सावन के प्रथम सोमवार पर मूड़ कटावा बाबा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब खेसरहा (सिद्धार्थनगर)। सावन माह के प्रथम सोमवार को सथवा स्थित प्रसिद्ध मूड़ कटावा बाबा के स्थान पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही सैकड़ों-हजारों श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर परिसर पहुंचे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रदेश की उन्नति की कामना की। मंदिर परिसर में दूर-दराज के गांवों सहित आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ बाबा के दर्शन कर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर और आसपास मेले जैसा माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। चौकी प्रभारी कुर्थिया उपनिरीक्षक बिरेंद्र कुमार यादव अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ मंदिर परिसर एवं आसपास लगातार तैनात रहे। उन्होंने बताया कि भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन एवं जलाभिषेक कराने, यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पुलिसकर्मी पूरे समय सक्रिय रहे। पुलिस की सतर्कता और सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने बाबा मूड़ कटावा के दरबार में जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगीं। पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

- गाजियाबाद में नोयडा के मन्नू गूजर 221 लीटर की विश्व की सबसे बड़ी कांवड़ लेकर आ रहे थे. कांवड़ के काफिले के ट्रैक्टर से एक एम्बुलेंस टरकाई जिसके कांवड़ खंडित हो गयी. कांवड़ियों ने सड़क जाम कर दी. बाद में पुलिस ने समझाकर मामले को शांत किया. गाजियाबाद में नोयडा के मन्नू गूजर 221 लीटर की विश्व की सबसे बड़ी कांवड़ लेकर आ रहे थे. कांवड़ के काफिले के ट्रैक्टर से एक एम्बुलेंस टरकाई जिसके कांवड़ खंडित हो गयी. कांवड़ियों ने सड़क जाम कर दी. बाद में पुलिस ने समझाकर मामले को शांत किया.1
- सिद्धार्थनगर का मेन हाईवे रोड गड्ढे मे तब्दील, मानको पर उठे गंभीर सवाल Expose on SASHAKTBHARAT NEWS18 #viralpost #Newpost #PWD #Dmsiddharthnagar1
- दिनांक 3-8-2026 ई0' शिकायत है❗ आकाशवाणी🙏, "दुर्घटनाओं को आमंत्रण देते अंडर ग्राउंड पाइप के गटर और चैंबर" ❗ ग्राम पंचायत मलेन है❗ ग्राम पंचायत मलेन ब्लैक बघौली, तहसील खलीलाबाद,बाद जनपद संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत आता है❗ यह ग्राम पंचायत मलेन है। ग्राम पंचायत मलेन, ब्लॉक बघौली के अंतरगत आता है। ब्लॉक बघौली, तहसील खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश के अंतरगत आता है। यह ग्राम पंचायत मलेन हरदी से भक्ठी जाने वाला मार्ग (अंबेडकर मार्ग ) पर बासा हुआ है। गांव से गंदे पानी निकालने के लिए अंडर ग्राउंड पाइप डाला गया है । जैसा की स्पष्ट दिखाई डे रहा है कि पाइप को खुदाई करके छोड़ दिया गया है। मिट्टी का भराव नहीं किया गया है। चैंबर सभी खुले हुऎ हैं । उन पर ढक्कन नहीं लगाया गया है । सभी कचरे उसमें जाकर भर रहे हैं तो पानी कैसे जाएगा ⁉️ यह सरकर को दिखा दिया गया है की काम किया गया है लेकिन यह काम प्रशनसा के योग नहीं है ❗ काफी खराब काम है ❗ काम में स्वाछता नहीं है काम में परदर्शिता नहीं है , काम में इमंडारी नहीं है, शासन प्रशासन ऐसे ग्राम पंचायतों का बिल कैसे और क्यों प्रमाणित कर देता है❓ यह स्पष्ट प्रमाणित कर्ता है की ब्लॉक के जे ई पारदर्शिता पूर्ण काम नहीं किया है ❗ब्लॉक बघौली प्रशासन के अधिकारियों का काम पारदर्शितापूर्ण नहीं है । ऐसी बहुत शिकायत है। शिकायत के बावजुड़ भी प्रशासन संज्ञान में नहीं लेता है ,और नहीं प्रशासनिक अधिकारी जवाब देते हैं ना ही उचित करवाई की जाती है । बघौली के अधिकारियों को तटकाल इसे संज्ञान में लेना चाहिए❗ ग्राम पंचायत मलेन के प्रधान को सस्पेंड करना चाहिए❗ यह जनता की मांग है। ‼️ ग्राम पंचायत मलेन , ब्लॉक बघौली, पुलिस स्टेशन बखिरा, तहसील खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश के अंतरगत आता है।1
- हम ठेका पट्टा नहीं करेंगें,चुनाव जीतने के बाद बोलें प्रशांत कुमार! #Bihar #bakipur #Election #commission #MLA #chunav #PrashantKumar #excellent #BJP4IND हम ठेका पट्टा नहीं करेंगें,चुनाव जीतने के बाद बोलें प्रशांत कुमार! #Bihar #bakipur #Election #commission #MLA #chunav #PrashantKumar #excellent #BJP4IND1
- संतकबीरनगर- 12 फुट पुराने सरकारी चक रोड की बदहाली से मोहदीनपुर के लोग परेशान, जिलाधिकारी आलोक कुमार से पक्की सड़क और नाली निर्माण की लगाई गुहार। खलीलाबाद के वार्ड नं-10 मोहल्ला मोहदीनपुर (मैलानी) निवासियों की वर्षों पुरानी समस्या एक बार फिर सामने आई है। मोहल्ले से होकर गुजरने वाले 12 फुट चौड़े सरकारी चकरोड के जर्जर हाल और बरसात में जलभराव के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। वार्ड नं-10 निवासी राजकुमार पुत्र स्व. रामसेवक ने सोमवार को जिलाधिकारी संत कबीर नगर को पत्र सौंपकर उक्त चकरोड का निर्माण कराने की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया कि आरसीसी रोड मोड़ से पहले उत्तर में रामनाथ चौरसिया की जमीन के बगल से पश्चिम की ओर जाने वाला नहर वाला रास्ता प्रधान आरा मशीन के पीछे से मैलानी को जोड़ता है। यह काफी पुराना सरकारी चकरोड है जिसका उपयोग सैकड़ों लोग रोजाना आवागमन के लिए करते हैं। राजकुमार ने कहा कि बरसात के समय इस रास्ते में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी होती है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी नगर पालिका अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। वर्तमान में नगर पालिका द्वारा दक्षिण प्लाटिंग की जमीन के बगल में नाली और सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन सरकारी चकरोड को आरसीसी रोड और नाली से जोड़ने का काम अब तक नहीं हुआ है। पीड़ित ने डीएम से मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर मामले की जांच कराई जाए और 12 फुट के इस पुराने चकरोड को पक्की सड़क व नाली के साथ बनवाया जाए ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।1
- बाबा धाम में बडा सड़क हादसा चलती टेम्पू में आग लग गई हैं1