Shuru
Apke Nagar Ki App…
लाडनूं विधायक मुकेश भाकर और जज कोमल मीणा की शादी, अंतरजातीय विवाह की चारों तरफ चर्चा,राजस्थान में विधायक मुकेश भाकर और सिविल जज कोमल मीणा की शादी अचानक सुर्खियों में आ गई। सोमवार को मुकेश भाकर और कोमल मीणा का धूमधाम से विवाह सम्पन्न हुआ। इस विवाह समारोह में राजस्थान के दिग्गज राजनीतिक व प्रशासनिक चेहरों का जमावड़ा था। अंतरजातीय (जाट-मीणा) विवाह कर मुकेश भाकर और कोमल मीणा ने समाज में एक मिसाल भी कायम की है। इस शादी की राजनीतिक-सामाजिक गलियारों में काफी चर्चा
@nilesh Verma-1997
लाडनूं विधायक मुकेश भाकर और जज कोमल मीणा की शादी, अंतरजातीय विवाह की चारों तरफ चर्चा,राजस्थान में विधायक मुकेश भाकर और सिविल जज कोमल मीणा की शादी अचानक सुर्खियों में आ गई। सोमवार को मुकेश भाकर और कोमल मीणा का धूमधाम से विवाह सम्पन्न हुआ। इस विवाह समारोह में राजस्थान के दिग्गज राजनीतिक व प्रशासनिक चेहरों का जमावड़ा था। अंतरजातीय (जाट-मीणा) विवाह कर मुकेश भाकर और कोमल मीणा ने समाज में एक मिसाल भी कायम की है। इस शादी की राजनीतिक-सामाजिक गलियारों में काफी चर्चा
More news from राजस्थान and nearby areas
- सिंघाना थाना पुलिस ने ग्राम सुलताना अहीरान में हुए छोटूराम हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को दस्तयाब किया। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 10 अप्रैल 2026 को पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने छोटूराम के साथ मारपीट की, जिससे गंभीर घायल होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। टीम ने 13 अप्रैल को मनीष कुमार, अभिषेक और दीपक को गिरफ्तार किया, जबकि चौथा आरोपी जोनी, जो इलाज के दौरान अस्पताल में था, उसे भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।1
- मकराना। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को मकराना में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान एक वाहन रैली का आयोजन भी किया गया। जो बोरावड़ से रवाना होकर गुणावती होते हुए मकराना अंबेडकर भवन पहुंची। इस दौरान बोरावड़ सर्किल पर निवर्तमान प्रधान सुमिता भींचर सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा रैली का स्वागत किया और बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मकराना में बायपास तिराहे पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान, मोहम्मद असलम चौधरी व अयूब गैसावत के नेतृत्व में रैली पर पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। अंबेडकर भवन में सभी ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश में दिए उनके योगदान को याद किया। जिसके बाद एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही।3
- प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर स्वर्गीय श्री बी.एल. सैनी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot द्वारा श्रद्धांजलि स्वरूप एक भावनात्मक संदेश साझा किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने संदेश में स्वर्गीय सैनी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सेवा, सादगी और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि सैनी जी ने अपने कार्यों से समाज में एक अलग पहचान बनाई और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में परिजन, मित्रगण एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। 🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।...1
- मनोहरपुर में टीन शेड और कच्ची झोपड़ी में लगी आग आग से पांच बकरियां, तीन बकरी के बच्चे, घरेलू सामान सहित कागजात जलकर हुए राख पीड़ित कानाराम पुत्र मख्खन लाल का रो रो कर हुआ बुरा हाल सूचना पर दमकल पहुंची मौके पर, आग पर पाया काबू ASI लालू राम सहित जाप्ता पहुंचा मौके पर, सुराणा गांव के बावरियों की ढाणी का मामला1
- Post by Just Jaipur Live1
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- झुंझुनूं, । राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर आज रिजर्व पुलिस लाइन झुंझुनूं में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में रक्तदान किया। जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर (आईपीएस) ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देना तथा मानव सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी पूरी निष्ठा से निभाती है। शिविर के दौरान चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। रक्तदाताओं के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रहण किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले पुलिसकर्मियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इसे जनसेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान जैसे कार्य आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं। झुंझुनूं पुलिस का यह प्रयास यह दर्शाता है कि पुलिस बल समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा है और मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है। जवानों द्वारा किया गया यह रक्तदान आने वाले समय में कई जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में सहायक सिद्ध होगा।1
- झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) के निर्देशन तथा थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी पंकज सैनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी रामपाल मीणा पुलिस जाप्ते के साथ उदयपुरवाटी कस्बे में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सावन वाला कुआं जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध युवक पुलिस वाहन को देखकर तंग गलियों में भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज सैनी पुत्र हरफुल सैनी निवासी सावन वाला कुआ, उदयपुरवाटी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 11 कागज की पुड़िया मिली, जिनमें अवैध स्मैक पाई गई, जिसका कुल वजन लगभग 1 ग्राम था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- 🏨 Hotel Amarsar Palace – अमरसर 📍 लोकेशन: अमरसर–कालकी माता रोड, अमरसर (राजस्थान)1