Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क किनारे मौजूद मासूम बच्चे को कुचल दिया। इस हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। कार की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौत हो गई है, जिससे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब पुलिस इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
Mohammad Afzal
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क किनारे मौजूद मासूम बच्चे को कुचल दिया। इस हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। कार की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौत हो गई है, जिससे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब पुलिस इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को आयोजित निषाद पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा निशाना साधा। डॉ. संजय निषाद ने गरजते हुए कहा कि पहले प्रदेश में तलवार से त्योहार मनते थे, लेकिन अब संस्कार से त्योहार मनते हैं।1
- कौशांबी की तहसील मंझनपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण और जिलाधिकारी श्री अमित पाल द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों द्वारा प्रस्तुत की गई शिकायतों और समस्याओं को पूरी गंभीरता तथा संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों का परीक्षण करने के बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें जिससे आम लोगों को त्वरित राहत और न्याय मिल सके। पुलिस अधीक्षक महोदय ने निर्देश दिया कि पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में तत्परता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की जाए ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। इसके साथ ही जिलाधिकारी महोदय ने भी राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- प्रयागराज में आगामी चुनाव को लेकर कैबिनेट मत्स्य मंत्री संजय कुमार निषाद द्वारा आज एक समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमें हारी हुई सीट दे दे, हम उसे जीत कर दिखाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि हम हमेशा से ही खेवन हार की भूमिका में रहे हैं और आगे भी इसी भूमिका में रहेंगे।1
- प्रयागराज के फाफामऊ रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्री संकट मोचन मंदिर में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कमल चंद तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में भगवान श्री संकट मोचन हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस भंडारे में पहुंचे बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों को पूड़ी-सब्जी के रूप में प्रसाद वितरित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर "जय श्री राम" और "जय बजरंगबली" के गगनभेदी जयघोष से लगातार गूंजता रहा। आयोजन समिति और स्वयंसेवकों ने मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा की और व्यवस्था को सुचारु रूप से संभाला। इस भव्य अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनकी भागीदारी ने इस धार्मिक आयोजन को बेहद सफल और भव्य बना दिया।2
- उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दोयमी पुलिस चौकी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ एक शख्स बेखौफ होकर पुलिस चौकी के अंदर घुस गया और सीधे चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर जाकर बैठ गया। इसके बाद उसने बिल्कुल किसी बड़े अफसर के अंदाज में वहाँ रखे सरकारी कागजातों को देखा, कुछ कागजात फाड़े और कुछ को अपनी जेब में डाल लिया। चौकी के भीतर बेधड़क हुए इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रशासन की चौकसी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जब चौकी में यह नकली साहब इस कदर उत्पात मचा रहे थे, तब वहाँ तैनात रहने वाले असली पुलिस अधिकारी और कर्मचारी आखिर कहाँ थे।1
- प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के भड़िलवा गांव में शनिवार को खेत की मेड़ बांधने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से महिलाओं समेत कई किशोरियां घायल हो गईं। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें खेत के बीच दोनों पक्षों में मारपीट होती दिख रही है और किशोरियों को खेत में पटक-पटक कर पीटा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भड़िलवा निवासी स्वर्गीय शिवचरण के पुत्र चंद्रबली की पत्नी लक्ष्मी अपनी बेटियों के साथ धान की रोपाई के लिए खेत जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी सेवालाल के पुत्र राम आसरे अपने पुत्रों और परिवार की महिलाओं के साथ वहां पहुंच गए और खेत की मेड़ काटने लगे। लक्ष्मी और उनकी बेटियों ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जिसके बाद राम आसरे के पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग घायलों को लेकर घूरपुर थाने पहुंचे, जहां कार्रवाई में देरी होने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने थाने के सामने हाईवे पर लेटकर जाम लगाना शुरू कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद महिला पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक जांच शुरू कर दी है।2