logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के बांदा में कोतवाली नगर पुलिस ने खुद को आरटीओ, माइंस अधिकारी और एसडीएम बताकर वाहन चालकों से अवैध वसूली व रंगदारी करने वाले चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वसूली में इस्तेमाल की जाने वाली एक चार पहिया गाड़ी, एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज और ₹5,400 की नकदी बरामद की है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई है। इस फर्जीवाड़े का खुलासा शुक्रवार को गश्त के दौरान हुआ, जब एक ई-रिक्शा चालक ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग सरकारी अधिकारी बनकर अवैध वसूली कर रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने मवई बाईपास पर घेराबंदी करके चारों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे अलग-अलग जिलों के सुनसान इलाकों में ई-रिक्शा, ट्रक और अन्य वाहनों को रोकते थे। इसके बाद वे चालान काटने, गाड़ी सीज करने और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर लोगों से अवैध वसूली करते थे और मिली हुई रकम को आपस में बराबर-बराबर बांट लेते थे। फिलहाल, पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस गिरोह के पूरे आपराधिक नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपियों ने किन-किन जिलों में ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है और इनके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

4 hrs ago
user_Khabar Jagat 24 News
Khabar Jagat 24 News
Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

उत्तर प्रदेश के बांदा में कोतवाली नगर पुलिस ने खुद को आरटीओ, माइंस अधिकारी और एसडीएम बताकर वाहन चालकों से अवैध वसूली व रंगदारी करने वाले चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वसूली में इस्तेमाल की जाने वाली एक चार पहिया गाड़ी, एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज और ₹5,400 की नकदी बरामद की है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई है। इस फर्जीवाड़े का खुलासा शुक्रवार को गश्त के दौरान हुआ, जब एक ई-रिक्शा चालक ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग सरकारी अधिकारी बनकर अवैध वसूली कर रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने मवई बाईपास पर घेराबंदी करके चारों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे अलग-अलग जिलों के सुनसान इलाकों में ई-रिक्शा, ट्रक और अन्य वाहनों को रोकते थे। इसके बाद वे चालान काटने, गाड़ी सीज करने और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर लोगों से अवैध वसूली करते थे और मिली हुई रकम को आपस में बराबर-बराबर बांट लेते थे। फिलहाल, पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस गिरोह के पूरे आपराधिक नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपियों ने किन-किन जिलों में ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है और इनके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को आयोजित निषाद पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा निशाना साधा। डॉ. संजय निषाद ने गरजते हुए कहा कि पहले प्रदेश में तलवार से त्योहार मनते थे, लेकिन अब संस्कार से त्योहार मनते हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को आयोजित निषाद पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा निशाना साधा। डॉ. संजय निषाद ने गरजते हुए कहा कि पहले प्रदेश में तलवार से त्योहार मनते थे, लेकिन अब संस्कार से त्योहार मनते हैं।
    user_Arvind singh kumar
    Arvind singh kumar
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • प्रयागराज के करछना विधानसभा क्षेत्र के कैथी चौराहे के पास स्थित एस.के. गेस्ट हाउस में अपना दल (कमेरावादी) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन की मुख्य अतिथि सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल रहीं, जिन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। डॉ. पल्लवी पटेल ने करछना, बारा, कोरांव और मेजा विधानसभा क्षेत्रों में संगठन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संगठन के अधूरे कार्यों पर संबंधित विधानसभा और ब्लॉक अध्यक्षों को शीघ्र कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। अपने संबोधन में उन्होंने जीत का मंत्र देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा का प्रचार करना होगा और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना होगा। पल्लवी पटेल ने उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में लूट, हत्या, दुराचार और भ्रष्टाचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान और मजदूर सरकारी नीतियों से परेशान हैं और भ्रष्टाचार के कारण प्रशासन अपराधों पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रहा है, इसलिए उन्होंने जनता से चुनाव में बदलाव लाने का आह्वान किया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता जमुनापार के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रमेश चन्द्र पटेल ने की और संचालन प्रदेश सचिव उमेश पटेल ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय पटेल, बौद्धिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष अबरार अहमद, किसान मंच के प्रदेश सचिव, सांस्कृतिक मंच के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद पटेल, मंडल सचिव रामसागर पटेल, युवा मंच के जिलाध्यक्ष अभय पटेल, महिला मंच की जिलाध्यक्ष दुर्बेश पटेल, करछना विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट देशराज पटेल, कोरांव विधानसभा अध्यक्ष अरविंद पटेल, बारा विधानसभा अध्यक्ष ओम जी पटेल, मेजा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. हीरालाल पटेल, जिला महासचिव नन्दलाल पटेल, सोरांव के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिलीप पटेल, महिला मंच की रेशमा बिंद, अंगूरा देवी, पूजा पटेल, और नारी शक्ति महिला प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रावती सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
    1
    प्रयागराज के करछना विधानसभा क्षेत्र के कैथी चौराहे के पास स्थित एस.के. गेस्ट हाउस में अपना दल (कमेरावादी) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन की मुख्य अतिथि सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल रहीं, जिन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ।

डॉ. पल्लवी पटेल ने करछना, बारा, कोरांव और मेजा विधानसभा क्षेत्रों में संगठन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संगठन के अधूरे कार्यों पर संबंधित विधानसभा और ब्लॉक अध्यक्षों को शीघ्र कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। अपने संबोधन में उन्होंने जीत का मंत्र देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा का प्रचार करना होगा और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना होगा। पल्लवी पटेल ने उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में लूट, हत्या, दुराचार और भ्रष्टाचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान और मजदूर सरकारी नीतियों से परेशान हैं और भ्रष्टाचार के कारण प्रशासन अपराधों पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रहा है, इसलिए उन्होंने जनता से चुनाव में बदलाव लाने का आह्वान किया।

इस सम्मेलन की अध्यक्षता जमुनापार के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रमेश चन्द्र पटेल ने की और संचालन प्रदेश सचिव उमेश पटेल ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय पटेल, बौद्धिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष अबरार अहमद, किसान मंच के प्रदेश सचिव, सांस्कृतिक मंच के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद पटेल, मंडल सचिव रामसागर पटेल, युवा मंच के जिलाध्यक्ष अभय पटेल, महिला मंच की जिलाध्यक्ष दुर्बेश पटेल, करछना विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट देशराज पटेल, कोरांव विधानसभा अध्यक्ष अरविंद पटेल, बारा विधानसभा अध्यक्ष ओम जी पटेल, मेजा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. हीरालाल पटेल, जिला महासचिव नन्दलाल पटेल, सोरांव के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिलीप पटेल, महिला मंच की रेशमा बिंद, अंगूरा देवी, पूजा पटेल, और नारी शक्ति महिला प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रावती सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
    user_Himanshu Tiwari ( journalist)
    Himanshu Tiwari ( journalist)
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • कौशांबी की तहसील मंझनपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण और जिलाधिकारी श्री अमित पाल द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों द्वारा प्रस्तुत की गई शिकायतों और समस्याओं को पूरी गंभीरता तथा संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों का परीक्षण करने के बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें जिससे आम लोगों को त्वरित राहत और न्याय मिल सके। पुलिस अधीक्षक महोदय ने निर्देश दिया कि पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में तत्परता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की जाए ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। इसके साथ ही जिलाधिकारी महोदय ने भी राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    कौशांबी की तहसील मंझनपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण और जिलाधिकारी श्री अमित पाल द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों द्वारा प्रस्तुत की गई शिकायतों और समस्याओं को पूरी गंभीरता तथा संवेदनशीलता के साथ सुना। 

इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों का परीक्षण करने के बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें जिससे आम लोगों को त्वरित राहत और न्याय मिल सके। पुलिस अधीक्षक महोदय ने निर्देश दिया कि पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में तत्परता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की जाए ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। इसके साथ ही जिलाधिकारी महोदय ने भी राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Ishwar Deen Sahu
    Ishwar Deen Sahu
    Newspaper advertising department इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज में आगामी चुनाव को लेकर कैबिनेट मत्स्य मंत्री संजय कुमार निषाद द्वारा आज एक समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमें हारी हुई सीट दे दे, हम उसे जीत कर दिखाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि हम हमेशा से ही खेवन हार की भूमिका में रहे हैं और आगे भी इसी भूमिका में रहेंगे।
    1
    प्रयागराज में आगामी चुनाव को लेकर कैबिनेट मत्स्य मंत्री संजय कुमार निषाद द्वारा आज एक समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमें हारी हुई सीट दे दे, हम उसे जीत कर दिखाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि हम हमेशा से ही खेवन हार की भूमिका में रहे हैं और आगे भी इसी भूमिका में रहेंगे।
    user_सुधाकर सिंह पत्रकार
    सुधाकर सिंह पत्रकार
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज के फाफामऊ रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्री संकट मोचन मंदिर में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कमल चंद तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में भगवान श्री संकट मोचन हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस भंडारे में पहुंचे बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों को पूड़ी-सब्जी के रूप में प्रसाद वितरित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर "जय श्री राम" और "जय बजरंगबली" के गगनभेदी जयघोष से लगातार गूंजता रहा। आयोजन समिति और स्वयंसेवकों ने मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा की और व्यवस्था को सुचारु रूप से संभाला। इस भव्य अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनकी भागीदारी ने इस धार्मिक आयोजन को बेहद सफल और भव्य बना दिया।
    2
    प्रयागराज के फाफामऊ रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्री संकट मोचन मंदिर में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कमल चंद तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में भगवान श्री संकट मोचन हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।

इस भंडारे में पहुंचे बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों को पूड़ी-सब्जी के रूप में प्रसाद वितरित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर "जय श्री राम" और "जय बजरंगबली" के गगनभेदी जयघोष से लगातार गूंजता रहा। आयोजन समिति और स्वयंसेवकों ने मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा की और व्यवस्था को सुचारु रूप से संभाला। इस भव्य अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनकी भागीदारी ने इस धार्मिक आयोजन को बेहद सफल और भव्य बना दिया।
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के भड़िलवा गांव में शनिवार को खेत की मेड़ बांधने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से महिलाओं समेत कई किशोरियां घायल हो गईं। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें खेत के बीच दोनों पक्षों में मारपीट होती दिख रही है और किशोरियों को खेत में पटक-पटक कर पीटा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भड़िलवा निवासी स्वर्गीय शिवचरण के पुत्र चंद्रबली की पत्नी लक्ष्मी अपनी बेटियों के साथ धान की रोपाई के लिए खेत जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी सेवालाल के पुत्र राम आसरे अपने पुत्रों और परिवार की महिलाओं के साथ वहां पहुंच गए और खेत की मेड़ काटने लगे। लक्ष्मी और उनकी बेटियों ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जिसके बाद राम आसरे के पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग घायलों को लेकर घूरपुर थाने पहुंचे, जहां कार्रवाई में देरी होने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने थाने के सामने हाईवे पर लेटकर जाम लगाना शुरू कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद महिला पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक जांच शुरू कर दी है।
    2
    प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के भड़िलवा गांव में शनिवार को खेत की मेड़ बांधने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से महिलाओं समेत कई किशोरियां घायल हो गईं। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें खेत के बीच दोनों पक्षों में मारपीट होती दिख रही है और किशोरियों को खेत में पटक-पटक कर पीटा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, भड़िलवा निवासी स्वर्गीय शिवचरण के पुत्र चंद्रबली की पत्नी लक्ष्मी अपनी बेटियों के साथ धान की रोपाई के लिए खेत जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी सेवालाल के पुत्र राम आसरे अपने पुत्रों और परिवार की महिलाओं के साथ वहां पहुंच गए और खेत की मेड़ काटने लगे। लक्ष्मी और उनकी बेटियों ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जिसके बाद राम आसरे के पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोग घायलों को लेकर घूरपुर थाने पहुंचे, जहां कार्रवाई में देरी होने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने थाने के सामने हाईवे पर लेटकर जाम लगाना शुरू कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद महिला पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक जांच शुरू कर दी है।
    user_राजेश सोनकर पत्रकार
    राजेश सोनकर पत्रकार
    Allahabad, Prayagraj•
    19 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.