नेतरहाट में निजी होटलों की जमीन और वैधता की होगी जांच, स्थानीय युवाओं को सफारी संचालन देने की सिफारिश नेतरहाट में निजी होटलों की जमीन और वैधता की होगी जांच, स्थानीय युवाओं को सफारी संचालन देने की सिफारिश रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़/नेतरहाट (लातेहार) | झारखंड राज्य युवा आयोग की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नेतरहाट स्थित अरुणोदय अतिथिशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने की। इस अवसर पर आयोग के सदस्य विशाल अम्बर तिर्की तथा सदस्य सचिव वेद रत्न मोहन भी उपस्थित रहे। बैठक में कुल 16 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा आयोग के पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। इस क्रम में कांग्रेस युवा जिला महासचिव सह जामा मस्जिद के सेक्रेटरी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। नेतरहाट में हाल के दिनों में स्थानीय युवाओं के बीच बढ़ते आक्रोश को देखते हुए आयोग ने अपनी बैठक यहीं आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक में बताया गया कि पिछले 2–3 वर्षों में नेतरहाट में होटलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। जानकारी के अनुसार होटल उद्योग की आड़ में स्थानीय आदिवासियों की जमीन हड़पने का समानांतर तंत्र विकसित होने की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे युवाओं में नाराजगी बढ़ी है। इस स्थिति को देखते हुए आयोग ने पिछले 5 वर्षों में नेतरहाट में बने सभी निजी होटलों के भू-खण्ड, निर्माण की वैधता, सक्षम प्राधिकार से मिली स्वीकृतियों तथा झारखंड पर्यटन स्थल (संरक्षण एवं रख-रखाव) अधिनियम 2015 एवं केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना के अनुपालन की जांच मुख्यालय स्तर पर गठित समिति से कराने की अनुशंसा की है। बैठक में यह भी बताया गया कि नेतरहाट में सफारी के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा सीमित संख्या में वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे पर्यटकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस व्यवस्था को सुधारने के लिए देश के अन्य अभयारण्यों की तर्ज पर सफारी संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय युवाओं को देने की सिफारिश की गई, ताकि उन्हें रोजगार का अवसर मिल सके। इसके अलावा आयोग ने National University of Study and Research in Law, Ranchi के साथ एमओयू के प्रारूप को भी मंजूरी दी है। इसके तहत अगले वित्तीय वर्ष में युवाओं से संबंधित नीतियों, विशेषकर राज्य की युवा नीति के प्रारूपण पर काम किया जाएगा। बैठक में युवाओं के बीच नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित “सशक्त युवा नशामुक्त समाज” कार्यक्रम की सराहना की गई और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यस्थल पर युवाओं की सुरक्षा के लिए एंटी-हैरासमेंट जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की स्वीकृति भी दी गई। आयोग ने युवाओं को असैनिक सेवाओं, सेना भर्ती तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए राज्य में एक वर्ष के लिए दो विशेष अध्ययन केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया है। इनमें एक केंद्र रांची के ग्रामीण क्षेत्र और दूसरा बोकारो जिले में खोला जाएगा। बैठक में इसके अलावा साइकिल रैली, युवा साहसिक नेतृत्व शिविर, आयोग की वेबसाइट का गठन, GeM पोर्टल पर पंजीकरण, आयोग की गतिविधियों पर कॉफी टेबल बुक प्रकाशन तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट और विधि-परामर्शी की नियुक्ति जैसे प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।
नेतरहाट में निजी होटलों की जमीन और वैधता की होगी जांच, स्थानीय युवाओं को सफारी संचालन देने की सिफारिश नेतरहाट में निजी होटलों की जमीन और वैधता की होगी जांच, स्थानीय युवाओं को सफारी संचालन देने की सिफारिश रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़/नेतरहाट (लातेहार) | झारखंड राज्य युवा आयोग की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नेतरहाट स्थित अरुणोदय अतिथिशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने की। इस अवसर पर आयोग के सदस्य विशाल अम्बर तिर्की तथा सदस्य सचिव वेद रत्न मोहन भी उपस्थित रहे। बैठक में कुल 16 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा आयोग के पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। इस क्रम में कांग्रेस युवा जिला महासचिव सह जामा मस्जिद के सेक्रेटरी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत
किया। नेतरहाट में हाल के दिनों में स्थानीय युवाओं के बीच बढ़ते आक्रोश को देखते हुए आयोग ने अपनी बैठक यहीं आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक में बताया गया कि पिछले 2–3 वर्षों में नेतरहाट में होटलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। जानकारी के अनुसार होटल उद्योग की आड़ में स्थानीय आदिवासियों की जमीन हड़पने का समानांतर तंत्र विकसित होने की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे युवाओं में नाराजगी बढ़ी है। इस स्थिति को देखते हुए आयोग ने पिछले 5 वर्षों में नेतरहाट में बने सभी निजी होटलों के भू-खण्ड, निर्माण की वैधता, सक्षम प्राधिकार से मिली स्वीकृतियों तथा झारखंड पर्यटन स्थल (संरक्षण एवं रख-रखाव) अधिनियम 2015 एवं केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना के अनुपालन की जांच मुख्यालय स्तर पर गठित
समिति से कराने की अनुशंसा की है। बैठक में यह भी बताया गया कि नेतरहाट में सफारी के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा सीमित संख्या में वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे पर्यटकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस व्यवस्था को सुधारने के लिए देश के अन्य अभयारण्यों की तर्ज पर सफारी संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय युवाओं को देने की सिफारिश की गई, ताकि उन्हें रोजगार का अवसर मिल सके। इसके अलावा आयोग ने National University of Study and Research in Law, Ranchi के साथ एमओयू के प्रारूप को भी मंजूरी दी है। इसके तहत अगले वित्तीय वर्ष में युवाओं से संबंधित नीतियों, विशेषकर राज्य की युवा नीति के प्रारूपण पर काम किया जाएगा। बैठक में युवाओं के बीच नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए
आयोजित “सशक्त युवा नशामुक्त समाज” कार्यक्रम की सराहना की गई और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यस्थल पर युवाओं की सुरक्षा के लिए एंटी-हैरासमेंट जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की स्वीकृति भी दी गई। आयोग ने युवाओं को असैनिक सेवाओं, सेना भर्ती तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए राज्य में एक वर्ष के लिए दो विशेष अध्ययन केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया है। इनमें एक केंद्र रांची के ग्रामीण क्षेत्र और दूसरा बोकारो जिले में खोला जाएगा। बैठक में इसके अलावा साइकिल रैली, युवा साहसिक नेतृत्व शिविर, आयोग की वेबसाइट का गठन, GeM पोर्टल पर पंजीकरण, आयोग की गतिविधियों पर कॉफी टेबल बुक प्रकाशन तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट और विधि-परामर्शी की नियुक्ति जैसे प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।
- चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव से एक महिला के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी अशोक गिरी ने चैनपुर थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी सुमन देवी को खोजने की गुहार लगाई है।1
- दो आरोपी गिरफ्तार1
- कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।1
- Post by Mr.Anand Kumar1
- Post by AAM JANATA1
- सदर अस्पताल लातेहार के इर्द-गिर्द में अवस्थित निजी जांच केंद्रों में सदर अस्पताल लातेहार के मरीज जांच करते नजर आ रहे हैं। विगत दिनों लातेहार सदर अस्पताल में यह देखा जा रहा है कि जो भी मरीज अस्पताल में अपना इलाज करवाने सरकारी डॉक्टर के पास आते हैं और उसके बाद सदर अस्पताल लातेहार में जांच ना करा कर अस्पताल से बाहर में अवस्थित निजी जांच केंद्रों में जाकर मरीज अपनी जांच कर रहे हैं शुल्क चुकाकर । मरीज यह बताते हैं कि सदर अस्पताल लातेहार के सरकारी डॉक्टर उन्हें सदर अस्पताल से बाहर में अवस्थित चिन्हित निजी जांच केंद्र कुमकुम में भेजते हैं जांच करवाने के लिए। सदर अस्पताल डॉक्टर की इस मेहरबानी से निजी जांच केंद्र कुमकुम मालामाल हो रहे हैं। वही मामले पर लातेहार सिविल सर्जन डॉक्टर राजमोहन खलखो ने बताया कि सदर अस्पताल लातेहार में हर प्रकार की जांच की जाती है किसी भी मरीज को बाहर में जाकर जांच नहीं करना चाहिए। वही बताया कि यदि सदर अस्पताल लातेहार के किसी कर्मी या डॉक्टर की संलिप्त यदि इस प्रकार के कार्यों में है कि मरीज को वो बाहर के जांच केदो में जांच के लिए भेजते हैं तो इसके लिए एक जांच कमेटी बनाकर मामले की जांच की जाएगी एवं कार्यवाही किया जाएगा। ज्ञात होकि सदर अस्पताल लातेहार में इन दीनों एक बड़ा रैकेट मरीज के बीच अंदर ही अंदर काम कर रहा है जो मरीज को सदर अस्पताल की बुराई बताते हैं और बाहर के निजी क्लिनिको का रास्ता मरीजों को दिखाते हैं जिस काम कर रहे इस रैकेट की अच्छी खासी कमीशन प्रतिदिन बन रही है।1
- गुमला | 13 मार्च 2026 गुमला जिला प्रशासन ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक अनूठी और भावनात्मक पहल शुरू की है।* भविष्य की पीढ़ी को जागरूक कर अभिभावकों के व्यवहार में बदलाव लाने के उद्देश्य से *जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज राजकियकृत उच्च मध्य विद्यालय ,अरमई में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल (डीटीओ) ने कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं की वास्तविक वीडियो फुटेज दिखाई। सीसीटीवी कैमरों में कैद उन भयावह दृश्यों को देखकर बच्चे सिहर उठे। इस दौरान उन्हें समझाया गया कि कैसे महज एक सेकंड की लापरवाही खुशहाल परिवारों को तबाह कर देती है। तकनीकी बारीकियों को साझा करते हुए बताया गया कि सड़क हादसों में होने वाली अधिकांश मौतों का मुख्य कारण सिर की चोट है, जिससे एक मानक हेलमेट आसानी से बचा सकता है। "गार्जियन को बनना होगा रोल मॉडल" कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए डीटीओ ने अभिभावकों की जिम्मेदारी पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा: > "जब घर के बड़े खुद हेलमेट नहीं पहनते, तो वे बच्चों से नियमों के पालन की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? माता-पिता ही बच्चों के पहले शिक्षक होते हैं। अगर वे खुद हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाएंगे, तो आने वाली पीढ़ी इसे संस्कार के रूप में अपनाएगी।" > *बच्चों ने ली शपथ: "बिना हेलमेट घर से नहीं निकलने देंगे माता-पिता को"* प्रशासन की इस इमोशनल अपील का बच्चों पर गहरा असर दिखा। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने सामूहिक शपथ ली कि: *वे अपने माता-पिता को तब तक गाड़ी की चाबी नहीं देंगे या घर से बाहर नहीं जाने देंगे, जब तक वे हेलमेट या सीट बेल्ट न लगा लें।* *वाहन चलाते समय यदि परिजन तेज रफ्तार में होंगे, तो बच्चे उन्हें तुरंत टोकेंगे।* *वे अपने आसपास के लोगों को 'धीमी गति' और 'सुरक्षित सफर' के लिए प्रेरित करेंगे।* *पूरे जिले में गूंज रही है 'सुरक्षा की आवाज'* *डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने बताया कि प्रशासन केवल स्कूलों तक सीमित नहीं है।* गुमला के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम (लाउडस्पीकर) सक्रिय कर दिए गए हैं। इन लाउडस्पीकरों के माध्यम से लगातार लोगों को यातायात नियमों, हेलमेट की अनिवार्यता और तेज रफ्तार के खतरों के प्रति सचेत किया जा रहा है। *प्रशासन का सीधा संदेश: आपकी जान अनमोल है। इसे सड़क पर लापरवाही की भेंट न चढ़ाएं। सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें।* *सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो , सड़क सुरक्षा के टीम शामिल थे।1
- चैनपुर: चैनपुर–जारी मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम नशे की हालत में बाइक चलाने से एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। जारी थाना क्षेत्र के सकत्तार गांव निवासी गोवर्धन सिंह (पिता बजरंग सिंह) साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे थे, तभी बरवे ढलान के पास उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।1
- इसी क्रम में थाना चक्रधरनगर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा प्रकरण में फरार चल रहे सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल पिता अनूप अग्रवाल 27 साल निवासी गंज बाजार खरसिया को हिमालया हाइट्स बैंक कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा से संबंधित अपराध दर्ज था और पुलिस को उसकी करीब एक महीने से तलाश थी। ♦️एसएसपी शशि मोहन सिंह के शक्त निर्देश सट्टा और जुए के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों पर रायगढ़ पुलिस सख्त कार्रवाई जारी रहेगी:1