बेलौहा से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुए कांवड़िए, भगवान शिव की भव्य झांकी रही आकर्षण का केंद्र बेलौहा (सिद्धार्थनगर)। सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर बेलौहा स्थित बाबा लोकेश्वर नाथ मंदिर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गाजे-बाजे और जयघोष के साथ बांसी स्थित राप्ती नदी के लिए जल लेने रवाना हुए। इस दौरान भगवान शिव की आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे मार्ग में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालु राप्ती नदी से पवित्र जल लाकर बाबा लोकेश्वर नाथ का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा को लेकर मंदिर समिति की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगवान शिव की झांकी, ढोल-नगाड़ों की धुन और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु पैदल ही राप्ती नदी की ओर रवाना हुए।
बेलौहा से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुए कांवड़िए, भगवान शिव की भव्य झांकी रही आकर्षण का केंद्र बेलौहा (सिद्धार्थनगर)। सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर बेलौहा स्थित बाबा लोकेश्वर नाथ मंदिर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गाजे-बाजे और जयघोष के साथ बांसी स्थित राप्ती नदी के लिए जल लेने रवाना हुए। इस दौरान भगवान शिव की आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे मार्ग में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालु राप्ती नदी से पवित्र जल लाकर बाबा लोकेश्वर नाथ का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा को लेकर मंदिर समिति की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगवान शिव की झांकी, ढोल-नगाड़ों की धुन और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु पैदल ही राप्ती नदी की ओर रवाना हुए।
- श्रावण के पहले सोमवार पर बांसी में उमड़ा आस्था का सैलाब, "हर-हर महादेव" के जयकारों से गूंजा नगर श्रावण के पहले सोमवार पर बांसी में उमड़ा आस्था का सैलाब, "हर-हर महादेव" के जयकारों से गूंजा नगर बांसी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को बांसी कस्बे का पूरा वातावरण शिव भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। इस पावन अवसर पर नगर क्षेत्र में शिवभक्तों द्वारा एक भव्य एवं विहंगम जुलूस निकाला गया, जिससे पूरा नगर "हर-हर महादेव" और "जय भोलेनाथ" के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा।आस्था का यह जुलूस कस्बे के ऐतिहासिक सुरसा मंदिर से प्रारंभ होकर राप्ती नदी तट पहुंचा। वहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा और मंगल बाजार होते हुए टेकधर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद जुलूस कोतवाली परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।यहां से डीजे की भक्तिमयी धुनों पर नाचते-गाते और झूमते हुए हजारों भक्तों का जनसैलाब बऊरहवा बाबा मंदिर पहुंचा और जलाभिषेक किया। अंत में जुलूस पुनः सुरसा मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में नगर क्षेत्र के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।शिवभक्तों की सेवा और स्वागत के लिए पूरे जुलूस मार्ग पर स्थानीय नागरिकों व सामाजिक संगठनों द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए ठंडा पानी, शिकंजी, मिठाई और ताजे फलों के स्टाल लगाए गए थे, जहां लोगों ने कांवड़ियों की बढ़-चढ़कर सेवा की।जुलूस को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बांसी कोतवाली पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। कोतवाल मृत्युंजय पाठक एवं क्राइम इंस्पेक्टर रामनारायण दुबे पुलिस बल के साथ पूरे जुलूस मार्ग पर पैदल गश्त करते हुए साथ-साथ चले।इस भव्य धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से अमित त्रिपाठी, प्रेम शुक्ल, देवेश पांडेय, ऋषि श्रीवास्तव, मंगल चौरसिया, विष्णु जयसवाल, जगदम्बा मिश्रा, रवि माडेला, अजय शर्मा, अभय त्रिपाठी, ऋषि पांडेय, करन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- सावन के प्रथम सोमवार पर मूड़ कटावा बाबा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब खेसरहा (सिद्धार्थनगर)। सावन माह के प्रथम सोमवार को सथवा स्थित प्रसिद्ध मूड़ कटावा बाबा के स्थान पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही सैकड़ों-हजारों श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर परिसर पहुंचे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रदेश की उन्नति की कामना की। मंदिर परिसर में दूर-दराज के गांवों सहित आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ बाबा के दर्शन कर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर और आसपास मेले जैसा माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। चौकी प्रभारी कुर्थिया उपनिरीक्षक बिरेंद्र कुमार यादव अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ मंदिर परिसर एवं आसपास लगातार तैनात रहे। उन्होंने बताया कि भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन एवं जलाभिषेक कराने, यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पुलिसकर्मी पूरे समय सक्रिय रहे। पुलिस की सतर्कता और सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने बाबा मूड़ कटावा के दरबार में जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगीं। पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।1
- बेलौहा से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुए कांवड़िए, भगवान शिव की भव्य झांकी रही आकर्षण का केंद्र बेलौहा (सिद्धार्थनगर)। सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर बेलौहा स्थित बाबा लोकेश्वर नाथ मंदिर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गाजे-बाजे और जयघोष के साथ बांसी स्थित राप्ती नदी के लिए जल लेने रवाना हुए। इस दौरान भगवान शिव की आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे मार्ग में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालु राप्ती नदी से पवित्र जल लाकर बाबा लोकेश्वर नाथ का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा को लेकर मंदिर समिति की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगवान शिव की झांकी, ढोल-नगाड़ों की धुन और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु पैदल ही राप्ती नदी की ओर रवाना हुए।1
- पथरा बाजार का बाजार का रास्ता प्लीज यहां के विधायक प्रधान विशेष ध्यान दे इस पे पथरा बाजार का रास्ता बहुत खराब है बाजार वाला प्लीज सरकार से निवेदन की रास्तों को जल्दी1
- मंदिर में शिवलिंग सहित अन्य धार्मिक मूर्तियों को अराजकतत्वों ने किया क्षतिग्रस्त मौके पर पंहुचे एडीएम व एएसपी, दिया कार्रवाई का आश्वासन मेंहदावल, संतकबीरनगर। जनपद के धर्मसिंहवा थाना अंतर्गत नगर पंचायत धर्मसिंहवा के वार्ड नं 9 मंशा पोखरे पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग व माता पार्वती के मूर्ति को कुछ अराजक तत्वो द्वारा उखाड़कर सामने स्थित पोखरे में फेंक दिया गया। जब सुबह श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के लिए मंदिर पर पहुंचा हंगामा मच गया। घटना की सूचना को तुरंत ही पुलिस को दी गई। घटना के संदर्भ में जानकारी हुई सनातन धर्म प्रचार समिति के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने स्थानीय नागरिकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे उसके पश्चात एडिशनल एसपी व एडीएम को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों को पकड़ कर त्वरित कठोर कार्रवाई करते हुए मंदिर परिसर में शांति और सुरक्षा का वातावरण बनाएं रखने के लिए मंदिर में स्थाई पुलिस कर्मियों कि तैनाती की मांग किया। जिस पर एडीएम व एडिशनल एसपी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही दोषियों का पर्दाफाश कर कठोर कार्रवाई किया जाएगा और वहां पर परमानेंट पुलिस कर्मी तैनात किया जाएगा पुलिस प्रशासन ने कहा कि जिस किसी ने भी इस घटना को अंजाम दिया है वह जघन्य अपराध किया है निश्चित ही उसके ऊपर कठोर कार्रवाई होगी।4
- सिद्धार्थनगर के महली सागर का भारत-नेपाल के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर बाढ़ नियंत्रण व जल प्रबंधन की समीक्षा की। सिद्धार्थनगर के महली सागर का भारत-नेपाल के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर बाढ़ नियंत्रण व जल प्रबंधन की समीक्षा की।4
- #संतकबीरनगर- मानदेय के अभाव में दयनीय हालत में सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर, एसोसिएशन ने जिलाधिकारी आलोक कुमार को सौंपा ज्ञापन। जनपद की ग्राम पंचायतों में संचालित सामुदायिक शौचालयों के केयरटेकरों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। लंबे समय से मानदेय न मिलने और जर्जर शौचालयों के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। इसी को लेकर सामुदायिक शौचालय केयर टेकर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनि कुमार द्वारा संत कबीर नगर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत केयरटेकर अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद कई केयरटेकरों का मानदेय महीनों से लंबित है, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। पत्र में 6 प्रमुख मांगें रखी गई हैं: 1. लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान कराया जाए ताकि केयरटेकरों को आर्थिक राहत मिल सके। 2. बिना उचित कारण और जांच के किसी भी केयरटेकर को न हटाया जाए। 3. सेल्फ हेल्प ग्रुप के खातों में आने वाला मानदेय संबंधित केयरटेकर को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से भुगतान किया जाए। 4. जर्जर सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कराकर मरम्मत और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाए। 5. सफाई सामग्री और सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं। 6. सभी ब्लॉकों पर केयरटेकरों की बैठक बुलाकर समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाए। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि केयरटेकर ही स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। यदि समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इसका सीधा असर जिले की स्वच्छता व्यवस्था पर पड़ेगा। पत्र में "हमारे श्रम की कमाई ही हमारे परिवार का सहारा है, मानदेय का पैसा सीधे निजी खाते में दिलाया जाए।1
- विद्यालय में चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार,नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में था लाखों का सामान सिद्धार्थनगर जिले के कपिलवस्तु थाना पुलिस ने कम्पोजिट विद्यालय चकईजोत में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से विद्यालय से चोरी किया गया लैपटॉप, टैबलेट, कंप्यूटर, इनवर्टर, माइक्रोस्कोप समेत बड़ी मात्रा में शैक्षणिक उपकरण और घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद किया है। एक आरोपित मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 31 जुलाई की रात कम्पोजिट विद्यालय चकईजोत का ताला तोड़कर चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक और शैक्षणिक उपकरण चोरी कर लिए थे। मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान सोमवार को मुखबिर की सूचना पर मदरहना उर्फ रामनगर टोला मटियरिया राजे डिहवा बाग के पास घेराबंदी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बढ़या निवासी प्रेमशंकर उर्फ प्रिन्स कन्नौजिया, चकईजोत निवासी रोहित चौधरी तथा रोहित चौधरी उर्फ टकलू के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपितों ने विद्यालय में चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी का सामान ऑटो रिक्शा से नेपाल ले जाकर बेचने की योजना थी, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही दबोच लिया। उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक लैपटॉप, दो टैबलेट, इनवर्टर, ट्यूबुलर बैटरी, दो माइक्रोस्कोप, 11 माइक्रो हेडफोन, प्रिंटर, दो वायरलेस कीबोर्ड, ऑप्टिक फाइबर सेट, डेस्कटॉप कंप्यूटर, चार साउंड सिस्टम, दो साइंस किट तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा (यूपी-53 एफटी-7469) बरामद किया है। इस कार्रवाई को चौकी प्रभारी बजहा उपनिरीक्षक अनिरुद्ध सिंह, उपनिरीक्षक सदरूल आलमीन तथा पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायालय भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।1