logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संतकबीरनगर- 12 फुट पुराने सरकारी चक रोड की बदहाली से मोहदीनपुर के लोग परेशान, जिलाधिकारी आलोक कुमार से पक्की सड़क और नाली निर्माण की लगाई गुहार। खलीलाबाद के वार्ड नं-10 मोहल्ला मोहदीनपुर (मैलानी) निवासियों की वर्षों पुरानी समस्या एक बार फिर सामने आई है। मोहल्ले से होकर गुजरने वाले 12 फुट चौड़े सरकारी चकरोड के जर्जर हाल और बरसात में जलभराव के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। वार्ड नं-10 निवासी राजकुमार पुत्र स्व. रामसेवक ने सोमवार को जिलाधिकारी संत कबीर नगर को पत्र सौंपकर उक्त चकरोड का निर्माण कराने की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया कि आरसीसी रोड मोड़ से पहले उत्तर में रामनाथ चौरसिया की जमीन के बगल से पश्चिम की ओर जाने वाला नहर वाला रास्ता प्रधान आरा मशीन के पीछे से मैलानी को जोड़ता है। यह काफी पुराना सरकारी चकरोड है जिसका उपयोग सैकड़ों लोग रोजाना आवागमन के लिए करते हैं। राजकुमार ने कहा कि बरसात के समय इस रास्ते में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी होती है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी नगर पालिका अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। वर्तमान में नगर पालिका द्वारा दक्षिण प्लाटिंग की जमीन के बगल में नाली और सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन सरकारी चकरोड को आरसीसी रोड और नाली से जोड़ने का काम अब तक नहीं हुआ है। पीड़ित ने डीएम से मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर मामले की जांच कराई जाए और 12 फुट के इस पुराने चकरोड को पक्की सड़क व नाली के साथ बनवाया जाए ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

14 hrs ago
user_बिकाश श्रीवास्तव
बिकाश श्रीवास्तव
Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

संतकबीरनगर- 12 फुट पुराने सरकारी चक रोड की बदहाली से मोहदीनपुर के लोग परेशान, जिलाधिकारी आलोक कुमार से पक्की सड़क और नाली निर्माण की लगाई गुहार। खलीलाबाद के वार्ड नं-10 मोहल्ला मोहदीनपुर (मैलानी) निवासियों की वर्षों पुरानी समस्या एक बार फिर सामने आई है। मोहल्ले से होकर गुजरने वाले 12 फुट चौड़े सरकारी चकरोड के जर्जर हाल और बरसात में जलभराव के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। वार्ड नं-10 निवासी राजकुमार पुत्र स्व. रामसेवक ने सोमवार को जिलाधिकारी संत कबीर नगर को पत्र सौंपकर उक्त चकरोड का निर्माण कराने की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया कि आरसीसी रोड मोड़ से पहले उत्तर में रामनाथ चौरसिया की जमीन के बगल से पश्चिम की ओर जाने वाला नहर वाला रास्ता प्रधान आरा मशीन के पीछे से मैलानी को जोड़ता है। यह काफी पुराना सरकारी चकरोड है जिसका उपयोग सैकड़ों लोग रोजाना आवागमन के लिए करते हैं। राजकुमार ने कहा कि बरसात के समय इस रास्ते में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी होती है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी नगर पालिका अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। वर्तमान में नगर पालिका द्वारा दक्षिण प्लाटिंग की जमीन के बगल में नाली और सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन सरकारी चकरोड को आरसीसी रोड और नाली से जोड़ने का काम अब तक नहीं हुआ है। पीड़ित ने डीएम से मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर मामले की जांच कराई जाए और 12 फुट के इस पुराने चकरोड को पक्की सड़क व नाली के साथ बनवाया जाए ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्रावण के पहले सोमवार पर बांसी में उमड़ा आस्था का सैलाब, "हर-हर महादेव" के जयकारों से गूंजा नगर श्रावण के पहले सोमवार पर बांसी में उमड़ा आस्था का सैलाब, "हर-हर महादेव" के जयकारों से गूंजा नगर बांसी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को बांसी कस्बे का पूरा वातावरण शिव भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। इस पावन अवसर पर नगर क्षेत्र में शिवभक्तों द्वारा एक भव्य एवं विहंगम जुलूस निकाला गया, जिससे पूरा नगर "हर-हर महादेव" और "जय भोलेनाथ" के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा।आस्था का यह जुलूस कस्बे के ऐतिहासिक सुरसा मंदिर से प्रारंभ होकर राप्ती नदी तट पहुंचा। वहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा और मंगल बाजार होते हुए टेकधर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद जुलूस कोतवाली परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।यहां से डीजे की भक्तिमयी धुनों पर नाचते-गाते और झूमते हुए हजारों भक्तों का जनसैलाब बऊरहवा बाबा मंदिर पहुंचा और जलाभिषेक किया। अंत में जुलूस पुनः सुरसा मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में नगर क्षेत्र के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।शिवभक्तों की सेवा और स्वागत के लिए पूरे जुलूस मार्ग पर स्थानीय नागरिकों व सामाजिक संगठनों द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए ठंडा पानी, शिकंजी, मिठाई और ताजे फलों के स्टाल लगाए गए थे, जहां लोगों ने कांवड़ियों की बढ़-चढ़कर सेवा की।जुलूस को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बांसी कोतवाली पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। कोतवाल मृत्युंजय पाठक एवं क्राइम इंस्पेक्टर रामनारायण दुबे पुलिस बल के साथ पूरे जुलूस मार्ग पर पैदल गश्त करते हुए साथ-साथ चले।इस भव्य धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से अमित त्रिपाठी, प्रेम शुक्ल, देवेश पांडेय, ऋषि श्रीवास्तव, मंगल चौरसिया, विष्णु जयसवाल, जगदम्बा मिश्रा, रवि माडेला, अजय शर्मा, अभय त्रिपाठी, ऋषि पांडेय, करन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    4
    श्रावण के पहले सोमवार पर बांसी में उमड़ा आस्था का सैलाब, "हर-हर महादेव" के जयकारों से गूंजा नगर

श्रावण के पहले सोमवार पर बांसी में उमड़ा आस्था का सैलाब, "हर-हर महादेव" के जयकारों से गूंजा नगर
बांसी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को बांसी कस्बे का पूरा वातावरण शिव भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। इस पावन अवसर पर नगर क्षेत्र में शिवभक्तों द्वारा एक भव्य एवं विहंगम जुलूस निकाला गया, जिससे पूरा नगर "हर-हर महादेव" और "जय भोलेनाथ" के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा।आस्था का यह जुलूस कस्बे के ऐतिहासिक सुरसा मंदिर से प्रारंभ होकर राप्ती नदी तट पहुंचा। वहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा और मंगल बाजार होते हुए टेकधर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद जुलूस कोतवाली परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।यहां से डीजे की भक्तिमयी धुनों पर नाचते-गाते और झूमते हुए हजारों भक्तों का जनसैलाब बऊरहवा बाबा मंदिर पहुंचा और जलाभिषेक किया। अंत में जुलूस पुनः सुरसा मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में नगर क्षेत्र के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।शिवभक्तों की सेवा और स्वागत के लिए पूरे जुलूस मार्ग पर स्थानीय नागरिकों व सामाजिक संगठनों द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए ठंडा पानी, शिकंजी, मिठाई और ताजे फलों के स्टाल लगाए गए थे, जहां लोगों ने कांवड़ियों की बढ़-चढ़कर सेवा की।जुलूस को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बांसी कोतवाली पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। कोतवाल मृत्युंजय पाठक एवं क्राइम इंस्पेक्टर रामनारायण दुबे पुलिस बल के साथ पूरे जुलूस मार्ग पर पैदल गश्त करते हुए साथ-साथ चले।इस भव्य धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से अमित त्रिपाठी, प्रेम शुक्ल, देवेश पांडेय, ऋषि श्रीवास्तव, मंगल चौरसिया, विष्णु जयसवाल, जगदम्बा मिश्रा, रवि माडेला, अजय शर्मा, अभय त्रिपाठी, ऋषि पांडेय, करन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_Ajeet kumar maurya
    Ajeet kumar maurya
    Court reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सावन के प्रथम सोमवार पर मूड़ कटावा बाबा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब खेसरहा (सिद्धार्थनगर)। सावन माह के प्रथम सोमवार को सथवा स्थित प्रसिद्ध मूड़ कटावा बाबा के स्थान पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही सैकड़ों-हजारों श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर परिसर पहुंचे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रदेश की उन्नति की कामना की। मंदिर परिसर में दूर-दराज के गांवों सहित आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ बाबा के दर्शन कर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर और आसपास मेले जैसा माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। चौकी प्रभारी कुर्थिया उपनिरीक्षक बिरेंद्र कुमार यादव अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ मंदिर परिसर एवं आसपास लगातार तैनात रहे। उन्होंने बताया कि भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन एवं जलाभिषेक कराने, यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पुलिसकर्मी पूरे समय सक्रिय रहे। पुलिस की सतर्कता और सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने बाबा मूड़ कटावा के दरबार में जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगीं। पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
    1
    सावन के प्रथम सोमवार पर मूड़ कटावा बाबा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
खेसरहा (सिद्धार्थनगर)। सावन माह के प्रथम सोमवार को सथवा स्थित प्रसिद्ध मूड़ कटावा बाबा के स्थान पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही सैकड़ों-हजारों श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर परिसर पहुंचे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रदेश की उन्नति की कामना की।
मंदिर परिसर में दूर-दराज के गांवों सहित आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ बाबा के दर्शन कर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर और आसपास मेले जैसा माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी की।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। चौकी प्रभारी कुर्थिया उपनिरीक्षक बिरेंद्र कुमार यादव अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ मंदिर परिसर एवं आसपास लगातार तैनात रहे। उन्होंने बताया कि भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन एवं जलाभिषेक कराने, यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पुलिसकर्मी पूरे समय सक्रिय रहे। पुलिस की सतर्कता और सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।
श्रद्धालुओं ने बाबा मूड़ कटावा के दरबार में जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगीं। पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बेलौहा से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुए कांवड़िए, भगवान शिव की भव्य झांकी रही आकर्षण का केंद्र बेलौहा (सिद्धार्थनगर)। सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर बेलौहा स्थित बाबा लोकेश्वर नाथ मंदिर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गाजे-बाजे और जयघोष के साथ बांसी स्थित राप्ती नदी के लिए जल लेने रवाना हुए। इस दौरान भगवान शिव की आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे मार्ग में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालु राप्ती नदी से पवित्र जल लाकर बाबा लोकेश्वर नाथ का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा को लेकर मंदिर समिति की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगवान शिव की झांकी, ढोल-नगाड़ों की धुन और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु पैदल ही राप्ती नदी की ओर रवाना हुए।
    1
    बेलौहा से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुए कांवड़िए, भगवान शिव की भव्य झांकी रही आकर्षण का केंद्र
बेलौहा (सिद्धार्थनगर)। सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर बेलौहा स्थित बाबा लोकेश्वर नाथ मंदिर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गाजे-बाजे और जयघोष के साथ बांसी स्थित राप्ती नदी के लिए जल लेने रवाना हुए। इस दौरान भगवान शिव की आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे मार्ग में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
मंदिर अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालु राप्ती नदी से पवित्र जल लाकर बाबा लोकेश्वर नाथ का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा को लेकर मंदिर समिति की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगवान शिव की झांकी, ढोल-नगाड़ों की धुन और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु पैदल ही राप्ती नदी की ओर रवाना हुए।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • चीफ फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, गिरजेश श्रीवास्तव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन, संगठन हित में मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प संतकबीरनगर। चीफ फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। चुनाव के उपरांत गिरजेश श्रीवास्तव को अध्यक्ष, विजय कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यशवंत सिंह को उपाध्यक्ष, सत्यव्रत तिवारी को मंत्री, प्रेम सिंह को संयुक्त मंत्री, राम सजीवन को कोषाध्यक्ष, जेपी उपाध्याय को संप्रेक्षक, अब्दुल गफ्फार को संगठन मंत्री तथा अखिलेश श्रीवास्तव को संरक्षक चुना गया।मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगी।नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरजेश श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा फार्मासिस्टों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा।चुनाव संपन्न होने के बाद सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
    1
    चीफ फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, गिरजेश श्रीवास्तव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन, संगठन हित में मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प
संतकबीरनगर। चीफ फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
चुनाव के उपरांत गिरजेश श्रीवास्तव को अध्यक्ष, विजय कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यशवंत सिंह को उपाध्यक्ष, सत्यव्रत तिवारी को मंत्री, प्रेम सिंह को संयुक्त मंत्री, राम सजीवन को कोषाध्यक्ष, जेपी उपाध्याय को संप्रेक्षक, अब्दुल गफ्फार को संगठन मंत्री तथा अखिलेश श्रीवास्तव को संरक्षक चुना गया।मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगी।नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरजेश श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा फार्मासिस्टों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा।चुनाव संपन्न होने के बाद सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • पथरा बाजार का बाजार का रास्ता प्लीज यहां के विधायक प्रधान विशेष ध्यान दे इस पे पथरा बाजार का रास्ता बहुत खराब है बाजार वाला प्लीज सरकार से निवेदन की रास्तों को जल्दी
    1
    पथरा बाजार का  बाजार का रास्ता प्लीज यहां के विधायक प्रधान विशेष ध्यान दे इस पे
पथरा बाजार का रास्ता बहुत खराब है बाजार वाला प्लीज सरकार से निवेदन की रास्तों को जल्दी
    user_Shivang Jaiswal
    Shivang Jaiswal
    Bansi, Siddharth Nagar•
    20 hrs ago
  • बीएससी नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, मां ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप एक युवक व सहेली के खिलाफ तहरीर, आत्महत्या का रूप देने की कोशिश का भी आरोप; पुलिस जांच में जुटी संतकबीरनगर। खलीलाबाद में बीएससी नर्सिंग की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले में मृतका की मां ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर एक युवक और छात्रा के साथ रह रही उसकी सहेली पर दुष्कर्म, हत्या और साक्ष्य मिटाने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।तहरीर के अनुसार, मृतका थाना धनघटा क्षेत्र के हैसर बाजार की निवासी थी और खलीलाबाद के गोरखल ग्रामीण क्षेत्र में किराये के कमरे में रहकर बीएससी नर्सिंग की तैयारी कर रही थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 1 अगस्त की रात सहेली की कथित मिलीभगत से अनु अग्रहरि नामक युवक ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।मृतका की मां का कहना है कि घटना के बाद आरोपियों ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद 108 एंबुलेंस से छात्रा को अस्पताल ले जाकर पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया, ताकि वास्तविक घटना छिपाई जा सके।उधर, पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    बीएससी नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, मां ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप
एक युवक व सहेली के खिलाफ तहरीर, आत्महत्या का रूप देने की कोशिश का भी आरोप; पुलिस जांच में जुटी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद में बीएससी नर्सिंग की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले में मृतका की मां ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर एक युवक और छात्रा के साथ रह रही उसकी सहेली पर दुष्कर्म, हत्या और साक्ष्य मिटाने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।तहरीर के अनुसार, मृतका थाना धनघटा क्षेत्र के हैसर बाजार की निवासी थी और खलीलाबाद के गोरखल ग्रामीण क्षेत्र में किराये के कमरे में रहकर बीएससी नर्सिंग की तैयारी कर रही थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 1 अगस्त की रात सहेली की कथित मिलीभगत से अनु अग्रहरि नामक युवक ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।मृतका की मां का कहना है कि घटना के बाद आरोपियों ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद 108 एंबुलेंस से छात्रा को अस्पताल ले जाकर पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया, ताकि वास्तविक घटना छिपाई जा सके।उधर, पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अमरुद तोड़ने पर, बढ़ा बवाल, हुई मार-पीट, इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौ*त अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ ने दी जानकारी, #Maharajganj #police #sp #oldman #death
    1
    अमरुद तोड़ने पर, बढ़ा बवाल, हुई मार-पीट,

इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौ*त 

अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ ने दी जानकारी,

#Maharajganj 
#police 
#sp 
#oldman 
#death
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मंदिर में जलाभिषेक करने के बहाने कुछ महिलाएं ऐसा भी वारदात कर रहीं हैं अन्य लोग अब सतर्क और सावधान हो जाएं, देखें पूरा वीडियो! #Maharajganj #police #chain #snatching मंदिर में जलाभिषेक करने के बहाने कुछ महिलाएं ऐसा भी वारदात कर रहीं हैं अन्य लोग अब सतर्क और सावधान हो जाएं, देखें पूरा वीडियो! #Maharajganj #police #chain #snatching
    1
    मंदिर में जलाभिषेक करने के बहाने कुछ महिलाएं ऐसा भी वारदात कर रहीं हैं अन्य लोग अब सतर्क और सावधान हो जाएं, देखें पूरा वीडियो!

#Maharajganj 
#police 
#chain 
#snatching
मंदिर में जलाभिषेक करने के बहाने कुछ महिलाएं ऐसा भी वारदात कर रहीं हैं अन्य लोग अब सतर्क और सावधान हो जाएं, देखें पूरा वीडियो!
#Maharajganj 
#police 
#chain 
#snatching
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.