राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर झुंझुनूं में रक्तदान शिविर, जवानों ने दिखाई सेवा भावना झुंझुनूं, । राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर आज रिजर्व पुलिस लाइन झुंझुनूं में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में रक्तदान किया। जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर (आईपीएस) ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देना तथा मानव सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी पूरी निष्ठा से निभाती है। शिविर के दौरान चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। रक्तदाताओं के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रहण किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले पुलिसकर्मियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इसे जनसेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान जैसे कार्य आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं। झुंझुनूं पुलिस का यह प्रयास यह दर्शाता है कि पुलिस बल समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा है और मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है। जवानों द्वारा किया गया यह रक्तदान आने वाले समय में कई जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में सहायक सिद्ध होगा।

- श्रीगंगानगर/जयपुर। प्रदेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता ने श्रीगंगानगर जिले की सभी नगर निकायों की समीक्षा बैठक लेकर स्वच्छता कार्यों की प्रगति का आकलन किया। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) सहित शहरी विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और स्वच्छता इस विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाना है, जिसके लिए सभी निकायों को गंभीरता से कार्य करना होगा। बैठक में निकायों के कार्यों के आधार पर उन्हें चार श्रेणियों—ए, बी, सी और डी—में विभाजित करने की जानकारी दी गई। ए श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकाय, जबकि डी श्रेणी में कमजोर प्रदर्शन वाले निकायों पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई। गुप्ता ने स्वच्छता लक्ष्य प्राप्ति के लिए पांच प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इनमें घर-घर कचरा संग्रहण, रात्रिकालीन सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, प्लास्टिक थैली पर रोक और खाली प्लॉट्स की साफ-सफाई शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे से पहले शत-प्रतिशत कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए और गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण किया जाए। इसके अलावा शहर में नियमित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पार्कों की सफाई, अवैध अतिक्रमण हटाने और निर्माण सामग्री से सड़कों को मुक्त रखने के निर्देश भी दिए गए। बिना लाइसेंस मांस की दुकानों पर कार्रवाई तथा सरकारी संपत्तियों पर पोस्टर हटाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में नगर परिषद आयुक्त नयन गौतम सहित जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं के अधिकारी मौजूद रहे।1
- नवलगढ़ थाना पुलिस ने जिला अस्पताल नवलगढ़ से महंगे इंजेक्शन चोरी के मामले में मुख्य आरोपी देवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के वार्ड से inj. H. Albumin इंजेक्शन गायब होने की शिकायत पर जांच में कुल 323 इंजेक्शन चोरी होना सामने आया था। मामले में पहले एक महिला आरोपी दीपाली कुमावत को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने पूछताछ व साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी देवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शेष अन्य आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।1
- मंडावा। केरल के जाने-माने आयुर्वेदिक चिकित्सक मंडावा आए डिजर्ट रिजॉर्ट में, आयुर्वेद चिकित्सा को लेकर क्या कुछ बोले आप भी सुने1
- Post by @nilesh Verma-19971
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- महेंद्रगढ़ (कुरावता): समाज में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा तो अक्सर सुनाई देता है, लेकिन इसे हकीकत में उतारने वाले बहुत कम लोग होते हैं। महेंद्रगढ़ जिले के गाँव कुरावता में एक परिवार ने रूढ़िवादी सोच को पीछे छोड़ते हुए एक नई मिसाल पेश की है। यहाँ रविंद्र और आकांक्षा ने अपनी बेटी के जन्म पर किसी प्रकार का भेदभाव न करते हुए, बिल्कुल बेटों की तरह धूमधाम से कुआं पूजन की रस्म अदा की। KGB digital media1
- Post by Dainik news Haryana live1
- झुंझुनू जिले के खेतड़ी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक झुंझुनू कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशानुसार यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी मोहनलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2025 को परिवादी विजेन्द्र कुमार निवासी रंवा ने खेतड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 9 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे उसका बड़ा भाई राजेश कुमार खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान गांव के रतन सिंह अपने तीन साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और लाठी व लोहे के सरियों से राजेश कुमार पर अचानक हमला कर दिया। हमले में राजेश कुमार को सिर, हाथ, पैरों और आंख के ऊपर गंभीर चोटें आईं। घायल को तुरंत सिंघाना के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के दौरान आरोपियों ने पुरानी रंजिश, विशेषकर स्कूल से जुड़े विवाद का बदला लेने की बात भी कही। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया तथा दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। मुख्य आरोपी प्रदीप गुर्जर घटना के बाद से फरार था, जिसे पुलिस ने सूचना व तकनीकी सहायता के आधार पर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी प्रदीप गुर्जर (18 वर्ष), निवासी रंवा, से पूछताछ जारी है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।1