logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 नवंबर राज्योत्सव के मुख्य अतिथि होंगे विधायक धरम लाल कौशिक जांजगीर के शासकीय हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय आयोजन; कलेक्टर और एसपी ने स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा जांजगीर-चांपा, 31 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय स्थित शासकीय हाईस्कूल मैदान, जांजगीर में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक होंगे। राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयोजन के लिए विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। “सशक्त नारी, युवा उड़ान” होगी मुख्य थीम कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष राज्योत्सव-2026 की मुख्य थीम “सशक्त नारी, युवा उड़ान” रखी गई है। इसके अनुरूप महिला सशक्तीकरण, युवाओं के कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं एवं उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश द्वार, विभागीय स्टॉल, पेयजल, विद्युत सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी तैयारियां समय-सीमा में सुव्यवस्थित और आकर्षक ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि राज्योत्सव का आयोजन गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। वहीं, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

2 hrs ago
user_Manish Kumar
Manish Kumar
जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

2 नवंबर राज्योत्सव के मुख्य अतिथि होंगे विधायक धरम लाल कौशिक जांजगीर के शासकीय हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय आयोजन; कलेक्टर और एसपी ने स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा जांजगीर-चांपा, 31 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय स्थित शासकीय हाईस्कूल मैदान, जांजगीर में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक होंगे। राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयोजन के लिए विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। “सशक्त नारी, युवा उड़ान” होगी मुख्य थीम कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष राज्योत्सव-2026 की मुख्य थीम “सशक्त

नारी, युवा उड़ान” रखी गई है। इसके अनुरूप महिला सशक्तीकरण, युवाओं के कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं एवं उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश द्वार, विभागीय स्टॉल, पेयजल, विद्युत सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी तैयारियां समय-सीमा में सुव्यवस्थित और आकर्षक ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि राज्योत्सव का आयोजन गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। वहीं, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • 2 नवंबर राज्योत्सव के मुख्य अतिथि होंगे विधायक धरम लाल कौशिक जांजगीर के शासकीय हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय आयोजन; कलेक्टर और एसपी ने स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा जांजगीर-चांपा, 31 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय स्थित शासकीय हाईस्कूल मैदान, जांजगीर में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक होंगे। राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयोजन के लिए विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। “सशक्त नारी, युवा उड़ान” होगी मुख्य थीम कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष राज्योत्सव-2026 की मुख्य थीम “सशक्त नारी, युवा उड़ान” रखी गई है। इसके अनुरूप महिला सशक्तीकरण, युवाओं के कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं एवं उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश द्वार, विभागीय स्टॉल, पेयजल, विद्युत सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी तैयारियां समय-सीमा में सुव्यवस्थित और आकर्षक ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि राज्योत्सव का आयोजन गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। वहीं, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
    2
    2 नवंबर राज्योत्सव के मुख्य अतिथि होंगे विधायक धरम लाल कौशिक
जांजगीर के शासकीय हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय आयोजन; कलेक्टर और एसपी ने स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
जांजगीर-चांपा, 31 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय स्थित शासकीय हाईस्कूल मैदान, जांजगीर में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक होंगे।
राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयोजन के लिए विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।
“सशक्त नारी, युवा उड़ान” होगी मुख्य थीम
कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष राज्योत्सव-2026 की मुख्य थीम “सशक्त नारी, युवा उड़ान” रखी गई है। इसके अनुरूप महिला सशक्तीकरण, युवाओं के कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं एवं उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।
व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश द्वार, विभागीय स्टॉल, पेयजल, विद्युत सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी तैयारियां समय-सीमा में सुव्यवस्थित और आकर्षक ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि राज्योत्सव का आयोजन गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
वहीं, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
    user_Manish Kumar
    Manish Kumar
    जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • * *राष्ट्रीय एकता दिवस पर जांजगीर में गूंजा एकता का संदेश, कलेक्टर एवं एसपी की उपस्थिति में आयोजित हुई एकता दौड़ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर नेताजी चौक से प्रारंभ हुई एकता दौड़, हाईस्कूल मैदान स्थित प्रतिमा स्थल पर हुआ समापन* * *भूतपूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पुलिस अधिकारियों एवं स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा।* भारत के लौह पुरुष एवं देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जांजगीर -चांपा पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय जांजगीर में प्रातः 07:00 बजे 'एकता दौड़' (Run for Unity) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर जांजगीर-चांपा श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय एवं भूतपूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। एकता दौड़ का शुभारंभ नेताजी चौक से किया गया, जो कचहरी चौक होते हुए मुख्य मार्ग से हाईस्कूल मैदान के सामने स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल गार्डन पहुंचकर लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर संपन्न हुआ। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया। उन्होंने देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता एवं अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर ASP जांजगीर डॉ यूलैंडन यार्क, जेल अधीक्षक डीडी टोंडर, DSP अजाक सतरूपा तारम, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, जिला सेनानी योगिता साहू, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी अजाक, जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली भी उपस्थित रहे।
    1
    * *राष्ट्रीय एकता दिवस पर जांजगीर में गूंजा एकता का संदेश, कलेक्टर एवं एसपी की उपस्थिति में आयोजित हुई एकता दौड़
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर नेताजी चौक से प्रारंभ हुई एकता दौड़, हाईस्कूल मैदान स्थित प्रतिमा स्थल पर हुआ समापन*
* *भूतपूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पुलिस अधिकारियों एवं स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा।*
भारत के लौह पुरुष एवं देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जांजगीर -चांपा पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय जांजगीर में प्रातः 07:00 बजे 'एकता दौड़' (Run for Unity) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर जांजगीर-चांपा श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय एवं भूतपूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। एकता दौड़ का शुभारंभ नेताजी चौक से किया गया, जो कचहरी चौक होते हुए मुख्य मार्ग से  हाईस्कूल मैदान के सामने स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल गार्डन पहुंचकर लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया। उन्होंने देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता एवं अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर ASP जांजगीर डॉ यूलैंडन यार्क, जेल अधीक्षक डीडी टोंडर, DSP अजाक सतरूपा तारम, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, जिला सेनानी योगिता साहू, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी अजाक, जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली भी उपस्थित रहे।
    user_Vikash sahu
    Vikash sahu
    चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • 8188264843465181615181318816131214551234949494954561619143
    1
    8188264843465181615181318816131214551234949494954561619143
    user_Naresh Miri
    Naresh Miri
    अकलतरा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • उरगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरजिला बाइक चोरी का पर्दाफाश
    1
    उरगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरजिला बाइक चोरी का पर्दाफाश
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • अमेराडीह में राखड़ लोड हाइवा का कहर! गरीब का मकान तोड़ते हुए घर में घुसा बेकाबू वाहन, कमरे में सो रही बुजुर्ग महिला की बाल-बाल बची जान! अमेराडीह में राखड़ लोड हाइवा का कहर! गरीब का मकान तोड़ते हुए घर में घुसा बेकाबू वाहन, कमरे में सो रही बुजुर्ग महिला की बाल-बाल बची जान!
    1
    अमेराडीह में राखड़ लोड हाइवा का कहर! गरीब का मकान तोड़ते हुए घर में घुसा बेकाबू वाहन, कमरे में सो रही बुजुर्ग महिला की बाल-बाल बची जान!
अमेराडीह में राखड़ लोड हाइवा का कहर! गरीब का मकान तोड़ते हुए घर में घुसा बेकाबू वाहन, कमरे में सो रही बुजुर्ग महिला की बाल-बाल बची जान!
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • तुमसा गौठान में दर्जन भर से अधिक गायों की मौत का आरोप , बीमार मवेशियों को देख ग्रामीणों में दहशत
    1
    तुमसा गौठान में दर्जन भर से अधिक गायों की मौत का आरोप , बीमार मवेशियों को देख ग्रामीणों में दहशत
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    Farmer हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • बिलासपुर के चकरभाटा में "स्वामी मोबाइल जोन एंड इलेक्ट्रॉनिक हब" का भव्य शुभारंभ बिलासपुर के चकरभाटा में "स्वामी मोबाइल जोन एंड इलेक्ट्रॉनिक हब" का भव्य शुभारंभ ​बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और पूज्य संत लाल साई (दुर्गेश महाराज) ने रिबन काटकर किया उद्घाटन ​चकरभाटा (बिलासपुर): क्षेत्रवासियों की इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल संबंधी आवश्यकताओं को एक ही छत के नीचे पूरा करने के उद्देश्य से चकरभाटा में "स्वामी मोबाइल जोन एंड इलेक्ट्रॉनिक हब" का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। ​इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक तथा पूज्य संत लाल साई (दुर्गेश महाराज) विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता (रिबन) काटकर प्रतिष्ठान का औपचारिक उद्घाटन किया। ​उद्घाटन समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोचार के बीच मुख्य अतिथियों एवं संचालक परिवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात भगवान श्री झूलेलाल साई की संगीतमय आरती उतारकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की गई। ​प्रतिष्ठान के संचालक राजकुमार मतानी, मयूर मतानी एवं अमित मतानी तथा समस्त मतानी परिवार को इस नए उपक्रम के लिए मुकेश मतानी, बंटी मतानी और झूलेलाल (बस) संचालक नंदलाल वर्मा एवं विपिन वर्मा सहित उपस्थित अनेक गणमान्य नागरिकों व शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। ​ग्राहकों को मिलेंगे सभी ब्रांड्स के मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद ​प्रतिष्ठान के संचालकों ने जानकारी देते हुए बताया कि चकरभाटा व आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस विशाल हब की शुरुआत की गई है। ​"हमारे यहाँ सभी प्रमुख राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के स्मार्टफोन्स, लेटेस्ट मोबाइल एक्सेसरीज और होम इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद उचित एवं प्रतिस्पर्धी दरों पर उपलब्ध रहेंगे। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को बेहतरीन सर्विस, ओरिजिनल प्रोडक्ट्स और आकर्षक फाइनेंस व ऑफर की सुविधा एक ही स्थान पर प्रदान करना है।" ​उद्घाटन समारोह में चकरभाटा क्षेत्र के अनेक सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक हस्तियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और ग्राहक उपस्थित रहे। अंत में मतानी परिवार द्वारा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
    1
    बिलासपुर के चकरभाटा में "स्वामी मोबाइल जोन एंड इलेक्ट्रॉनिक हब" का भव्य शुभारंभ
बिलासपुर के चकरभाटा में "स्वामी मोबाइल जोन एंड इलेक्ट्रॉनिक हब" का भव्य शुभारंभ
​बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और पूज्य संत लाल साई (दुर्गेश महाराज) ने रिबन काटकर किया उद्घाटन
​चकरभाटा (बिलासपुर): क्षेत्रवासियों की इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल संबंधी आवश्यकताओं को एक ही छत के नीचे पूरा करने के उद्देश्य से चकरभाटा में "स्वामी मोबाइल जोन एंड इलेक्ट्रॉनिक हब" का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।
​इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक तथा पूज्य संत लाल साई (दुर्गेश महाराज) विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता (रिबन) काटकर प्रतिष्ठान का औपचारिक उद्घाटन किया।
​उद्घाटन समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोचार के बीच मुख्य अतिथियों एवं संचालक परिवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात भगवान श्री झूलेलाल साई की संगीतमय आरती उतारकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की गई।
​प्रतिष्ठान के संचालक राजकुमार मतानी, मयूर मतानी एवं अमित मतानी तथा समस्त मतानी परिवार को इस नए उपक्रम के लिए मुकेश मतानी, बंटी मतानी और झूलेलाल (बस) संचालक नंदलाल वर्मा एवं विपिन वर्मा सहित उपस्थित अनेक गणमान्य नागरिकों व शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
​ग्राहकों को मिलेंगे सभी ब्रांड्स के मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद
​प्रतिष्ठान के संचालकों ने जानकारी देते हुए बताया कि चकरभाटा व आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस विशाल हब की शुरुआत की गई है।
​"हमारे यहाँ सभी प्रमुख राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के स्मार्टफोन्स, लेटेस्ट मोबाइल एक्सेसरीज और होम इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद उचित एवं प्रतिस्पर्धी दरों पर उपलब्ध रहेंगे। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को बेहतरीन सर्विस, ओरिजिनल प्रोडक्ट्स और आकर्षक फाइनेंस व ऑफर की सुविधा एक ही स्थान पर प्रदान करना है।"
​उद्घाटन समारोह में चकरभाटा क्षेत्र के अनेक सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक हस्तियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और ग्राहक उपस्थित रहे। अंत में मतानी परिवार द्वारा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
    user_CG CRIME.NEWS
    CG CRIME.NEWS
    पत्रकार बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    17 min ago
  • धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के द्वारा आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था दौरान पेट्रोलिग पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि केरा रोड खोखरा नहर पुल के पास में एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर मारने दौड़ा रहा है और आने जाने वाले लोगों को हथियार लहरा कर डरा रहा है की सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलेंण्डेन यॉर्क, CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की धरपड़कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के मार्गदर्शन में तत्काल टीम मौके की ओर रवाना किया गया टीम के द्वारा खोखरा नहर पुल के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम हिमांशु डहरिया ऊर्फ मोनू निवासी भाठापारा जांजगीर बताया जिसके कब्जे से एक नग चाकू जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया गया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। *उपरोक्त कार्रवाई* में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर,आरक्षक संतुका खुटे, दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा
    1
    धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे
जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के द्वारा आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश
*मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था दौरान पेट्रोलिग पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि केरा रोड खोखरा नहर पुल के  पास में एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर मारने दौड़ा रहा है और आने जाने वाले लोगों को हथियार लहरा कर डरा रहा है  की सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलेंण्डेन यॉर्क, CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की धरपड़कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के मार्गदर्शन में तत्काल टीम मौके की ओर रवाना किया गया टीम के द्वारा खोखरा नहर पुल के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम हिमांशु डहरिया ऊर्फ मोनू निवासी भाठापारा जांजगीर बताया जिसके कब्जे से एक नग चाकू जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया गया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*उपरोक्त कार्रवाई* में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर,आरक्षक संतुका खुटे, दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा
    user_Vikash sahu
    Vikash sahu
    चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.