छतरपुर में सजेगा पंडोखर सरकार का त्रिकालदर्शी दिव्या दरबार लंबे अंतराल बाद छतरपुर में सजेगा पण्डोखर सरकार का त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार पण्डोखर/छतरपुर, 17 सितम्बर 2026। पण्डोखर सरकार धाम पीठाधीश्वर, त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत पूज्यपाद श्री गुरुशरण जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में आगामी 2, 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को छतरपुर (मध्यप्रदेश) में “पण्डोखर सरकार का त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार” आयोजित किया जाएगा। पण्डोखर सरकार की परम्परा के अनुरूप यह दिव्य दरबार पूर्णतः निःशुल्क रहेगा और श्रद्धालुओं से दरबार में अपनी समस्याओं के समाधान एवं मार्गदर्शन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। पण्डोखर सरकार धाम के संस्थापक एवं सचिव श्री मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि छतरपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु लंबे समय से पूज्यपाद श्री गुरुशरण जी महाराज से छतरपुर में दिव्य दरबार आयोजित करने का आग्रह कर रहे थे। क्षेत्रीय भक्तों के निरंतर अनुरोध और उनकी श्रद्धा-भावना को देखते हुए लंबे अंतराल के बाद पूज्यपाद महाराजश्री ने छतरपुर में तीन दिवसीय त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार आयोजित करने की अनुमति प्रदान की है। श्री गुप्ता ने बताया कि स्थानीय भक्तों एवं आयोजन से जुड़े श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त दरबार स्थल का चयन किया जा रहा है। स्थल निर्धारित होते ही उसकी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रसारित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पण्डोखर सरकार का त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार वर्षों से देश-विदेश के श्रद्धालुओं के बीच आस्था और विश्वास का केंद्र रहा है। दरबार की मान्यता एवं श्रद्धालुओं के अनुभवों के अनुसार, यहां मानव जीवन से जुड़ी विभिन्न दैहिक, दैविक एवं भौतिक समस्याओं के संबंध में पूज्यपाद श्री गुरुशरण जी महाराज द्वारा आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं समाधान प्रदान किया जाता है। अनेक श्रद्धालु अपने अनुभवों को आश्चर्यजनक एवं चमत्कारिक बताते हैं। पण्डोखर सरकार के त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार की विशेषता बताते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि महाराजश्री द्वारा श्रद्धालुओं के जीवन से जुड़े प्रश्नों और परिस्थितियों के संबंध में दिए जाने वाले कथनों को लेकर लंबे समय से लोगों में विशेष जिज्ञासा रही है। समर्थकों और श्रद्धालुओं का कहना है कि दरबार में सामने आने वाले कई प्रसंग ऐसे होते हैं, जिन्हें वे सामान्य मानवीय अनुमान और आधुनिक विज्ञान की प्रचलित व्याख्याओं से परे मानते हैं। इसी भाव को भक्तजन “जहाँ आकर विज्ञान भी ठहर जाता है” के रूप में व्यक्त करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पण्डोखर सरकार की मूल भावना “आस्था—विश्वास—समाधान” है और दरबार का उद्देश्य किसी प्रकार का व्यावसायिक लाभ अर्जित करना नहीं, बल्कि पीड़ित एवं परेशान मानवता को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करना है। इसीलिए छतरपुर में आयोजित तीनों दिनों का दरबार पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है। श्री गुप्ता ने छतरपुर सहित बुंदेलखंड अंचल के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दरबार स्थल एवं समय संबंधी अधिकृत सूचना प्रसारित होने के बाद उसी के अनुरूप कार्यक्रम में पहुंचें तथा किसी भी भ्रामक या अनधिकृत सूचना से बचें। दरबार की तिथियां : 2, 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 स्थान : छतरपुर (म.प्र.) — विस्तृत स्थल की घोषणा शीघ्र

- मारुति बेन में लगी आग हजारों का नुकसान मौके पर पहुंची पुलिस मारुति बेन में लगी आग हजारों का नुकसान मौके पर पहुंची पुलिस मंडला के महराजपुर क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास मारुति वैन क्रमांक MP20 BA 1657 में अचानक आग लग गई। वाहन स्थानीय मोटर गैराज मिस्त्री अक्षय पटेल का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महराजपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस की सूझबूझ व तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई भी जनहानि की सूचना नहीं है।।।1
- गुना सर्किट हाउस में किसान ने सिंधिया से कह दी खरी-खरी! “माला पहनाते-पहनाते जिंदगी बीत गई, खाद नहीं मिल रही” #गुना_सर्किट_हाउस #ज्योतिरादित्य_सिंधिया #खाद_की_समस्या #किसान_की_गुहार #मध्यप्रदेश_न्यूज गुना सर्किट हाउस में किसान ने सिंधिया से कह दी खरी-खरी! “माला पहनाते-पहनाते जिंदगी बीत गई, खाद नहीं मिल रही” #गुना_सर्किट_हाउस #ज्योतिरादित्य_सिंधिया #खाद_की_समस्या #किसान_की_गुहार #मध्यप्रदेश_न्यूज1
- सरसई पुलिस ने चार साल से लापता अपहृता को उन्नाव से किया दस्तयाब, तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता, परिजनों को सौंपा भांडेर अनुभाग की सरसई थाना पुलिस ने करीब चार साल से लापता अपहृता को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। बुधवार रात साढ़े बजे एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 29 जून 2023 को परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी करीब छह माह से ससुराल में नहीं है और उसका कोई पता नहीं चल रहा। इस पर गुम इंसान क्रमांक 03/23 दर्ज कर तलाश शुरू की गई। बाद में परिजनों ने न्यायालय भांडेर में शिकायत कर ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर 10 जुलाई 2026 को सरसई थाने में अपराध क्रमांक 16/26 के तहत धारा 498ए, 365 ताहि में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने संभावित स्थानों पर तलाश और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। 15 सितंबर को ग्राम दयालपुर, थाना हसनगंज, जिला उन्नाव से अपहृता मिली। न्यायालय में बयान के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।1
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने जीवन का प्रत्येक दिन राष्ट्र और जनसेवा के लिए समर्पित किया है डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री1
- दामोदर यादव मंडल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में धीरेंद्र शास्त्री और पंडोखर सरकार पर सवाल कई मुद्दों को लेकर साधा निशाना, बयान को लेकर मचा सियासी हलचल1
- दतिया में बिजली समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन दतिया में बिजली समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन दतिया: शहर में बढ़ती बिजली समस्याओं, भारी-भरकम बिलों, स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों और अघोषित कटौती के विरोध में बुधवार को कांग्रेस ने विद्युत विभाग का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। रिपोर्टर पवन दांतरे जनता की आवाज नगर कांग्रेस अध्यक्ष रज्जन खान के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने मुख्य महाप्रबंधक धर्मेंद्र कौशिक को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रमुख मांगें: मनमाने बिजली बिलों की तुरंत जांच और सुधार। स्मार्ट मीटर से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का समाधान। अघोषित बिजली कटौती पर रोक। जर्जर लाइनों, खंभों और खराब ट्रांसफार्मरों को बदलना। इस अवसर पर दतिया विधायक घनश्याम सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, प्रदेश महासचिव अवधेश नायक और संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। #1
- भेड़पुरा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों का निकला जुलूस।* भेड़पुरा पर फायरिंग की घटना के चंद घंटों में पकड़े गए तीनों दहशतगर्द। सिविल लाइन पुलिस ने माखन यादव, राम अवतार यादव और पुनीत कुशवाहा को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस।* फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने निकाली हेकड़ी। *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा और एक जिन्दा कारतूस बरामद।* आरोपियों ने बहादुर अहिरवार पर की थी फायरिंग। *सिविल लाइन टीआई वैभव गुप्ता की कार्यवाही।*1
- भांडेर नगर में आईटीआई भवन के निर्माण को लेकर प्रभारी प्राचार्य ने क्या कहा भांडेर नगर में आईटीआई भवन के निर्माण को लेकर प्रभारी प्राचार्य ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसा क्या कहा कि स्वतः हाल में तालियां बजने लगी।।1