logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाने से भागा आरोपी, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, लापरवाही किसकी? बिलासपुर के चकरभाठा थाने से पुलिस हिरासत में लाया गया एनडीपीएस एक्ट का आरोपी फरार हो गया। आरोपी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दो आरक्षकों को सौंपी गई थी। लेकिन पुलिस की निगरानी के बीच आरोपी चकमा देकर फरार हो गया।

1 day ago
user_Ziya khan
Ziya khan
Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
1 day ago

थाने से भागा आरोपी, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, लापरवाही किसकी? बिलासपुर के चकरभाठा थाने से पुलिस हिरासत में लाया गया एनडीपीएस एक्ट का आरोपी फरार हो गया। आरोपी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दो आरक्षकों को सौंपी गई थी। लेकिन पुलिस की निगरानी के बीच आरोपी चकमा देकर फरार हो गया।

  • user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
    गोबर्धन शर्मा तो बताया भागवत का सरनेम क्यों नहीं बताया
    6 hrs ago
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बिलासपुर के अभिजीत सखूजा ने एशियन पैरा गेम्स में जीता कांस्य पदक बिलासपुर के अभिजीत सखूजा ने एशियन पैरा गेम्स में जीता कांस्य पदक
    1
    बिलासपुर के अभिजीत सखूजा ने एशियन पैरा गेम्स में जीता कांस्य पदक
बिलासपुर के अभिजीत सखूजा ने एशियन पैरा गेम्स में जीता कांस्य पदक
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक इलाके की दुकान में लगी आग, दुकानदारों ने खुद ही फैलने से रोकी बिलासपुर के व्यस्त राजेंद्र नगर चौक स्थित सिद्धिविनायक वाजपेयी चेंबर के ग्राउंड फ्लोर पर शुक्रवार को एक दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से उठती लपटों और धुएं के गुबार को देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। इससे आग आसपास की दूसरी दुकानों तक फैलने से बच गई। हालांकि, दुकान के भीतर रखा सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, वाजपेयी चेंबर के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते दुकान के भीतर से धुआं और लपटें बाहर निकलने लगीं। आग की भयावहता देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। कुछ देर के लिए चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
    1
    बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक इलाके की दुकान में लगी आग, दुकानदारों ने खुद ही फैलने से रोकी
बिलासपुर के व्यस्त राजेंद्र नगर चौक स्थित सिद्धिविनायक वाजपेयी चेंबर के ग्राउंड फ्लोर पर शुक्रवार को एक दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से उठती लपटों और धुएं के गुबार को देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। इससे आग आसपास की दूसरी दुकानों तक फैलने से बच गई। हालांकि, दुकान के भीतर रखा सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, वाजपेयी चेंबर के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते दुकान के भीतर से धुआं और लपटें बाहर निकलने लगीं। आग की भयावहता देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। कुछ देर के लिए चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • बिलासपुर जिले में विशेष अभियान 6.0 के तहत 1955 संस्थाओं में चलाया गया स्वच्छता अभियान विशेष अभियान 6.0 के तहत बिलासपुर जिले की 1,955 संस्थाओं में स्वच्छता अभियान चलाया गया। शुक्रवार रात 8 बजे मिली जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों सहित विभिन्न संस्थाओं में। साफ-सफाई, पौधरोपण और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। पहल का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।
    1
    बिलासपुर जिले में विशेष अभियान 6.0 के तहत 1955 संस्थाओं में चलाया गया स्वच्छता अभियान
विशेष अभियान 6.0 के तहत बिलासपुर जिले की 1,955 संस्थाओं में स्वच्छता अभियान चलाया गया। शुक्रवार रात 8 बजे मिली जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों सहित विभिन्न संस्थाओं में। साफ-सफाई, पौधरोपण और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। पहल का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।
    user_Jay dhirhi
    Jay dhirhi
    Citizen Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • चुराघाट एवं डोड़कीभाठा मे जुआ फड़ मे बिल्हा पुलिस ने की रेड कार्यवाही अलग अलग जगह चुराघाट एवं डोड़कीभाठा मे जुआ फड़ मे बिल्हा पुलिस ने की रेड कार्यवाही अलग अलग जगह पर जुआ खेलते 21 जुआडियो को पकडकर जुवा अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही आज शनिवार की सुबह 12:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात जूऑडियो के अलग अलग फड़ एवं जूऑडियो के पास से हजारों रूपए नगद 52 पत्ती ताश एवं प्लास्टिक की बोरी फट्टी चटाई और अधजली मोमबत्ती जप्त किया गया है जुआडियो के नाम चुराघाट सामुदायिक भवन के पास शुक्रवार की रात जुआ खेल रहे हैं पांच जुआड़ियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें 1. धन साय यादव पिता त्रिभुवन यादव उम्र 32 वर्ष पता ग्राम चुराघाट थाना बिल्हा 2. जय कुमार गायकवाड़ पिता फागुराम गायकवाड उम्र 52 वर्ष पता ग्राम चुराघाट थाना बिल्हा 3. श्याम कुमार टंडन पिता संत रामपाल उम्र 33 वर्ष 50 ग्राम उड़नताल थाना बिल्हा 4. मनीष टंडन पिता संतराम टंडन उम्र 34 वर्ष ग्राम उड़नताल थाना बिल्हा 5. राजेंद्र भारद्वाज पिता प्रेम दास भारद्वाज उम्र 34 वर्ष पता ग्राम बरतोरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर के निवासी हैं जिनसे जप्ती आरोपियों के फड़ एवं पास में से जुमला नगदी 3520 रुपए 52 पत्ती ताश एक बोरी की फट्टी एक अधजली मोमबत्ती जप्त किया गया है दूसरा मामला शुक्रवार की रात मे ही चुराघाट सामुदायिक भवन के पास जुआ खेल रहे पांच जुवारियों को गिरफ्तार किया गया है 1. राजू पाटले पिता कन्हैया पाटले उम्र 35 वर्ष 2. भूषण पाटले पिता मेहतरू पाटले उम्र 48 वर्ष 3. शिवकुमार पाटले पिता लखन पाटले उम्र 30 वर्ष 4. दीपक बंजारे पिता राजकुमार बंजारे उम्र 30 वर्ष 5. अनुराग पाटले में पिता कन्हैया पाटले ले उम्र 20 वर्ष सभी सकीनान ग्राम चुराघाट थाना बिल्हा जिला बिलासपुर के निवासी है आरोपियों के फड़ एवं पास से जुमला नदी रकम 2520 रुपए 52 पत्ती ताश एक नग बोरी की फट्टी एक अधजली मोमबत्ती जप्त किया गया है तीसरा मामला ग्राम चुराघाट सामुदायिक भवन के पास जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमे 1. श्याम लाल पाटले पिता कन्हैया लाल पाटले उम्र 34 वर्ष 2. पुरुषोत्तम पाटले पिता जेठू पाटले उम्र 25 वर्ष 3. रविदास पाटले पिता शैल कुमार पाटले उम्र 33 वर्ष सभी सकिनान ग्राम चुराघाट थाना बिल्हा जिला बिलासपुर के निवासी है एवं आरोपियों के फड़ एवं पास से जुमला नगदी रकम 1930 रुपए 52 पत्ती ताश एक नग बोरी की फट्टी एक अधजली मोमबत्ती जप्त किया गया है चौथा मामला ग्राम चुराघाट जैतखाभ के पास जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है 1.गोपी किशन पाटले पिता साधेलाल पाटले उम्र 19 वर्ष 2.रोहित निषाद पिता सेवक राम निषाद उम्र 42 वर्ष 3.राजकुमार पाटले पिता मेहतरू पाटले उम्र 52 वर्ष 4.शिवकुमार केवट पिता समारु केवट उम्र 45 वर्ष 5.गणेश राम पाटले पिता घासीराम पाटले उम्र 45 वर्ष सभी सकीनान ग्राम चुराघाट थाना बिल्हा जिला बिलासपुर के निवासी है आरोपियों के फंड एवं पास से जुमला नगदी रकम 2200, 52 पत्ती ताश एक नग बोरी फट्टी एक अधजलि मोमबत्ती जप्त किया गया है पांचवा घटनास्थल डोड़की भाटा रोड किनारे जुआ खेलते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें 1. आकाश वर्मा पिता अशोक वर्मा उम्र 30 वर्ष पता डोड़की भाटा बिल्हा 2. जंगबहादुर बांधे पिता कमलेश बांधे उम्र 23 वर्ष पता डोड़की भाटा बिल्हा 3. दीपक कुमार जांगड़े पिता राजकुमार जांगड़े उम्र 25 वर्ष पता पत्तत्थर खान बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ के निवासी है एवं जुआडियो के फड़ एवं पास से जुमला नदी रकम ₹2500 रुपए 52 पत्ती ताश एक बोरी की फट्टी एवं एक अधजली मोमबत्ती बरामद किया गया है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि गुरुवार की देर रात 11 से 1 बजे तक बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चुराघाट समुदाईक भवन के पास और जैतखाभ और डोड़की भाटा रोड किनारे कुछ जुगाड़ियों द्वारा जुवा खेलने की सूचना प्राप्त होने पर थाना स्टाफ द्वारा टीम बनाकर रेड कार्रवाई की गई जहां मौके पर जुआ खेलते अलग अलग इस्थानों मे कुल 21 व्यक्तियों को पकड़ा गया और कुछ जुवाड़ी पुलिस को देखकर भागने में कामयाब रहे पकड़े गए जुगाड़ियों के कब्जे से नगदी रकम क्रमशः ₹3520,2520,1930,2210,2500 और 52 पत्ती तास एवं प्लास्टिक की बोरी फट्टी अधजली मोमबत्ती जप्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम की धारा 3,(2) के अंतर्गत कार्यवाही की गई है एवं आगे भी बिल्हा पुलिस की जुवारियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी
    1
    चुराघाट एवं डोड़कीभाठा मे जुआ फड़ मे बिल्हा पुलिस ने की रेड कार्यवाही अलग अलग जगह 
चुराघाट एवं डोड़कीभाठा मे जुआ फड़ मे बिल्हा पुलिस ने की रेड कार्यवाही अलग अलग जगह पर जुआ खेलते 21 जुआडियो को पकडकर जुवा अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही 
आज शनिवार की सुबह 12:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार 
शुक्रवार की रात जूऑडियो के अलग अलग फड़ एवं जूऑडियो के पास से हजारों रूपए नगद 52 पत्ती ताश एवं प्लास्टिक की बोरी फट्टी चटाई और अधजली मोमबत्ती जप्त किया गया है 
जुआडियो के नाम 
चुराघाट सामुदायिक भवन के पास शुक्रवार की रात जुआ खेल रहे हैं पांच जुआड़ियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें 
1. धन साय यादव पिता त्रिभुवन यादव उम्र 32 वर्ष पता ग्राम चुराघाट थाना बिल्हा 
2. जय कुमार गायकवाड़ पिता फागुराम गायकवाड उम्र 52 वर्ष पता ग्राम चुराघाट थाना बिल्हा 
3. श्याम कुमार टंडन पिता संत रामपाल उम्र 33 वर्ष 50 ग्राम उड़नताल थाना बिल्हा 
4. मनीष टंडन पिता संतराम टंडन उम्र 34 वर्ष ग्राम उड़नताल थाना बिल्हा 
5. राजेंद्र भारद्वाज पिता प्रेम दास भारद्वाज उम्र 34 वर्ष पता ग्राम बरतोरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर के निवासी हैं जिनसे जप्ती आरोपियों के फड़ एवं पास में से जुमला नगदी 3520 रुपए 52 पत्ती ताश एक बोरी की फट्टी एक अधजली मोमबत्ती जप्त किया गया है
दूसरा मामला शुक्रवार की रात मे ही चुराघाट सामुदायिक भवन के पास जुआ खेल रहे पांच जुवारियों को गिरफ्तार किया गया है 
1. राजू पाटले पिता कन्हैया पाटले उम्र 35 वर्ष
2. भूषण पाटले पिता मेहतरू पाटले उम्र 48 वर्ष 
3. शिवकुमार पाटले पिता लखन पाटले उम्र 30 वर्ष 
4. दीपक बंजारे पिता राजकुमार बंजारे उम्र 30 वर्ष 
5. अनुराग पाटले में पिता कन्हैया पाटले ले उम्र 20 वर्ष सभी सकीनान ग्राम चुराघाट थाना बिल्हा जिला बिलासपुर के निवासी है आरोपियों के फड़ एवं पास से जुमला नदी रकम 2520 रुपए 52 पत्ती ताश एक नग बोरी की फट्टी एक अधजली मोमबत्ती जप्त किया गया है
तीसरा मामला ग्राम चुराघाट सामुदायिक भवन के पास जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमे
1. श्याम लाल पाटले पिता कन्हैया लाल पाटले उम्र 34 वर्ष  
2. पुरुषोत्तम पाटले पिता जेठू पाटले उम्र 25 वर्ष
3. रविदास पाटले पिता शैल कुमार पाटले उम्र 33 वर्ष सभी सकिनान ग्राम चुराघाट थाना बिल्हा जिला बिलासपुर के निवासी है एवं आरोपियों के फड़ एवं पास से जुमला नगदी रकम 1930 रुपए 52 पत्ती ताश एक नग बोरी की फट्टी एक अधजली मोमबत्ती जप्त किया गया है
चौथा मामला ग्राम चुराघाट जैतखाभ के पास जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है
1.गोपी किशन पाटले पिता साधेलाल पाटले उम्र 19 वर्ष
2.रोहित निषाद पिता सेवक राम निषाद उम्र 42 वर्ष
3.राजकुमार पाटले पिता मेहतरू पाटले उम्र 52 वर्ष 4.शिवकुमार केवट पिता समारु केवट उम्र 45 वर्ष 5.गणेश राम पाटले पिता घासीराम पाटले उम्र 45 वर्ष सभी सकीनान ग्राम चुराघाट थाना बिल्हा जिला बिलासपुर के निवासी है आरोपियों के फंड एवं पास से जुमला नगदी रकम 2200, 52 पत्ती ताश एक नग बोरी फट्टी एक अधजलि मोमबत्ती जप्त किया गया है
पांचवा 
घटनास्थल डोड़की भाटा रोड किनारे जुआ खेलते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें 
1. आकाश वर्मा पिता अशोक वर्मा उम्र 30 वर्ष पता डोड़की भाटा बिल्हा 
2. जंगबहादुर बांधे पिता कमलेश बांधे उम्र 23 वर्ष पता डोड़की भाटा बिल्हा 
3. दीपक कुमार जांगड़े पिता राजकुमार जांगड़े उम्र 25 वर्ष पता पत्तत्थर खान बिल्हा  थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ के निवासी है  एवं 
जुआडियो के फड़ एवं पास से जुमला नदी रकम ₹2500
रुपए 52 पत्ती ताश एक बोरी की फट्टी एवं एक अधजली मोमबत्ती बरामद किया गया है
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि गुरुवार की देर रात 11 से 1 बजे तक बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चुराघाट समुदाईक भवन के पास और जैतखाभ और डोड़की भाटा रोड किनारे कुछ जुगाड़ियों द्वारा जुवा खेलने की सूचना प्राप्त होने पर थाना स्टाफ द्वारा टीम बनाकर रेड कार्रवाई की गई जहां मौके पर जुआ खेलते अलग अलग इस्थानों मे कुल 21 व्यक्तियों को पकड़ा गया और कुछ जुवाड़ी पुलिस को देखकर भागने में कामयाब रहे पकड़े गए जुगाड़ियों के कब्जे से नगदी रकम क्रमशः ₹3520,2520,1930,2210,2500 और 52 पत्ती तास एवं प्लास्टिक की बोरी फट्टी अधजली मोमबत्ती जप्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम की धारा 3,(2) के अंतर्गत कार्यवाही की गई है एवं आगे भी बिल्हा पुलिस की जुवारियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    8 hrs ago
  • 8188264843465181615181318816131214551234949494954561619143
    1
    8188264843465181615181318816131214551234949494954561619143
    user_Naresh Miri
    Naresh Miri
    अकलतरा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • 2 नवंबर राज्योत्सव के मुख्य अतिथि होंगे विधायक धरम लाल कौशिक जांजगीर के शासकीय हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय आयोजन; कलेक्टर और एसपी ने स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा जांजगीर-चांपा, 31 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय स्थित शासकीय हाईस्कूल मैदान, जांजगीर में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक होंगे। राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयोजन के लिए विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। “सशक्त नारी, युवा उड़ान” होगी मुख्य थीम कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष राज्योत्सव-2026 की मुख्य थीम “सशक्त नारी, युवा उड़ान” रखी गई है। इसके अनुरूप महिला सशक्तीकरण, युवाओं के कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं एवं उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश द्वार, विभागीय स्टॉल, पेयजल, विद्युत सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी तैयारियां समय-सीमा में सुव्यवस्थित और आकर्षक ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि राज्योत्सव का आयोजन गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। वहीं, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
    2
    2 नवंबर राज्योत्सव के मुख्य अतिथि होंगे विधायक धरम लाल कौशिक
जांजगीर के शासकीय हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय आयोजन; कलेक्टर और एसपी ने स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
जांजगीर-चांपा, 31 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय स्थित शासकीय हाईस्कूल मैदान, जांजगीर में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक होंगे।
राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयोजन के लिए विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।
“सशक्त नारी, युवा उड़ान” होगी मुख्य थीम
कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष राज्योत्सव-2026 की मुख्य थीम “सशक्त नारी, युवा उड़ान” रखी गई है। इसके अनुरूप महिला सशक्तीकरण, युवाओं के कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं एवं उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।
व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश द्वार, विभागीय स्टॉल, पेयजल, विद्युत सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी तैयारियां समय-सीमा में सुव्यवस्थित और आकर्षक ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि राज्योत्सव का आयोजन गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
वहीं, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
    user_Manish Kumar
    Manish Kumar
    जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • * *राष्ट्रीय एकता दिवस पर जांजगीर में गूंजा एकता का संदेश, कलेक्टर एवं एसपी की उपस्थिति में आयोजित हुई एकता दौड़ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर नेताजी चौक से प्रारंभ हुई एकता दौड़, हाईस्कूल मैदान स्थित प्रतिमा स्थल पर हुआ समापन* * *भूतपूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पुलिस अधिकारियों एवं स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा।* भारत के लौह पुरुष एवं देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जांजगीर -चांपा पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय जांजगीर में प्रातः 07:00 बजे 'एकता दौड़' (Run for Unity) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर जांजगीर-चांपा श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय एवं भूतपूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। एकता दौड़ का शुभारंभ नेताजी चौक से किया गया, जो कचहरी चौक होते हुए मुख्य मार्ग से हाईस्कूल मैदान के सामने स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल गार्डन पहुंचकर लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर संपन्न हुआ। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया। उन्होंने देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता एवं अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर ASP जांजगीर डॉ यूलैंडन यार्क, जेल अधीक्षक डीडी टोंडर, DSP अजाक सतरूपा तारम, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, जिला सेनानी योगिता साहू, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी अजाक, जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली भी उपस्थित रहे।
    1
    * *राष्ट्रीय एकता दिवस पर जांजगीर में गूंजा एकता का संदेश, कलेक्टर एवं एसपी की उपस्थिति में आयोजित हुई एकता दौड़
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर नेताजी चौक से प्रारंभ हुई एकता दौड़, हाईस्कूल मैदान स्थित प्रतिमा स्थल पर हुआ समापन*
* *भूतपूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पुलिस अधिकारियों एवं स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा।*
भारत के लौह पुरुष एवं देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जांजगीर -चांपा पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय जांजगीर में प्रातः 07:00 बजे 'एकता दौड़' (Run for Unity) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर जांजगीर-चांपा श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय एवं भूतपूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। एकता दौड़ का शुभारंभ नेताजी चौक से किया गया, जो कचहरी चौक होते हुए मुख्य मार्ग से  हाईस्कूल मैदान के सामने स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल गार्डन पहुंचकर लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया। उन्होंने देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता एवं अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर ASP जांजगीर डॉ यूलैंडन यार्क, जेल अधीक्षक डीडी टोंडर, DSP अजाक सतरूपा तारम, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, जिला सेनानी योगिता साहू, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी अजाक, जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली भी उपस्थित रहे।
    user_Vikash sahu
    Vikash sahu
    चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • बिलासपुर में जाम पर बड़ा एक्शन! सड़क पूरी तरह बंद, नो पार्किंग का फरमान बिलासपुर में रजिस्ट्री कार्यालय और आसपास स्थित सरकारी दफ्तरों के मार्ग पर अब वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस संकरे मार्ग पर आए दिन जाम लगता था। सड़क पर बेतरतीब खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहन परेशानी बढ़ा रहे थे। मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा होने के बावजूद लोग सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी कर रहे थे। लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अब इस मार्ग पर आवाजाही की दिशा बदल दी है।
    1
    बिलासपुर में जाम पर बड़ा एक्शन! सड़क पूरी तरह बंद, नो पार्किंग का फरमान
बिलासपुर में रजिस्ट्री कार्यालय और आसपास स्थित सरकारी दफ्तरों के मार्ग पर अब वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस संकरे मार्ग पर आए दिन जाम लगता था। सड़क पर बेतरतीब खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहन परेशानी बढ़ा रहे थे। मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा होने के बावजूद लोग सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी कर रहे थे। लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अब इस मार्ग पर आवाजाही की दिशा बदल दी है।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.