद के लिए दर-दर भटकना पड़े, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विशेषकर छोटे और सीमांत किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद किसान खेती में लागत लगा रहा है,लेकिन समय पर डीएपी और यूरिया नहीं मिलने से उसकी चिंता बढ़ती जा रही है। *कागजों में नहीं,जमीन पर चाहिए किसान हितैषी व्यवस्था* जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष रामशेष बघेल ने कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि खाद वितरण केंद्रों पर काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाए,पर्याप्त मात्रा में डीएपी एवं यूरिया उपलब्ध कराया जाए,वितरण का समय बढ़ाया जाए तथा भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को घंटों लाइन में खड़ा रखने के बजाय ऐसी व्यवस्था बनाई जाए,जिससे उन्हें कम से कम समय में खाद उपलब्ध हो सके। महिलाओं,बुजुर्गों और छोटे किसानों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। *व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी* उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की इस परेशानी को चुपचाप नहीं देखेगी। यदि शीघ्र खाद वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी किसानों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर प्रशासन तक लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के सुख-दुःख में उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी अन्नदाता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। बघेल ने कहा “किसान को लाइन नहीं,समय पर खाद चाहिए। किसान को आश्वासन नहीं,व्यवस्था चाहिए। अन्नदाता को अपमान और इंतजार नहीं,सम्मान और सुविधा चाहिए। किसान मजबूत होगा,तभी देश मजबूत होगा। अन्नदाता का सम्मान ही हमारा संकल्प है। इस अवसर पर संगठन महासचिव महेश जाटव, ब्लॉक अध्यक्ष मेहगांव देवेन्द्र निगम,केदार कौशल, रामजीलाल रामा वाल्मीकि, रामस्वरूप गोयल,राजेंद्र यादव,नगर अध्यक्ष व पार्षद मेहगांव बदन राठौर,पार्षद बल्लू बघेल,मनीष शिवहरे, अभिषेक मौर्य,संदीप बघेल प्रमोद बघेल आदि उपस्थिति रह3
- उबर कैब चालक पर हमला, लूटपाट के दो आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने चाकू और दो मोबाइल फोन किए बरामद उबर कैब चालक पर हमला, लूटपाट के दो आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने चाकू और दो मोबाइल फोन किए बरामद जसवंतनगर पुलिस ने उबर कैब चालक पर चाकू से हमला कर लूटपाट करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि यह घटना 9 अगस्त की रात हुई थी। ग्रेटर नोएडा से इटावा जा रही एक उबर कैब के चालक पुष्पेंद्र कुमार (निवासी रामगंज, मैनपुरी) से धौलपुर रोड पुल के पास दो सवारियों ने किराया मांगने पर विवाद किया था। आरोप है कि किराया देने से मना करने पर दोनों आरोपियों ने चालक के गले पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में चालक घायल हो गया और अनियंत्रित कार हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने अंजुल यादव और अमित यादव (दोनों निवासी ग्राम लडपुरा, महोबा) को ग्राम जमुना बाग के पास सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनके पास किराये के पैसे नहीं थे और चालक द्वारा बार-बार किराया मांगने पर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शुभम वर्मा द्वारा की जा रही थी।1
- भगवान श्री परशुराम और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप कोई राजनितिक विषय नहीं है और न इस विषय पर कोई राजनीत होनी चाहिए 🙏 भगवान श्री परशुराम और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप कोई राजनितिक विषय नहीं है और न इस विषय पर कोई राजनीत होनी चाहिए 🙏1
- उ प्र पुलिस प्रशासन शासन पर कोई अपराधियों के प्रति कोई हल नहीं है कोई कार्यवाही नहीं पत्नी बच्चे नहीं रह पाते अपराधियों के घर भी पुलिस कभी नहीं जाती ,1
- भिंड में मुख्यमंत्री जन विश्वास योजना का हुआ शुभारंभ देखिए खास रिपोर्ट भिंड में मुख्यमंत्री जन विश्वास योजना का हुआ शुभारंभ देखिए खास रिपोर्ट1
- बाइक ने घर के बाहर खेल रहे 6 वर्षीय बालक को मारी टक्कर, सिर में आई चोट भिंड। देहात थाना क्षेत्र के महावीर नगर में मंगलवार शाम तेज रफ्तार बाइक सवार ने घर के बाहर खेल रहे 6 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी। हादसे में बालक के सिर में चोट आई है। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार महावीर नगर वार्ड नंबर 11 निवासी 6 वर्षीय हर्षु पुत्र मनोज खटीक मंगलवार शाम करीब 4 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हर्षु सड़क पर गिर गया और उसके सिर में चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने घायल बालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं बाइक सवार घटना के बाद मौके से फरार हो गया।1