logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Mr.Anand Kumar
Mr.Anand Kumar
TV News Anchor बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बलरामपुर ब्रेकिंग वाड्राफनगर के मोहाली रोड पर सुबह दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगा। ट्रक के अंदर फंसे ड्राइवर की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय दमकल वाहन मौके पर समय पर नहीं पहुंच सका। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
    1
    बलरामपुर ब्रेकिंग 
वाड्राफनगर के मोहाली रोड पर सुबह दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगा।
ट्रक के अंदर फंसे ड्राइवर की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के समय दमकल वाहन मौके पर समय पर नहीं पहुंच सका।
मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • बलरामपुर में फिर उजागर हुई अफीम की खेती: दूरस्थ पंचायतों में बाहरी लोगों का नेटवर्क, जांच की मांग तेज बलरामपुर। जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला एक बार फिर सामने आया है। इस बार मामला करौंदा थाना क्षेत्र के तुरा पानी पंचायत का है, जहां पहाड़ियों की तराई में बसे एक सुदूर गांव में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती किए जाने की जानकारी मिली है। यह गांव झारखंड सीमा से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है और यहां तक पहुंचना भी काफी मुश्किल माना जाता है। बताया जा रहा है कि यह गांव पूरी तरह ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र में आता है, जहां आज तक विकास की खास पहुंच नहीं है। यहां के लोगों को आज भी सड़क, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। इसी दूरस्थता और प्रशासनिक पहुंच की कमी का फायदा उठाकर बाहरी क्षेत्र से आए कुछ लोगों ने ग्रामीणों को झांसे में लेकर जमीन लीज पर ली और वहां अफीम की खेती शुरू कर दी। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि उनके इलाके में अफीम की खेती की जा रही है। आसपास के खेतों में काम करने वाले किसानों ने बताया कि जिन लोगों ने खेती की थी, उन्होंने इसे मसाले की फसल बताकर लगाया था। खेत के बगल में गेहूं की खेती करने वाले एक किसान ने बताया कि “हमें तो आज तक पता ही नहीं था कि यह अफीम है। उसने हमें बताया था कि यह कोई मसाले की खेती है।” ग्रामीणों का आरोप है कि भोले-भाले आदिवासियों को बहला-फुसलाकर उनकी जमीन लीज पर ली गई और उसके बाद बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की गई। यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस पूरे मामले में बाहरी लोगों का एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा है, जो दूर-दराज के इलाकों को निशाना बनाकर अवैध खेती करा रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में बलरामपुर जिले के समरी थाना क्षेत्र में भी अवैध अफीम की खेती को लेकर कार्रवाई की गई थी। उस कार्रवाई में भी बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे नष्ट किए गए थे। अब करौंदा थाना क्षेत्र के तुरा पानी पंचायत में इसी तरह का मामला सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और जानकारों का मानना है कि यदि इन मामलों की बारीकी से जांच की जाए तो संभव है कि अलग-अलग क्षेत्रों में सामने आए इन मामलों के पीछे एक ही गिरोह या नेटवर्क का हाथ हो। सीमावर्ती और दुर्गम इलाकों का फायदा उठाकर ऐसे लोग लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हों, इससे इनकार नहीं किया जा सकता। अब जरूरत इस बात की है कि प्रशासन इन सभी मामलों को जोड़कर व्यापक स्तर पर जांच करे, ताकि यह साफ हो सके कि आखिर अवैध अफीम की खेती का यह नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में लगातार निगरानी बढ़ाई जाए और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में भोले-भाले ग्रामीणों को इस तरह के अवैध कामों में इस्तेमाल न किया जा सके।
    1
    बलरामपुर में फिर उजागर हुई अफीम की खेती: दूरस्थ पंचायतों में बाहरी लोगों का नेटवर्क, जांच की मांग तेज
बलरामपुर। जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला एक बार फिर सामने आया है। इस बार मामला करौंदा थाना क्षेत्र के तुरा पानी पंचायत का है, जहां पहाड़ियों की तराई में बसे एक सुदूर गांव में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती किए जाने की जानकारी मिली है। यह गांव झारखंड सीमा से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है और यहां तक पहुंचना भी काफी मुश्किल माना जाता है।
बताया जा रहा है कि यह गांव पूरी तरह ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र में आता है, जहां आज तक विकास की खास पहुंच नहीं है। यहां के लोगों को आज भी सड़क, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। इसी दूरस्थता और प्रशासनिक पहुंच की कमी का फायदा उठाकर बाहरी क्षेत्र से आए कुछ लोगों ने ग्रामीणों को झांसे में लेकर जमीन लीज पर ली और वहां अफीम की खेती शुरू कर दी।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि उनके इलाके में अफीम की खेती की जा रही है। आसपास के खेतों में काम करने वाले किसानों ने बताया कि जिन लोगों ने खेती की थी, उन्होंने इसे मसाले की फसल बताकर लगाया था। खेत के बगल में गेहूं की खेती करने वाले एक किसान ने बताया कि “हमें तो आज तक पता ही नहीं था कि यह अफीम है। उसने हमें बताया था कि यह कोई मसाले की खेती है।”
ग्रामीणों का आरोप है कि भोले-भाले आदिवासियों को बहला-फुसलाकर उनकी जमीन लीज पर ली गई और उसके बाद बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की गई। यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस पूरे मामले में बाहरी लोगों का एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा है, जो दूर-दराज के इलाकों को निशाना बनाकर अवैध खेती करा रहा है।
गौरतलब है कि हाल ही में बलरामपुर जिले के समरी थाना क्षेत्र में भी अवैध अफीम की खेती को लेकर कार्रवाई की गई थी। उस कार्रवाई में भी बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे नष्ट किए गए थे। अब करौंदा थाना क्षेत्र के तुरा पानी पंचायत में इसी तरह का मामला सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों और जानकारों का मानना है कि यदि इन मामलों की बारीकी से जांच की जाए तो संभव है कि अलग-अलग क्षेत्रों में सामने आए इन मामलों के पीछे एक ही गिरोह या नेटवर्क का हाथ हो। सीमावर्ती और दुर्गम इलाकों का फायदा उठाकर ऐसे लोग लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हों, इससे इनकार नहीं किया जा सकता।
अब जरूरत इस बात की है कि प्रशासन इन सभी मामलों को जोड़कर व्यापक स्तर पर जांच करे, ताकि यह साफ हो सके कि आखिर अवैध अफीम की खेती का यह नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका है।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में लगातार निगरानी बढ़ाई जाए और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में भोले-भाले ग्रामीणों को इस तरह के अवैध कामों में इस्तेमाल न किया जा सके।
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • Post by Sunil singh
    1
    Post by Sunil singh
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    Ranka, Garhwa•
    22 hrs ago
  • नेतरहाट में निजी होटलों की जमीन और वैधता की होगी जांच, स्थानीय युवाओं को सफारी संचालन देने की सिफारिश रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़/नेतरहाट (लातेहार) | झारखंड राज्य युवा आयोग की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नेतरहाट स्थित अरुणोदय अतिथिशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने की। इस अवसर पर आयोग के सदस्य विशाल अम्बर तिर्की तथा सदस्य सचिव वेद रत्न मोहन भी उपस्थित रहे। बैठक में कुल 16 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा आयोग के पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। इस क्रम में कांग्रेस युवा जिला महासचिव सह जामा मस्जिद के सेक्रेटरी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। नेतरहाट में हाल के दिनों में स्थानीय युवाओं के बीच बढ़ते आक्रोश को देखते हुए आयोग ने अपनी बैठक यहीं आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक में बताया गया कि पिछले 2–3 वर्षों में नेतरहाट में होटलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। जानकारी के अनुसार होटल उद्योग की आड़ में स्थानीय आदिवासियों की जमीन हड़पने का समानांतर तंत्र विकसित होने की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे युवाओं में नाराजगी बढ़ी है। इस स्थिति को देखते हुए आयोग ने पिछले 5 वर्षों में नेतरहाट में बने सभी निजी होटलों के भू-खण्ड, निर्माण की वैधता, सक्षम प्राधिकार से मिली स्वीकृतियों तथा झारखंड पर्यटन स्थल (संरक्षण एवं रख-रखाव) अधिनियम 2015 एवं केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना के अनुपालन की जांच मुख्यालय स्तर पर गठित समिति से कराने की अनुशंसा की है। बैठक में यह भी बताया गया कि नेतरहाट में सफारी के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा सीमित संख्या में वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे पर्यटकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस व्यवस्था को सुधारने के लिए देश के अन्य अभयारण्यों की तर्ज पर सफारी संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय युवाओं को देने की सिफारिश की गई, ताकि उन्हें रोजगार का अवसर मिल सके। इसके अलावा आयोग ने National University of Study and Research in Law, Ranchi के साथ एमओयू के प्रारूप को भी मंजूरी दी है। इसके तहत अगले वित्तीय वर्ष में युवाओं से संबंधित नीतियों, विशेषकर राज्य की युवा नीति के प्रारूपण पर काम किया जाएगा। बैठक में युवाओं के बीच नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित “सशक्त युवा नशामुक्त समाज” कार्यक्रम की सराहना की गई और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यस्थल पर युवाओं की सुरक्षा के लिए एंटी-हैरासमेंट जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की स्वीकृति भी दी गई। आयोग ने युवाओं को असैनिक सेवाओं, सेना भर्ती तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए राज्य में एक वर्ष के लिए दो विशेष अध्ययन केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया है। इनमें एक केंद्र रांची के ग्रामीण क्षेत्र और दूसरा बोकारो जिले में खोला जाएगा। बैठक में इसके अलावा साइकिल रैली, युवा साहसिक नेतृत्व शिविर, आयोग की वेबसाइट का गठन, GeM पोर्टल पर पंजीकरण, आयोग की गतिविधियों पर कॉफी टेबल बुक प्रकाशन तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट और विधि-परामर्शी की नियुक्ति जैसे प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।
    4
    नेतरहाट में निजी होटलों की जमीन और वैधता की होगी जांच, स्थानीय युवाओं को सफारी संचालन देने की सिफारिश
रामप्रवेश गुप्ता 
महुआडांड़/नेतरहाट (लातेहार) |
झारखंड राज्य युवा आयोग की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नेतरहाट स्थित अरुणोदय अतिथिशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने की। इस अवसर पर आयोग के सदस्य विशाल अम्बर तिर्की तथा सदस्य सचिव वेद रत्न मोहन भी उपस्थित रहे। बैठक में कुल 16 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा आयोग के पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। इस क्रम में कांग्रेस युवा जिला महासचिव सह जामा मस्जिद के सेक्रेटरी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
नेतरहाट में हाल के दिनों में स्थानीय युवाओं के बीच बढ़ते आक्रोश को देखते हुए आयोग ने अपनी बैठक यहीं आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक में बताया गया कि पिछले 2–3 वर्षों में नेतरहाट में होटलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। जानकारी के अनुसार होटल उद्योग की आड़ में स्थानीय आदिवासियों की जमीन हड़पने का समानांतर तंत्र विकसित होने की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे युवाओं में नाराजगी बढ़ी है।
इस स्थिति को देखते हुए आयोग ने पिछले 5 वर्षों में नेतरहाट में बने सभी निजी होटलों के भू-खण्ड, निर्माण की वैधता, सक्षम प्राधिकार से मिली स्वीकृतियों तथा झारखंड पर्यटन स्थल (संरक्षण एवं रख-रखाव) अधिनियम 2015 एवं केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना के अनुपालन की जांच मुख्यालय स्तर पर गठित समिति से कराने की अनुशंसा की है।
बैठक में यह भी बताया गया कि नेतरहाट में सफारी के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा सीमित संख्या में वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे पर्यटकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस व्यवस्था को सुधारने के लिए देश के अन्य अभयारण्यों की तर्ज पर सफारी संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय युवाओं को देने की सिफारिश की गई, ताकि उन्हें रोजगार का अवसर मिल सके।
इसके अलावा आयोग ने National University of Study and Research in Law, Ranchi के साथ एमओयू के प्रारूप को भी मंजूरी दी है। इसके तहत अगले वित्तीय वर्ष में युवाओं से संबंधित नीतियों, विशेषकर राज्य की युवा नीति के प्रारूपण पर काम किया जाएगा।
बैठक में युवाओं के बीच नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित “सशक्त युवा नशामुक्त समाज” कार्यक्रम की सराहना की गई और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यस्थल पर युवाओं की सुरक्षा के लिए एंटी-हैरासमेंट जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की स्वीकृति भी दी गई।
आयोग ने युवाओं को असैनिक सेवाओं, सेना भर्ती तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए राज्य में एक वर्ष के लिए दो विशेष अध्ययन केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया है। इनमें एक केंद्र रांची के ग्रामीण क्षेत्र और दूसरा बोकारो जिले में खोला जाएगा।
बैठक में इसके अलावा साइकिल रैली, युवा साहसिक नेतृत्व शिविर, आयोग की वेबसाइट का गठन, GeM पोर्टल पर पंजीकरण, आयोग की गतिविधियों पर कॉफी टेबल बुक प्रकाशन तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट और विधि-परामर्शी की नियुक्ति जैसे प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।
    user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • https:// bharat News bulletin Live 🚨 राजस्थान समाचार हिंसक रूप, सुरेश-रामनरेश-नीरज पर सतेन्द्र दंपति को लाठी-डंडों से पीटने का आरोप, वीडियो वायरल ट्रांस यमुना में दंपति पर अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियो ramashankar Sharma संग्रहे खुर्द-पंचायत GARHWA jharkhand
    1
    https:// bharat News bulletin Live 
🚨  राजस्थान समाचार हिंसक रूप, सुरेश-रामनरेश-नीरज पर सतेन्द्र दंपति को लाठी-डंडों से पीटने का आरोप, वीडियो वायरल
ट्रांस यमुना में दंपति पर
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियो 
ramashankar Sharma संग्रहे खुर्द-पंचायत GARHWA jharkhand
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Voice of people गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    17 min ago
  • पलामू जिला के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोदरमा कला में असामाजिक तत्वों द्वारा कब्रिस्तान में घुसकर मजार के साथ तोड़फोड़ की घटना सामने आई है रेहला थाना में आवेदन देकर लोगों ने न्याय का गुहार लगाया है
    1
    पलामू जिला के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोदरमा कला में असामाजिक तत्वों द्वारा कब्रिस्तान में घुसकर मजार के साथ तोड़फोड़ की घटना सामने आई है रेहला थाना में आवेदन देकर लोगों ने न्याय का गुहार लगाया है
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    33 min ago
  • करौंदा थाना में अफीम का हुआ खुलासा न्यायालय निर्माण पर जेल भेजा गया सभी अपराधी को
    1
    करौंदा थाना में अफीम का हुआ खुलासा न्यायालय निर्माण पर जेल भेजा गया सभी अपराधी को
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • कानपुर में LPG सिलेंडर की कमी की अफवाहों के चलते लोग खाली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसियों और डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स पर लंबी लाइनों में खड़े नजर आ रहे हैं। पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए घोषणा करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और कहा है कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, सबको सिलेंडर मिलेगा
    1
    कानपुर में LPG सिलेंडर की कमी की अफवाहों के चलते लोग खाली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसियों और डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स पर लंबी लाइनों में खड़े नजर आ रहे हैं। पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए घोषणा करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और कहा है कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, सबको सिलेंडर मिलेगा
    user_Active line News
    Active line News
    Court reporter गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    1 hr ago
  • पर्यटन स्थल की सुविधाओं को लेकर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने उठाया विधानसभा बजट सत्र में सवाल,, आज विधानसभा बजट सत्र के दौरान सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री जी से जानकारी मांगी है जिसमें उन्होंने सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं को लेकर था , विधायक जी ने पर्यटन मंत्री जी से विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक वार और पंचायत वार कितने पर्यटन स्थल है उसकी जानकारी मांगी है उसके अलावा पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं एवं सड़क किनारे उपलब्ध सुविधाओं के विषय में जानकारी चाही है, जिसमें बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था ,पार्किंग व्यवस्था ,पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, घेराव,साफ सफाई की व्यवस्था , इन सभी विषयों पर स्थल वार एवं बिंदु वार जानकारी चाही है,, इन सभी प्रश्नों का मूल उद्देश है कि यहां जो सैलानी आते हैं उनको सुविधाएं मिल रही है कि नहीं, और यदि उनको यह सभी सुविधा उपलब्ध नहीं है तो कब तक इसकी व्यवस्था होगी,, ताकि क्षेत्र में सैलानियों की संख्या बढ़े और क्षेत्र में आए के स्रोत बढ़े,, और रोजगार सृजित हो सके,,
    1
    पर्यटन स्थल की सुविधाओं को लेकर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने उठाया विधानसभा बजट सत्र में सवाल,,
आज विधानसभा बजट सत्र के दौरान सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री जी से जानकारी मांगी है जिसमें 
उन्होंने सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं को लेकर था ,
विधायक जी ने पर्यटन मंत्री जी से विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक वार और पंचायत वार कितने पर्यटन स्थल है उसकी जानकारी मांगी है 
उसके अलावा पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं एवं सड़क किनारे उपलब्ध सुविधाओं के विषय में जानकारी चाही है,
जिसमें बैठक व्यवस्था,
पेयजल व्यवस्था ,पार्किंग व्यवस्था ,पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, घेराव,साफ सफाई की व्यवस्था ,
इन सभी विषयों पर स्थल वार एवं बिंदु वार जानकारी चाही है,,
इन सभी प्रश्नों का मूल उद्देश है कि यहां जो सैलानी आते हैं उनको सुविधाएं मिल रही है कि नहीं,
और यदि उनको यह सभी सुविधा उपलब्ध नहीं है तो कब तक इसकी व्यवस्था होगी,,
ताकि क्षेत्र में सैलानियों की संख्या बढ़े और क्षेत्र में आए के स्रोत बढ़े,,
और रोजगार सृजित हो सके,,
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.