logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेरिकी नाकेबंदी का वीडियो “US नेवी के जहाज़ ओमान की खाड़ी में गश्त कर रहे हैं, जबकि CENTCOM ईरानी पोर्ट्स में आने-जाने वाले जहाज़ों पर US की नाकाबंदी जारी रखे हुए है। US सेना मौजूद है, चौकन्नी है, और नियमों का पालन पक्का करने के लिए तैयार है।”

6 hrs ago
user_RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
Sikar, Rajasthan•
6 hrs ago

अमेरिकी नाकेबंदी का वीडियो “US नेवी के जहाज़ ओमान की खाड़ी में गश्त कर रहे हैं, जबकि CENTCOM ईरानी पोर्ट्स में आने-जाने वाले जहाज़ों पर US की नाकाबंदी जारी रखे हुए है। US सेना मौजूद है, चौकन्नी है, और नियमों का पालन पक्का करने के लिए तैयार है।”

More news from Rajasthan and nearby areas
  • Post by @nilesh Verma-1997
    1
    Post by @nilesh Verma-1997
    user_@nilesh Verma-1997
    @nilesh Verma-1997
    Sikar, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    1
    Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    user_RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    Sikar, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • Khatu shyam ji mai nagar palika udandasata ke dwara attikarman btakar atyachar kiya gya dek sathe ho....... #khatu#garib#local news
    1
    Khatu shyam ji mai nagar palika udandasata ke dwara attikarman btakar atyachar kiya gya dek sathe ho.......
#khatu#garib#local news
    user_Nainesh Jain
    Nainesh Jain
    Video Creator Danta Ramgarh, Sikar•
    13 hrs ago
  • मंडावा। केरल के जाने-माने आयुर्वेदिक चिकित्सक मंडावा आए डिजर्ट रिजॉर्ट में, आयुर्वेद चिकित्सा को लेकर क्या कुछ बोले आप भी सुने
    1
    मंडावा। केरल के जाने-माने आयुर्वेदिक चिकित्सक मंडावा आए डिजर्ट रिजॉर्ट में, आयुर्वेद चिकित्सा को लेकर क्या कुछ बोले आप भी सुने
    user_Jitender singh
    Jitender singh
    Artist मंडावा, झुंझुनू, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • श्रीगंगानगर/जयपुर। प्रदेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता ने श्रीगंगानगर जिले की सभी नगर निकायों की समीक्षा बैठक लेकर स्वच्छता कार्यों की प्रगति का आकलन किया। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) सहित शहरी विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और स्वच्छता इस विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाना है, जिसके लिए सभी निकायों को गंभीरता से कार्य करना होगा। बैठक में निकायों के कार्यों के आधार पर उन्हें चार श्रेणियों—ए, बी, सी और डी—में विभाजित करने की जानकारी दी गई। ए श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकाय, जबकि डी श्रेणी में कमजोर प्रदर्शन वाले निकायों पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई। गुप्ता ने स्वच्छता लक्ष्य प्राप्ति के लिए पांच प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इनमें घर-घर कचरा संग्रहण, रात्रिकालीन सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, प्लास्टिक थैली पर रोक और खाली प्लॉट्स की साफ-सफाई शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे से पहले शत-प्रतिशत कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए और गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण किया जाए। इसके अलावा शहर में नियमित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पार्कों की सफाई, अवैध अतिक्रमण हटाने और निर्माण सामग्री से सड़कों को मुक्त रखने के निर्देश भी दिए गए। बिना लाइसेंस मांस की दुकानों पर कार्रवाई तथा सरकारी संपत्तियों पर पोस्टर हटाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में नगर परिषद आयुक्त नयन गौतम सहित जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    श्रीगंगानगर/जयपुर। प्रदेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता ने श्रीगंगानगर जिले की सभी नगर निकायों की समीक्षा बैठक लेकर स्वच्छता कार्यों की प्रगति का आकलन किया। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) सहित शहरी विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और स्वच्छता इस विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाना है, जिसके लिए सभी निकायों को गंभीरता से कार्य करना होगा।
बैठक में निकायों के कार्यों के आधार पर उन्हें चार श्रेणियों—ए, बी, सी और डी—में विभाजित करने की जानकारी दी गई। ए श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकाय, जबकि डी श्रेणी में कमजोर प्रदर्शन वाले निकायों पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई।
गुप्ता ने स्वच्छता लक्ष्य प्राप्ति के लिए पांच प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इनमें घर-घर कचरा संग्रहण, रात्रिकालीन सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, प्लास्टिक थैली पर रोक और खाली प्लॉट्स की साफ-सफाई शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे से पहले शत-प्रतिशत कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए और गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण किया जाए।
इसके अलावा शहर में नियमित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पार्कों की सफाई, अवैध अतिक्रमण हटाने और निर्माण सामग्री से सड़कों को मुक्त रखने के निर्देश भी दिए गए। बिना लाइसेंस मांस की दुकानों पर कार्रवाई तथा सरकारी संपत्तियों पर पोस्टर हटाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में नगर परिषद आयुक्त नयन गौतम सहित जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नवलगढ़ थाना पुलिस ने जिला अस्पताल नवलगढ़ से महंगे इंजेक्शन चोरी के मामले में मुख्य आरोपी देवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के वार्ड से inj. H. Albumin इंजेक्शन गायब होने की शिकायत पर जांच में कुल 323 इंजेक्शन चोरी होना सामने आया था। मामले में पहले एक महिला आरोपी दीपाली कुमावत को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने पूछताछ व साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी देवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शेष अन्य आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
    1
    नवलगढ़ थाना पुलिस ने जिला अस्पताल नवलगढ़ से महंगे इंजेक्शन चोरी के मामले में मुख्य आरोपी देवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के वार्ड से inj. H. Albumin इंजेक्शन गायब होने की शिकायत पर जांच में कुल 323 इंजेक्शन चोरी होना सामने आया था। मामले में पहले एक महिला आरोपी दीपाली कुमावत को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस ने पूछताछ व साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी देवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शेष अन्य आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • मिठड़ी कस्बे में हर साल 14 अप्रैल को भारत के पहले कानून मंत्री डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है। इस दिन को भारत में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। मीठड़ी भीम सेना के तत्वावधान में नीली ध्वज पतकाओ के साथ झंडा रैली निकाली गई।  नीली ध्वज पतकाए जगह जगह लगाई गई। मुख्य बाजार, चौराहे पर पोस्टर भी लगाये गए। आज शाम झंडा रैली निकाली गई। ग्रामीणो ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। झंडा रैली अंबेडकर सर्किल रवाना होकर कस्बे के मुख्य मार्गो से गुजरती हुई मेघवाल मौहल्ला पहुंची। यहां पर मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक बन्नाराम बाणियां ने बाबा साहब अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। वही संविधान निर्माण में अंबेडकर के योगदान को विस्तार पूर्वक बताया।इससे पूर्व डाक्टर अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया।एडवोकेट राजकुमार सिंह व नानूराम भाकर मुख्य अतिथी रुप शामिल हुए। इस दौरान तहसील अध्यक्ष राहुल मेघवाल, प्रकाश बाणियां ,महावीर प्रसाद,अशोक मेघवाल, प्रदीप मेघवाल,विनोद नागौरी,धरमचंद मेघवाल,राकेश चांदेल, श्यामसुंदर परिहार,कालूराम मेघवाल,धर्माराम मेघवाल, नाथूराम मेघवाल, गोपाल मेघवाल, रामनिवास चिणियां, रविंद्र बारुपाल ,नंदकिशोर चावला सहित सैकडौ कार्यकर्ता मौजूद थे। वही शाम को कई परिवारो ने घर व छतो पर दीपक भी जलाकर अंबेडकर जयंति मनाई। इस दौरान हेड कांस्टेबल जगाराम मय नावां पुलिस टीम भी मौजूद थी।
    3
    मिठड़ी कस्बे में हर साल 14 अप्रैल को भारत के पहले कानून मंत्री डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है। इस दिन को भारत में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। मीठड़ी भीम सेना के तत्वावधान में नीली ध्वज पतकाओ के साथ झंडा रैली निकाली गई।  नीली ध्वज पतकाए जगह जगह लगाई गई। मुख्य बाजार, चौराहे पर पोस्टर भी लगाये गए। आज शाम झंडा रैली निकाली गई। ग्रामीणो ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। झंडा रैली अंबेडकर सर्किल रवाना होकर कस्बे के मुख्य मार्गो से गुजरती हुई मेघवाल मौहल्ला पहुंची। यहां पर मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक बन्नाराम बाणियां ने बाबा साहब अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। वही संविधान निर्माण में अंबेडकर के योगदान को विस्तार पूर्वक बताया।इससे पूर्व डाक्टर अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया।एडवोकेट राजकुमार सिंह व नानूराम भाकर मुख्य अतिथी रुप शामिल हुए। इस दौरान तहसील अध्यक्ष राहुल मेघवाल, प्रकाश बाणियां ,महावीर प्रसाद,अशोक मेघवाल, प्रदीप मेघवाल,विनोद नागौरी,धरमचंद मेघवाल,राकेश चांदेल, श्यामसुंदर परिहार,कालूराम मेघवाल,धर्माराम मेघवाल, नाथूराम मेघवाल, गोपाल मेघवाल, रामनिवास चिणियां, रविंद्र बारुपाल ,नंदकिशोर चावला सहित सैकडौ कार्यकर्ता मौजूद थे। वही शाम को कई परिवारो ने घर व छतो पर दीपक भी जलाकर अंबेडकर जयंति मनाई। इस दौरान हेड कांस्टेबल जगाराम मय नावां पुलिस टीम भी मौजूद थी।
    user_Shyamsunder prajapat
    Shyamsunder prajapat
    नावा, नागौर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • झुंझुनू जिले के खेतड़ी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक झुंझुनू कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशानुसार यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी मोहनलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2025 को परिवादी विजेन्द्र कुमार निवासी रंवा ने खेतड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 9 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे उसका बड़ा भाई राजेश कुमार खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान गांव के रतन सिंह अपने तीन साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और लाठी व लोहे के सरियों से राजेश कुमार पर अचानक हमला कर दिया। हमले में राजेश कुमार को सिर, हाथ, पैरों और आंख के ऊपर गंभीर चोटें आईं। घायल को तुरंत सिंघाना के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के दौरान आरोपियों ने पुरानी रंजिश, विशेषकर स्कूल से जुड़े विवाद का बदला लेने की बात भी कही। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया तथा दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। मुख्य आरोपी प्रदीप गुर्जर घटना के बाद से फरार था, जिसे पुलिस ने सूचना व तकनीकी सहायता के आधार पर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी प्रदीप गुर्जर (18 वर्ष), निवासी रंवा, से पूछताछ जारी है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
    1
    झुंझुनू जिले के खेतड़ी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक झुंझुनू कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशानुसार यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी मोहनलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2025 को परिवादी विजेन्द्र कुमार निवासी रंवा ने खेतड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 9 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे उसका बड़ा भाई राजेश कुमार खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान गांव के रतन सिंह अपने तीन साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और लाठी व लोहे के सरियों से राजेश कुमार पर अचानक हमला कर दिया।
हमले में राजेश कुमार को सिर, हाथ, पैरों और आंख के ऊपर गंभीर चोटें आईं। घायल को तुरंत सिंघाना के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के दौरान आरोपियों ने पुरानी रंजिश, विशेषकर स्कूल से जुड़े विवाद का बदला लेने की बात भी कही।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया तथा दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। मुख्य आरोपी प्रदीप गुर्जर घटना के बाद से फरार था, जिसे पुलिस ने सूचना व तकनीकी सहायता के आधार पर पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी प्रदीप गुर्जर (18 वर्ष), निवासी रंवा, से पूछताछ जारी है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.