logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राज्यसभा चुनाव के बहाने जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर निशाना, बोले - उम्मीदवार देते तो सो नहीं पाते CM शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर तीखा तंज किया. जयराम ठाकुर ने कहा कि राजसभा चुनाव के बहाने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि CM गनीमत माने कि भाजपा ने उम्मीदवार नहीं दिया. उम्मीदवार दिया होता तो मुख्यमंत्री चैन से सो नहीं पाते. जयराम ठाकुर ने कहा कि CM सुक्खू इन दिनों काफी उत्साहित हैं, राज्यसभा में उनके एक नए मित्र का एडमिशन हुआ है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद सरकार एक बड़े डर और अस्थिरता के माहौल से गुजर रही है और मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के कई नेता आशंकित नजर आ रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा सीट के लिए कई नेता दिल्ली और शिमला तक दौड़ लगाते रहे, लेकिन मुख्यमंत्री सभी को झूठे आश्वासन देते रहे कि उनके बारे में बात चल रही है, जबकि वास्तव में केवल उनके मित्रों के नाम पर ही विचार हो रहा था। VO -- जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा की पीड़ा भी सामने आई, जिन्होंने कहा कि सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ी और उन्होंने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की राजनीतिक यात्रा में आनंद शर्मा और पंडित सुखराम जैसे नेताओं का बड़ा योगदान रहा, लेकिन सत्ता में आने के बाद सुक्खू ने उन्हीं लोगों को किनारे लगा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वास्तव में मित्रमंडल चला रहा है और वही तय करता है कि प्रदेश को कैसे चलाना है और किसे ठिकाने लगाना है. उन्होंने कहा कि राज्यसभा के लिए जिस व्यक्ति को टिकट दिया गया उसे साधारण कार्यकर्ता बताया गया, लेकिन संपत्ति के ब्यौरे में करीब 23 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति सामने आई और मौजूदा सरकार में उनके पास कई बड़े ठेके भी हैं। बाइट -- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली से शिमला आने का टूर प्रोग्राम जारी होता है लेकिन मुख्यमंत्री कहीं अज्ञातवास में चले जाते हैं, जो एक संवैधानिक पद के लिहाज से हैरान करने वाली बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूर्व मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की बात करते हैं, लेकिन अगर भ्रष्टाचार हुआ है तो कार्रवाई करने से उन्हें किसने रोका है। बाइट -- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान का मुद्दा उठाया. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 पेड़ों को काटने की अनुमति थी लेकिन 300 से अधिक पेड़ काट दिए गए। उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान को भी विचित्र बताया जिसमें कहा गया कि जहां पैदल जाने का रास्ता नहीं है वहां पेड़ कैसे काटे जा सकते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री की हिम्मत है कि वह एक मंत्री के करीबी व्यक्ति रणजीत नेगी के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि मंडी में भी इसी तरह का मामला सामने आया था जिसमें कई पेड़ों की अवैध कटाई हुई और अब यह मामला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। बाइट -- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि ऊना में गोलीकांड हुआ, एक युवक को सरेआम गोली मारी गई और सिर पर तलवारें चलीं, जबकि नालागढ़ में भी गोलियां चलीं और बिलासपुर में पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई, जो बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले से ही हिमाचल ऑन सेल होने की बात कहती रही है और अब वैसा ही माहौल फिर दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यटन निगम के 23 होटलों को बेचने की बात थी और अब इसमें 8 और होटल शामिल कर दिए गए हैं। अंत में जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के हितों से सरकार को कोई सरोकार नहीं है और केवल सत्ता में बने रहना ही उनका लक्ष्य दिखाई देता है। बाइट -- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री

2 hrs ago
user_Roshan Sharma
Roshan Sharma
Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
2 hrs ago

राज्यसभा चुनाव के बहाने जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर निशाना, बोले - उम्मीदवार देते तो सो नहीं पाते CM शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर तीखा तंज किया. जयराम ठाकुर ने कहा कि राजसभा चुनाव के बहाने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि CM गनीमत माने कि भाजपा ने उम्मीदवार नहीं दिया. उम्मीदवार दिया होता तो मुख्यमंत्री चैन से सो नहीं पाते. जयराम ठाकुर ने कहा कि CM सुक्खू इन दिनों काफी उत्साहित हैं, राज्यसभा में उनके एक नए मित्र का एडमिशन हुआ है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद सरकार एक बड़े डर और अस्थिरता के माहौल से गुजर रही है और मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के कई नेता आशंकित नजर आ रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा सीट के लिए कई नेता दिल्ली और शिमला तक दौड़ लगाते रहे, लेकिन मुख्यमंत्री सभी को झूठे आश्वासन देते रहे कि उनके बारे में बात चल रही है, जबकि वास्तव में केवल उनके मित्रों के नाम पर ही विचार हो रहा था। VO -- जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा की पीड़ा भी सामने आई, जिन्होंने कहा कि सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ी और उन्होंने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की राजनीतिक यात्रा में आनंद शर्मा और पंडित

सुखराम जैसे नेताओं का बड़ा योगदान रहा, लेकिन सत्ता में आने के बाद सुक्खू ने उन्हीं लोगों को किनारे लगा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वास्तव में मित्रमंडल चला रहा है और वही तय करता है कि प्रदेश को कैसे चलाना है और किसे ठिकाने लगाना है. उन्होंने कहा कि राज्यसभा के लिए जिस व्यक्ति को टिकट दिया गया उसे साधारण कार्यकर्ता बताया गया, लेकिन संपत्ति के ब्यौरे में करीब 23 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति सामने आई और मौजूदा सरकार में उनके पास कई बड़े ठेके भी हैं। बाइट -- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली से शिमला आने का टूर प्रोग्राम जारी होता है लेकिन मुख्यमंत्री कहीं अज्ञातवास में चले जाते हैं, जो एक संवैधानिक पद के लिहाज से हैरान करने वाली बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूर्व मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की बात करते हैं, लेकिन अगर भ्रष्टाचार हुआ है तो कार्रवाई करने से उन्हें किसने रोका है। बाइट -- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान का मुद्दा उठाया. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 पेड़ों को काटने की अनुमति थी लेकिन 300 से अधिक पेड़ काट दिए गए। उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान को भी विचित्र बताया जिसमें

कहा गया कि जहां पैदल जाने का रास्ता नहीं है वहां पेड़ कैसे काटे जा सकते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री की हिम्मत है कि वह एक मंत्री के करीबी व्यक्ति रणजीत नेगी के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि मंडी में भी इसी तरह का मामला सामने आया था जिसमें कई पेड़ों की अवैध कटाई हुई और अब यह मामला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। बाइट -- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि ऊना में गोलीकांड हुआ, एक युवक को सरेआम गोली मारी गई और सिर पर तलवारें चलीं, जबकि नालागढ़ में भी गोलियां चलीं और बिलासपुर में पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई, जो बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले से ही हिमाचल ऑन सेल होने की बात कहती रही है और अब वैसा ही माहौल फिर दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यटन निगम के 23 होटलों को बेचने की बात थी और अब इसमें 8 और होटल शामिल कर दिए गए हैं। अंत में जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के हितों से सरकार को कोई सरोकार नहीं है और केवल सत्ता में बने रहना ही उनका लक्ष्य दिखाई देता है। बाइट -- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • अनुराग शर्मा को कांग्रेस पार्टी की ओर से कागड़ा राज्यसभा सीट से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया गया। और आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव द्वारा जो की इस चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए थे उनके द्वारा राज्यसभा सांसद नियुक्ति पत्र दिया गया।
    2
    अनुराग शर्मा को कांग्रेस पार्टी की ओर से कागड़ा राज्यसभा सीट से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया गया। और आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव द्वारा जो की इस चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए थे उनके द्वारा राज्यसभा सांसद नियुक्ति पत्र दिया गया।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    1 hr ago
  • Post by Subham Raj
    2
    Post by Subham Raj
    user_Subham Raj
    Subham Raj
    बद्दी, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अगर आप युवा हैं और अपना व्यवसाय शुरू करने की इच्छा संजोये हुए हैं तो आपका इंतजार खत्म हो गया है। आप अपना व्यवसाय शुरू करने को लेकर प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं में इस सेंटर को स्थापित किया गया है। इस सेंटर में लाभार्थी का पंजीकरण होना अनिवार्य है। इस सेंटर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं को स्थानीय युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर के रूप में स्थापित किया गया है। ताकि युवाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। प्रदेश सरकार द्वारा रीजनल सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट चंडीगढ़ (आरसीइडी) के सहयोग से एक विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। प्रथम चरण में आरसीईडी चंडीगढ़ एवं राजकीय आईटीआई बरठीं द्वारा संयुक्त रूप से कार्यशालाएं एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत 15 मार्च तक राजकीय आईटीआई बरठीं परिसर में बूट कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस बूट कैंप का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत आवेदन के नामांकित करना है। ताकि वे अपने उद्यमिता सफर की शुरुआत कर सकें। जोकि युवक-युवती विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) अथवा सेवा क्षेत्र में अपना व्यवसाय प्रारंभ करना चाहते हैं, वे 15 मार्च तक प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर राजकीय आईटीआई बरठीं में संपर्क कर सकते हैं। उधर, प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर बरठीं के नोडल अधिकारी अरूण शर्मा का कहना है कि इच्छुक अभ्यर्थियों को पीएमईजीपी पोर्टल पर ऋण आवेदन के लिए पंजीकरण, परियोजना प्रतिवेदन (प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने तथा आवेदन प्रक्रिया के अनुवर्ती कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि तक अपना पंजीकरण जरूर करवाएं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में प्रात: सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक नोडल अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, बैंक विवरण, शैक्षणिक प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हों) उद्यमिता प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (यदि परियोजना लागत 2 लाख से अधिक हो)। बॉक्स: ब्यूटीशियन, एल्म्यूनियम फिटिंग, साईन बोर्ड लगाने सहित अन्य स्टार्टअप शुरू करना चाहता है तो अपना पंजीकरण करवा सकता है। सरकार की ओर से स्टार्टअप योजना के तहत सरकार की ओर से 50 लाख तक ऋण की सुविधा लाभार्थी को प्रदान की जाएगी। सर्विस सैक्टर में अपना रोजगार शुरू करने वालों के लिए 20 लाख ऋण सुविधा मिलेगी। यही नहीं साथ ही इसमें 15 फीसदी से 35 फीसदी सब्सिडी मुहैया करवाई जाएगी। इस सेंटर से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को बाद में प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। बॉक्स: आईटीआई बरठीं में प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किया गया है। इस सेंटर में लाभार्थी 15 मार्च तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अपना व्यवसाय शुरू करने वाले युवाओं के लिए एक बेहतर मौका है। इस सेंटर के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी को मुहैया करवाया जाएगा। सचिन शर्मा, प्रधानाचार्य, आईटीआई बरठीं
    1
    अगर आप युवा हैं और अपना व्यवसाय शुरू करने की इच्छा संजोये हुए हैं तो आपका इंतजार खत्म हो गया है।  आप अपना व्यवसाय शुरू करने को लेकर प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं में इस सेंटर को स्थापित किया गया है। इस सेंटर में लाभार्थी का पंजीकरण होना अनिवार्य है। इस सेंटर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं को स्थानीय युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर के रूप में स्थापित किया गया है। ताकि युवाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। 
प्रदेश सरकार द्वारा रीजनल सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट चंडीगढ़ (आरसीइडी) के सहयोग से एक विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। प्रथम चरण में आरसीईडी चंडीगढ़ एवं राजकीय आईटीआई बरठीं द्वारा संयुक्त रूप से कार्यशालाएं एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत 15 मार्च तक राजकीय आईटीआई बरठीं परिसर में बूट कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस बूट कैंप का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत आवेदन के नामांकित करना है। ताकि वे अपने उद्यमिता सफर की शुरुआत कर सकें। जोकि युवक-युवती विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) अथवा सेवा क्षेत्र में अपना व्यवसाय प्रारंभ करना चाहते हैं, वे 15 मार्च तक प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर राजकीय आईटीआई बरठीं में संपर्क कर सकते हैं।
उधर, प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर बरठीं के नोडल अधिकारी अरूण शर्मा का कहना है कि इच्छुक अभ्यर्थियों को पीएमईजीपी पोर्टल पर ऋण आवेदन के लिए पंजीकरण, परियोजना प्रतिवेदन (प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने तथा आवेदन प्रक्रिया के अनुवर्ती कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि तक अपना पंजीकरण जरूर करवाएं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में प्रात: सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक नोडल अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं।
पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज:
आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, बैंक विवरण, शैक्षणिक प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हों) उद्यमिता प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (यदि परियोजना लागत 2 लाख से अधिक हो)।
बॉक्स:
ब्यूटीशियन, एल्म्यूनियम फिटिंग, साईन बोर्ड लगाने सहित अन्य स्टार्टअप शुरू करना चाहता है तो अपना पंजीकरण करवा सकता है। सरकार की ओर से स्टार्टअप योजना के तहत सरकार की ओर से 50 लाख तक ऋण की सुविधा लाभार्थी को प्रदान की जाएगी। सर्विस सैक्टर में अपना रोजगार शुरू करने वालों के लिए 20 लाख ऋण सुविधा मिलेगी। यही नहीं साथ ही इसमें 15 फीसदी से 35 फीसदी सब्सिडी मुहैया करवाई जाएगी। इस सेंटर से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को बाद में प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। 
बॉक्स:
आईटीआई बरठीं में प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किया गया है। इस सेंटर में लाभार्थी 15 मार्च तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अपना व्यवसाय शुरू करने वाले युवाओं के लिए एक बेहतर मौका है। इस सेंटर के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी को मुहैया करवाया जाएगा। 
सचिन शर्मा, प्रधानाचार्य, आईटीआई बरठीं
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
  • नामोदिष्ट राज्यपाल कविंदर गुप्ता पहुंचे शिमला स्थित लोकभवन बोले शायद मैं पहला व्यक्ति जो सात महीने में प्रमोशन पाकर बना राज्यपाल सभी को साथ लेकर राज्य की भलाई के लिए करूंगा कार्य बाइट ,,नामोदिष्ट राज्यपाल कविंदर गुप्ता
    1
    नामोदिष्ट राज्यपाल कविंदर गुप्ता पहुंचे शिमला स्थित लोकभवन 
बोले शायद मैं पहला व्यक्ति जो सात महीने में प्रमोशन पाकर बना राज्यपाल 
सभी को साथ लेकर राज्य की भलाई के लिए करूंगा कार्य 
बाइट ,,नामोदिष्ट राज्यपाल कविंदर गुप्ता
    user_MINAKSHII BHARDWAJ
    MINAKSHII BHARDWAJ
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    17 min ago
  • Post by कलम जीत की
    1
    Post by कलम जीत की
    user_कलम जीत की
    कलम जीत की
    News Anchor रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हिमाचल की आवाज़ रामपुर बुशहर के नए बस स्टैंड में लगाए गए CCTV कैमरे अब बेहतरीन तरीके से काम कर रहे हैं। इन कैमरों के चालू होने से बस स्टैंड परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पहले से काफी मजबूत हो गई है। यात्रियों, स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी इससे काफी राहत मिली है। CCTV कैमरों की निगरानी से अब बस स्टैंड में होने वाली हर गतिविधि पर नज़र रखी जा सकेगी, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी। यह कदम प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
    1
    हिमाचल की आवाज़ 
रामपुर बुशहर के नए बस स्टैंड में लगाए गए CCTV कैमरे अब बेहतरीन तरीके से काम कर रहे हैं। इन कैमरों के चालू होने से बस स्टैंड परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पहले से काफी मजबूत हो गई है। यात्रियों, स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी इससे काफी राहत मिली है।
CCTV कैमरों की निगरानी से अब बस स्टैंड में होने वाली हर गतिविधि पर नज़र रखी जा सकेगी, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी। यह कदम प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
    user_हिमाचल की आवाज़
    हिमाचल की आवाज़
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हिमाचल के नामित राज्यपाल कविंदर गुप्ता का लोकभवन में गर्मजोशी से स्वागत हिमाचल प्रदेश के नामित राज्यपाल कविंदर गुप्ता और उनकी पत्नी बिंदु गुप्ता के सोमवार शाम शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गुप्ता 10 मार्च को सुबह 11:45 बजे हिमाचल प्रदेश के 30वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कविंदर गुप्ता ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के विकास और कल्याण के लिए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर हिमाचल प्रदेश की बेहतरी के लिए आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे संभवतः पहले व्यक्ति हैं, जिसे सात महीने के भीतर ऐसा प्रमोशन मिला है। राज्यपाल के रूप में सेवा करना बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। VO—- शिमला स्थित लोक भवन में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विभिन्न विधायक, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। लोक भवन में आयोजित यह स्वागत समारोह राज्य के लोगों और नेतृत्व की ओर से राज्यपाल (नामित) के प्रति व्यक्त किए गए स्नेह और शुभकामनाओं का प्रतीक रहा, जो उनके शपथ ग्रहण समारोह से पहले देखने को मिला। बाइट—- कविंदर गुप्ता, नामित राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश
    2
    हिमाचल के नामित राज्यपाल कविंदर गुप्ता का लोकभवन में गर्मजोशी से स्वागत
हिमाचल प्रदेश के नामित राज्यपाल कविंदर गुप्ता और उनकी पत्नी बिंदु गुप्ता के सोमवार शाम शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गुप्ता 10 मार्च को सुबह 11:45 बजे हिमाचल प्रदेश के 30वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कविंदर गुप्ता ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के विकास और कल्याण के लिए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर हिमाचल प्रदेश की बेहतरी के लिए आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे संभवतः पहले व्यक्ति हैं, जिसे सात महीने के भीतर ऐसा प्रमोशन मिला है। राज्यपाल के रूप में सेवा करना बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे।
VO—- शिमला स्थित लोक भवन में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विभिन्न विधायक, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। लोक भवन में आयोजित यह स्वागत समारोह राज्य के लोगों और नेतृत्व की ओर से राज्यपाल (नामित) के प्रति व्यक्त किए गए स्नेह और शुभकामनाओं का प्रतीक रहा, जो उनके शपथ ग्रहण समारोह से पहले देखने को मिला।
बाइट—- कविंदर गुप्ता, नामित राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.