Shuru
Apke Nagar Ki App…
Love and family problem solution contact astrologer 9610897260//9828550903
Pandit Munna Lal Bhargav
Love and family problem solution contact astrologer 9610897260//9828550903
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- Post by @nilesh Verma-19971
- धींगपुर गांव में होली स्नेह मिलन व फागोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया साथ ही आस पास के गांव लाडपुर चैनपुरा अखेपुरा नाड़ा केलाश गांव के लोगों ने आनन्द लिया।9
- सांभरलेक: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संभर साल्ट अस्पताल में रक्तदान एवं स्वास्थ्य प्रशिक्षण सिविल आयोजित किया गया शिविर में बढ़-चढ़कर लोगों ने भाग लिया।1
- Churu के तारानगर रोड स्थित Sheetla Mata Temple Churu में 11 मार्च को शीतला अष्टमी के अवसर पर पारंपरिक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार गोयनका स्कूल से वीर हनुमान मंदिर तक सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही बंद रखी जाएगी। मंदिर प्रबंध कार्य समिति के अध्यक्ष रामावतार सैनी ने बताया कि मंदिर परिसर में रात को जागरण का आयोजन किया जाएगा और रात 2 बजे से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू कर दिए जाएंगे। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी और मंदिर समिति के सदस्य विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।1
- सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर शिक्षा और समानता का संदेश, युवाओं से उनके आदर्श अपनाने का आह्वान, चिड़ावा कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद संतोष अहलावत बोलीं— समय की बर्बादी छोड़ सकारात्मक कार्यों से ही आएगा सामाजिक परिवर्तन, झुंझुनूं महिला शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कॉलेज में प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समानता और महिला सशक्तिकरण के संदेश गूंजे तथा विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद संतोष अहलावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस समय महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा का दीप जलाया, जब समाज में अनेक सामाजिक बाधाएं थीं। उनका संघर्ष आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं से मोबाइल और समय की अनावश्यक बर्बादी से दूर रहकर रचनात्मक कार्यों में जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से ही समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्या रिचा कुलश्रेष्ठ ने की। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन साहस, संघर्ष और शिक्षा के प्रति समर्पण की मिसाल है। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक सोच और समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। विशेष अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक पवन पूनिया और जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए सावित्रीबाई फुले के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा संचालित बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व में आयोजित निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्ष पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। प्रस्तुतियों ने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के संदेश को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रभुशरण तिवारी, शंभु पंवार, मनोज शर्मा, महेश आजाद, निर्मला शर्मा, पूनम जांगिड़, पूनम नुनिया, गुड्डी सोमरा, अभिषेक मुरारका सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज में शिक्षा और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला पर्यावरण सुधार समिति के मुख्य कार्यवाहक राजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों विशिष्ट अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया1
- झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान में हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए सीकर के हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद जाकिर उर्फ कोल्या को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सीकर और झुंझुनूं जिले के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी और मारपीट के 23 मामले दर्ज हैं।1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1