रोजा इफ्तार पार्टी, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल रमजान का पवित्र महीना इंसानियत, सब्र और आपसी भाईचारे का देता है संदेश नागौर/पादूकलां ,,जिले के पादूकलां क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेवड़ा में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच राजुराम चेन्दलिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और ग्रामीणों ने भाग लेकर रोजा खोला और देश-प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी।इफ्तार कार्यक्रम के दौरान गांव में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते नजर आए। इस मौके पर आयोजक राजुराम चेन्दलिया ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना इंसानियत, सब्र और आपसी भाईचारे का संदेश देता है और ऐसे आयोजन समाज में सौहार्द को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में सुगनाराम जाजड़ा, रामस्वरूप घटियाला, भवानी धायल, संस्कार चेन्दलिया, सत्तार रंगरेज, गुल मोहम्मद, शब्बीर मोहम्मद, उमरदीन, रमजान मोहम्मद, आरिफ मोहम्मद, फारूक मोहम्मद, राजू, शेर मोहम्मद, नवाब नौजवान कमेटी के सदस्य, निसार भाई, रशीद भाई, आसीन भाई, सद्दाम भाई, रजाक भाई, बरकत अली, कयामुद्दीन, मुस्ताक भाई सहित दोनों समुदाय के अनेक लोग मौजूद रहे। मेवड़ा गांव में आयोजित इस रोजा इफ्तार पार्टी ने एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
रोजा इफ्तार पार्टी, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल रमजान का पवित्र महीना इंसानियत, सब्र और आपसी भाईचारे का देता है संदेश नागौर/पादूकलां ,,जिले के पादूकलां क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेवड़ा में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच राजुराम चेन्दलिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और ग्रामीणों ने भाग लेकर रोजा खोला और देश-प्रदेश में अमन-चैन,
तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी।इफ्तार कार्यक्रम के दौरान गांव में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते नजर आए। इस मौके पर आयोजक राजुराम चेन्दलिया ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना इंसानियत, सब्र और आपसी भाईचारे का संदेश देता है और ऐसे आयोजन समाज में सौहार्द को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में सुगनाराम जाजड़ा,
रामस्वरूप घटियाला, भवानी धायल, संस्कार चेन्दलिया, सत्तार रंगरेज, गुल मोहम्मद, शब्बीर मोहम्मद, उमरदीन, रमजान मोहम्मद, आरिफ मोहम्मद, फारूक मोहम्मद, राजू, शेर मोहम्मद, नवाब नौजवान कमेटी के सदस्य, निसार भाई, रशीद भाई, आसीन भाई, सद्दाम भाई, रजाक भाई, बरकत अली, कयामुद्दीन, मुस्ताक भाई सहित दोनों समुदाय के अनेक लोग मौजूद रहे। मेवड़ा गांव में आयोजित इस रोजा इफ्तार पार्टी ने एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
- अमेरिका-इजरायल ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट के पास कई भारतीय जहाज फंसे हुए हैं। इससे कार्गो सेफ्टी, क्रू सिक्योरिटी और एनर्जी सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस इलाके में लगभग 37 भारतीय झंडे वाले जहाज फंसे हैं। इन जहाजों पर 10,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सामान लोड है। इनमें से कई जहाज तेल और गैस कैरियर हैं, जो भारतीय पोर्ट्स पर क्रूड ऑयल और एलपीजी पहुंचाते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि इंडियन नेशनल शिपओनर्स एसोसिएशन (INSA) ने मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वॉटरवेज को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। जहाजों के फंसे रहने का कारण जरूरी शिपिंग रूट का 'ब्लॉक्ड स्टाइल क्लोजर' बताया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो एनर्जी सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर गंभीर असर पड़ सकता है।1
- Post by Sanwar Sa2
- Breaking NewsTateere Dance Vedio Internet Sensation डांस का जुनून इतना कि गिनने के बाद भी डांस का जुनून रुका नहीं1
- अजमेर में शीतला माता मेले को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। मेले में भारी भीड़ को देखते हुए बजरंगगढ़ चौराहे से फवारा सर्किल तक ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। इस दौरान बजरंगगढ़ से फवारा सर्किल जाने वाले वाहनों को मेडिकल कॉलेज वाले रास्ते से होकर गुजरना होगा। यातायात पुलिस के अनुसार सुबह से ही बजरंगगढ़ से फवारा सर्किल तक चौपहिया वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। यदि मेले में भीड़ अधिक बढ़ती है तो टू-व्हीलर वाहनों को भी रोका जा सकता है। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख पॉइंट्स पर यातायात पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें।1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- Post by Moinuddin Khan1
- एक आरोपी खेताराम बावरी को किया गया गिरफ्तार। नागौर मृदुल कच्छावा जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के निर्देशानुसार की पालना मे आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एंव जयप्रकाश बेनिवाल वृत्ताधिकारी, वृत्त डेगाना के निकटतम सुपरविजन में अशोक कुमार झाझडिया पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना थांवला मय थाना स्तरीय घटित टीम के अथक प्रयास से एक जे.सी.बी., एक ट्रेक्टर मय ट्रोली व एक ट्रेक्टर मय कराई को जप्त कर एक मुलजिम खेताराम बावरी को गिरफ्तार किया गया।2
- पत्रकार इकबाल खान राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर से दुखद और हैरान करने वाली खबर आई है। शहर के बाहुबली हिल क्षेत्र में 9 मार्च की रात को जंगल में भीषण आग लग गई। इस दौरान मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के 33 वर्षीय पर्यटक माखन सिंह जंगल में फंस गए। आग इतनी तेज थी कि करीब 3 हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गया। माखन सिंह मंगलवार सुबह दर्दनाक रूप से मृत्यु हो गए। फायर ब्रिगेड विभाग ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए मौके पर तुरंत कार्रवाई की गई, लेकिन आग की तीव्रता के कारण पर्यटक को बचाया नहीं जा सका।1
- आत्मिक श्रद्धांजलि पुष्पांजलि शत-शत नमन। - देश के ख्यातिलब्ध पत्रकार मां सरस्वती के सच्चे सपूत श्री नारायण बारेठ को"श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मन बहुत दुखी है। कि, शुचिता, साहस और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जीवनभर समर्पित, सभी के स्नेही श्री नारायण बारेठ का जयपुर के अपेक्स अस्पताल में शुक्रवार देर रात्रि को 68 वर्ष की आयु में असामयिक देहावसान हो गया है l मूलतः सीकर जिले के रतनगढ में मध्यमवर्गीय परिवार में पले बढ़े नारायण जी सन 1976 में आपातकाल के समय 18 वर्ष की अल्प आयु में कोटा आकर जंक्शन स्थित दानमल जी के हत्थे में किराये का कमरा लेकर रहते थे। lऔर उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता श्री तेजमल जी जैन के पास मुन्शी के रूप में जीवन यापन शुरू किया था l आपातकाल के दमन के विरोध और लोकतंत्र की रक्षा के लिए स्टेशन क्षेत्र मे अपना सब-कुछ दांव पर लगा कर आंदोलन कर रहे। तत्कालीन प्रमुख युवाओं श्री हनुमान शर्मा, श्री रविंद्र सिंह निर्भय, श्री महेश चंद्र वर्मा ,श्री देवकी नंदन शर्मा, श्री रमेश चतुर्वेदी, श्री जय कुमार बतरा ,श्री तुलसी राम नागर, श्री मोहर सिंह, श्री राकेश गोयल, श्री सुरेश तिवारी, डॉ डी एन गांधी,श्री हेमचंद पंवार और श्री मोहन हरित साथ नारायण जी की अग्रणी योद्धा की भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता l चाहे शराब के ठेके बंद करवाने हों, रेल्वे में भ्रष्टाचार रोकना हो या सूदखोरों के खिलाफ संघर्ष हो, नारायण जी ने हमेशा निर्भीकता और अदम्य साहस के साथ हर जंग लडी l जीवन में अर्थिक अभाव के बाद भी ईमानदारी और स्वाभिमान के साथ अपने विचारों पर अडिग रह कर कैसे जिया जाता है। ,नारायण जी इसकी जीवन्त और अद्वितीय मिसाल थे l कोटा की अदालत से राष्ट्रदूत, राजस्थान पत्रिका,नवभारत टाईम्स, पायनियर, बी बी सी लंदन तक पत्रकारिता की यात्रा और जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष,राजस्थान सरकार के सूचना आयुक्त, और हरिदेव जोशी पत्रिकारिता विश्वविद्यालय में डीन के पद पर सुशोभित होकर कार्य करने की गौरवपूर्ण यात्रा एक कर्मयोगी की सत्यनिष्ठा के मार्ग पर चलते हुए हिमालय विजय करने जैसी ही हैl और इसके प्रत्यक्ष साक्षी हैं, नारायण जी के कोटा में निवास के वर्षों में श्री सुरेंद्र शर्मा, श्री संजय शर्मा, श्री प्रीत राय, श्री राकेश सोरल,श्री विनीत चतुर्वेदी, श्री परमानंद शर्मा, श्री आत्मदीप,श्री धीरेन्द्र राहुल, श्री पुरुषोत्तम पंचोली, श्री सुनील राजा ,श्री अरिहंत जैन,श श्री सुबोध जैन, श्री योगेश सिंघल,श्री श्री लियाकत भाई, श्री अब्दुल रउफ़ अंसारी, श्री वहीद भाई, श्री महेंद्र नाथ चतुर्वेदी, श्री यशवंत चौधरी जी, रिछपाल जी पारीक, डॉ सुधीर गुप्ता, के साथ साथ आदरणीय रघुवीर सिंह जी कौशल, लोकसभाध्यक्ष माननीय ओम जी बिरला,पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अशोक जी गहलोत, जोधपुर से हिन्दू सिंह जी सोडा, श्री सुपारस जी भंडारी, जयपुर में भा ज पा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश जी पूनिया,एडवोकेट डी डी बंसल जी एडवोकेट,ब्रम्हा कुमारी आबू केंद्र, प्रभारी श्री कोमल, श्री कैलाश जी व्यास,एडवोकेट प्रेम कुमार सिंह, एडवोकेट ब्रम्हानंद जी शर्मा, श्री पंकज जी मेहता, श्री रविन्द्र त्यागी, श्री पुरेन्द्र लोहमि जिनके के साथ उनके लगभग 4 दशकों तक अभिन्न स्नेहिल मित्रवत निरंतर जीवंत सम्बन्ध रहे। परमपिता परमेश्वर से करबद्ध प्रार्थना है कि हम सबके के लाडले नारायण जी बारेठ की पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान कर चिरशांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को असहनीय दुःख को सह सकने की शक्ति प्रदान करें l " ओम शांति ओम " श्रद्धानवत "1