प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के भड़िलवा गांव में शनिवार को खेत की मेड़ बांधने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से महिलाओं समेत कई किशोरियां घायल हो गईं। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें खेत के बीच दोनों पक्षों में मारपीट होती दिख रही है और किशोरियों को खेत में पटक-पटक कर पीटा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भड़िलवा निवासी स्वर्गीय शिवचरण के पुत्र चंद्रबली की पत्नी लक्ष्मी अपनी बेटियों के साथ धान की रोपाई के लिए खेत जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी सेवालाल के पुत्र राम आसरे अपने पुत्रों और परिवार की महिलाओं के साथ वहां पहुंच गए और खेत की मेड़ काटने लगे। लक्ष्मी और उनकी बेटियों ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जिसके बाद राम आसरे के पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग घायलों को लेकर घूरपुर थाने पहुंचे, जहां कार्रवाई में देरी होने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने थाने के सामने हाईवे पर लेटकर जाम लगाना शुरू कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद महिला पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक जांच शुरू कर दी है।
प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के भड़िलवा गांव में शनिवार को खेत की मेड़ बांधने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से महिलाओं समेत कई किशोरियां घायल हो गईं। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें खेत के बीच दोनों पक्षों में मारपीट होती दिख रही है और किशोरियों को खेत में पटक-पटक कर पीटा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भड़िलवा निवासी स्वर्गीय शिवचरण के पुत्र चंद्रबली की पत्नी लक्ष्मी अपनी बेटियों के साथ धान की रोपाई के लिए खेत जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी सेवालाल के पुत्र राम आसरे अपने पुत्रों और परिवार की महिलाओं के साथ वहां पहुंच गए और खेत की मेड़ काटने
लगे। लक्ष्मी और उनकी बेटियों ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जिसके बाद राम आसरे के पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग घायलों को लेकर घूरपुर थाने पहुंचे, जहां कार्रवाई में देरी होने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने थाने के सामने हाईवे पर लेटकर जाम लगाना शुरू कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद महिला पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक जांच शुरू कर दी है।
- प्रयागराज में आगामी चुनाव को लेकर कैबिनेट मत्स्य मंत्री संजय कुमार निषाद द्वारा आज एक समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमें हारी हुई सीट दे दे, हम उसे जीत कर दिखाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि हम हमेशा से ही खेवन हार की भूमिका में रहे हैं और आगे भी इसी भूमिका में रहेंगे।1
- प्रयागराज के फाफामऊ रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्री संकट मोचन मंदिर में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कमल चंद तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में भगवान श्री संकट मोचन हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस भंडारे में पहुंचे बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों को पूड़ी-सब्जी के रूप में प्रसाद वितरित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर "जय श्री राम" और "जय बजरंगबली" के गगनभेदी जयघोष से लगातार गूंजता रहा। आयोजन समिति और स्वयंसेवकों ने मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा की और व्यवस्था को सुचारु रूप से संभाला। इस भव्य अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनकी भागीदारी ने इस धार्मिक आयोजन को बेहद सफल और भव्य बना दिया।2
- उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दोयमी पुलिस चौकी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ एक शख्स बेखौफ होकर पुलिस चौकी के अंदर घुस गया और सीधे चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर जाकर बैठ गया। इसके बाद उसने बिल्कुल किसी बड़े अफसर के अंदाज में वहाँ रखे सरकारी कागजातों को देखा, कुछ कागजात फाड़े और कुछ को अपनी जेब में डाल लिया। चौकी के भीतर बेधड़क हुए इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रशासन की चौकसी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जब चौकी में यह नकली साहब इस कदर उत्पात मचा रहे थे, तब वहाँ तैनात रहने वाले असली पुलिस अधिकारी और कर्मचारी आखिर कहाँ थे।1
- उत्तर प्रदेश के बांदा में कोतवाली नगर पुलिस ने खुद को आरटीओ, माइंस अधिकारी और एसडीएम बताकर वाहन चालकों से अवैध वसूली व रंगदारी करने वाले चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वसूली में इस्तेमाल की जाने वाली एक चार पहिया गाड़ी, एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज और ₹5,400 की नकदी बरामद की है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई है। इस फर्जीवाड़े का खुलासा शुक्रवार को गश्त के दौरान हुआ, जब एक ई-रिक्शा चालक ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग सरकारी अधिकारी बनकर अवैध वसूली कर रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने मवई बाईपास पर घेराबंदी करके चारों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे अलग-अलग जिलों के सुनसान इलाकों में ई-रिक्शा, ट्रक और अन्य वाहनों को रोकते थे। इसके बाद वे चालान काटने, गाड़ी सीज करने और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर लोगों से अवैध वसूली करते थे और मिली हुई रकम को आपस में बराबर-बराबर बांट लेते थे। फिलहाल, पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस गिरोह के पूरे आपराधिक नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपियों ने किन-किन जिलों में ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है और इनके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।1
- प्रयागराज के बारा तहसील के मौजा जनवा में पैतृक भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर बड़े स्तर पर प्लाटिंग करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता राजीव कुमार सिंह ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, संबंधित गाटा संख्या 628, 629 एवं 630/1 के संबंध में राजस्व विभाग द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया था। इस जांच के दौरान वास्तविक कब्जे और अभिलेखों के बीच अंतर पाया गया, जिसके आधार पर संबंधित अधिकारियों द्वारा विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से निर्धारित हिस्से से अधिक भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया और वहां सड़क, गेट एवं प्लाटिंग का निर्माण कार्य कराया गया। इस मामले में उपजिलाधिकारी द्वारा राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के लिए मामला संदर्भित किया गया है। शिकायतकर्ता राजीव कुमार सिंह ने संबंधित आरोपितों के विरुद्ध भारतीय कानून की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले में समयबद्ध कार्रवाई न होने से उन्हें न्याय मिलने में विलंब हो रहा है।4
- प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्मा चौकी इलाके में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन और उसका परिवहन किया जा रहा है। इस अवैध काम में लगे डंफर बिना किसी नंबर प्लेट के बेहद तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इन तेज रफ्तार वाहनों से लगातार धूल उड़ रही है, जिससे सड़क पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस विषय में कई बार शिकायत की गई है, लेकिन खनन विभाग और पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन और विभाग को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है। अब देखना यह है कि इस अवैध परिवहन और खनन पर कार्रवाई कब तक की जाती है।1
- प्रयागराज में शुक्रवार दोपहर करीब 12:39 बजे एक कार ने 3 साल के बच्चे को कुचल दिया।1