Shuru
Apke Nagar Ki App…
RISHI RAI
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनहित के मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन आम आदमी पार्टी, जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में आज लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय पर जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया तथा अधिशासी अभियंता श्री सुदामा प्रसाद को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बढ़ुवा गोदाम से बलिया मोड़ तक सड़क का चौड़ीकरण, बकवल लिंक रोड का चौड़ीकरण, डुमरांव मार्ग एवं सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के समीप सड़क का चौड़ीकरण, पक्की पटरी एवं सुरक्षा व्यवस्था, जनपद की सभी प्रमुख सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढामुक्त करने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा बहरीपुर में हाल ही में बनी सीसी रोड में जलभराव एवं निर्माण संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि जनपद की जनता को सुरक्षित, चौड़ी और गुणवत्तापूर्ण सड़कें उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन दुर्भाग्य से कई सड़कें निर्माण के कुछ ही समय बाद क्षतिग्रस्त होने लगती हैं, जो विकास कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। आम आदमी पार्टी जनता के हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर लगातार संघर्ष करती रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर व्यापक जनआंदोलन भी करेगी। जिला महासचिव ए.के. सहाय ने कहा कि कसारा मार्ग का निर्माण कार्य स्वीकृत होने के बावजूद आज तक शुरू नहीं कराया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जिन-जिन सड़कों का बजट स्वीकृत हो चुका है, उनका निर्माण कार्य बिना किसी अनावश्यक विलंब के तत्काल प्रारंभ कराया जाए, ताकि जनता को विकास कार्यों का लाभ समय पर मिल सके। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद अधिशासी अभियंता श्री सुदामा प्रसाद ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया2
- माफिया मुख्तार के गढ़ गाजीपुर में पहुंचे सीएम योगी! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर दौरे के दौरान मंच से हुंकार भरते हुए कृष्णानंद राय हत्याकांड का बड़ा जिक्र किया। सीएम योगी के इस तीखे बयान और राजनीतिक हलचल से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पर देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट। इस पूरे घटनाक्रम और सीएम के बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। #CMYogi #YogiAdityanath #GhazipurNews #MukhtarAnsari #KrishnanandRai #BreakingNews #AbdulRahmanJournalist #UPPolitics1
- भाजपा ‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से उसकी वापसी तय है। भाजपा ‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से उसकी वापसी तय है। दानपात्र में हाथ डालनेवाले भाजपाई और उनके संगी-साथियों के ख़िलाफ़ ‘दानपात्र’ के साथ सपा के सांसदों ने संसद के सामने जो सांकेतिक प्रदर्शन किया, उसे देखकर शर्मिंदगी में डूबे भाजपाई लोग, सबसे निगाह चुराकर चुपके से आते-जाते देखे गए। जनता कह रही है, हम उदार हृदय भारतीय लोग, भाजपाइयों की सौ क्या हज़ार चोरी भी माफ़ कर देते लेकिन धर्म के पैसे चुराने का महापाप हम कभी माफ़ नहीं करेंगे। जनता ये भी कह रही है कि जो भगवान के नहीं हुए, वो हमारे क्या होंगे। जो भाजपा का साथी, वो रामघाती-महापापी!1
- पुलिस विभाग की 07 कर्मयोगियों को सम्मानपूर्ण विदाई, पुलिस लाइन में सेवा सम्मान समारोह आयोजित आजमगढ़। पुलिस लाइन आजमगढ़ में शुक्रवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए सात पुलिसकर्मियों के सम्मान में सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, मोमेंटो भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। उन्होंने कहा कि सेवा से सेवानिवृत्ति केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, जबकि समाज और राष्ट्र के प्रति उनका अनुभव एवं योगदान सदैव अमूल्य बना रहता है। इस अवसर पर जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर विदाई दी गई, उनमें उपनिरीक्षक वासूदेव साहनी, वरुणेश कुमार मिश्रा, दयाकांत सिंह, करमुल्ला, अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अयूब अली खां तथा लीडिंग फायरमैन लल्लन राम शामिल रहे। समारोह में प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सम्मानपूर्ण एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।1
- विद्यालय की भोजन व्यवस्था पर सवाल, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप। बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के पलिया गांव स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे हाथ में रोटी लेकर विद्यालय परिसर में घूमते हुए खाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे भोजन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा नेता एवं मंडल महामंत्री सीयर शैलेंद्र सिंह ने इसे विद्यालय प्रशासन की लापरवाही बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मामले में जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।4
- जिला पूर्ति अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट ने कई पेट्रोल पंप पर एक साथ मारा छापा जिला पूर्ति अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट ने कई पेट्रोल पम्पो पर मारा छापा छापे से पेट्रोल पंप संचालको में मचा हड़कम्प घटतौली और मानक के विपरीत की सूचना पर हुई छापेमारी पेट्रोल पम्पो पर स्तिथ महिला और पुरुष शौचालयों की साफ सफाई को किया गया चेक जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट रमेश बाबू सहित तमाम लोग रहे मौजूद जिले के कई पेट्रोल पम्पो पर हुई छापेमारी3
- Post by RISHI RAI1