बागछाल के समीप कुछ दिन पूर्व हुए दर्दनाक सड़क हादसे में टिप्पर चालक कुलदीप सिंह की असमय मृत्यु मामले में नया मोड़ आया बागछाल के समीप कुछ दिन पूर्व हुए दर्दनाक सड़क हादसे में टिप्पर चालक कुलदीप सिंह की असमय मृत्यु से क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है। वहीं इस बीच मृतक परिवार के समर्थन में खड़े सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अनिल (गांव भुवाई) व उनके सहयोगियों पर दर्ज एफआईआर ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। ग्रामीणों में इस कार्रवाई को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद जब परिवार मुआवजे को लेकर दर-दर भटक रहा था, तब डॉ. अनिल और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उनका कथित तौर पर केवल इतना कहना था कि कंपनी की ओर से लिखित रूप में मुआवजे का स्पष्ट आश्वासन दिया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। ग्रामीणों का दावा है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था। प्रदर्शन के दौरान एंबुलेंस को रास्ता दिया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उद्देश्य कानून व्यवस्था को बाधित करना नहीं, बल्कि शोकाकुल परिवार के हक की लड़ाई लड़ना था। अब राजनीतिक हलकों में भी यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या जनहित में आवाज उठाने वालों को दबाने की कोशिश की जा रही है? पंचायत प्रतिनिधियों व युवाओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि वीडियो फुटेज सार्वजनिक की जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। डॉ. अनिल के समर्थकों का कहना है कि वे वर्षों से सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं और गरीब व जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को वे “जनआवाज को दबाने का प्रयास” बता रहे हैं। इस मामले को लेकर पूर्व जिला इंटक प्रधान विरी सिंह, मँझेड पंचायत के पूर्व प्रधान राम पाल, पूर्व युवा प्रधान राम मूर्ति, पूर्व सचिव ब्लॉक कांग्रेस श्री नयना देवी जी कृष्ण लाल ठाकुर, पूर्व महासचिव ब्लॉक कांग्रेस श्री नयना देवी जी राज पाल, जिला बिलासपुर पूर्व युवा कांग्रेस महासचिव रविंद्र कुमार, ज्योति, सुनीता कुमारी, रानी, उषा देवी, रामकली, तरसेम, राम सिंह, किशोरी लाल सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने भी प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं प्रशासन की ओर से अभी तक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है, जिससे अटकलों का बाजार गर्म है।

- जिला बिलासपुर के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा विभाग का प्लान कारगर साबित हुआ है। शिक्षा विभाग बिलासपुर द्वारा कमजोर बच्चों को पढ़ाई में मजबूत करने को लेकर एक प्लान तैयार किया था, जिसके साकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। इस प्लान के तहत 18 जनवरी से 18 फरवरी तक शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई गई हैं, इसका लाभ इन बच्चों को मिला है। इस नए प्लान को तैयार करने को लेकर उच्च शिक्षा विभाग बिलासपुर की उप निदेशक रेणू कौशल की ओर से किए गए प्रयास सराहनीय रहे हैं। वहीं, अब जल्द ही अचीवर बच्चों पर भी फोकस किया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा बेहतर प्रयासा किए गए हैं। उधर, इस बारे में उच्च शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर रेणु कौशल ने यह जानकारी दी।1
- Post by Dinesh Kumar1
- सोलन के रामशहर मैं चल रही श्री शिव महापुराण कथा दौरान रात्रि भजन कार्यक्रम में कथा व्यास नरेंद्र भारद्वाज के मुखारविंद से रात्रि भजन संध्या कार्यक्रम1
- RDG को लेकर डिप्टी सीएम पर जयराम ठाकुर का पलटवार, बोले - अपनी भड़ास निकाल रहे उप मुख्यमंत्री शिमला नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार किया है. डिप्टी सीएम ने भाजपा को RDG के मुद्दे पर घेरा था. अब जयराम ठाकुर ने मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि डिप्टी सीएम केवल अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. RDG को लेकर राज्य सरकार की स्थिति स्पष्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री जो उन पर केंद्र से मदद रुकवाने के आरोप लगा रहे हैं उसके सबूत पेश करें. अन्यथा ये विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है. VO -- नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि RDG के मुद्दे पर सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है. केवल राजनीतिक लाभ के लिए सरकार संकल्प लेकर आई है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार RDG को लेकर राजनीतिक लड़ाई ही लड़ना चाहती है तो विपक्ष भी इसके लिए भी तैयार है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम अपनी भड़ास निकालने के लिए सदन में भाजपा को दोषी ठहरा रहे हैं. दिल्ली से मदद रुकवाने के बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं. उनके पास तथ्य है तो सामने रखें अन्यथा ये प्रिविलेज का मामला भी बनता है. जहां तक चुनाव के लिए तैयार रहने की बात है तो हिमाचल में सरकार को साढ़े तीन साल का कार्यकाल हो गया है. ऐसे में अब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री अभी चुनाव लड़ने के लिए विधानसभा क्षेत्र ढूंढ रहे हैं. मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने की तैयारी में है. लेकिन, वहां उनकी पत्नी भी चुनाव लड़ने पर अड़ी हुई हैं. डिप्टी सीएम कह चुके हैं कि उनका अब चुनाव लड़ने का मन नहीं है जब चुनाव होंगे तो कई कांग्रेस विधायक चुनाव से भागते नजर आएंगे ऐसे सरकार ने कांग्रेस विधायकों के हाल कर दिए हैं. बाइट -- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष3
- हमीरपुर हमीरपुर जिला के दुग्ध उत्पादक किसानों ने उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंप कर दुग्ध सबंधी आ रही समस्या से अवगत करवाया है। प्रतिनिधिमंडल के दौरान आए हुए दुग्ध उत्पादकों ने बताया कि दुग्ध उत्पादन के लिए विभाग के द्वारा दिलचस्पी नही दिखाई दे रही है जिसके चलते पिछले कुछ महीनों से दुग्ध उत्पादकों को समस्या हो रही है। इस अवसर पर किसान अनिल कुमार, रंजन सिंह के अलावा अन्य दूध उत्पादक मौजूद रहे। दूध उत्पादकों ने उपायुक्त हमीरपुर गर्धवा राठौर को ज्ञापन सौंपा और जल्द समस्या हल करने की गुहार लगाइ्र है। किसान अनिल कुमार ने बताया कि पिछले लगभग छह माह से पशुपालन विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से विशेषकर हिमफैड की मदद से सोसायटियों का गठन युद्धस्तर पर किया गया था और किसानों को आश्वस्त किया गया था कि घर.द्वार से दुग्ध एकत्रण की व्यवस्था की जाएगी तथा पशुपालकों को चारा और कम रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए इन योजनाओं से प्रेरित होकर अनेक किसानों ने अतिरिक्त दुग्ध उत्पादन शुरू कर दिया।लेकिन अभी तक जिले में दुग्ध एकत्रण प्रणाली प्रभावी रूप से शुरू नहीं हो पाई है जिससे दुग्ध उत्पादक किसानों को आर्थिक नुकसान और विपणन संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वही अन्य किसानों ने विभाग से मांग की है कि इस दिशा में शीघ्र और प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि पशुपालकों को राहत मिल सके।प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि विभाग की उद्यमशीलता और सकारात्मक पहल पशुपालकों के लिए वरदान सिद्ध होगी। वहीं किसान रंजन ने बताया कि दुग्ध उत्पादकों के द्वारा दूध की पैदावार तेा की जा रही है लेकिन दूध बेचने के लिए अब समस्या बन रही है इसलिए जिला उपायुकत से आज मुलाकात की जा रही है। उन्हांेने बताया कि दूध उत्पादन में दो सौ लीटर की क्षमता पूरी की जा रही है लेकिन खपत के लिए कोई काम सरकार नही कर रही है जिसके लिए दुध उत्पादकों के द्वारा अब जिला प्रशासन से इस समरूस्या का हल करने के लिए गुहार लगाइ्र है1
- चौकी मन्यार स्कूल में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार स्कूल में आर.ए.ए. (RAA) के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन बड़े उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव रांगडा की अध्यक्षता में प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने आर.ए.ए. के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों द्वारा गणित एवं विज्ञान विषय के माडल एवं चार्ट बनाने की प्रतियोंगिता के साथ साथ गणित ओलंपियाड एवं विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन करवाया गया। बहीं पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव रांगडा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सहयोग और समाज सेवा के महत्व के साथ विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को बाद में सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव रांगडा, कार्यक्रम के अध्यक्ष संजीव कुमार,अशोक कुमार,सीमा देवी विजय शर्मा,अजय शर्मा सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।2
- हिमाचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर से देखिए मंगलवार को संध्याकालीन माता रानी को भोग लगाते हुए मंदिर के पुजारी1
- सोलन क्षेत्र के नालागढ़ के राम शहर में महाशिवपुराण प्रारंभ कथा के भंडारे का भोग लगाने के लिए शीतला माता के दरबार पहुंचे भक्त1