Shuru
Apke Nagar Ki App…
CITY NEWS: जर्जर पटिया टूटने से 45 फीट गहरे कुएं में गिरी बच्ची, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
CITY NEWS
CITY NEWS: जर्जर पटिया टूटने से 45 फीट गहरे कुएं में गिरी बच्ची, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुलिस ने 24 लाख की लूट का किया खुलासा, 3 गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद* *फतेहगढ़ पुलिस ने 24 लाख की लूट का किया खुलासा, 3 गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद* *फतेहगढ़।* एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने 24 लाख रुपये की लूट की घटना का 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूट में शामिल 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लूटी गई पूरी रकम 24 लाख रुपये और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इस कार्रवाई की सराहना अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद ने की है। दिनांक 18.08.2026 को वादी नवीन कुमार अग्रवाल पुत्र राजेन्द्र कुमार अग्रवाल निवासी वृन्दावन, जनपद मथुरा ने कोतवाली मोहम्मदाबाद में तहरीर देकर बताया था कि उनके फर्म के कर्मचारी खाटू श्याम मंदिर के पास बेवर रोड पर कार से जा रहे थे। तभी मोटरसाइकिल सवार 3 अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बैग में रखे 24,00,000/- रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इस संबंध में मु0अ0सं0 282/2026 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र के ग्राम कल्हौर पछाह निवासी शिव कुमार, विशाल उर्फ सीटू और उमेश उर्फ तैया को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी शिव कुमार JBM स्टील लिमिटेड, शिकोहाबाद में चालक है। वह फर्म के मुनीम संदीप गौतम के साथ रुपये लाने-ले जाने का काम करता था। उसे जानकारी थी कि 18.08.2026 को संदीप के साथ फर्रुखाबाद से बड़ी रकम लेकर जाना है। इस पर उसने अपने भाई कुंवर बहादुर उर्फ सोनू, विशाल उर्फ सीटू और उमेश उर्फ तैया के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। योजना के तहत आरोपियों ने खाटू श्याम मंदिर के पास कार को रोककर तमंचा दिखाया और रुपये से भरा बैग लूट लिया। लूटी गई रकम को उन्होंने वीरपुर गांव के पास छिपा दिया था। 19.08.2026 को जब चारों आरोपी 30 लाख रुपये बांट रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनका चौथा साथी कुंवर बहादुर उर्फ सोनू 6 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शिव कुमार से 9,75,000/- रुपये, विशाल उर्फ सीटू से 8,25,000/- रुपये और उमेश उर्फ तैया से 6,00,000/- रुपये व 1 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार अभियुक्त उमेश उर्फ तैया के खिलाफ मैनपुरी में आबकारी व धोखाधड़ी के 2 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। विशाल उर्फ सीटू पर भी SC/ST एक्ट का मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में सीओ आमोद कुमार सिंह, निरीक्षक मुन्नालाल सिंह, उ0नि0 जसवीर सिंह, एसओजी प्रभारी संत कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- पुराने कुएं पर बनी पटिया टूटने से कुएं में गिरी बच्ची, मचा हड़कंप। कायमगंज/फर्रुखाबाद कायमगंज क्षेत्र के गांव रसीदाबाद बल्लभ में अपनी बहन लावान्या के स्कूल अनन्या व छोटी बहन सोम्या साथ स्कूल से वापस लौट रही तभी सौम्या उस समय हादसे का शिकार हो गई।जब वह दिनेश पंडित जी के दरवाजे पर डले झूले की ओर जा रही थी। बताया गया कि झूले के पास पहुंचने के पहले अचानक कुत्ते के भौकने के दौरान बच्ची जैसे ही पुराने कुएं के ऊपर बनी पटिया पर पैर रखा कि अचानक पटिया टूट गई और बच्ची करीब 45 से 50 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। अचानक हुए हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जानकारी की तो उसने बताया कि वह बराबर के गांव जहानपुर की निवासी है।तत्काल परिजनों ने बच्ची को बचाने के लिए तत्काल प्रयास शुरू कर दिए। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पुराने कुएं के ऊपर बनी पटिया काफी समय से जर्जर हालत में थी, लेकिन इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। बच्ची के कुएं में गिरने की सूचना पर जिला प्रशासन मौके पर पहुँच एक कर्मी को कुएं में आक्सीजन की कमी की आसंका के चलते आक्सीजन मास्क लगा कर नीचे उतारा गया जिसके बाद बच्ची को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया और एम्बुलेंस से सीएचसी भेज दिया गया जहाँ इसका उपचार चल रहा है इस दौरान एसडीएम अभिषेक वर्मा,क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, क्राइम इंस्पेक्टर बी० यादव आदि संबंधित अधिकारी सभी घटना स्थल पर मौजूद रहे पुराने कुएं पर बनी पटिया टूटने से कुएं में गिरी बच्ची, मचा हड़कंप। कायमगंज/फर्रुखाबाद कायमगंज क्षेत्र के गांव रसीदाबाद बल्लभ में अपनी बहन लावान्या के स्कूल अनन्या व छोटी बहन सोम्या साथ स्कूल से वापस लौट रही तभी सौम्या उस समय हादसे का शिकार हो गई।जब वह दिनेश पंडित जी के दरवाजे पर डले झूले की ओर जा रही थी। बताया गया कि झूले के पास पहुंचने के पहले अचानक कुत्ते के भौकने के दौरान बच्ची जैसे ही पुराने कुएं के ऊपर बनी पटिया पर पैर रखा कि अचानक पटिया टूट गई और बच्ची करीब 45 से 50 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। अचानक हुए हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जानकारी की तो उसने बताया कि वह बराबर के गांव जहानपुर की निवासी है।तत्काल परिजनों ने बच्ची को बचाने के लिए तत्काल प्रयास शुरू कर दिए। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पुराने कुएं के ऊपर बनी पटिया काफी समय से जर्जर हालत में थी, लेकिन इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। बच्ची के कुएं में गिरने की सूचना पर जिला प्रशासन मौके पर पहुँच एक कर्मी को कुएं में आक्सीजन की कमी की आसंका के चलते आक्सीजन मास्क लगा कर नीचे उतारा गया जिसके बाद बच्ची को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया और एम्बुलेंस से सीएचसी भेज दिया गया जहाँ इसका उपचार चल रहा है इस दौरान एसडीएम अभिषेक वर्मा,क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, क्राइम इंस्पेक्टर बी० यादव आदि संबंधित अधिकारी सभी घटना स्थल पर मौजूद रहे1
- CITY NEWS: जर्जर पटिया टूटने से 45 फीट गहरे कुएं में गिरी बच्ची, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला1
- लुंजीगंज अस्पताल के सामने कथित मीट कारोबार, सावन में श्रद्धालुओं की आवाजाही से उठे सवाल। ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद। श्रावण मास के दौरान लुंजीगंज अस्पताल के सामने एक मकान के कमरे में कथित रूप से मीट का कारोबार किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क के बीचों-बीच नहीं, बल्कि रास्ते से कुछ दूरी पर बने एक कमरे के अंदर पक्षियों को काटने और मीट तैयार करने का काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस स्थान पर यह गतिविधि होने की बात कही जा रही है, उसके आसपास से पूजा-पाठ करने वाले श्रद्धालु तथा कांवड़ यात्रा में शामिल कुछ लोग भी आवागमन करते हैं। लोगों का कहना है कि कमरे से निकलने वाली दुर्गंध के कारण राहगीरों और श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन के पवित्र महीने में धार्मिक गतिविधियों के बीच इस तरह की गतिविधि से आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि कमरे के भीतर पक्षियों को काटे जाने के कारण गंदगी और दुर्गंध की स्थिति बनती है। सूत्रों की माने तो इस गतिविधि पर आपत्ति है, लेकिन वे सीधे तौर पर विरोध करने से बचते हैं। उनका कहना है कि प्रशासन को स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच करनी चाहिए और यह देखना चाहिए कि वहां मीट काटने और बेचने के लिए वैध अनुमति है या नहीं। अब सवाल यह है कि लूंगीगंज अस्पताल के सामने, रास्ते से कुछ दूरी पर कमरे के अंदर कथित रूप से चल रहे इस कारोबार की जिम्मेदार विभागों को जानकारी है या नहीं? यदि अनुमति है तो उसकी शर्तों का पालन हो रहा है या नहीं और यदि अनुमति नहीं है तो कार्रवाई कब होगी? स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराने, स्वच्छता व्यवस्था की जांच करने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।1
- उत्तर प्रदेश जनपद बाराबंकी से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर सुढ़ियामऊ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस सुढ़ियामऊ में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भगत सिंह, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई व भारतीय सेना से जुड़ी आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। बजरंग दल के जिला सह संयोजक विनय वर्मा, प्रधानाचार्य हिमांशु सिंह राठौर, वाइस प्रिंसिपल विनोद सिंह व प्रबंधक प्रशांत सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी, पुलिस टीम और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।1
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट एक वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार1
- Post by Avnish Kumar1
- फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में 30 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन लोग गिरफ्तार चालक ने रची थी साजिश, 24 लाख रुपये भी हुऐ बरामद मोहम्मदाबाद पुलिस ने मुनीम और चालक से हुई 30 लाख रुपये की लूट का खुलासा कर दिया है। इस मामले में चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 24 लाख रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। यह घटना 18 अगस्त को हुई थी। डायल-112 पर सूचना मिली थी कि खाटू श्याम मंदिर के पास बेवर रोड पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने इकोस्पोर्ट कार में सवार मुनीम और चालक को तमंचा दिखाकर नकदी से भरा बैग लूट लिया था। लूटी गई रकम एक व्यापारिक फर्म की थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल से लेकर ठंडी सड़क और बेवर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सर्विलांस और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड की जांच के दौरान कार चालक शिवकुमार और मुनीम संदीप गौतम के बयानों में विरोधाभास सामने आया। फर्म मालिक नवीन अग्रवाल ने भी अपने कर्मचारियों पर संदेह व्यक्त किया था। 19 अगस्त को मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 282/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। पूछताछ के दौरान चालक शिवकुमार पुलिस और मालिक को चकमा देकर चला गया और बुलाने पर भी वापस नहीं आया, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। इसी बीच, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शिवकुमार अपने साथियों के साथ लूटी गई रकम लेकर कटिन्ना-मानकपुर मार्ग से बेवर की ओर भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर काले रंग की पैशन मोटरसाइकिल (यूपी-84-यू-5698) पर सवार आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चालक शिवकुमार को पहले से पता था कि उसे मुनीम के साथ व्यापारिक फर्म की रकम लेने जाना है। उसने अपने भाई कुंवर बहादुर उर्फ सोनू और साथियों विशाल उर्फ सीटू व उमेश उर्फ ततैया के साथ मिलकर इस लूट की योजना बनाई थी। फरार आरोपी कुंवर बहादुर उर्फ सोनू की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में 30 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन लोग गिरफ्तार चालक ने रची थी साजिश, 24 लाख रुपये भी हुऐ बरामद मोहम्मदाबाद पुलिस ने मुनीम और चालक से हुई 30 लाख रुपये की लूट का खुलासा कर दिया है। इस मामले में चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 24 लाख रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। यह घटना 18 अगस्त को हुई थी। डायल-112 पर सूचना मिली थी कि खाटू श्याम मंदिर के पास बेवर रोड पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने इकोस्पोर्ट कार में सवार मुनीम और चालक को तमंचा दिखाकर नकदी से भरा बैग लूट लिया था। लूटी गई रकम एक व्यापारिक फर्म की थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल से लेकर ठंडी सड़क और बेवर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सर्विलांस और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड की जांच के दौरान कार चालक शिवकुमार और मुनीम संदीप गौतम के बयानों में विरोधाभास सामने आया। फर्म मालिक नवीन अग्रवाल ने भी अपने कर्मचारियों पर संदेह व्यक्त किया था। 19 अगस्त को मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 282/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। पूछताछ के दौरान चालक शिवकुमार पुलिस और मालिक को चकमा देकर चला गया और बुलाने पर भी वापस नहीं आया, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। इसी बीच, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शिवकुमार अपने साथियों के साथ लूटी गई रकम लेकर कटिन्ना-मानकपुर मार्ग से बेवर की ओर भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर काले रंग की पैशन मोटरसाइकिल (यूपी-84-यू-5698) पर सवार आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चालक शिवकुमार को पहले से पता था कि उसे मुनीम के साथ व्यापारिक फर्म की रकम लेने जाना है। उसने अपने भाई कुंवर बहादुर उर्फ सोनू और साथियों विशाल उर्फ सीटू व उमेश उर्फ ततैया के साथ मिलकर इस लूट की योजना बनाई थी। फरार आरोपी कुंवर बहादुर उर्फ सोनू की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।3