logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महापौर ने पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक 4 अगस्त 2026। पटना पटना नगर निगम के महापौर सीता साहू की अध्यक्षता एवं नगर आयुक्त यशपाल मीणा की उपस्थिति में मंगलवार को पटना नगर निगम मुख्यालय स्थित सभागार में पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह एवं संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ द्वारा तीन सूत्री मांगों के समर्थन में आहूत अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी तीनों मांगों को विस्तारपूर्वक महापौर के समक्ष रखा। इसके बाद प्रत्येक मांग पर बिंदुवार चर्चा की गई। महापौर ने स्पष्ट किया कि पटना नगर निगम कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है तथा संघ की तीनों मांगों के समाधान के पक्ष में है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि इन मांगों पर अंतिम निर्णय लेना पटना नगर निगम को प्राप्त वैधानिक अधिकार क्षेत्र से बाहर है। इस पर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि निगम अपनी सकारात्मक मंशा को औपचारिक रूप देते हुए तीनों मांगों से संबंधित प्रस्ताव सशक्त स्थायी समिति एवं निगम परिषद से पारित कराकर अनुशंसा सहित नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजे। बैठक के दौरान महापौर सीता साहू ने कहा, "पटना नगर निगम सभी सफाई कर्मियों के हितों की रक्षा एवं उनके कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। समय-समय पर उनके हित में आवश्यक निर्णय लिए गए हैं। संघ की तीनों मांगों पर विचार एवं अनुशंसा के लिए बुधवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।" संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बैठक आयोजित करने के लिए महापौर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बैठक में हुई सकारात्मक चर्चा से संघ के सदस्यों एवं सफाई कर्मियों को अवगत कराया जाएगा तथा उम्मीद जताई कि मांगों के संबंध में शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। बैठक में सशक्त स्थायी समिति की सदस्य अनिता देवी, सुनीता देवी, कुमार संजीत, मनोज कुमार तथा अपर नगर आयुक्त कृष्ण स्वरूप भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी संघ के आह्वान पर पटना सहित राज्य के विभिन्न नगर निकायों के दैनिक सफाई कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।

2 hrs ago
user_Newslahar
Newslahar
Local News Reporter मुस्तफापुर, पटना•

More news from बिहार and nearby areas
  • LIVE भाजपा अध्यक्ष की सीट पर PK का कब्जा: 19,324 वोटों से जीते, प्रशांत बोले- अपराधी को मुख्यमंत्री न बनाएं; CM ने दी बधाई jansuraj party fightLIVE भाजपा अध्यक्ष की सीट पर PK का कब्जा: 19,324 वोटों से जीते, प्रशांत बोले- अपराधी को मुख्यमंत्री न बनाएं; CM ने दी बधाई
    1
    LIVE     भाजपा अध्यक्ष की सीट पर PK का कब्जा: 19,324 वोटों से जीते, प्रशांत बोले- अपराधी को मुख्यमंत्री न बनाएं; CM ने दी बधाई
jansuraj party fightLIVE     भाजपा अध्यक्ष की सीट पर PK का कब्जा: 19,324 वोटों से जीते, प्रशांत बोले- अपराधी को मुख्यमंत्री न बनाएं; CM ने दी बधाई
    user_Maha Khabar 24
    Maha Khabar 24
    Local News Reporter दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • सुनिए वीडियो : बांकीपुर उपचुनाव की जीत-हार पर मोकामा विधायक अनंत सिंह का आया बड़ा बयान, नीतीश कुमार को लेकर भी बोले Mukhiyajee Reporter | Patna बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर मोकामा विधायक अनंत सिंह का आ गया बड़ा बयान। उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते तो शायद ऐसा परिणाम नहीं आता। उनका कहना है कि जनता में यह संदेश गया कि नीतीश कुमार को हटाया गया, जिससे नाराजगी देखने को मिली। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री का पद खुद छोड़ा था।
    1
    सुनिए वीडियो : बांकीपुर उपचुनाव की जीत-हार पर मोकामा विधायक अनंत सिंह का आया बड़ा बयान, नीतीश कुमार को लेकर भी बोले 
Mukhiyajee Reporter | Patna 
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर मोकामा विधायक अनंत सिंह का आ गया बड़ा बयान। उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते तो शायद ऐसा परिणाम नहीं आता।
उनका कहना है कि जनता में यह संदेश गया कि नीतीश कुमार को हटाया गया, जिससे नाराजगी देखने को मिली। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री का पद खुद छोड़ा था।
    user_Mukhiyajee Reporter
    Mukhiyajee Reporter
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    23 hrs ago
  • naubatpur ❤️
    1
    naubatpur ❤️
    user_Rahul Kumar Raj News
    Rahul Kumar Raj News
    Naubatpur, Patna•
    22 hrs ago
  • विदुपुर में इंसानियत शर्मसर नाबालिक होटल वाले को जबरन ले जाकर मारपीट करने का गंभीर आरोप अस्पताल पहुंचा कर भागी पुलिस विदुपुर में इंसानियत शर्मसर नाबालिक होटल वाले को जबरन ले जाकर मारपीट करने का गंभीर आरोप अस्पताल पहुंचा कर भागी पुलिस
    1
    विदुपुर में इंसानियत शर्मसर नाबालिक होटल वाले को जबरन ले जाकर मारपीट करने का गंभीर आरोप अस्पताल पहुंचा कर भागी पुलिस
विदुपुर में इंसानियत शर्मसर नाबालिक होटल वाले को जबरन ले जाकर मारपीट करने का गंभीर आरोप अस्पताल पहुंचा कर भागी पुलिस
    user_बिहार दैनिक पंचायत  रणधीर सिंह
    बिहार दैनिक पंचायत रणधीर सिंह
    Local News Reporter हाजीपुर, वैशाली, बिहार•
    1 hr ago
  • मुजफ्फरपुर मनरेगा कर्मी पैसा नहीं मिलाने से नाराज हो कर सरकार के ख़िलाफ़ परदशन किया
    1
    मुजफ्फरपुर मनरेगा कर्मी  पैसा नहीं मिलाने से नाराज हो कर सरकार के ख़िलाफ़ परदशन किया
    user_NEW NEWS BHARAT 365
    NEW NEWS BHARAT 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • पटना में कर्मचारियों की हड़ताल के बीच नगर निगम का फैसला: 3 शिफ्टों में होगी सफाई, इमरजेंसी फंड से ₹7.5 लाख जारी पटना में कर्मचारियों की हड़ताल के बीच नगर निगम का फैसला: 3 शिफ्टों में होगी सफाई, इमरजेंसी फंड से ₹7.5 लाख जारी
    1
    पटना में कर्मचारियों की हड़ताल के बीच नगर निगम का फैसला: 3 शिफ्टों में होगी सफाई, इमरजेंसी फंड से ₹7.5 लाख जारी

पटना में कर्मचारियों की हड़ताल के बीच नगर निगम का फैसला: 3 शिफ्टों में होगी सफाई, इमरजेंसी फंड से ₹7.5 लाख जारी
    user_Maha Khabar 24
    Maha Khabar 24
    Local News Reporter दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • Patna #तानाशाह #सरकार के खिलाफ छात्रों ने किया #प्रदर्शन #लाठी चा/र्ज एवं गो/ली चलाने के विरुद्ध में
    1
    Patna #तानाशाह #सरकार के खिलाफ छात्रों ने किया #प्रदर्शन #लाठी चा/र्ज एवं गो/ली चलाने के विरुद्ध में
    user_Samrat Magadh News
    Samrat Magadh News
    Voice of people पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.