Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिद्धार्थनगर का मेन हाईवे रोड गड्ढे मे तब्दील, मानको पर उठे गंभीर सवाल Expose on SASHAKTBHARAT NEWS18 #viralpost #Newpost #PWD #Dmsiddharthnagar
SASHAKT BHARAT NEWS18
सिद्धार्थनगर का मेन हाईवे रोड गड्ढे मे तब्दील, मानको पर उठे गंभीर सवाल Expose on SASHAKTBHARAT NEWS18 #viralpost #Newpost #PWD #Dmsiddharthnagar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बेलौहा से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुए कांवड़िए, भगवान शिव की भव्य झांकी रही आकर्षण का केंद्र बेलौहा (सिद्धार्थनगर)। सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर बेलौहा स्थित बाबा लोकेश्वर नाथ मंदिर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गाजे-बाजे और जयघोष के साथ बांसी स्थित राप्ती नदी के लिए जल लेने रवाना हुए। इस दौरान भगवान शिव की आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे मार्ग में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालु राप्ती नदी से पवित्र जल लाकर बाबा लोकेश्वर नाथ का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा को लेकर मंदिर समिति की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगवान शिव की झांकी, ढोल-नगाड़ों की धुन और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु पैदल ही राप्ती नदी की ओर रवाना हुए।1
- पथरा बाजार का बाजार का रास्ता प्लीज यहां के विधायक प्रधान विशेष ध्यान दे इस पे पथरा बाजार का रास्ता बहुत खराब है बाजार वाला प्लीज सरकार से निवेदन की रास्तों को जल्दी1
- मंदिर में शिवलिंग सहित अन्य धार्मिक मूर्तियों को अराजकतत्वों ने किया क्षतिग्रस्त मौके पर पंहुचे एडीएम व एएसपी, दिया कार्रवाई का आश्वासन मेंहदावल, संतकबीरनगर। जनपद के धर्मसिंहवा थाना अंतर्गत नगर पंचायत धर्मसिंहवा के वार्ड नं 9 मंशा पोखरे पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग व माता पार्वती के मूर्ति को कुछ अराजक तत्वो द्वारा उखाड़कर सामने स्थित पोखरे में फेंक दिया गया। जब सुबह श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के लिए मंदिर पर पहुंचा हंगामा मच गया। घटना की सूचना को तुरंत ही पुलिस को दी गई। घटना के संदर्भ में जानकारी हुई सनातन धर्म प्रचार समिति के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने स्थानीय नागरिकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे उसके पश्चात एडिशनल एसपी व एडीएम को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों को पकड़ कर त्वरित कठोर कार्रवाई करते हुए मंदिर परिसर में शांति और सुरक्षा का वातावरण बनाएं रखने के लिए मंदिर में स्थाई पुलिस कर्मियों कि तैनाती की मांग किया। जिस पर एडीएम व एडिशनल एसपी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही दोषियों का पर्दाफाश कर कठोर कार्रवाई किया जाएगा और वहां पर परमानेंट पुलिस कर्मी तैनात किया जाएगा पुलिस प्रशासन ने कहा कि जिस किसी ने भी इस घटना को अंजाम दिया है वह जघन्य अपराध किया है निश्चित ही उसके ऊपर कठोर कार्रवाई होगी।4
- #संतकबीरनगर- मानदेय के अभाव में दयनीय हालत में सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर, एसोसिएशन ने जिलाधिकारी आलोक कुमार को सौंपा ज्ञापन। जनपद की ग्राम पंचायतों में संचालित सामुदायिक शौचालयों के केयरटेकरों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। लंबे समय से मानदेय न मिलने और जर्जर शौचालयों के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। इसी को लेकर सामुदायिक शौचालय केयर टेकर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनि कुमार द्वारा संत कबीर नगर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत केयरटेकर अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद कई केयरटेकरों का मानदेय महीनों से लंबित है, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। पत्र में 6 प्रमुख मांगें रखी गई हैं: 1. लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान कराया जाए ताकि केयरटेकरों को आर्थिक राहत मिल सके। 2. बिना उचित कारण और जांच के किसी भी केयरटेकर को न हटाया जाए। 3. सेल्फ हेल्प ग्रुप के खातों में आने वाला मानदेय संबंधित केयरटेकर को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से भुगतान किया जाए। 4. जर्जर सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कराकर मरम्मत और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाए। 5. सफाई सामग्री और सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं। 6. सभी ब्लॉकों पर केयरटेकरों की बैठक बुलाकर समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाए। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि केयरटेकर ही स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। यदि समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इसका सीधा असर जिले की स्वच्छता व्यवस्था पर पड़ेगा। पत्र में "हमारे श्रम की कमाई ही हमारे परिवार का सहारा है, मानदेय का पैसा सीधे निजी खाते में दिलाया जाए।1
- मंदिर में जलाभिषेक करने के बहाने कुछ महिलाएं ऐसा भी वारदात कर रहीं हैं अन्य लोग अब सतर्क और सावधान हो जाएं, देखें पूरा वीडियो! #Maharajganj #police #chain #snatching मंदिर में जलाभिषेक करने के बहाने कुछ महिलाएं ऐसा भी वारदात कर रहीं हैं अन्य लोग अब सतर्क और सावधान हो जाएं, देखें पूरा वीडियो! #Maharajganj #police #chain #snatching1